
Shahnawaz(News24)
@Shahnawazreport • 5,577 subscribers
Ex.Amar Ujala, Now News 24. Tweet personal.
Shorts
Videos
0:41
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

यूपी: प्रॉपर्टी बेचकर गुजरात के राकेश प्रजापति अपने बेटे मानव प्रजापति के साथ धर्मनगरी वृंदावन रहने आये थे। पिता पुत्र 4 माह से एक फ्लैट में रह रहे थे। प्रजापति साहब का मेल-जोल गेस्ट हाउस संचालक राजन और आलोक से बढ़ा। प्रजापति ने बातों बातों में इन दोनों से इन्वेस्टमेंट को लेकर चर्चा की। हाथों हाथ राजन और आलोक ने प्रजापति को वृंदावन में आश्रम बनाने की सलाह दी। और एक दिन वे राकेश और मानव प्रजापति को आश्रम की जमीन दिखाने के बहाने फ्लैट से बाहर ले गए। राजन और आलोक ने पीछे से कुछ चोरों को फ्लैट पर भेज दिया। चोर फ्लैट से 2 करोड़ 90 लाख रुपये चोरी कर ले गए। SSP श्लोक कुमार ने आज चोरी की इस वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने राजन, आलोक, प्रेम सागर और हीरेन को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 2 करोड़ की नक़दी और 60 लाख रुपये गहने और मोबाइल बरामद किए हैं।
Shahnawaz(News24)174,260 просмотров • 1 месяц назад

यूपी: बिजनौर में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली की शहादत का यूं गम ए इजहार किया गया। इजहार ए गम में बच्चे भी शामिल हुए।
Shahnawaz(News24)483,536 просмотров • 5 месяцев назад

#यूपी #बिजनौर का फैजल #मुंबई में चिकन बेचता था, उसकी वहां हॉस्पिटल की #नर्स सना से मुलाकात हुई। दोनों में नजदीकियां बढ़ी और बातचीत शादी तक पहुंच गई। फैजल बकरीद मनाने के लिए मुंबई से बिजनौर अपने गांव आ गया। 29 मई को सना भी फैजल के परिवार शादी की बात करने बिजनौर पहुंच गई। फैजल और सना कहीं दूरदराज मिले, शादी की बात पर दोनों में झगड़ा हुआ और फैजल ने सना की गला दबाकर हत्या कर दी। फैजल ने सना का शव गन्ने के खेत में दफन कर दिया और वह फिर मुंबई पहुंच गया। सना के लापता होने पर परिवार एक्टिव हुआ। मुंबई पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने कॉल डिटेल, लोकेशन निकाली तो सना के फोन की अंतिम लोकेशन यूपी के बिजनौर की आई। आज मुंबई पुलिस और सना की बहनें बिजनौर पहुंची और शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने फैजल को अरेस्ट कर लिया है। तलाकशुदा सना के एक 9 साल का बेटा है, जिसके सिर पर मां का साया नहीं रहा है।
Shahnawaz(News24)189,755 просмотров • 2 месяцев назад

यूपी: कानपुर में सुधींद्र मिश्रा ने मेडिकल स्टोर से 24 रुपये में बाम की दो डिब्बियां खरीदी। घर जाकर बाम की डिब्बियां खोली गई तो वह खाली निकली। मिश्रा जी दौड़े दौड़े मेडिकल स्टोर पहुंचे और खाली बाम की डिब्बियों को वापस करने की गुहार लगाई। मेडिकल स्टोर संचालक ने ये कहते हुए की मामला कम्पनी का है, कोई रिलीफ नहीं दिया। मिश्रा जी ने उपभोक्ता फोरम में केस फ़ाइल कर दिया। 5 साल तक केस चला।अब उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को आदेश दिया है कि वह वादी को 24 रुपये 7 परसेंट ब्याज के साथ मूलधन लौटाए। फोरम ने केस की पैरवी का खर्च 40 हज़ार रुपये भी पीड़ित को देने का आदेश दिया है।
Shahnawaz(News24)127,606 просмотров • 1 месяц назад

यूपी: सुलतानपुर में धर्मात्मा सिंह, विपिन पांडेय, राजन और संजीव तिवारी लक्ष्मी होटल पर खाना खाने के बाद काउंटर पर पेमेंट कर रहे थे, इसी दौरान उनका होटल मालिक से पेमेंट को लेकर विवाद हो गया। होटल मालिक और लेबर ने चारों की सड़क पर दौड़ा दौड़ाकर पिटाई की।
Shahnawaz(News24)117,799 просмотров • 2 месяцев назад

यूपी: बुलंदशहर के खुर्जा में लाल रंग की TUV कालोनी में रोड साइड खड़ी थी। शीशे ब्लैक थे। लोगों को कार के अंदर लड़की और लड़का होने का शक हुआ। लोग आए और शीशा खुलवाया। युवक को बाहर आने के लिए बोला मगर युवक ने फिल्मी अंदाज में कार दौड़ा दी। पहले कार को फिल्मी अंदाज में बैक किया और फिर फरार हो गया। लोगों ने कार पर पथराव भी किया।
Shahnawaz(News24)171,410 просмотров • 3 месяцев назад
2:31
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

यूपी: शिवांगी शुक्ला अपने बीमार पति का इलाज कराने के लिए कार से हॉस्पिटल जा रही थी। अस्पताल के पास उनकी कार एक बाइक से टकरा गई... फिर क्या था बाइक सवार ने अपने साथियों को बुलाकर बीच सड़क पुलिस की मैज़ूदगी में महिला पर थप्पड़ बरसाए, बाल खींचें, कार में तोड़फोड़ कर दी। मतलब जो गुंडा प्रवृति के लोगों करना था किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को अरेस्ट किया है। मामला गोरखपुर का है।
Shahnawaz(News24)67,668 просмотров • 1 месяц назад

यूपी: बुलंदशहर में बुजुर्ग महिला पालतू बिल्ली और उसके 4 नवजात बच्चों का लालन पालन कर रही थी। अचानक बिल्ली की मौत हो गई, बिल्ली की मौत से बुजुर्ग महिला को इस कदर धक्का लगा वह दहाड़ मारकर रोने लगी। बिलखने लगी। बिल्ली की मौत पर बुजुर्ग महिला के विलाप की ये तस्वीर निःस्वार्थ मोहब्बत का प्रतीक बन गई है। ये तस्वीर बुलंदशहर के कुछेजा गांव की है।
Shahnawaz(News24)146,240 просмотров • 3 месяцев назад

यूपी: सहारनपुर में शिव कुमार अपनी पत्नी आकांक्षा को यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा दिलाने शामली से सहारनपुर आया था। परीक्षा के बाद शिव कुमार और आकांक्षा घर वापस लौट रहे थे, तभी आकांक्षा का भाई मंजीत अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा। मनजीत ने आकांक्षा से साथ चलने को कहा, बात बढ़ी तो मनजीत ने आकांक्षा के सामने शिव कुमार को गोली मार दी। जिससे शिव कुमार की मौके पर मौत हो गई। शिवकुमार और आकांक्षा ने 4 माह पूर्व परिवार से बगावत कर लव मैरिज की थी।
Shahnawaz(News24)97,223 просмотров • 2 месяцев назад
0:52
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

यूपी, शामली: CNG स्टेशन पर अमित कार में CNG भरवाने आया था। CNG भरवाने के बाद जैसे ही वह करनाल हाईवे पर चढ़ा... वह देखता है तेज रफ्तार बाइक पर टंगे बैग से 500 और 200 के नोटों की गड्डियां हाईवे पर गिर रही हैं। अमित ने नोटों की तमाम गड्डियों को हाईवे से उठाया और अपनी कार में रख लिया। फिर अमित ने 112 डायल किया। मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने नोटों को गिना तो कुल रकम 4 लाख रुपये निकली। अमित ने भारी भरकम रकम को सरकारी माल खाने में जमा करवा दी। इस केस में पुलिस का काम भी सराहनीय रहा। अमित की ईमानदारी की चर्चा सब जगह हो रही है।
Shahnawaz(News24)101,397 просмотров • 4 месяцев назад

यूपी: कांस्टेबल पंचानंद यादव बलिया में ट्रैफिक कंट्रोल कर रहे थे। सड़क पर एक कार खड़ी थी, यादव जी ने कार सवारों से कार को आगे बढाने को बोला। कार सवार भड़क गए और पंचानंद यादव को कार में खींचने लगे। यादव जी ने बागी बलिया के नौजवानों से मदद मांगी तो बलिया वालों ने कार सवार शराबियों को सबक सिखा दिया। कार सवारों को उलटे पाव भागना पड़ा।
Shahnawaz(News24)75,834 просмотров • 3 месяцев назад

