Shri Kashi Vishwanath Temple Trust's banner
Shri Kashi Vishwanath Temple Trust's profile picture

Shri Kashi Vishwanath Temple Trust

@ShriVishwanath156,856 subscribers

🙏विश्व के प्राचीनतम नगर में मानव सभ्यता के प्रथम आराध्य का मंदिर🙏Temple of first Deity of Humans in Oldest City of World🙏 ।।श्रीकाशीविश्वनाथो विजयतेतराम।।

Videos

ShriVishwanath's profile picture

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के घाट पर माँ गंगा आरती के दौरान पद्मश्री शिवमणि जी का अद्भुत वादन आज काशी विश्वनाथ मंदिर के घाट पर प्रसिद्ध वादक पद्मश्री शिवमणि जी ने अपने ड्रम का अनुपम प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम का आरंभ शिवमणि जी द्वारा माँ गंगा की विधिपूर्वक पूजन से हुआ। पूजा के उपरांत, गंगा आरती के समय शिवमणि जी ने अपने ड्रम का वादन प्रारंभ किया। उनके सुर और ताल ने वहाँ उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वादन के साथ आरती का वातावरण और भी अधिक दिव्य तथा आलोकमय हो उठा। संपूर्ण आरती क्षेत्र “हर हर महादेव” के उद्घोष से गूँजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने इस अद्वितीय संगम—भक्ति और संगीत—का हृदय से अनुभव किया। यह अवसर काशी की आध्यात्मिक परंपरा और भारतीय संगीत कला के सुंदर मिलन का साक्षी बना।

Shri Kashi Vishwanath Temple Trust

28,879 görüntüleme • 3 ay önce

ShriVishwanath's profile picture

*नौतपा हुआ प्रारंभ, भगवान श्री विश्वेश्वर का हुआ फलों के रस से अभिषेक आज से ग्रीष्म ऋतु के अत्यधिक उष्ण नौ दिवसीय काल “नौतपा” का प्रारंभ हुआ है। इस अवसर पर भगवान श्री विश्वेश्वर का विविध फलों के रस से विशेष अभिषेक करने का क्रम आरंभ किया गया। प्रथम दिवस पर भगवान श्री विश्वेश्वर का अभिषेक गुलाब लीची और आम के रस से संपन्न हुआ। नौतपा के समस्त नौ दिनों तक भगवान श्री विश्वेश्वर का प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार के फलों के रस से अभिषेक किया जाएगा। इस विशेष अनुष्ठान का उद्देश्य ग्रीष्म ऋतु में भगवान विश्वनाथ को शीतलता अर्पित कर समस्त भक्तों को शीतलता की अनुभूति कराने का है।

Shri Kashi Vishwanath Temple Trust

11,456 görüntüleme • 1 ay önce