SHUBHAM REWAR's banner
SHUBHAM REWAR's profile picture

SHUBHAM REWAR

@ShubhamRewar4U8,649 subscribers

Student leader Rajasthan University (NFU)

Shorts

विश्वविद्यालय द्वारा not promoted और revaluation की धांधली के खिलाफ प्रदर्शन जारी है । #ShubhamRewarRU

विश्वविद्यालय द्वारा not promoted और revaluation की धांधली के खिलाफ प्रदर्शन जारी है । #ShubhamRewarRU

27,910 görüntüleme

Videos

ShubhamRewar4U's profile picture

राज्यपाल के कार्यक्रम से एक दिन पहले आधी रात को मेरे घर पहुंची पुलिस कल डीडवाना शहर में राज्यपाल का कार्यक्रम प्रस्तावित है। पुलिस को आशंका है कि मैं कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन कर सकता हूँ। इसी आशंका के चलते आज रात करीब 12 बजे पुलिस मेरे घर पहुंची और मुझे थाने ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। मैं सवाल पूछना चाहता हूँ—क्या किसी संभावित शांतिपूर्ण विरोध की आशंका मात्र के आधार पर आधी रात को किसी के घर पहुंचकर उसे थाने ले जाना उचित है? लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराना और अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखना नागरिकों का अधिकार है। अगर मेरे द्वारा कोई कानून-विरोधी गतिविधि नहीं की गई है, तो केवल आशंका के आधार पर इस तरह की कार्रवाई क्यों? मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि मैं शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के अधिकार के साथ खड़ा हूँ। डराने से आवाज़ नहीं दबेगी। लोकतंत्र में सवाल पूछना हमारा अधिकार है। 🇮🇳

SHUBHAM REWAR

41,786 görüntüleme • 4 gün önce

ShubhamRewar4U's profile picture

साथियों, राज्यपाल महोदय स्वयं महाराष्ट्र से आते हैं, हमें इस बात पर कोई आपत्ति नहीं है। अपनी मातृभाषा से प्रेम करना अच्छी बात है, लेकिन महामहिम को यह समझना होगा कि वे महाराष्ट्र के नहीं, बल्कि राजस्थान के राज्यपाल हैं! ऐसा लगता है कि महामहिम को राजस्थान की भाषा और यहाँ की संस्कृति समझ नहीं आ रही, इसीलिए उन्होंने सोचा कि चलो राजस्थान पर मेरी खुद की भाषा ही लागू कर देता हूँ! राजस्थानी भाषा को दरकिनार करके, उसे नीचे रखकर, मराठी भाषा को प्राथमिकता देना राजस्थान के करोड़ों युवाओं और छात्र शक्ति के स्वाभिमान पर सीधा प्रहार है!हम इस मंच से साफ कर देना चाहते हैं कि हम किसी भी भाषा का अपमान या अनादर नहीं करते। भारत की सभी भाषाएं हमारे लिए पूजनीय हैं, और राजस्थान का दिल इतना बड़ा है कि यहाँ हर भाषा के लिए हमेशा द्वार खुले हैं। लेकिन हमारा विरोध इस पक्षपातपूर्ण रवैये से है!एक तरफ सुप्रीम कोर्ट कह रहा है कि स्कूलों में राजस्थानी भाषा अनिवार्य करो, प्रदेश का युवा सालों से मांग कर रहा है कि हर यूनिवर्सिटी में राजस्थानी विभाग खोलो—तब तो सरकार और राजभवन की फाइलें आगे नहीं बढ़तीं! और जैसे ही महाराष्ट्र सरकार से प्रस्ताव आता है, राज्यपाल जी तुरंत सक्रिय हो जाते हैं और उसे सब जगह लागू करने का आदेश दे देते हैं! क्या राजस्थान की यूनिवर्सिटीज राजस्थान के युवाओं के लिए हैं या अपनी पसंद की भाषाएं थोपने के लिए?आज इस पुतला दहन के माध्यम से हम राजभवन तक यह साफ संदेश पहुँचाना चाहते हैं: 'पहले मायड़ भाषा का सम्मान करो, फिर किसी और भाषा की बात करो!' हमारी मांग सीधी है—अगर मराठी के केंद्र खुलेंगे, तो उससे पहले राजस्थान की हर एक यूनिवर्सिटी में राजस्थानी भाषा का पूर्ण विभाग अनिवार्य रूप से खुलना चाहिए! अगर हमारी भाषा को उसका हक नहीं मिला, तो यह छात्र आंदोलन थमेगा नहीं, बल्कि और उग्र होगा!राजस्थानी भाषा को उसका हक दो!छात्र शक्ति ज़िंदाबाद! इंकलाब ज़िंदाबाद!" #RajasthanUniversity #ShubhamRewarRU

SHUBHAM REWAR

10,176 görüntüleme • 1 ay önce

ShubhamRewar4U's profile picture

"00 मार्क्स कैसे मिल सकते हैं?" — छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं सहेगे! राजस्थान विश्वविद्यालय में रिवैल्यूएशन के नाम पर जो खेल चल रहा है, वह अब किसी से छुपा नहीं है। 90% से ज़्यादा छात्र इस बार बैक लगने से परेशान हैं। लेकिन इससे भी बड़ी चिंता की बात ये है कि कई छात्रों को "00" अंक दिए गए हैं। ❓ सवाल ये है – क्या सबने खाली कॉपी दी थी? ❓ क्या सभी छात्र फेल हैं? ❓ या फिर यूनिवर्सिटी में कोई बड़ा घोटाला चल रहा है? छात्र फीस भरते हैं, मेहनत करते हैं, और उम्मीद करते हैं कि अगर गलती हुई है तो रिवैल्यूएशन में न्याय मिलेगा। लेकिन यहाँ तो Revaluation के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं और बदले में 00 मार्क्स दिए जा रहे हैं। ⚠️ ये गलती नहीं — ये एक सिस्टमेटिक धोखा है! 🔹 कई छात्रों को लगता था कि उनके पेपर अच्छे हुए हैं, लेकिन Revaluation के बाद भी उन्हें 00 अंक मिले। 🔹 उत्तरपुस्तिकाएँ दिखाने से इनकार किया जा रहा है। 🔹 कोई लिखित स्पष्टीकरण नहीं दिया जा रहा कि "00" क्यों आए। 🔹 छात्रों से फीस ली गई लेकिन जांच ठीक से हुई भी या नहीं, कोई जवाब नहीं। ✊ मैं शुभम रेवाड इस अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाता हूँ और माँग करता हूँ: 1️⃣ Revaluation प्रक्रिया की स्वतंत्र और पारदर्शी जांच करवाई जाए। 2️⃣ सभी प्रभावित छात्रों को उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी दी जाए। 3️⃣ जिन छात्रों को "00" मिले हैं, उनकी कॉपियाँ दोबारा जांची जाएं। 4️⃣ छात्रों से लिए गए पैसों का हिसाब सार्वजनिक किया जाए। 5️⃣ दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो – चाहे वो कोई भी हो। 📢 अगर आप भी इससे पीड़ित हैं: 📌 अपनी रसीद, रोल नंबर और मार्कशीट मुझे भेजें। 📌 हम जल्द ही एक Google Form जारी करेंगे ताकि सबकी जानकारी इकट्ठी की जा सके। 📌 पोस्ट को शेयर करें ताकि यह आवाज़ हर छात्र तक पहुँचे। 🛑 छात्रों के भविष्य के साथ ऐसा मज़ाक अब और नहीं चलेगा। जब छात्र एक होते हैं – तो सिस्टम झुकता है। आइए, इस अन्याय के खिलाफ एकजुट हों! #JusticeForStudents #RevaluationScam #RajasthanUniversity #ShubhamRewar #RUStudentsDemandJustice #00MarksKaJawabDo

SHUBHAM REWAR

31,948 görüntüleme • 10 ay önce

ShubhamRewar4U's profile picture

नेता नहीं आम विद्यार्थी बनकर इस लड़ाई को लड़ेंगे ✊ #RASMAINSPOSTPONE2025 RAS मुख्य परीक्षा को postpone कर के विद्यार्थियों को न्याय देने के बजाय इस तानाशाही सरकार ने पुलिस प्रशासन को आगे करने का रास्ता अपनाया, लेकिन समस्त युवा शक्ति ये जानती है कि RAS 2023 की भर्ती जब तक पूर्ण रूप से सम्पन्न नहीं हो जाती तब तक RAS 2024 की मुख्य परीक्षा अगर होती है तो इससे बड़ा अन्याय विद्यार्थियों के साथ कुछ नहीं हो सकता। लेकिन मैं इस भजनलाल सरकार और RPSC को बताना चाहता हूं कि पुलिस को आगे करके आप हमें डरा ओर धमका नहीं सकते अर्थात जब तक विद्यार्थियों के साथ पूर्ण न्याय नहीं होता ये संघर्ष ऐसे ही जारी रहेगा फिर चाहे पुलिस की लाठियां खानी पड़े या मुकदमे झेलने पड़े। 2023 आरएस भर्ती के interview अभी चल रहे हैं अर्थात उस भर्ती का परिणाम अभी नहीं आया लेकिन RPSC ने 2024 आरएस भर्ती की मुख्य परीक्षा की तारीख जारी कर दी है इससे नुकसान ये होगा कि आर०ए०एस० 2023 के अंतिम परिणाम से पहले यदि आर०ए०एस० मुख्य परीक्षा 2024 का आयोजन होता है तो interview दे रहे ऐसे अभ्यर्थी जो prelims परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके है वो फिर से मुख्य परीक्षा में बैठेंगे, अभ्यर्थियों के इस दोहराव से सैकड़ों पदों का व्यर्थ होना तय है, जिससे अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होगा। इसी के साथ RAS 2024 मुख्य परीक्षा को Postpone करने का एक और मुख्य कारण यह है कि - हाल ही में पाकिस्तान के साथ उत्पन्न हुए तनाव की वजह से सीमा क्षेत्र के अभ्यर्थियों व सेवारत कार्मिकों के लिए समय का अभाव पैदा किया है। जो किसी भी तरह से समान अवसर व प्रतियोगिता के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है। #RASMAINSPOSTPONE2025

SHUBHAM REWAR

20,403 görüntüleme • 1 yıl önce

ShubhamRewar4U's profile picture

*इसलिए जरूरी है छात्र संघ चुनाव* साथियों ये सरकार कहती है कि छात्र चुनाव का कोई महत्व नहीं है इसलिए सरकार छात्र संघ चुनाव नहीं करवा रही। तो साथियों मैं बताता हूं छात्र संघ चुनाव क्यों जरूरी है ? छात्र संघ चुनाव ने देश ओर और प्रदेश को क्या दिया है? छात्र संघ चुनाव मजबूत छात्र प्रतिनिधि देते हैं जो हर परिस्थिति में आम गांव ढाणी से आए विद्यार्थियों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं । इसी संघर्ष के दौरान वह धरातल की समस्याओं से परिचित होते है। और जब जब विश्विद्यालयों से निकले हुए नेता लगातार संघर्ष करके चुनाव जीतकर लोकसभा ओर विधानसभा में पहुंचते है तो वो उन धरातल पर आ रही समस्याओं को सदन में मजबूती से रखते हैं और उनका समाधान करवाते हैं। वहीं, दोस्तों जो परिवार वाद की राजनीति का फायदा लेकर सदन में आते है उनको युवाओं की उन समस्याओं से कोई लेना देना नहीं होता वह सिर्फ सत्ता का सुख भोगते हैं। इस लिए अगर आम छात्रों ओर युवाओं की आवाज को , समस्याओं को ऊपर तक पहुंचाना है और उनका समाधान करवाना है तो छात्र संघ चुनाव जरूरी है। आप देख सकते है विश्वविद्यालय से निकले हुए जितने भी नेता है आज वो किसी न किसी तरीके से पीड़ित और शोषितों के साथ खड़े मिलते हैं। इसीलिए छात्रसंघ चुनाव जरूरी है। #छात्रसंघचुनाव

SHUBHAM REWAR

18,147 görüntüleme • 1 yıl önce