
Swami Prasad Maurya
@SwamiPMaurya • 225,838 subscribers
राष्ट्रीय अध्यक्ष, अपनी जनता पार्टी।
Shorts
Videos

जब मैंने कहा कि हिंदू धर्म नाम का, कोई धर्म नहीं है तो पूरे देश में भूचाल आ गया। ज्ञानी-अज्ञानी सब जोर-शोर से चिल्लाने लगे। यही बात दिनांक 20 जनवरी 2020 बरेली, 26 सितम्बर 2022 शिलांग व 20 नवम्बर 2022 को छत्तीसगढ़ में आरएसएस प्रमुख, मोहन भागवत जी ने कहा था "हिंदू धर्म कोई धर्म नहीं बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है" एवं दिनांक 17 अप्रैल 2015, कनाडा एवं दिनांक 09 मई 2014 के एक इंटरव्यू में मा. प्रधानमंत्री, श्री मोदी जी ने कहा कि हिंदूत्व एक धर्म नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है।" तो मानों सबको सांप सूंघ गया था।
Swami Prasad Maurya650,463 次观看 • 3 年前

सोनम वांगचुक जी से मेरी विनम्र अपील है कि वे अपना अनशन समाप्त करें। जिस सरकार से आप संवाद और संवेदनशीलता की उम्मीद कर रहे हैं, वह जनता की आवाज़ सुनने के बजाय उसे कुचलने में विश्वास रखती है। महात्मा गांधी के अनशन पर अंग्रेज हुकूमत भी बातचीत के लिए मजबूर हो जाती थी, लेकिन आज लोकतंत्र का दावा करने वाली सत्ता देश के एक सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता की बात सुनने तक को तैयार नहीं है।
Swami Prasad Maurya38,136 次观看 • 1 个月前

ब्राह्मणवाद की जड़े बहुत गहरी है और सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है। हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है। सही मायने में जो ब्राह्मण धर्म है, उसी ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म कहकर के इस देश के दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को अपने धर्म के मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है। अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों का भी सम्मान होता है, दलितों का भी सम्मान होता, पिछड़ों का भी सम्मान होता लेकिन क्या विडंबना है...
Swami Prasad Maurya366,651 次观看 • 3 年前

लोकसभा क्षेत्र संख्या-05, नगीना (सुरक्षित) से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी श्री चंद्रशेखर आजाद को राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी समर्थन देती है। श्री आजाद जी युवा, कर्मठ, जुझारू तथा सामाजिक न्याय के प्रति समर्पित एक क्रांतिकारी नेता हैं, जिन्हें नगीना लोकसभा की जनता के द्वारा अपार समर्थन भी मिल रहा है। अतः नगीना लोकसभा की सम्मानित जनता से उन्हे प्रचंड बहुमत के साथ जिताने की अपील करता हूँ।
Swami Prasad Maurya252,315 次观看 • 2 年前

उत्तर प्रदेश झांसी के सीपरी बाजार थाना अन्तर्गत एक दलित का सिर इसलिए मुड़वाया गया, क्योंकि इसने बेगारी करने से मना कर दिया । इतना ही नहीं मारा-पीटा भी, पेड़ पर उल्टा लटकाया एवं सिर मुड़ाकर गांव में घुमाया भी। यही है जातिवाद का जहर ! यही है शूद्रों के साथ भेदभाव ! यही है मनुवाद का नंगानाच ! देखना है पुलिस दबंगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करती है या लीपा पोती? ANI भारत समाचार | Bharat Samachar Press Trust of India
Swami Prasad Maurya131,698 次观看 • 1 年前

जनपद मेरठ में दलित समाज की बेटी को न्याय दिलाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, उसने उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि सरकार कानून का राज होने का दावा करती है, तो शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध करने वालों के अधिकारों की रक्षा भी उसकी जिम्मेदारी है। दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष कार्रवाई हो, पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिले और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। DGP UP Yogi Adityanath
Swami Prasad Maurya13,812 次观看 • 1 个月前

इस देश का मुसलमान कोई बाहर से नहीं आया, वह इसी देश का मूल निवासी है। वह हम ही में से है—SC, ST, OBC समाज से निकला हुआ। मान, सम्मान और स्वाभिमान के लिए, जैसे B. R. Ambedkar ने बौद्ध धर्म अपनाया, वैसे ही किसी ने इस्लाम कबूल किया, किसी ने ईसाई धर्म अपनाया। यह जो पाखंडी मनुवादी लोग हैं, वे SC, ST, OBC हिंदुओं को उनके ही अपने भाई—जो सम्मान और स्वाभिमान के लिए धर्म परिवर्तन कर मुसलमान बने—उनसे लड़ाते हैं। मुसलमान कोई पराया नहीं है, वह आपका अपना है, आपका भाई है, आपके ही समाज का हिस्सा है।
Swami Prasad Maurya22,943 次观看 • 3 个月前

मैं सावधान करना चाहता हूँ, ऐसे ठेकेदारों को जो आजादी के 77 साल बीत जाने के बाद भी हम सबके साथ जानवर से बद्तर सलूक करने की कोशिश करते हैं। यदि समय रहते नहीं सुधरोगे तो देश में जो परिवर्तन की बयार चल रहा है, इस परिवर्तन की बयार में तुम तिनके की तरह उड़ जाओगे, तुम्हारा कहीं अता-पता नहीं चलेगा।
Swami Prasad Maurya131,423 次观看 • 3 年前

दलित सांसद श्री रामजी लाल सुमन के घर पर करणी सेना द्वारा खुलेआम हमला व तोड़ फोड़ की घटना इस बात को दर्शाती है कि प्रदेश में एक जाति- विशेष को किसी पर भी हमला करने की खुली छूट मिली है। सांसद होने के बावजूद भी यदि वह दलित है तो सुरक्षित नहीं है लोकतंत्र में एक दलित नेता पर इतना बड़ा हमला न केवल जातिगत भेदभाव को दर्शाता है, बल्कि सरकार की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। ANI भारत समाचार | Bharat Samachar Press Trust of India
Swami Prasad Maurya47,564 次观看 • 1 年前