
T S Singhdeo
@TS_SinghDeo • 320,445 subscribers
Former Deputy Chief Minister, Chhattisgarh
Shorts
Videos

UPA सरकार की राजीव गांधी ग्रामीण LPG वितरण योजना के अंतर्गत भी अति गरीब परिवारों को साल के 9 सिलेंडर दिए जाते थे, मगर, राहुल गांधी जी ने अपनी सरकार और तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी से 12 सिलेंडर प्रतिवर्ष की मांग की थी। अब मोदी सरकार गरीब महिलाओं को 9 की जगह साल के सिर्फ़ 4 सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर देगी। गरीबों को आखिरी बूंद तक निचोड़ लेने की मोदी सरकार की रणनीति देखिए - सिलेंडर के दाम बढ़ाओ और फिर सब्सिडी भी छीन लो। ये फर्क है राहुल गांधी जी की सोच और मोदी जी की सोच में, राहुल जी चाहते हैं कि गरीबों की जिंदगी जो भी चीज़ बेहतर बना सकती है, वो सब उन्हें दे दिया जाए। मोदी जी चाहते हैं कि गरीबों से जो हो सके छीन लिया जाए, बस अरबपतियों का फायदा न रुकने पाए।
T S Singhdeo79,065 次观看 • 1 个月前

Dear Sonam Wangchuk ji, Your lifelong service has inspired millions and now your message has reached the nation. Those in power are not deaf - they are choosing not to listen. This fight needs your courage and your presence in all your strength - not your suffering. I earnestly request you to bring this indefinite fast to an end.
T S Singhdeo28,461 次观看 • 18 天前

छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। बलौदा बाजार जिले में एक युवक को मुखबिरी के शक में बीच चौराहे पर खंभे से बांधकर बेल्ट से पीटा गया। यह घटना भाजपा सरकार की नाकामयाबी की बानगी है, जहां अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम आदमी की सुरक्षा कागजों तक सीमित नजर आती है। - क्या यही है वो 'सुरक्षा' जिसका वादा किया गया था? - क्या यही है वो 'कानून का राज' जिसकी बात की जाती है? रेत माफियाओं का आतंक प्रदेश में जारी है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
T S Singhdeo104,636 次观看 • 1 年前

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का यह बयान अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। आदिवासी अंचल के रहने वाले और आदिवासी नेतृत्वकर्ता मुख्यमंत्री जी जो एक पेड़ लगा कर विकास के लिए लाखों पेड़ काटने की वकालत करते हैं, मुझे लगता है कि उन्हें अपने इस बयान पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। मुख्यमंत्री जी का काम तो होना चाहिए कि चाहे लाखों-लाख जितने पेड़ लग सके इस ओर प्रयास हो। किन्तु जब विकास की बात यहां हो रही है तो यह भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि यदि कोल खनन करना हो, सड़क बनाना हो अथवा अन्य कार्य करने हों, ऐसे कार्यों के लिए कम से कम संरक्षित माने जाने वाले वनों को, ऐतिहासिक स्थलों को टारगेट न कर दूसरे रास्ते ढूंढने चाहिए। रामगढ़ महोत्सव पर अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री जी का यह बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जब कि इसी रामगढ़ और उससे लगे कई क्षेत्र के लोग जंगल बचाने, ऐतिहासिक स्थल रामगढ़ को बचाने, अपनी जमीन बचाने वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं।
T S Singhdeo10,664 次观看 • 1 个月前

राजनाथ सिंह जी, जब आप इतने गैरजिम्मेदार तरीके से झूठ बोलते हैं तो शायद ये भूल जाते हैं कि आप सिर्फ भाजपा नेता नहीं, रक्षा मंत्री भी हैं। पद की प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता का तो खयाल रखें। पंडित नेहरू ने आजीवन मंदिर-मस्जिद की राजनीति नहीं की - ये भारत को आपकी विचारधारा की देन है। पंडित जी ने संस्थान बनाए और उन्हें ही आधुनिक भारत के मंदिर कहा - वहीं संस्थान जिसे आपकी सरकार या तो बर्बाद कर रही है, या बेच रही है। उनके विचार हिंदू-मुसलमान से परे विज्ञान, प्रगति और अनुसंधान थे - आपको विश्वास नहीं होगा, मगर असल में यही सकारात्मक राजनीति होती है।
T S Singhdeo17,406 次观看 • 8 个月前

आज, हसदेव अरण्य में कोयला उत्खनन के उद्देश्य से जंगलों को उजाड़ने के विरोध में संघर्ष कर रहे उस क्षेत्र के मूलनिवासी आदिवासी भाई-बहनों एवं ग्रामीणों से मुलाकात की। शांतिपूर्वक विरोध करना हमारे आदिवासी भाई बहनों का अधिकार है, मगर जिस तरीके से पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के आदिवासी सरपंचों और वरिष्ठजनों को गिरफ्तार किया है, उन्हें कपड़े तक पहनने का मौका नहीं दिया, यह पूर्ण रूप से असंवैधानिक है। सरकार को उनकी बात तत्काल सुननी चाहिए और उनकी इच्छानुसार ही आगे का कोई कदम उठाना चाहिए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai जी स्वयं सरगुजा संभाग के आदिवासी समुदाय से आते हैं - उनसे अपेक्षा है कि वो प्रदर्शनकारियों की बात सुनेंगे। जिस समुदाय से आगे आ कर उन्हें राज्य का नेतृत्व करने का मौका मिला है, कम से कम उनके हितों की रक्षा करें। हसदेव अरण्य और हमारे आदिवासी भाई-बहनों के जल, जंगल, ज़मीन के अधिकारों की रक्षा के लिए मैं हमेशा प्रतिबद्ध रहा हूं और आगे भी उनके कंधे से कंधा मिला कर लड़ता रहूंगा।
T S Singhdeo39,264 次观看 • 2 年前

सरकार जिनकी प्रतिनिधि है, उन्हीं पर लाठियाँ बरसा रही है । सरगुजा ज़िले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम परसोडिकला का आज का दृश्य लोकतंत्र को शर्मिंदा करने वाला है - जहां गुजरात की एक निजी कंपनी से सरकारी खदान में उत्खनन कराया जा रहा है, और विरोध कर रहे स्थानीय ग्रामीणों पर पुलिस का लाठीचार्ज और आंसू गैस बरसाई गई। यही है वह 'गुजरात मॉडल', जिसे देश वाराणसी और अयोध्या में भी देख रहा है - जहां स्थानीय लोगों के रोजगार और संसाधनों पर बाहर की कंपनियों और लोगों का कब्ज़ा कराया जा रहा है, और स्थानीय समुदायों के अधिकारों की पूरी तरह अनदेखी कर दी गई है। सरकार का काम जनता की रक्षा करना है - उन्हीं पर लाठियाँ चलाना नहीं। छत्तीसगढ़ के लोगों के हक़, ज़मीन और भविष्य का इस तरह दमन नहीं किया जा सकता।
T S Singhdeo13,993 次观看 • 8 个月前

अब तो भाजपा का झूठा राष्ट्रवाद नकाब में भी नहीं है, असली चेहरा सबके सामने है। ICC का फैसला मानने के लिए हम बाध्य हैं? क्यों? यहां आंतरिक सुरक्षा के सबसे बड़े पद पर बैठा पिता आतंकवाद रोकने में नाकाम है, और ICC के सबसे बड़े पद पर बैठा पुत्र एक मैच रोकने में। फिर काबिलियत है ही क्या? अनुराग ठाकुर कहते हैं कि पॉइंट्स उन्हें न मिल जाए - सम्मान, स्वाभिमान से बड़े हैं ये 2 पॉइंट्स? क्या हमारे भारतीय भाई बहनों की शहादत से बड़े हैं आपके 2 पॉइंट्स? और तो और, भाजपा नेता हंसते हुए कह रहे हैं कि हमने खून और पानी साथ नहीं बहेगा, ये कहा था, क्रिकेट का कुछ नहीं कहा था। ऐसी बात सिर्फ वो ही कह सकते हैं जिनका खून पानी हो गया हो। भाजपा में न देशभक्ति है, न राष्ट्रवाद - आतंकवाद उनके लिए चुनावी मुद्दा है, और शहादत वोट मांगने का औजार।
T S Singhdeo14,605 次观看 • 10 个月前