
Tej Pratap Yadav
@TejYadav14 • 1,761,365 subscribers
National President of Janshakti Janta Dal, Ex. Minister of Health Department & Environment, Forest and Climate Change, Bihar Government.
Shorts
Videos

सुरक्षा मुहैया कराने हेतु केंद्र एवं बिहार सरकार से पुनः आग्रह रियलिटी शो ‘Rise and Fall 2’ में काम करके लौटने के बाद से मेरी लोकप्रियता में काफी वृद्धि हुई है। आज मैं जहाँ भी जाता हूँ, वहाँ बड़ी संख्या में लोग मुझसे मिलने और मेरे साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए एकत्रित हो जाते हैं। कई बार भारी भीड़ मुझे चारों तरफ से घेर लेती है, जिससे मेरी व्यक्तिगत सुरक्षा के साथ-साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका भी बनी रहती है। यह अत्यंत चिंताजनक विषय है कि वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा मुझे केवल एक सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराया गया है। लेकिन जिस तरह से सार्वजनिक स्थानों पर भारी भीड़ मुझे चारों तरफ से घेर लेती है, उससे न केवल मेरी सुरक्षा को खतरा है, बल्कि मेरे साथ तैनात एकमात्र सुरक्षाकर्मी की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है। ऐसी परिस्थितियों में आशंका है कि भीड़ मेरे सुरक्षाकर्मी को भी घेर सकती है, उसके साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है अथवा उसका सरकारी हथियार छीनने जैसी गंभीर घटना भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में मेरी और मेरे सुरक्षाकर्मी दोनों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। मैं इस संबंध में केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार को कई बार मौखिक रूप से अवगत करा चुका हूँ। इसके अतिरिक्त, पत्र के माध्यम से भी अपनी सुरक्षा को लेकर अनुरोध कर चुका हूँ, लेकिन अभी तक मेरी सुरक्षा व्यवस्था में कोई आवश्यक वृद्धि नहीं की गई है। मैं सरकार से पुनः पूछना चाहता हूँ कि यदि भविष्य में मेरे साथ अथवा मेरे सुरक्षाकर्मी के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या सरकार किसी अनहोनी का इंतजार कर रही है? मैं केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार से पुनः आग्रह करता हूँ कि मेरी वर्तमान लोकप्रियता, सार्वजनिक कार्यक्रमों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और सुरक्षा संबंधी गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए इस मामले को तत्काल संज्ञान में लिया जाए तथा मुझे पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए, ताकि किसी भी संभावित अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। मेरी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। मैं सरकार से किसी विशेष सुविधा की नहीं, बल्कि अपनी और अपने सुरक्षाकर्मी की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था की मांग कर रहा हूँ। इस विषय पर सरकार तत्काल गंभीरता से विचार करे। तेज प्रताप यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनशक्ति जनता दल CMO Bihar Samrat Choudhary BJP Bihar Bihar Police Janshaktijantadal Tejashwi Yadav Rashtriya Janata Dal News18 Bihar Zee Bihar Jharkhand ANI
Tej Pratap Yadav141,184 просмотров • 3 дней назад

“नए iPhone 18 Pro का क्रेज़ इन दिनों हर तरफ़ छाया हुआ है, और आज मैंने भी अपना पसंदीदा iPhone 18 Pro खरीद लिया। इसे हाथ में लेते ही एक अलग ही खुशी और उत्साह महसूस हुआ। शानदार लुक और बेहतरीन फीचर्स के साथ इसे इस्तेमाल करने का मज़ा ही कुछ और है। आज का दिन मेरे लिए खास बन गया—नई पसंद, नई शुरुआत और ढेर सारी यादें इस नए iPhone 18 Pro के साथ!” 📱✨Tejashwi Yadav Rashtriya Janata Dal Janshaktijantadal BJP Samrat Choudhary Raj Lakshmi Yadav راج لکشمی
Tej Pratap Yadav142,242 просмотров • 8 дней назад

🔥 COMING SOON… कुछ बहुत बड़ा आने वाला है! 🔥 बहुत जल्द पूरे देश और पूरे एशिया को कुछ नया देखने को मिलने वाला है। मलिका शेरावत जी के साथ हमारा कुछ खास और नया आने वाला है। ❤️🔥 फिलहाल ये एक सस्पेंस है… इसलिए दिल थामकर बैठिए और चेहरे पर ज़्यादा बेचैनी मत लाइए! 😎 बस कुछ ही दिनों का इंतज़ार है… 1 से 10 तक गिनती शुरू कर दीजिए! ⏳ बाकी राज़ से पर्दा बहुत जल्द उठेगा… COMING SOON… 🔥
Tej Pratap Yadav282,781 просмотров • 2 месяцев назад

⚠️ महत्वपूर्ण सूचना मोतीलाल राय, जिसे जनशक्ति जनता दल से निष्कासित किया जा चुका है, के संबंध में लगातार गंभीर शिकायतें एवं आरोप सामने आते रहे हैं। आरोप है कि श्री तेज प्रताप यादव जी के साथ नजदीकी का लाभ उठाकर विश्वासघात करने वाला मोतीलाल राय अब JioHotstar पर प्रसारित होने वाले ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो को रुकवाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह JioHotstar की टीम एवं अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाने और धमकी देने का प्रयास कर रहा है। इसके साथ ही जय सिंह राठौर, जो पूर्व में जनशक्ति जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, पर भी आरोप है कि वे मोतीलाल राय के इशारे पर JioHotstar के अधिकारियों को फोन कर प्रसारण रुकवाने के लिए दबाव एवं धमकी दे रहे हैं। श्री तेज प्रताप यादव जी की बढ़ती लोकप्रियता एवं जनसमर्थन से घबराकर इस प्रकार प्रसारण को प्रभावित करने का प्रयास किए जाने की बात सामने आ रही है। साथ ही, मोतीलाल राय पर पार्टी-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने और विरोधियों के साथ मिलकर काम करने के भी गंभीर आरोप लगाए जाते रहे हैं। महुआ विधानसभा चुनाव के दौरान भी श्री तेज प्रताप यादव जी के विरुद्ध काम करने तथा आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े आरोप लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, उनके आवास से लगभग ₹20 लाख की चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने की बात भी सामने आई है। प्रशासन से आग्रह है कि यदि प्रसारण रुकवाने के लिए किसी भी व्यक्ति द्वारा धमकी, दबाव या अनुचित हस्तक्षेप किया जा रहा है, तो उसकी जांच कर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। सभी नागरिकों से अपील है कि मोतीलाल राय या उसके सहयोगियों के नाम से होने वाले किसी भी फोन कॉल, पैसे की मांग या संदिग्ध संपर्क से सावधान रहें और किसी भी प्रकार के लेन-देन से पहले पूरी तरह सत्यापन करें। सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • धोखाधड़ी से बचें जनहित में इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ। धन्यवाद।
Tej Pratap Yadav158,183 просмотров • 2 месяцев назад

विश्व रूप दर्शन योग मैं मुकुट से सुशोभित चक्र और गदा से सुसज्जित शस्त्रों के साथ सर्वत्र दीप्तिमान लोक के रूप में आपके रूप को देख रहा हूँ। इस चमचमाती अग्नि में आपके तेज को देख पाना कठिन है जो सभी दिशाओं से प्रस्फुटित होने वाले सूर्य के प्रकाश की भांति है।
Tej Pratap Yadav2,169,496 просмотров • 3 лет назад

🔥 मेरा लक्ष्य, मेरी जीत! 🔥 मैंने अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित किया है और उसे हासिल किए बिना चैन से नहीं बैठूँगा। रास्ते में चाहे कितनी भी चुनौतियाँ आएँ या कितने भी लोग मुझे रोकने की कोशिश करें, मैं न कभी झुकूँगा, न रुकूँगा और न ही हार मानूँगा। मेरा साहस मेरी ताकत है, मेरा संघर्ष मेरी पहचान है और मेरी मंज़िल मेरा संकल्प है। लोग बातें करते रहेंगे, जबकि मैं इतिहास रचने के लिए लगातार आगे बढ़ता रहूँगा। लक्ष्य तय है, मेरा संकल्प मजबूत है और मैं जीत हासिल करके ही रहूँगा। 💪🔥 🙏 राधे-राधे! जय श्रीकृष्ण! 🙏 — तेज प्रताप यादव
Tej Pratap Yadav32,357 просмотров • 20 дней назад

जनशक्ति जनता दल की ओर से बयान हमारी पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी जी के विरुद्ध नामांकन के दिन की गई कार्रवाई पर हमें गंभीर आपत्ति है। हमारा मानना है कि उन्हें झूठे मामले में फँसाने और उनकी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। यदि ऐसा हुआ है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत चिंताजनक है। मैं, तेज प्रताप यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनशक्ति जनता दल, वीणा मानवी जी के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूँ। हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है, और आवश्यकता पड़ने पर हम अपने अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय का दरवाज़ा भी खटखटाएँगे। बांकीपुर विधानसभा की जनता सत्य और न्याय के साथ खड़ी है। हमें विश्वास है कि सच्चाई की जीत होगी।
Tej Pratap Yadav148,164 просмотров • 3 месяцев назад

आज बरसाना के गहवरवन स्थित हमारे परम गुरु श्री रमेश बाबा जी महाराज के आश्रम की माताजी गौशाला में गौ माता की आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पूरे तन-मन और हृदय से गौ माता की आरती कर उनका आशीर्वाद लिया। यह पावन क्षण मेरे लिए अत्यंत शांति और भक्ति से भरा रहा। राधे-राधे 🙏🐄 जय गौ माता! Shri Mataji Gaushala
Tej Pratap Yadav65,155 просмотров • 2 месяцев назад

“All our dreams can come true; if we have the courage to pursue them. #TejPratapYadav #India #Bihar
Tej Pratap Yadav406,445 просмотров • 1 год назад

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन माँ शैलपुत्री की पूजा-अर्चना एवं नौ दिवसीय व्रत का संकल्प 🙏🚩 आज शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन माँ शैलपुत्री की विधिवत पूजा-अर्चना कर नौ दिनों के व्रत का संकल्प लिया है। इन नौ दिनों में फलाहार ग्रहण करते हुए माँ दुर्गा की आराधना एवं भक्ति में लीन रहूँगा। आज ग्रहण किया जा रहा फलाहार एवं अर्पित प्रसाद पूर्णतः व्रत के नियमों के अनुरूप है। नवरात्रि का यह पावन पर्व हमें संयम, श्रद्धा, भक्ति और आत्मशुद्धि का संदेश देता है। माँ शैलपुत्री से प्रार्थना है कि समस्त देशवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। जय माँ शैलपुत्री! जय माता दी! 🙏🚩 तेजप्रताप यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनशक्ति जनता दल
Tej Pratap Yadav25,260 просмотров • 24 дней назад

आज लगातार तीसरे दिन “हर शाम- जनता के नाम” के तहत “सीधी बात- सीधा समाधान” में राज्य भर से आये हुए लोगों की समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान हेतु उचित कार्रवाई किया। साथ ही, आज जिला-जमुई से आये हुए गायक राजेश रसीला जी ने अपनी भावनात्मक गायकी से हम सभी को मंत्रमुग्ध कर दिए। #TejPratapYadav #Bihar
Tej Pratap Yadav264,084 просмотров • 1 год назад

राघोपुर विधानसभा क्षेत्र बाढ़ से पूर्ण तरीके से प्रभावित है, आमजनमानस का जीवन बेहद ही खराब स्थिति में है। जिसे लेकर आज मैने खुद मोर्चा संभालते हुए अपने टीम तेज प्रताप यादव के साथियों संग राघोपुर राहत सामग्री लेकर पहुंचा। #tejpratapyadav #teamtejpratapyadav #Raghopur #Flood
Tej Pratap Yadav217,256 просмотров • 1 год назад

बेटा पापा का गर्व होता है, और पापा बेटे की सबसे बड़ी ताकत।#son #iloveyouson Janshaktijantadal Tejashwi Yadav
Tej Pratap Yadav108,269 просмотров • 7 месяцев назад

क्षत्रिय ब्राह्मण के रक्षा हेतु अपने प्राण तक न्योछावर कर देते हैं इसका उदाहरण वेद, पुराण और हमारा इतिहास गवाह है कि जब भी ब्राह्मण पर कोई संकट आई है क्षत्रिय सदैव सबसे पहले आगे रहे हैं और आजकल के क्षत्रिय बस जाति के नाम पर दिखावा करते हैं #TejPratapYadav
Tej Pratap Yadav415,194 просмотров • 3 лет назад