
Sunand Sarkar Kushwaha
@TheSunandSarkar • 2,925 subscribers
Political observer,Nehruvian !! 'Youth Voice-Youth Power' !!Strongly Believe in Social justice !! #Always_say_yes_to_new_adventures.
Shorts
Videos

बिहार के चर्चित पत्रकार संतोष सिंह जी ने इस वीडियो में बताया है कि BIPARD में प्रशिक्षण देने वाले वरिष्ठ IAS-IPS अधिकारी तक यह कह रहे हैं कि किस-किस तरह के लोगों को पदाधिकारी बना दिया गया है,जिन्हें न ठीक से अंग्रेजी आती है और न ही हिंदी। 70 वीं बीपीएससी रद्द होना ही चाहिए।
Sunand Sarkar Kushwaha34,912 views • 2 months ago

लगातार आंदोलन में जा रहा हूँ।पुलिस की गालियाँ भी सुन रहा हूँ और लाठियाँ भी खा रहा हूँ,लेकिन मेरा हौसला आज भी कम नहीं हुआ।फिर भी भीतर एक अजीब-सी बेचैनी और सूनापन महसूस हो रहा है। हमारा बिहार कभी आंदोलनों की धरती माना जाता था।देश में होने वाले बड़े से बड़े आंदोलन की दिशा और दशा तय करने वाला बिहार आज इस संघर्ष में कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। बिहार के ही सपूत लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने उस दौर की तानाशाही सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया था।उनके एक आह्वान पर संपूर्ण क्रांति की लौ पूरे देश में फैल गई थी। आज उसी बिहार का ऐसा कोई नेता दिखाई नहीं देता जो इस सरकार के सामने मजबूती से डटकर लड़ सके,और न ही कोई युवा छात्र नेता दिख रहा है जो बिहार की आवाज़ बुलंद कर सके। खैर,देर ही सही,लेकिन आज थोड़ा सुकून मिला कि पटना और बिहार के अन्य शहरों में भी छोटे-छोटे आंदोलन शुरू हुए हैं। उम्मीद है कि यह चिंगारी एक बड़े जनआंदोलन का रूप लेगी। मेरे बिहार के भाइयों और बहनों,यह लड़ाई सबसे पहले आपकी अपनी लड़ाई है। आपके भविष्य की लड़ाई है।आपके लिए कोई और नहीं आएगा।इसलिए अपने घरों से निकलें, अपनी आवाज़ बुलंद करें और एक अंतिम हुंकार भरें,ताकि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रह सके।
Sunand Sarkar Kushwaha39,178 views • 3 months ago

लालू प्रसाद यादव जी ने कभी कहा ही नहीं था 'भूरा बाल साफ करो' ये सबसे बड़ा षड्यंत्र था लालू जी के खिलाफ़।अब सोचिए ये सामंतवादी लोग लालू जी से कितना नफ़रत करता है जो बात उन्होंने बोला ही वो बात किसी सवर्ण पत्रकार ने छाप दिया और लालू जी के ऊपर चस्पा कर दिया। #laluprasadyadav #RJD
Sunand Sarkar Kushwaha61,705 views • 1 year ago

आंदोलन की धरती गांधी मैदान से छात्र मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकल चुके हैं।मकसद साफ है–इस गूंगी,अंधी और बहरी सरकार को दिखाना और सुनाना कि हम इसी राज्य के छात्र हैं। हमारी आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। हमारी जायज़ मांगों को मानना ही होगा। छात्र एकता ज़िंदाबाद!
Sunand Sarkar Kushwaha11,565 views • 2 months ago

सुबह मुझे बहुत ज़्यादा निराशा थी कि हमारा बिहार इस आंदोलन में कहाँ है।इसे लेकर मैंने ट्वीट भी किया था। लेकिन दोपहर होते-होते बिहार के बच्चे सड़कों पर उतर आए और पटना से इस आंदोलन को एक नई ताकत मिलने लगी। बिहार जब भी उठकर खड़ा होता है, तो बड़े-बड़े तानाशाहों को झुकना पड़ता है। क्रांति की लौ जल चुकी है।अब धर्मेंद्र प्रधान का भी इस्तीफ़ा होगा और BPSC के गुजराती चेयरमैन का भी इस्तीफ़ा लेंगे। जय बिहार। #Patna
Sunand Sarkar Kushwaha13,242 views • 3 months ago

BPSC का सवाल खत्म नहीं हुआ है। जब तक दुबारा परीक्षा नहीं होगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा। ये लीक नहीं चोरी है और ऐसी हर युवाओं के भविष्य के चोरी के लिए सरकार दोषी है। छात्र परेशान देश हैरान , NDTV India को धन्यवाद उन्होंने हमे अपनी बात को रखने का मौका दिया. #BPSCReExamForAll
Sunand Sarkar Kushwaha47,881 views • 1 year ago
No more content to load