
Upen Yadav (मोदी का परिवार)
@TheUpenYadav • 1,068,535 subscribers
BJP Candidate Shahpura Assembly Constituency (042)
Shorts
Videos

25 वर्षों की जनसेवा की अविराम यात्रा, राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और विकसित भारत के संकल्प के साथ… यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने सदैव अपने जीवन में देश को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। आज , उनके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आइए, हम सभी अपने स्नेह, आदर और शुभेच्छाओं की अभिव्यक्ति के रूप में ‘आशीर्वाद का एक दीया’ प्रज्वलित करें।
Upen Yadav (मोदी का परिवार)18,385 görüntüleme • 13 gün önce

🙏 सभी सम्मानित मतदाताओं से विनम्र अपील 🙏 🇮🇳 कल 09 सितंबर 2026 को लोकतंत्र के इस महापर्व पर अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। नगरपरिषद् शाहपुरा, नगरपालिका मनोहरपुर एवं नगरपालिका खेजरोली के समस्त सम्मानित मतदाताओं से सादर निवेदन है कि विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प को मजबूती प्रदान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों के पक्ष में अपना अमूल्य मत देकर उन्हें विजयी बनाएं। 🪷 आपका एक-एक वोट क्षेत्र के विकास की नई दिशा तय करेगा। आइए, लोकतंत्र के इस पर्व पर अधिक से अधिक मतदान करें और भाजपा को विजयी बनाएं। कमल का बटन दबाएं 🪷 भाजपा को विजयी बनाएं!
Upen Yadav (मोदी का परिवार)21,678 görüntüleme • 22 gün önce

राखी सिर्फ एक धागा नहीं, बहन के प्यार और विश्वास का सबसे अनमोल रिश्ता है। ❤️
Upen Yadav (मोदी का परिवार)29,244 görüntüleme • 1 ay önce

आज बीकानेर शिक्षा निदेशालय का बड़ी संख्या में घेराव करके युवा बेरोजगारों की आवाज बुलंद की है और पीटीआई भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों का जल्द से जल्द जल्द से जिला आवंटन करके योग्य व सही अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ति देने की मांग की है l और साथ में फर्जी अभ्यर्थियों को बाहर करते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिलने के बाद अन्य बेरोजगारों को भी नई भर्तियों में मौका मिले इसलिए हमने नई पीटीआई,स्कूल व्याख्याता,सेकंड ग्रेड प्रयोगशाला सहायक,कंप्यूटर अनुदेशक,लाइब्रेरियन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती की विज्ञप्ति तथा रीट पात्रता परीक्षा की विज्ञप्ति जल्द से जल्द जारी करने की मांग की है l CMO Rajasthan
Upen Yadav (मोदी का परिवार)651,603 görüntüleme • 3 yıl önce

शाहपुरा की जनता का जनादेश मुझे स्वीकार है, बहुत कम समय में इतना प्यार मान सम्मान दिया जिसके लिए मैं शाहपुरा की जनता का जीवन भर आभारी रहूंगा l और आप सभी के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी सरकार बना रही है, शाहपुरा के विकास के लिए भ्रष्टाचार व जातिवाद के खात्मा के लिए 5 दिसंबर को सुबह 11 बजे खोजावाला कार्यालय पर कार्यकर्ता व मतदाताओं की मीटिंग रखी गई है l आप सभी आमंत्रित है l BJP BJP Rajasthan
Upen Yadav (मोदी का परिवार)434,058 görüntüleme • 2 yıl önce

युवा साथियों और मेरे देशवासियों, जिस प्रकार देश में नीट पेपर लीक को लेकर जो माहौल बना हैं, जिसमें वह राजनीतिक पार्टियां,और वह राजनेता भी शामिल हैं, जिन्होंने राजस्थान में युवाओं के साथ एक बड़ा धोखा किया था और उनके भविष्य के साथ खेला था, जिसकी मैं तथ्यात्मक इस वीडियो के साथ आप लोगों को जानकारी दे रहा हूं। क्योंकि उस दौरान पेपर लीक को लेकर आरपीएससी अजमेर, कर्मचारी चयन बोर्ड दुर्गापुरा जयपुर और शहीद स्मारक जयपुर कई बार प्रदर्शन किए, कई बार लाठियां खानी पड़ी, कई बार जेल जाना पड़ा और अनशन किए। लेकिन उस समय जो आज भी जितने विभिन्न दलों के राजनेता, चाहे श्री राहुल गांधी जी हों, श्रीमती प्रियंका गांधी जी हों, श्री अखिलेश यादव जी हों, तमाम जो लोग आज युवा हितैषी बनकर जो आज दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वह युवाओं के सबसे बड़े हितैषी हैं—मैं उन सब से यह पूछना चाहता हूं कि जब राजस्थान में एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं, एक दर्जन से ज्यादा पेपर लीक हुए, तब वह लोग कहां गायब थे? तब वह युवाओं के हितैषी क्यों नहीं बने? जब युवा संघर्ष कर रहे थे, लाठियां खा रहे थे, जेल जा रहे थे, अनशन कर रहे थे, तब वह चुप क्यों थे? क्या राजस्थान के युवा बेरोजगार नहीं थे? क्या युवा नहीं थे? क्या उनका भविष्य नहीं था? क्या उनके माता-पिता का भविष्य उनसे जुड़ा हुआ नहीं था? लेकिन उस समय वह चुप थे, कुछ भी नहीं बोला। और आज, एक तरफ जब राजस्थान में कांग्रेस सरकार में पेपर लीक हो रहे थे, जब युवा आवाज उठा रहे थे तो उनको जेल में डाल रहे थे, लाठीचार्ज कर रहे थे और मुकदमे दर्ज कर रहे थे। और जांच करके पेपर रद्द करने के बजाय युवाओं के साथ अत्याचार कर रहे थे। जबकि नीट का पेपर केरल से लीक हुआ, जैसे ही पता चला तत्काल एजेंसियों ने कार्रवाई की, सीबीआई को जांच दी गई और दोषियों को पकड़ा गया। जबकि राजस्थान में न तो पेपरों को रद्द किया जाता था, न अपराधियों को पकड़ा जाता था, जब युवा आवाज उठाते थे तो उनको जेल में डाल दिया जाता था। ऐसा ही एसआई भर्ती परीक्षा का प्रकरण 2021 का, ऐसा ही सीएचओ भर्ती 2023 का प्रकरण है। सीएचओ भर्ती परीक्षा पेपर का 8:15 बजे पेपर लीक हो गया, हमने कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष को जाकर उसके पेपर लीक के सबूत दिए तो पेपर लीक नहीं माना। यह तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा जी ने एसआईटी का गठन किया और युवाओं के लिए उन्होंने बेहतर काम किया और उनके सामने हमने पीड़ा रखी, तब सीएचओ भर्ती परीक्षा पेपर लीक जो हुआ था, उसको रद्द किया गया। एसआई भर्ती में युवाओं के साथ धोखा हुआ। तो ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब राजस्थान में एक दर्जन से ज्यादा पेपर लीक हुए, तब यह कांग्रेस के नेता जो आज राजस्थान में और जो केंद्र के नेता जो दिल्ली में जो प्रदर्शन कर रहे थे, क्या उनके मुंह में दही क्यों जम गया था? क्यों वह युवाओं की आवाज बुलंद क्यों नहीं कर रहे थे? क्यों वह सीबीआई को जांच की अनुशंसा क्यों नहीं कर रहे थे? क्योंकि उस समय इनके ही लोग इस पेपर लीक में संलिप्त थे। इनके कांग्रेस के पदाधिकारियों की स्कूल थी जहां से पेपर लीक हुए थे। लेकिन उस समय उन्होंने अपने लोगों को बचाया और युवाओं के भविष्य के साथ खेला, युवाओं को जेल में डाला, लाठीचार्ज किया। और आज जब बीजेपी की सरकार तत्काल कार्रवाई कर रही है, दोषियों को पकड़ रही है, सीबीआई जांच करवा रही है और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी कह रहे हैं कि दोषियों को, आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी, तब यह युवाओं के कंधों पर बंदूक रखकर और एक ड्रामा कर रहे हैं और एक देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं उपेन यादव लगातार 12 साल युवाओं के लिए संघर्ष किया, देश में सबसे ज्यादा आंदोलन किए, 300 से ज्यादा आंदोलन किए। लेकिन लाठियां भी खाईं, जेल भी गए, अनशन भी किया, लेकिन किसी भी सार्वजनिक संपत्ति यानी कि सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया। आंदोलन की गरिमा में रहकर आंदोलन किया। लाठियां भी खाईं, जेल भी गए, अनशन भी किया, लेकिन कभी भी नुकसान नहीं पहुंचाया। मैं सभी युवाओं से अपील करना चाहूंगा कि जो तमाम लोग आपके हितैषी बनकर इस आंदोलन में शामिल हो रहे हैं और आप लोगों के हितैषी बनने का जो ड्रामा कर रहे हैं—यह यदि युवा हितैषी होते तो राजस्थान में एक दर्जन से ज्यादा पेपर लीक हुए तभी बोलते, तभी जब अनशन हुआ तभी बोलते, जब लाठीचार्ज हुआ तभी बोलते। लेकिन नहीं बोले! यह आपके आंदोलन को हाईजैक करके और देश में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। सब युवाओं से अपील है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर विश्वास रखें और उन्होंने विश्वास दिलाया है कि दोषियों के
Upen Yadav (मोदी का परिवार)42,447 görüntüleme • 2 ay önce

#इस_प्यार_सम्मान_के_लिए_मैं_नि:शब्द_हूं कांग्रेस सरकार ने 21 जून 2021 में संविदा पर कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती निकलने का ऐलान किया। और हमने संविदा पर कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती निकालने का विरोध किया। और दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश लखनऊ तक संघर्ष किया और आखिरकार कांग्रेस सरकार को ..1/
Upen Yadav (मोदी का परिवार)292,416 görüntüleme • 2 yıl önce

*साथियों नमस्कार, साथियों, लगातार शाहपुरा विकास की तरफ अग्रसर है। लगातार मेरा प्रयास जारी है कि शाहपुरा में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हों। लेकिन एक चीज आपने देखी होगी कि जब मैं कोई पहल करता हूँ, या जब भी मैं सौगात के आदेश डालता हूँ, या फिर जब मैं लोगों को सूचना देता हूँ कि आज हमें ये सौगात मिली है, तो उसको कुछ देर बाद कुछ लोग कॉपी-पेस्ट करते हैं। विशेषकर जो प्रतिपक्ष के लोग हैं। जबकि इन फाइलों के पीछे मैं लगातार खुद भागता हूँ। *वामन देव मंदिर के लिए 1 करोड़ 41 लाख रुपये की बजट की फाइल चली।* उसके लिए लगातार मैं प्रयास कर रहा हूँ। आने वाले कुछ दिनों में उसकी स्वीकृति मिलेगी। *वहीं बस स्टैंड के लिए 1.5 करोड़ की, और आज 9 नगरपालिकाओं के लिए नगरपालिका भवन के लिए बजट आया है।* जब मैं अधिकारी से मिलकर आया था तो मुझे यह कहा गया था कि लगभग 1 करोड़ 55 लाख रुपये आपको मिलेंगे। लेकिन आज आदेश जारी हुआ। आदेश जारी हुआ तो मेरे सोशल मीडिया साथी को मैंने कहा 1 करोड़ 55 लाख मिलेंगे। लेकिन जब मैंने अभी दोबारा भी पता किया तो 1 करोड़ 74 लाख रुपये नगरपालिका के हिसाब से हमें मिल रहे हैं। कुछ लोग समय पर नहीं डाल पाए अब माहौल बना रहे कॉपी पेस्ट करके l इनको पता है कि हर फाइल के पीछे मैं भागता हूँ। और शाहपुरा के विकाश के लिए, खुद मेहनत करता हूँ। कुछ लोगों को A-B-C-D का पता नहीं कि फाइल कहाँ जा रही है, कैसे बजट की स्वीकृतियां आ रही है। मैं मेहनत कर रहा हूँ इसलिए मेरे पास सबसे पहले आदेश भी आता है, सबसे पहले मैं पोस्ट भी डालता हूँ। क्योंकि मैं लगातार मंत्री, अधिकारीयो के संपर्क में रहता हूँ, मेहनत करता हूँ। इनको पता ही नहीं था कि कब क्या होने वाला है। जब मैं पोस्ट कर देता हूँ उसके कई मिनट या कई घंटों बाद वो पोस्ट करते हैं कि साहब हमने भी ये करवा दिया। मैं जनता से निवेदन करना चाहूंगा, चाहे वो सड़कों का हो चाहे विकास के अन्य कार्य... इनका केवल काम बचा है कॉपी-पेस्ट। जबकि इनको पता होता तो और चीजों के लिए भी बता सकते हैं। *आने वाले समय में कई और आदेश जारी होंगे।* अभी खेल मैदानों के लिए,केंद्र सरकार के साईं सें खेजरोली खेल मैदान और मनोहरपुर होद की पाल खेल मैदान के विकाश के लिए एस्टीमेट बना के भेजा है और वहाँ से टीम आके यहाँ एस्टीमेट बना के भी ले के गई है, निरीक्षण भी करके गई है। उस बजट के लिए मैं लगातार मेहनत कर रहा हूँ। कई महत्वपूर्ण और विकास कार्यों के लिए बजट विधानसभा क्षेत्र को मिलेंगे। ये केवल उन कॉपी-पेस्ट वालों के लिए वीडियो नहीं है। ये केवल शाहपुरा की देवतुल्य जनता के लिए है, कि लगातार कौन काम कर रहा है। मुझे पता है कि मैं कितनी भाग-दौड़ करता हूँ, हर फाइल के पीछे जाता हूँ और पास करवाके लाता हूँ। लेकिन उसके बाद ये कॉपी-पेस्ट करते हैं। *उन लोगों का जवाब आपको देना है, कॉपी-पेस्ट वालों को।* क्योंकि शाहपुरा विकास की तरफ जा रहा है। आपका बेटा, आपके लिए जो-जो वादा किया था - *365 दिन काम करूंगा। भागूंगा, दौड़ूंगा, रुकूंगा नहीं ना झुकूंगा* और शाहपुरा को विकास की तरफ आगे ले के जाऊंगा। जिसका प्रमाण आप देख सकते हो, लगातार शाहपुरा में विकास कार्य मिलते जा रहे हैं। *धन्यवाद।*
Upen Yadav (मोदी का परिवार)30,421 görüntüleme • 1 ay önce

कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से सारी भर्तियां प्रभावित हो रही है और युवा बेरोजगार बहुत ज्यादा परेशान है l 10 अगस्त को 1 दिन का उपवास करके सरकार को जल्द से जल्द कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष व सदस्यो की नियुक्ति करने की गुहार की थी l लेकिन अभी तक अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हुई है और अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से युवा बेरोजगार बहुत परेशान व दुखी है और उनकी परेशानियों से मैं व्यथित हूं l और जब तक अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो जाती है तब तक मैं अन्न ग्रहण नहीं करूंगा l CMO Rajasthan
Upen Yadav (मोदी का परिवार)396,417 görüntüleme • 3 yıl önce

🌟 शाहपुरा की शान बढ़ाने वाले होनहारों के सम्मान में आपका हार्दिक स्वागत! 🌟 भाग्योदय सेवा संस्था (निःशुल्क कोचिंग संस्था) के तत्वावधान में आयोजित "शाहपुरा गौरव" RAS, NEET एवं JEE सम्मान समारोह एवं भव्य जुलूस में आप सभी कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, प्रबुद्धजनों, शिक्षाविदों, युवा साथियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया जाता है। यह कार्यक्रम उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है जिन्होंने NEET, JEE एवं RAS जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर शाहपुरा का नाम गौरवान्वित किया है। आइए, हम सब मिलकर इन प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करें और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करें। 📅 दिनांक: 2 अगस्त 2026 (रविवार) ⏰ समय: प्रातः 9:00 बजे 📍 भव्य जुलूस प्रारम्भ: नारायण दास स्मृति पार्क, शाहपुरा से 📍 सम्मान समारोह स्थल: चंद्र महल गार्डन पैलेस, शाहपुरा आपकी गरिमामयी उपस्थिति ही इस आयोजन की सबसे बड़ी शक्ति एवं सफलता होगी। आइए, अपने शाहपुरा के गौरव का सम्मान करें और प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाएँ। आयोजक: भाग्योदय सेवा संस्था (निःशुल्क कोचिंग संस्थान) संयोजक: उपेन यादव संपर्क: 9460197575
Upen Yadav (मोदी का परिवार)26,397 görüntüleme • 2 ay önce

अध्यापक भर्ती level-1 का परिणाम लगभग आज शाम तक तैयार हो जाएगा l लेकिन राज्य सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद ही परिणाम जारी हो पाएगा l और इस संबंध में अभी सचिवालय में माननीय शिक्षा मंत्री Dr. Bulaki Das Kalla से मुलाकात करके एक बार फिर कॉल करवाया है और अभी सीएमओ में मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव को अवगत करवाकर आज या कल शनिवार तक परिणाम जारी करवाने की मैं पूरी कोशिश करूंगा l अन्यथा हर बार की तरह सोमवार तक का तो हमे इंतजार करना ही पड़ेगा l कोई कुछ भी कहे लेकिन लगातार धरातल पर भागदौड़ करके अध्यापक भर्ती और पीटीआई भर्ती का परिणाम जल्द जारी करवाने के लिए प्रयास कर रहा हूं l
Upen Yadav (मोदी का परिवार)256,881 görüntüleme • 3 yıl önce

कैसी किस्मत है इस Upen Yadav (मोदी का परिवार) इंसान की l यह दिवाली सड़कों पर गुजरात में मनाई l और उससे पहले दिवाली शहीद स्मारक पर मनाई l और अब होली हॉस्पिटल के आईसीयू में मना रहा है l और हर बार युवाओं के लिए लड़ता रहा,कभी जेल तो कभी हॉस्पिटल में तड़पता रहा ll By- राहुल #उपेन_संग_राजस्थान
Upen Yadav (मोदी का परिवार)266,999 görüntüleme • 3 yıl önce

मैं हमेशा पुलिस का सम्मान करता हूं और ना ही मैंने आज तक पुलिस के ऊपर कभी आरोप नहीं लगाया l लेकिन आज SHO द्वारा थाने ले जाकर मेरे बालों को सेविंग को खींचना ll एक मानवीय अत्याचार है और 11 साल के संघर्ष के दौरान आज तक किसी भी पुलिस के अधिकारी ने ऐसी हरकत नहीं की ll Ajmer Police
Upen Yadav (मोदी का परिवार)271,177 görüntüleme • 3 yıl önce

कल मेरे #जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित शाहपुरा प्रतिभा गौरव सम्मान समारोह में भाजपा नेता एवं गणमान्य कार्यकर्ता व अपार संख्या में देवतुल्य जनता-जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इतनी बड़ी संख्या में पहुंचकर मुझे आशीर्वाद प्रदान करने और प्रतिभा सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद। ..1/ BJP BJP Rajasthan Narendra Modi Jagat Prakash Nadda Amit Shah Bhajanlal Sharma Dr.Radha Mohan Das Agrawal Madan Rathore Diya Kumari Dr Prem Chand Bairwa PMO India CMO Rajasthan
Upen Yadav (मोदी का परिवार)110,376 görüntüleme • 1 yıl önce

अध्यापक भर्ती लेवल 1 की एक और सूची कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द जारी करेगा l अध्यापक भर्ती लेवल 2 का अंग्रेजी विषय का आज इंतजार खत्म हो सकता है l उसके बाद गणित विज्ञान का इंतजार खत्म हो सकता है और शनिवार को भी बोर्ड में कार्य जारी रहेगा l अध्यापक भर्ती लेवल 2 के बाकी विषयों का परिणाम अगले वीक में जारी होंगे l वनरक्षक भर्ती के परिणाम में थोडा समय और लगेगा l JR का 15 गुना परिणाम अक्टूबर में ही जारी होने की संभावना है l BCI 610 का परिणाम इसी महीने में जल्द जारी होगा और हमारी पूरी कोशिश रहेगी आचार संहिता से पहले 610 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दिलवाने की l पीटीआई भर्ती के 80 अभ्यर्थियों के सूची बीकानेर निदेशालय ने बोर्ड को वापस भेजी थी l जिसका निस्तारण अगले वीक (बुधवार तक) में हो जाएगा l
Upen Yadav (मोदी का परिवार)227,652 görüntüleme • 3 yıl önce

शिक्षा विभाग की,स्कूल व्याख्याता,सेकंड ग्रेड, अध्यापक,BCI, पीटीआई भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया की अनुमति और कर्मचारी चयन बोर्ड की विभिन्न भर्तियों के परिणाम की अनुमति चुनाव आयोग से जल्द मिले जिसके संबंध मे आज अधिकारियों से मुलाकात की है l उम्मीद है की जल्द चुनाव आयोग परमिशन देगा l Election Commission of India
Upen Yadav (मोदी का परिवार)213,430 görüntüleme • 2 yıl önce

RPSC,बोर्ड में राजनीतिक नियुक्तियों का लगातार विरोध कर रहे हैं और मांग कर हैं कि एक कमेटी बनाकर या UPSC की तर्ज पर अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति करनी चाहिए l और राजनीतिक नियुक्तियों से क्या होता है पूर्व आरपीएससी सदस्य का बयान देख लीजिए और इसकी जांच भी होनी चाहिए CMO Rajasthan
Upen Yadav (मोदी का परिवार)214,693 görüntüleme • 3 yıl önce

बताया जा रहा है कि इस लड़की का एसआई भर्ती में चयन हुआ है l इस इंटरव्यू को देखने के बाद चयन पर सवाल उठ रहे हैं इसीलिए कल के आंदोलन में SI और स्कूल व्याख्याता भर्ती में कई फर्जी अभ्यर्थियों को चयनित होने की संभावना जताई थी और ऐसे संदिग्ध अभ्यर्थियों की जांच की मांग उठाई थी CMO Rajasthan
Upen Yadav (मोदी का परिवार)244,291 görüntüleme • 3 yıl önce