
Virendraa Sachdeva
@Virend_Sachdeva • 52,215 subscribers
Former President @BJP4Delhi ;Hony.Secretary General,AAI 🎯 ;EB member World Archery Asia,VP, Delhi Olympics ;Member, DDCA
Shorts
Videos

अमानत उल्ला खान पर जांच के विरोध में AAP नेताओं की हाय-तौबा कोई नई बात नहीं है, वक़्फ़ बोर्ड जैसी संस्था में भ्रष्टाचार और चोरी करने वाले अमानत उल्ला खान अपनी गुंडई के लिए भी चर्चा में रहते हैं और जब-जब ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ एजेंसियों ने एक्शन लिया है तब-तब आप नेताओं ने उनको बचाने के लिए छाती पीटी है। अगर आप ने चोरी की है तो आपको जवाब देना पड़ेगा क्योंकि इस देश में कानून का शासन है। ANI Press Trust of India IANS
Virendraa Sachdeva261,681 просмотров • 2 лет назад

दिल्ली में शीशमहल के बाद अब केजरीवाल ने चंडीगढ़ में भी भ्रष्टाचारी शीशमहल बना लिया है। 2 एकड़ में बना ये 50 नंबर का फार्महाउस बंगला, जिसमें स्पा, जिम और 7 सितारा होटल जैसी सुविधाएँ हैं, जो केजरीवाल का नया विलास भवन बन गया है। दिल्ली में तो आपने एक बंगला ले ही लिया, अब पंजाब की गाढ़ी कमाई पर ऐश करने निकल पड़े; आपने दावा किया था कि आप कोई सरकारी आवास नहीं लेंगे, पर आपकी विलासिता की लत है कि जाती ही नहीं। मैं पंजाब के “सुपर CM” Arvind Kejriwal से पूछना चाहता हूँ कि बताइए, आप न पंजाब के विधायक हैं, न मंत्री, न सांसद। तो फिर पंजाब सरकार ने आपको ये आलीशान बंगला किस हैसियत में दिया है? केजरीवाल का ‘शीशमहल प्रेम’ और ‘बंगला प्रेम’ खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। केजरीवाल जवाब दें कि Sheesh Mahal 2.0 दिखाएँगे क्या?
Virendraa Sachdeva124,346 просмотров • 11 месяцев назад

आज हाई कोर्ट में जाँच एजेंसी के काउंसिल ने जो तथ्य रखे हैं उससे एक बात तो स्पष्ट है कि अरविंद केजरीवाल ही शराब घोटाले के मास्टरमाइंड हैं, उन तथ्यों से इस बात का भी खुलासा होता है कि 2% से 12% कमीशन करने का मुख्य कारण किक्बैक था, जिसके माध्यम से केजरीवाल ने कमीशन लेने की योजना बनाई थी। काउंसिल ने ये भी बताया कि किस प्रकार गोवा चुनाव में 45 करोड़ के हवाला की मनी ट्रेल मिली है। केजरीवाल के मुख्य सहयोगी विजय नायर जो कि शराब घोटाले के अभियुक्त भी हैं वे सरकारी आवास/मंत्री आवास का कैसे उपयोग करते हैं। केजरीवाल के वकील साहब ने दिल्ली के भ्रष्टतम मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी को पाकिस्तान के इमरान खान की गिरफ़्तारी से जोड़कर ये दिखा दिया कि केजरीवाल और पाकिस्तान का रिश्ता कैसा है, उसी पाकिस्तान ने चुनाव के समय इनके लिए वोट भी माँगा था। दिल्ली में हुआ प्रायोजित शराब घोटाला सिर्फ़ प्रदेश को लूटने और दिल्ली को बदनाम करने की योजना के साथ किया गया है, हमारा न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है और हम कह सकते हैं कि इन भ्रष्टाचारियों और घोटालेबाजों को सजा अवश्य मिलेगी। ANI Press Trust of India IANS
Virendraa Sachdeva84,695 просмотров • 2 лет назад

दिल्ली सचिवालय में रात के 2 बजे IAS राजशेखर के केबिन से फाइलें निकालते हुए संदिग्ध CCTV में साफ दिख रहा है। Arvind Kejriwal, किस के इशारे पर ये सब हो रहा है? क्या शराब घोटाले और अपने राजमहल की फाइलों को छुपाने का प्रयास है? केजरीवाल, तुम कितनी भी कोशिश कर लो अपने पापों पर पर्दा नहीं डाल पाओगे! जनता के सामने भ्रष्टाचारी AAP की पोल खुल चुकी है।
Virendraa Sachdeva115,843 просмотров • 3 лет назад

दिल्ली के भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री दो दिन में अपना शीश महल खाली करने की नौटंकी करेंगे और फिर दिखावे के लिए उनके द्वारा नामित मुख्यमंत्री उन्हें मनाने का नाटक करेंगी, फिर भी महाभ्रष्ट मुख्यमंत्री नहीं मानेंगे और किसी झुग्गी में जाने का या छोटे फ्लैट में जाने का ड्रामा किया जाएगा और ये दिखाने का प्रयास किया जाएगा कि साधारण नेता कैसे होते हैं। AAP की पूरी स्क्रिप्ट तैयार है कि आगामी 15 दिन किस प्रकार का ढोंग रचना है।
Virendraa Sachdeva75,996 просмотров • 2 лет назад

दिल्ली सरकार के मंत्री Gopal Rai जी ने मेरे स्वास्थ्य की कामना की है। मैं उनका धन्यवाद देता हूँ, लेकिन मैं उनसे कहना चाहता हूँ कि मेरे लिए मेरे स्वास्थ्य से ज्यादा ज़रूरी है यमुना जी की सफाई। छठ पूजा नजदीक है, और हमारी माताएँ-बहनें जो यमुना जी में भगवान सूर्य की आराधना करने या सूर्य को अर्घ्य देने जाएँगी, वे किस तरह से माँ यमुना में डुबकी लगा पाएँगी? मेरी एक डुबकी ने बता दिया कि आप की भ्रष्ट सरकार ने माँ यमुना का क्या हाल कर रखा है। मैं अपनी दिल्ली की माताओं-बहनों और समस्त दिल्लीवासियों से कहना चाहता हूँ कि अब समय आ गया है जब हमें इस भ्रष्ट सरकार से मुक्ति लेनी होगी। केजरीवाल द्वारा प्रायोजित इस भ्रष्टतंत्र का अंत हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
Virendraa Sachdeva72,135 просмотров • 1 год назад

जनता अगर पूछे सवाल, तो क्यों परेशान हैं केजरीवाल ? आज विकासपुरी में, वहां की स्थानीय जनता केजरीवाल से सिर्फ पानी की समस्या की शिकायत करने गई थी। उन्होंने केजरीवाल और उनके विधायक को वही गंदा पानी पीने को कहा, जिस गंदे पानी को केजरीवाल ने पूरे दिल्लीवासियों को पीने पर मजबूर कर दिया है। इस पर Arvind Kejriwal को गुस्सा आ गया और अपनी आदत के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम को "हमला" करार दे दिया। केजरीवाल जी, आपने दिल्ली को सड़क, बिजली, और पानी के नाम पर ठगा और लूटा है। आप और आपके विधायकों के काले कारनामे किसी से छिपे नहीं हैं। आज जब दिल्ली की जनता आपसे सवाल पूछ रही है, तो उसे बीजेपी का हमला बताकर अपनी खीझ मत उतारो ! आपको जवाब देना ही पड़ेगा कि आपने दिल्ली की जनता के साथ यह धोखा क्यों किया ? B L Santhosh ANI Press Trust of India IANS
Virendraa Sachdeva68,889 просмотров • 1 год назад

महाभ्रष्ट मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सेहत की चिंता में मीडिया और दिल्ली वासियों के सामने झूठ परोसने वाले संजय सिंह जी आपको पता है आप भी अभी जमानत पर बाहर हैं जब आप जेल से निकले थे तब आपका वजन तो बढ़ा हुआ था इसका मतलब है कि जेल प्रशासन के भोजन ने नहीं, स्वयं केजरीवाल ने अपना वजन कम करने का काम किया है। माननीय न्यायालय के निर्देश पर घर के बने पकवान केजरीवाल जी को मिल रहे हैं, आपसे बेहतर VIP सुविधा उनको मिल रही है तो ये साफ है कि ये भी जमानत पाने के लिए एक चाल है। दिल्ली शराब घोटाले के मास्टरमाइंड और दिल्ली की हवा व पानी में प्रदूषण का जहर घोलने वाले केजरीवाल जमानत पाने के लिए स्वयं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। AAP की पूरी सरकार केवल प्रेस कान्फ्रेंस के आधार पर चल रही है इसने केवल दिल्ली को लूटने और ठगने का कार्य किया है। ANI Press Trust of India IANS
Virendraa Sachdeva70,747 просмотров • 2 лет назад

दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा प्रदेश के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है, निजी स्वार्थ और अपनी छवि को धूमिल होने से बचाने के लिए सरकार द्वारा स्कूलों के कक्षा 9वीं के नतीजों में 17 हजार से अधिक छात्रों को दूसरी बार फेल किया गया है, इस समाचार ने शिक्षा मंत्री के वर्ल्ड क्लास शिक्षा के दावों की पोल खोल दी है। यह कृत्य अत्यंत शर्मनाक है जो सरकार की अकर्मण्यता और अमानवीय स्वरूप का परिचय देता है, दिल्ली सरकार छात्रों को नियमित स्कूल से पढ़कर पास होने की प्रेरणा देने और प्रोत्साहित करने के बजाय छात्रों को ओपन स्कूल में जाने को बाध्य कर रही है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार जिसके दावे और वादे का आधार सिर्फ झूठ है, उसने अपनी शान का झूठा प्रचार और भ्रष्टाचार व घोटाला करके सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है। ANI Press Trust of India IANS
Virendraa Sachdeva69,191 просмотров • 2 лет назад

24 घंटे असत्य-असत्य और हिंसा-हिंसा करने वाले राहुल गांधी को अपने अतीत में झांककर देखना चाहिए। 1975 में आपातकाल लगाने वाले और 1984 में सिख दंगे करवाने वाले आज पूरे समाज में विद्वेष की भावना को फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। लगातार पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु में हिंसक घटनायें हो रही हैं जिन पर एक शब्द नहीं निकल रहा है लेकिन हिंदुओं को बदनाम करने के लिए अनर्गल बयान बाजी जारी है।
Virendraa Sachdeva65,396 просмотров • 2 лет назад