
Vivek Shrivastava
@Viveksbarmeri • 28,761 subscribers
Founder @newsthehunter Journalist Ex Rajasthan Patrika, Ex ETV Bharat, HS, JNV From Barmer Rajasthan. Tweets Are Personal. RTs are not endorsement.
Shorts
Videos

जब Hunter न्यूज ने यह स्टोरी की थी तो कई लोगों ने सवाल उठाए थे मजाक बनाई थी लेकिन आज देखें सीएम भजनलाल शर्मा और अधिकारी पहुंचे माँ सांभरा आशापुरा के दरबार में रिफाइनरी के सभी प्रोडक्ट माँ के चरणों में अर्पित किए और आशीर्वाद लिया। अब उम्मीद है PM मोदी के उद्घाटन करने के बाद हमारी रिफाइनरी अच्छे से चलेगी और देश को फ़ायदा मिलेगा। बस इन ख़बरों की क़ीमत एक FIR और मानसिक परेशानी हुई लेकिन आज CM और अधिकारियों को माँ के दरबार में देख दिल को तसल्ली है। जय माँ सांभरा आशापुरा 🙏 #Rajasthan पुरानी स्टोरी का Link सफेद सोना से काला तेल…रिफाइनरी की पूरी स्टोरी…देखें पूरी रिपोर्ट
Vivek Shrivastava40,932 views • 19 days ago

उदयपुर की गलियों में “क़ानून” बोनट पर लटका था गुजरात पुलिस के SI को तस्कर SUV से रौंदने निकला, फायरिंग हुई, लेकिन हिम्मत देखिए — गाड़ी नहीं रोकी, GJ पुलिस के को पटककर फरार हो गया! ये कानून का मखौल है — राजस्थान में अब अपराधियों की हिम्मत पुलिस से बड़ी हो गई है! #Rajasthan #Reporter🐸
Vivek Shrivastava564,643 views • 1 year ago

हरिदेव जोशी यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह में बयान से चर्चा में आई लड़की ने रखा अपना पक्ष…
Vivek Shrivastava112,817 views • 3 months ago

अगर ये वीडियो AI जनरेटेड नहीं है… तो फिर राजस्थान का प्रशासनिक पतन जनरेटेड नहीं, रियल है! सांसद, मंत्री, विधायक आ गए… पर कलेक्टर की कुर्सी खाली थी! यानि सरकार पहले पहुँची, अफसर बाद में! बस इतना ही काफ़ी है “हाल ए राजस्थान” और दुर्दशा दिखाने को। #Rajasthan
Vivek Shrivastava261,621 views • 11 months ago

रिपोर्टर अपना काम कर रहा था…तभी अचानक APRO खैरथल–तिजारा के श्री अतर सिंह जी प्रकट हुए…उन्होंने रिपोर्टर को कवरेज से रोका और लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ की ज़िम्मेदारी निभा रहे पत्रकार को “यूट्यूबर” कहकर अपमानित करने का प्रयास किया। अरे अतर सिंह जी, सुनिए…यह डिजिटल मीडिया का दौर है, इसलिए सच्चाई सामने आ रही है; वरना सच अक्सर दबा ही रह जाता। माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी, एक तरफ देश के प्रधानमंत्री डिजिटल दुनिया और न्यू मीडिया का सम्मान कर रहे हैं, और दूसरी तरफ आपके ही अधीन एक अधिकारी डिजिटल मीडिया के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है। उम्मीद है सरकार इस मामले में गंभीरता दिखाएगी। बाकी प्रदेश का डिजिटल मीडिया यदि एक बार खैरथल–तिजारा में ग्राउंड पर उतर गया, तो अतर सिंह जी को कई सवालों का सामना करना पड़ेगा। District Collector, Khairthal-tijara Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार #Rajasthan
Vivek Shrivastava77,480 views • 4 months ago

जयपुर में सुबह से लोग आज बड़ी ग्यारस पर पानी-जूस-आइसक्रीम खिला पिला रहे थे। अब इंद्र देव ने सबको एक साथ पानी पिला दिया और निगम JDA की तैयारियों की पोल खोल दी। थोड़ी सी झमा झम और शहर की सड़को पर पानी पानी…ना जाने करोड़ो रुपए की नाला सफाई और मानसून तैयारी का बजट कैसे कहाँ उड़ गया या बह गया। खैर आप आनंद लें मौसम अच्छा हो गया खाइये गरमा गरम पकौड़े आपको क्या? #Jaipur #Rajasthan
Vivek Shrivastava13,949 views • 22 days ago

जयपुर | गुर्जर की थड़ी एक नेत्रहीन बुज़ुर्ग अंकल बस के इंतज़ार में खड़े थे। मित्र ने मदद को तीन बसें रुकवाईं — पर ड्राइवर ने नहीं बैठाया। एक बस का नंबर RJ14PD7958 — रुकी, मगर उन्हें छोड़ चली गई। आख़िर एक बस बमुश्किल रोकी और अंकल को बैठाया। UDH मंत्री जी और IAS रवि जैन साहब से निवेदन है — बस संचालकों को संवेदनशीलता और इंसानियत का पाठ पढ़ाया जाए। ये शहर सबका है, विशेष रूप से उनका, जिन्हें हमारी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है। #Rajasthan 🐸🐸🐸
Vivek Shrivastava119,559 views • 1 year ago

यह वीडियो शायद इंडोनेशिया की राजधानी की है जहाँ डोल का बाढ़ जंगल काटने की बात वहाँ की सरकार कर रही है कुछ बेवक़ूफ़ नागरिक उसका विरोध कर रहे थे तो उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। भगवान का लाख लाख शुक्र है मैं तो राजस्थान का निवासी हूँ जहाँ PM Narendra Modi जी एक पेड़ माँ के नाम लगवा कर प्रदेश को हरा बनाने के लिए प्रयासरत है, उनके प्रतिनिधि तो हर भाषण में एक पेड़ माँ के नाम लगाने की बात करते है। #Rajasthan
Vivek Shrivastava113,421 views • 1 year ago

उदयपुर में एक पत्रकार अपने परिवार के साथ घूमने गए थे, साइड में गाड़ी खड़ी कर फोन पर बात कर रहे थे तभी पुलिस की 112 गाड़ी आई और कांस्टेबल ने जो व्यवहार किया वो देखें… बाक़ी पत्रकार कौम के लिए जो शब्द उपयोग किए वो लिखने लायक नहीं है। “जानकारी के लिए बता दूँ उदयपुर टूरिस्ट प्लेस है”
Vivek Shrivastava151,484 views • 1 year ago