
Yogendra Yadav
@_YogendraYadav • 1,653,358 subscribers
Political activist. Swaraj India | Bharat Jodo Abhiyan | मजबूरी में भविष्य बताना पड़ा था, अब फिर भविष्य बनाने की कोशिश में जुट गया हूं।
Shorts
Videos

साथियों, मैं विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहा हूँ। रास्ते में एक स्कॉर्पियो हमारा पीछा कर रही है, जिस पर पुलिस का कोई नाम नहीं है। हमें आशंका है कि किसी भी समय हमें भी डिटेन या अगवा किया जा सकता है इसलिए यह वीडियो बना रहा हूँ, ताकि आप जान सकें कि हमारे साथ क्या हो रहा है। एक बात साफ़ है—हमें डिटेन करें, गिरफ़्तार करें या जो मर्ज़ी करें, यह संघर्ष रुकेगा नहीं। यह संघर्ष जारी है... जय हिंद! #DelhiChalo #JantarMantar
Yogendra Yadav205,723 views • 3 days ago

जनसमूह - जनसमुद्र जब जनता कहती है कि मेरे वोट का अधिकार नहीं छीन सकते, तो जनसमूह जनसमुद्र बनकर उमड़ता है। जैसा आज राहुल गांधी जी ने बहुत सुंदर बात कही कि अलग-अलग प्रदर्शन नहीं, अलग-अलग झंडे नहीं, बल्कि एक ही आवाज़: इस देश में वोटबंदी नहीं चलेगी! #MarchForDemocracy #INDIAAlliance #SupremeCourtofIndia
Yogendra Yadav27,748 views • 17 hours ago

A march towards the Supreme Court, alongside Leader of the Opposition Rahul Gandhi, INDIA Bloc leaders, Neha Bora, and youth from across organisations who stood up against CEC Gyanesh Kumar. Not to put pressure on the judiciary, but to strengthen its hands—to give it the courage to turn to the Constitution of India, uphold its principles, and reaffirm its authority as the custodian of the Constitution. #MarchForDemocracy #INDIAAlliance #SupremeCourtofIndia
Yogendra Yadav23,890 views • 21 hours ago

संजय कॉलोनी पुलिस चौकी में 4 साथियों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। चौकी में उनसे मुलाकात हुई। इनमें एक 18 वर्षीय युवा और एक वकील भी हैं। हमारी मांग है कि सभी का तत्काल मेडिकल (MLC) कराया जाए, ताकि दोषियों को सज़ा दिलाई जा सके। साथियों की रिहाई तक हम चौकी नहीं छोड़ेंगे। #JantarMantar
Yogendra Yadav53,667 views • 2 days ago

मोदी-शाह और सरकारी तंत्र की तमाम मोर्चेबंदी के बावजूद जंतर-मंतर 2.0 सफल रहा। मिलिट्री को छोड़कर हर फोर्स दिल्ली बुला ली गई। मेट्रो बंद, रेल बंद, इंटरनेट बंद—लेकिन लोगों की ज़ुबान बंद नहीं कर पाए। युवाओं ने दो किलोमीटर तक मार्च किया और सड़क पर ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ ‘जनता का महाभियोग’ चलाया। सत्ता जिस आवाज़ को रोकना चाहती थी, वही सड़कों पर गूँज उठी। #GyaneshKumarMustGo #Jantarmanatar
Yogendra Yadav41,793 views • 2 days ago

लगभग दो घंटे से हिरासत में लिए गए साथियों को बस में घुमाया जा रहा है—सिर्फ़ इस अपराध में कि हमने कहा था कि इस देश के सबसे बड़े अपराधी को सज़ा मिलनी चाहिए, जिसने गैरकानूनी तरीके से 10 करोड़ लोगों के वोट काटे। वोट काटने वालों से सवाल पूछना अपराध है, तो यह अपराध हम बार-बार करेंगे। इंकलाब ज़िंदाबाद। #SIR #VoteChori #ElectionCommission
Yogendra Yadav219,948 views • 17 days ago