
Lokesh Sharma
@_lokeshsharma • 216,326 subscribers
Man On A Mission. Former OSD to CM Rajasthan. Tweets are personal, RTs do not imply endorsement.
Shorts
Videos

आखिरकार मेरी हर बात पे मुहर लगाते हुए बौखलाहट में ही सही अपना अलसी चेहरा और रंग दिखा ही दिया... आज सीधे सोनिया गांधी जी और कांग्रेस पार्टी को षड्यंत्रकारी बोलकर अपनी असलियत सबके सामने ले आए... जो बातें बंद कमरे में बैठकर मुझसे किया करते थे, जिस तरह की अभद्र और घटिया बातें राहुल गांधी जी और सोनिया जी के लिए किया करते थे सारी सीमाएं लांघते हुए आज उस सोच को सरेआम कर दिया... अपनी कुर्सी बचाए रखने के लिए तमाम तरह के षड्यंत्र रचकर पार्टी और आलाकमान की पीठ में छुरा घोंपकर आज बोल रहे हैं सोनिया गांधी और कांग्रेस ने मेरे खिलाफ बहुत बड़ी कॉन्सपिरेसी की... 21 सीटें आने के बाद भी आपको मुख्यमंत्री बनाया ये कॉन्सपिरेसी थी...?? तीन बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया ये कॉन्सपिरेसी थी...?? या 2020 के सरकार बचाने के झूठे तमाशे के बाद आपको राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की मंशा ये कॉन्सपिरेसी थी...?? "मेरा इस्तीफा हमेशा सोनिया गांधी जी के पास रहता है, वो जब चाहें जब उसे स्वीकार कर सकती हैं" "मुझे तीन बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया" "मैं संतुष्ट नहीं अति संतुष्ट राजनेता हूँ" "मैं कांग्रेस का अनुशासित सिपाही हूँ, कांग्रेस पार्टी ने मुझे सब कुछ दिया है" बोलने वाले दोहरे चरित्र वाले छद्म गांधी वेष धारी ने बड़ी बेशर्मी से सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को षड्यंत्रकारी कहकर देश के लाखों कांग्रेसियों की भावनाओं को बुरी तरह ठेस पहुंचाई है... कहते हैं व्यक्ति स्वयं ही अपना दुश्मन होता है उसी कहावत को चरितार्थ करते हुए सचिन पायलट से बेंतहा नफ़रत ने इनका वास्तविक रूप सबके समक्ष ला दिया है.. और आखिर में कह दूँ सचिन पायलट का नुकसान मीडिया वालों ने नहीं सिर्फ आपने किया है...
Lokesh Sharma104,232 views • 3 months ago

गहलोत जी गलती आपकी नहीं है.. आपकी फ़ितरत ही ऐसी है कि आप कभी एक बात पर नहीं टिकते.. आपने जीवनपर्यन्त आज तक दोगलेपन की राजनीति ही तो की है.. निकाय चुनाव से पहले आपने बोला कि 'भजनलाल जी को रोड शो करने की नौबत क्यों आई...मैंने तो कभी कैम्पेन भी नहीं किया, ये स्थानीय नेताओं का चुनाव होता है' और चुनाव परिणामों के बाद बोल रहे हो कि हम भी रोड शो करते! आपको किसने रोका था? आप जोधपुर में ही कर लेते रोड शो... लेकिन रोड शो करने के लिए सामान भी तो होना चाहिए, वो नहीं है ये आपको अच्छी तरह पता है, इसीलिए हर बार घंटाघर पे सभा करके ही अपने आपको प्रदेश का सबसे बड़ा नेता मान लेते हो... स्वयं का वार्ड तक नहीं जिता पाए और अनर्गल बयानबाजी कर कांग्रेस पार्टी और प्रदेश के नेताओं पर सवाल खड़ा कर रहे हो.. शर्म आनी चाहिए आपको जहां एक तरफ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस के प्रदर्शन को बेहतर बताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए तथ्यों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं वहीं दूसरी तरफ़ आप प्रदर्शन को ख़राब बताने के लिए और अपनी ही पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हो... हाशिये पर पड़े रहने की आपकी छटपटाहट और तड़फड़ाहट बुरी तरह नज़र आ रही है...😊😊
Lokesh Sharma12,161 views • 13 days ago

साहब का गुस्सा और बौखलाहट बता रही है की माज़रा कुछ और ही है ! मैं बहुत क़रीब से जानता हूँ इस टोन, खीज और तमतमाहट को ये तब आती है जब कुछ इनकी मंशा के विपरीत होने वाला हो जिसे सहन और बर्दाश्त करना इनके बस का नहीं हो …. 6 साल हो गए एक ही रट लगाये हुए हैं मैंने सरकार बचा ली, मैंने सरकार बचा ली मेरे पास सबूत हैं बीजेपी, अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान, गजेंद्र सिंह शेखावत और सचिन पायलट मेरी सरकार गिरा रहे थे हालांकि आज गजेंद्र सिंह जी का नाम नहीं लिया और बिना सचिन पायलट जी का नाम लिए बोला कि हमारे विधायकों की मीटिंगे उनके घर में होती थी…. मानेसर से उनके घर जाते थे…. अरे साहब मैं तो आपसे लगातार आग्रह कर रहा हूँ की उन सबूतों की ममी बनवाओगे क्या? सार्वजनिक क्यों नहीं करते हो? आपके विधायकों ने एडवांस भी लिया जो लौटाया नहीं है उन पर से केस जो दर्ज करवाये वापस क्यों लिए? बीजेपी से मिलकर आपकी सरकार गिराने वाले अभी भी कांग्रेस पार्टी में क्यों हैं ? 25 सितंबर 22 को विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री आवास पर क्यों नहीं होने दी ? आलाकमान पर दबाव बनाने के लिए धारीवाल जी के घर पर मीटिंग करवा के विधायकों के ज़बरदस्ती इस्तीफ़े क्यों दिलवाए गए ? ये सारे जवाब प्रदेश की जनता आपसे चाहती हैं राजस्थान के तथाकथित गांधी जी। शुभचिंतक होने के नाते मैं फिर से आपको सलाह दे रहा हूँ अब अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखिए अनावश्यक परेशान होकर अपना रक्तचाप मत बढ़ाइए राहुल गांधी जी कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करने की दिशा में बड़े क़दम उठा रहे हैं हम सब उनका साथ दें प्रदेश और देश में कांग्रेस की सरकार बने इस प्रण से काम करें ।
Lokesh Sharma54,169 views • 3 months ago

बेशर्मी की हद है...!! राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार पर खुद को क्लीन चिट देते हुए अशोक गहलोत जी ने BJP के झूठे प्रोपेगेंडा और इलेक्टोरल बॉन्ड को ज़िम्मेदार बता दिया..!! फिर कहां गया रोज गिनाए जाने वाला अनुभव सरकारी खजाने को खाली कर चलाई गयी भारी भरकम योजनाएं सारी जादूगरी, रणनीति, कथित कुशल प्रबंधन 25 सितम्बर को आलाकमान की अवमानना के बाद पूरी मनमानी के साथ एकतरफ़ा निर्णय लेते हुए सरकार रिपीट करने का दावा और पूरी तरह डिजाइन्ड खुद के चेहरे पर एकतरफ़ा कैम्पेन.. ??? खुद के चेहरे पर चुनाव लड़ा, फिर भी जिम्मेदार बीजेपी का झूठा प्रोपेगेंडा..?? मतलब पूरे सरकारी संसाधनों के जमकर दुरूपयोग के बाद भी झूठे प्रोपेगेंडा को झूठा साबित नहीं कर पाए?? फिर 40 साल से क्या ख़ाक राजनीति की प्रदेश में..?? अपने आप को राजस्थान का गांधी, जननायक और जादूगर तक कहलवा लिया फिर भी वही ढाक के तीन पात!! हमेशा की तरह मुख्यमंत्री रहते हुए हार का ठीकरा प्रोपेगेंडा के नाम.... जबकि सब जानते हैं अपनी हठधर्मिता के चलते मनमानी नहीं की होती और तमाम फ़ीडबैक्स के मद्देनज़र चेहरे बदलते और समय पर सही फ़ैसले लेते तो आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होती। प्रदेश अध्यक्ष को बेवकूफ़ और प्रभारी को मुख्यमंत्री निवास में डिनर का भूखा और राजनीति नहीं समझने वाला व्यक्ति बोलते हुए मनमानी कर अपने निर्णय थोपे थे तो हार की जिम्मेदारी तो खुद लो...
Lokesh Sharma140,261 views • 2 years ago

'नई-नई पत्रकार बनी हो तुम समझती हो क्या..?? आना मेरे पास में अपन बैठेंगे अलग से सारा मामला समझा दूंगा'-अशोक गहलोत सरकार गिराने के दावों में ज़रा भी दम या सच्चाई होती और कोई सबूत होते तो इस सवाल का जवाब होता और सार्वजानिक रूप से देते... जिस सवाल को पत्रकार ने पूछा उसका जवाब देने के बजाय इधर-उधर की बात कर टाल दिया... लगता है कानून की समझ गहलोत जी को काफी ज़्यादा है इसलिए कह रहे हैं केस पर FR से कोई फर्क नहीं पड़ता.. तो आपकी SOG ने सरकार गिराने वाले मामले को FR लगाकर बंद क्यों किया...?? इस मामले में केस तो आपने भी राजद्रोह का करवाया था.. आपने आज तक जवाब नहीं दिया कि--- फोन टेप किसने करवाया...?? जो ऑडियो सर्कुलेट करने के लिए पेन ड्राइव में मुझे दिए वो आपके पास कहाँ से आए...?? फोन टेप (रिकॉर्डिंग) लीगली करवाई थी...?? मुझे पेन ड्राइव, लैपटॉप और फोन डिवाइस सहित सारे सबूत नष्ट करने के निर्देश क्यों दिए थे...?? मुख्यमंत्री होते हुए भी आपने सरकार गिराने की साजिश करने वाले अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान, गजेंद्र सिंह शेखावत और सचिन पायलट पर इस आपराधिक कृत्य के लिए सबूत होने के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं की...?? इधर उधर की न बात करो.. ये बताओ कि सरकार गिरा कौन रहा था?? थ्योरेटिकल और प्रैक्टिकल का नया जुमला छोड़ो, अब सच्चाई सबके सामने है.. सरकार न गिर रही थी न कोई गिरा रहा था, खुद की कुर्सी बचाए रखने के लिए पूरा मामला फर्जी और षड्यंत्र था...
Lokesh Sharma53,136 views • 1 year ago

माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं... आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों, सदैव प्रसन्न रहें और अपनी प्रतिबद्धतानुसार इसी प्रकार समर्पित भाव से जन-जन की सेवा करते हुए प्रदेश का चहुंमुखी विकास एवं हम सभी का मार्गदर्शन करते रहें... #HappyBirthdayAshokGehlot जी
Lokesh Sharma64,652 views • 3 years ago

प्रदेश सरकार की शानदार योजनाओं के दम पर फिर से रिपीट होगी कांग्रेस सरकार... #Rajasthan
Lokesh Sharma39,691 views • 3 years ago

अशोक गहलोत जी ने राजस्थान में कई गारंटियां देने का वादा किया और फिर उन्हें पूरा किया। मोदीजी ने भी वादा किया था कि वह हर साल 2 करोड़ नौकरियां देगें, 15 लाख रु देंगे, लेकिन दिए कुछ नहीं दिया। PM मोदी अपनी जुबान से मुकर गए, लेकिन #Rajasthan के CM ने अपने सारे वादे पूरे किए। :कांग्रेस अध्यक्ष श्री खरगे
Lokesh Sharma38,423 views • 3 years ago