
Yogendra Yadav
@_YogendraYadav • 1,654,187 subscribers
Political activist. Swaraj India | Bharat Jodo Abhiyan | मजबूरी में भविष्य बताना पड़ा था, अब फिर भविष्य बनाने की कोशिश में जुट गया हूं।
Shorts
Videos

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्तों से व्यक्तिगत हलफ़नामा माँगा था। तीनों ने अपने नाम से हलफ़नामा क्यों नहीं दिया? शायद इसलिए कि हलफ़नामे में झूठ पकड़ा गया तो सज़ा हो सकती है। इसके बजाय चुनाव आयोग की ओर से वकील के माध्यम से जवाब दिया गया। सुप्रीम कोर्ट की नाक के नीचे झूठ बोला जा रहा है। उम्मीद है, सुप्रीम कोर्ट इनका गिरेबान पकड़ेगा।
Yogendra Yadav82,499 次观看 • 8 天前

साथियों, मैं विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहा हूँ। रास्ते में एक स्कॉर्पियो हमारा पीछा कर रही है, जिस पर पुलिस का कोई नाम नहीं है। हमें आशंका है कि किसी भी समय हमें भी डिटेन या अगवा किया जा सकता है इसलिए यह वीडियो बना रहा हूँ, ताकि आप जान सकें कि हमारे साथ क्या हो रहा है। एक बात साफ़ है—हमें डिटेन करें, गिरफ़्तार करें या जो मर्ज़ी करें, यह संघर्ष रुकेगा नहीं। यह संघर्ष जारी है... जय हिंद! #DelhiChalo #JantarMantar
Yogendra Yadav207,549 次观看 • 26 天前

चुनाव आयोग के हलफ़नामे के बाद भी सात बुनियादी सवाल अनुत्तरित हैं—SIR का फ़ैसला किसने लिया? फ़ॉर्म-6 में बदलाव क्यों हुआ? ERO की शक्तियाँ IT डिविज़न को क्यों दी गईं? लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी का सॉफ़्टवेयर सार्वजनिक क्यों नहीं है? चुनावी पारदर्शिता के लिए इन सवालों के स्पष्ट जवाब ज़रूरी हैं। सातों सवालों के लिए पूरा वीडियो देखें।
Yogendra Yadav45,798 次观看 • 7 天前

लगभग दो घंटे से हिरासत में लिए गए साथियों को बस में घुमाया जा रहा है—सिर्फ़ इस अपराध में कि हमने कहा था कि इस देश के सबसे बड़े अपराधी को सज़ा मिलनी चाहिए, जिसने गैरकानूनी तरीके से 10 करोड़ लोगों के वोट काटे। वोट काटने वालों से सवाल पूछना अपराध है, तो यह अपराध हम बार-बार करेंगे। इंकलाब ज़िंदाबाद। #SIR #VoteChori #ElectionCommission
Yogendra Yadav220,206 次观看 • 1 个月前