Abhay Singh Chautala's banner
Abhay Singh Chautala's profile picture

Abhay Singh Chautala

@AbhaySChautala168,645 subscribers

President, INLD @OfficialINLD. Former Leader of Opposition, Haryana. Ex. President, Indian Olympic Association.

Videos

AbhaySChautala's profile picture

यह तुम्हारा राजनीतिक नहीं सामाजिक अंत है। किस स्वार्थ में तुमने गद्दारी की थी, ताऊ देवीलाल और ओम प्रकाश चौटाला जी के साथ, उन लाखों कार्यकर्ताओं के साथ जो 50 सालों से देवीलाल जी की बनाई पार्टी के प्रति ईमानदार थे। माफी और घर वापसी के ढोंग से पहले जवाब दो - • किस साजिश के तहत तुमने पार्टी में फूट डाल कर 2019 में जीते जिताए चुनाव को हराने का काम किया था? • किस लालच में तुमने लोकदल के समर्पित कार्यकर्ताओं को अपूरणीय क्षति दी, कौनसी डील में तुमने अपना ईमान बेचा था? • जिन चौटाला साहब की दुहाई दे रहे हो, उनका हालचाल जानना तो दूर तुमने तो आधी रात में चौटाला साहब को प्रताड़ित करने के लिए हॉस्पिटल से जेल में भेज दिया था।

Abhay Singh Chautala

62,265 次观看 • 2 年前

AbhaySChautala's profile picture

जिसने खेत में हल चलाया हो वो जब संसद में सवाल करता है तो कुर्सियाँ काँप ही जाती हैं। एक किसान का बेटा जब देश के उच्चतम संवैधानिक पद पर बैठकर सरकार से पूछता है “किसानों से जो वादे किए थे उन्हें निभाया क्यों नहीं” तो जवाब की जगह इस्तीफे की साजिश रच दी जाती है… इस किसान विरोधी सरकार में जब अन्नदाता की पीड़ा संसद की दीवारों से टकराई तो सत्ता ने दरवाजे बंद कर लिए और सविधान की गरिमा को भी वादों की तरह ताक पर रख दिया। यह सिर्फ एक पद का इस्तीफ़ा नहीं अपितु सच्चाई का गला घोटने की भी साजिश है। माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी से इतना कहना चाहूँगा की देश का हर किसान आपके साथ खड़ा है एवं आपका अवकाश युगांत नहीं अपितु विराम है, हम प्रतीक्षा में रहेंगे… #JagdeepDhankharResign

Abhay Singh Chautala

19,862 次观看 • 1 年前

AbhaySChautala's profile picture

बीकानेर की धरती पर खेजड़ी केवल एक वृक्ष नहीं बल्कि संस्कृति, आस्था और जीवनदायिनी विरासत भी है… खेजड़ी वृक्षों के संरक्षण के लिए आप सभी द्वारा चलाया जा रहा शांतिपूर्ण, अनुशासित और दृढ़ जनआंदोलन यह साबित करता है कि जब जनता प्रकृति के पक्ष में खड़ी होती है तो इतिहास दिशा बदलने को मजबूर हो जाता है। हमारी पार्टी इस जनआंदोलन को अपना पूर्ण नैतिक, वैचारिक और सार्वजनिक समर्थन देती है। यह लड़ाई किसी एक क्षेत्र या पेड़ की नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य, पर्यावरणीय संतुलन और सभ्यता की आत्मा को बचाने की लड़ाई है। जो सत्ता विकास के नाम पर विनाश का रास्ता चुन रही है उसे यह समझना होगा की प्रकृति से टकराकर कोई भी विकास स्थाई नहीं हो पाया है इसलिए सरकार पैसे की भावना की जगह जनभावना को सुनने का काम करें।

Abhay Singh Chautala

10,770 次观看 • 6 个月前

AbhaySChautala's profile picture

यह तानाशाही है… यह अन्याय है! आज जब बेटियाँ शिक्षा के माध्यम से अपना भविष्य संवारना चाहती हैं तब तानाशाही रवैया अपनाकर उन्हें पढ़ाई से रोकने की कोशिश की जा रही है और उनकी मूलभूत जरूरतों पर रोक लगाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) की छात्राओं की यह दर्द भरी पुकार भाजपा सरकार में हर उस दिल को झकझोर देती है जो बेटियों के पढ़ने-लिखने और आगे बढ़ने का सपना देखता है… सरकार का सरोकार बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सुविधा से होना चाहिए लेकिन अफसोस है की सरकार की चुप्पी और प्रशासन का दमन साफ़ करता है कि उन्हें न बेटियों की चिंता है तो ना ही उनके भविष्य की।

Abhay Singh Chautala

16,287 次观看 • 1 年前

没有更多内容可加载