
Abhishek Kumar Jatav ( बहुजन शायर )
@abhijatav07 • 162,924 subscribers
Founder-Samta Moolak Sangh(SMS) @SMSsangh & The Defenders
Shorts
Videos

धर्म के ठेकेदार ख़ुद ही विचार करें की क्या ये कहीं से भी न्यायोचित है? दो मासूम जिन्हें बैठा दिया गया धर्म की आड़ में पैसा कमाने को शर्म आनी चाहिए ऐसे जाहिलों को जिन्होंने ये कृत्य किया है! मासूम बच्चे सोने के लिए व्याकुल हैं, नींद में गिर रहे हैं, कौन हैवान है जो ऐसा कर रहा है और जिन्हें इन मासूमों पर तरस नहीं आता! धर्म नहीं अधर्म है ये….
Abhishek Kumar Jatav ( बहुजन शायर )21,631 次观看 • 26 天前

मोदी जी जवाब दीजिए? जिसने बाबा साहब को ग़लत कहा, वो आजाद घूम रहा है, देश में आपकी सत्ता है फिर भी, आप तो कहते हैं की बाबा साहब की वजह से ही मैं देश का प्रधानमंत्री बना हूँ, फिर जिसकी वजह से आप प्रधानमंत्री बने हैं उसी महापुरुष को कोई जातिगत कुंठा रखने वाला शख्स कितना उल्टा बोल रहा है फिर भी आप शांत हैं क्यों?
Abhishek Kumar Jatav ( बहुजन शायर )161,937 次观看 • 1 年前

आज एक दर्दनाक क्षण हमारे बहादुर पायलट की शहादत के साथ हमारे सामने आया, जब दुबई एयर शो के दौरान हमारी अपनी तकनीक, हमारी उड़ान संभावना, यानी #Tejas विमान जो देश की शक्ति व समर्पण का प्रतीक है जो #DubaiAirShow में इस प्रकार धराशाही हो गया जैसे ये हकीकत नहीं किसी फ़िल्म का scene हो…. लगभग ₹600 करोड़ का ये तेजस विमान सिर्फ़ कोई मशीन नहीं बल्कि हमारी मेहनत, हमारी उम्मीद और राष्ट्र की रक्षा-शक्ति का प्रतीक तथा देश का गौरव था…. और आज उस प्रतीक के साथ-साथ एक होनहार पायलट(योद्धा) को खोना हमारे लिए सिर्फ वित्तीय क्षति नही, बल्कि राष्ट्र के लिए अपूर्णीय क्षति है। हम इस कठिन घड़ी में उस पायलट के परिवार के साथ खड़े हैं उस महान योद्धा को हमारा सलाम विनम्र आदरांजलि…. और हम सरकारों से ये माँग करते हैं, की उक्त घटना की पूरी, निष्पक्ष जांच हो, कारण सामने आएँ, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियों की पुनरावृति को रोका जा सके।
Abhishek Kumar Jatav ( बहुजन शायर )147,127 次观看 • 11 个月前

मेरठ में दलित बेटी को न्याय दिलाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के साथ जो हुआ, उसने पूरे देश को झकझोर दिया है। यदि पुलिस हिरासत में बैठे व्यक्ति के साथ भी कथित मारपीट होती है, तो यह कानून के शासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना पर गंभीर सवाल खड़े करता है। हम उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और SSP अविनाश पांडे ने जो कृत्य किया है उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए। संविधान ने हमें न्याय मांगने, शांतिपूर्ण विरोध करने और अपनी बात रखने का अधिकार दिया है। इन अधिकारों की रक्षा होना ही लोकतंत्र की असली पहचान है।
Abhishek Kumar Jatav ( बहुजन शायर )32,982 次观看 • 3 个月前

देश के ग्रह मंत्री अमित शाह के द्वारा सदन में हमारे मसीहा संविधान निर्माता विश्व रत्न डॉ बाबा साहब अम्बेडकर जिनकी बदौलत एक तड़ीपार देश का ग्रह मंत्री बन पाया चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन पाया है उनका अपमान किया गया हैं, जिससे विश्व भर में रहने वाले बाबा साहेब के अनुयायियों के दिल पर गहरी ठेस पहुँचीं हैं। तो #तड़ीपार_माफ़ी_मांग
Abhishek Kumar Jatav ( बहुजन शायर )131,047 次观看 • 1 年前

अगर आज हम पीछे जा रहे हैं, तो इसके जिम्मेदार सिर्फ हमारे विरोधी नहीं… हमारे अपने नेता भी हैं। जब भाजपा NDA जैसा गठबंधन बना सकती है, कांग्रेस INDIA जैसा गठबंधन बना सकती है, तो फिर अम्बेडकरवादी नेता अम्बेडकरवादियों का महागठबंधन क्यों नहीं बना सकते? उत्तर प्रदेश में अगर अम्बेडकरवादी दल अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे, तो दलित वोटों का बिखराव होगा, और इसी बिखराव में भाजपा की जीत छिपी है। सवाल सत्ता का नहीं है। सवाल हमारे अस्तित्व, सम्मान और राजनीतिक हिस्सेदारी का है। नेताओं को अब तय करना होगा…. अपनी-अपनी पार्टियों की सीमाओं में रहना है या बहुजन समाज के भविष्य के लिए एक मंच पर आना है? अगर अम्बेडकरवादी नेता एकजुट हो गए, तो हमारी सरकार बने या न बने, लेकिन उत्तर प्रदेश में हमारे बिना भी किसी की सरकार नहीं बनेगी। अब वक्त इतिहास पढ़ने का नहीं, इतिहास बनाने का है।
Abhishek Kumar Jatav ( बहुजन शायर )11,408 次观看 • 1 个月前