
Ritu Jaiswal
@activistritu • 249,518 subscribers
Champions of Change Awardee, 2018 | Former Mukhiya, Singhwahini Gram Panchayat, Sitamarhi, Bihar
Shorts
Videos

एक विधायक की हत्या कर दी जाती है और दोषियों को सजा नहीं मिलती। फिर एक दिन, केस के मुख्य गवाह और उसके सुरक्षाकर्मी को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया जाता है। यह किसी फिल्म की पटकथा नहीं, बल्कि भाजपा-शासित यूपी के प्रयागराज की आज की घटना है। ... फिर भी, 'जंगलराज' बिहार में है।
Ritu Jaiswal149,737 次观看 • 3 年前

पेपर लीक की समस्या केवल बिहार राज्य तक ही सीमित नहीं है। उत्तर प्रदेश में UP TET परीक्षा, हरियाणा में UGC NET परीक्षा, गुजरात में हेड क्लर्क परीक्षा और मध्य प्रदेश में व्यापमं परीक्षा के प्रश्नपत्र भी लीक हुए थे। आरोप - प्रत्यारोप की बजाए इस दिशा में कठोर कदम उठाये जाने चाहिए।
Ritu Jaiswal80,797 次观看 • 3 年前

सीतामढ़ी में नामांकन सभा में मैंने जिस बात की आशंका जताई थी, वह आज सच हो गई। सिर्फ़ टाईटल देखकर लोगों का काम नहीं करना - यह सीतामढ़ी के चुने हुए सांसद महोदय को शोभा नहीं देता है। एक सांसद की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वह चुनाव जीतने के बाद सभी वर्ग के लोगों के लिए समान रूप से काम करे। जाति या धर्म के आधार पर लोगों में भेदभाव करना न केवल भारत के संविधान का अपमान है, बल्कि उस शपथ का भी उल्लंघन है जिसमें बिना किसी भय या पक्षपात, अनुराग या द्वेष के सभी लोगों के लिए काम करने की कसम खाई जाती है।
Ritu Jaiswal52,121 次观看 • 2 年前

परिहार विधानसभा क्षेत्र इतना पिछड़ा हुआ है कि पटना में बैठे नेताओं को न तो यहां के लोगों की समस्याएं दिखती हैं, और न ही यहां के लोगों की भावनाएं समझ आती हैं। आज मेरे नामांकन में उमड़ा जनसैलाब बहुत कुछ कह गया - #परिहार की आवाज़ अब दबने वाली नहीं है! #Parihar #Sitamarhi #RituJaiswal
Ritu Jaiswal25,622 次观看 • 10 个月前

शिक्षामंत्री Prof. Chandra Shekhar के बयान को सही सन्दर्भ में समझना जरूरी है। उनका उद्देश्य किसी की धार्मिक भावना को चोट पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों को शिक्षा का समान अवसर प्रदान करना है। डॉ० अंबेडकर ने भी तो 'मनुस्मृति' को 'असमानता का प्रतीक' बताकर उसका दहन किया था।
Ritu Jaiswal63,091 次观看 • 3 年前

बिहार में सूचना का अधिकार कानून (RTI) के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पर आवेदन जमा करना होता है। इसके लिए निर्धारित शुल्क ₹10 का ऑनलाइन भुगतान करना होता है। #RTI कानून के अनुसार, यदि विभाग आपको 30 दिनों में सूचना उपलब्ध नहीं कराता है, तो आप अपील कर सकते हैं। इसके लिए अलग से कोई शुल्क नहीं लिया जा सकता है। लेकिन, बिहार सरकार में लूट का ये आलम है कि पहले तो विभाग आपको वांछित सूचना नहीं देता है, और मजबूरी में अगर आप अपील करना चाहे, तो Jaankari पोर्टल पर RTI appeal के लिए भी ₹10 का भुगतान करना होता है। यह न केवल कानून विरुद्ध है, बल्कि विशुद्ध सरकारी लूट है ! Shailesh Gandhi Anjali Bhardwaj Yashovardhan Jha Azad
Ritu Jaiswal27,207 次观看 • 1 年前

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्नपत्र के लीक होने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध इकाई (EOU) द्वारा साक्ष्य के आधार पर अब तक 06 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। रद्द की गई परीक्षा को 45 दिनों में पुनः आयोजित किया जायेगा।
Ritu Jaiswal33,101 次观看 • 3 年前
没有更多内容可加载