
आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari
@aditytiwarilive • 107,639 subscribers
JOURNALIST be with us to fullfill your news addiction.(न पक्ष न विपक्ष केवल निष्पक्ष) विचार निजी हैं।
Shorts
Videos
2:58
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक अपने ही परिवार की महिलाओं और लड़कियों के बाथरूम में नहाते समय उनके अश्लील वीडियो बनाता था और उन्हें गूगल ड्राइव में सेव करके रखता था। बताया जा रहा है कि गूगल ने संदिग्ध आपत्तिजनक सामग्री का पता चलने पर इसकी सूचना एनसीआरपी (National Cyber Crime Reporting Portal) के माध्यम से भारतीय एजेंसियों को दी। इसके बाद पुलिस ने आईपी एड्रेस और तकनीकी जांच के जरिए आरोपी के मोबाइल फोन तक पहुंच बनाई। पुलिस ने 24-25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके मोबाइल और गूगल ड्राइव से कथित तौर पर कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बरामद होने की बात सामने आई है।
आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari503,428 次观看 • 2 个月前

यूपी के शामली में हरियाणवी सिंगर की फिल्मी स्टाइल में हत्या हुई है...अंकित बालियान हत्याकांड में घेरकर तब तक फायरिंग जब तक मौत नहीं हुई, मौके से 18 कारतूस बरामद, विदेशी पिस्टल से मर्डर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या कोई आम वारदात नहीं, बल्कि बेहद खौफनाक और सोची-समझी साजिश थी। सूत्रों के मुताबिक 4 बदमाश इस मकसद से ही आए थे कि अंकित को किसी भी कीमत पर जिंदा नहीं छोड़ना है। जिम से बाहर निकलते ही चारों ने अंकित को घेर लिया और विदेशी पिस्टलों से घेरकर तब तक फायरिंग करते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। मौके से 18 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। 15 से 20 राउंड फायरिंग से पूरा इलाका दहल गया। एक के बाद एक गोलियां बरसती रहीं और सिंगर खून से लथपथ वहीं गिर पड़ा। बदमाशों की बेरहमी देखकर चश्मदीद भी कांप गए। वारदात इतनी डरावनी थी कि पूरा शामली हिल गया है। अंकित बालियान सिर्फ यूपी ही नहीं, बल्कि हरियाणा और पूरे NCR में बेहद पॉपुलर थे। "भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान" गाने ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई थी।
आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari169,372 次观看 • 1 个月前

वाराणसी में शुक्रवार सुबह 9 बजे जिला जज की कुर्सी पर एक महिला बैठ गई। कुर्सी पर बैठते ही हैमर पटकते हुए चिल्लाई- ऑर्डर-ऑर्डर। वकीलों से कहा- आज मैं जिला जज हूं। गवाह और सबूत पेश करिए। आज सारे मामले की सुनवाई मैं करूंगी। जो भी काम हो हमको बताया जाए। इसके बाद फाइलें उठाकर उनको पलटना शुरू कर दिया। एकाएक हुए इस घटनाक्रम से वकील चौंक गए। उन्होंने वीडियो बनाना शुरू किया तो महिला भड़क गई। वकीलों ने महिला को बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन वह कुर्सी पर ही बैठी रही। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर कैंट थाने लेकर चली गई। करीब एक घंटे तक यह ड्रामा चला। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जिला जज अवकाश पर थे। महिला की पहचान वंदना गुप्ता के रूप में हुई है। वंदना को कोई मामला कोर्ट में नहीं है, वह कई बार कोर्ट में जज की कुर्सी पर बैठ चुकी हैं।
आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari348,949 次观看 • 3 个月前

बताओ ऐसे आईएएस प्रदेश में है जो शहीद भगत सिंह को ऐसे शब्द बोल रहे है... स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में IAS रिंकू सिंह राही के बिगड़े बोल, शहीद भगत सिंह को बताया “बेवकूफ”, बोले-“वह कभी अच्छे बच्चे नहीं थे” उरई कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया विवादित बयान IAS बोले “आज के समय के हिसाब से भगत सिंह सबसे बड़े बेवकूफ थे” स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों को लेकर की गई टिप्पणियों से मचा हड़कंप, स्वतंत्रता दिवस के मंच से दिए गए बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वर्तमान में उरई में SDM न्यायिक के पद पर तैनात हैं IAS रिंकू सिंह राही, जालौन के उरई स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में दिया विवादित बयान।
आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari78,621 次观看 • 1 个月前

ट्रेन में टिकट मांगने पर टीटीई को कहा कुत्ता, SO साहब सिंह समेत चार पुलिसकर्मी ने टीटी से की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल, प्रयागराज जीआरपी में टीटीई ने की लिखित शिकायत एसओ के नेतृत्व में जीआरपी फतेहपुर की टीम ने बीकानेर-प्रयागराज एक्सप्रेस (20404) के ए2 कोच में तीन ऑन-बोर्ड टीटीई के साथ कथित तौर पर मारपीट की, जब टीटीई ने उन्हें टिकट नहीं होने के कारण कोच छोड़ने के लिए कहा। जीआरपी के 5 जवानों की टीम एक आरोपी को पुलिस ऑपरेशन के बाद वापस फ़तेहपुर ले जा रही थी. टीम कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ी थी. एसपी जीआरपी प्रयागराज अष्टभुजा सिंह ने आरोपी एसओ को हटा दिया है और सीओ जीआरपी प्रयागराज को मामले की जांच के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन भेजा है।
आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari788,087 次观看 • 3 年前

वाराणसी जिला अस्पताल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नर्सों के साथ CMS डॉ. दिग्विजय सिंह और कर्मचारियों ने लगाए ठुमके, VIDEO वायरल ससुराल गेंदा फूल...जैसे अन्य गानों पर लगाए ठुमके... वीडियो वायरल होते ही मामला चर्चा में आया फिलहाल CMO ने कहा इसकी जांच कराई जाएगी।
आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari460,508 次观看 • 1 年前

#OperationSindoor_Cup का मैच; कानपूर में महिला IPS और विधायक जी की तीख़ी बहस कानपुर के ग्रीन पार्क में एक क्रिकेट मैच के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब बीजेपी MLC अरुण पाठक और IPS अधिकारी अंजलि विश्वकर्मा के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। दोनों के बीच गनर की एंट्री को लेकर सवाल उठे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया। यह घटना उस समय हुई जब मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी।
आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari287,524 次观看 • 1 年前

जालौन में IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही और भाजपा ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन के बीच कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का CCTV भी सामने आया है, जिसमें IAS अधिकारी ब्लॉक प्रमुख को थप्पड़ मारते और धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख ने आरोप लगाया है कि उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई। मामले में उन्होंने डीएम से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। 23 जून की बताई जा रही इस घटना के बाद जिले की राजनीति गरमा गई है। डीएम ने पूरे मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय समिति गठित कर रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari59,847 次观看 • 3 个月前
0:35
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

कैसरगंज लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी के काफिले से हादसा...गोंडा में हुए हादसे में 2 बच्चों की मौत करण भूषण शरण सिंह के काफिले की कार ने रौंदा, फार्च्यूनर कार ने 3 बच्चों को रौंदा... 2 की कुचलकर मौत 1 घायल। कर्नलगंज हुजूरपुर मार्ग पर हादसा, मौके पर जुटी भीड़ फार्चूनर कार कब्जे में। पुलिस मौके पर शव को लिया कब्जे में.. कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र बैकुंठ डिग्री कालेज के पास हुई घटना
आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari310,722 次观看 • 2 年前