POLICE COMMISSIONERATE AGRA's banner
POLICE COMMISSIONERATE AGRA's profile picture

POLICE COMMISSIONERATE AGRA

@agrapolice147,819 subscribers

#Police ~ Official Twitter account of POLICE COMMISSIONERATE, AGRA| Pls do not report crime here. Not monitored 24*7. Dial 112 in case of Emergency.

Shorts

दिनांक 19.08.2025 को वादिनी श्रीमती सरजू यादव पत्नी श्री त्रिभुवन निवासी कालिंदी विहार, थाना ट्रांस यमुना, अपने मुकदमा अपराध संख्या 370/24 धारा 350/331(4) BNS की स्थिति जानने हेतु थाने पर उपस्थित हुईं। हेल्प डेस्क पर महिला उप निरीक्षक की उपस्थिति में थाना प्रभारी द्वारा अवगत कराया गया कि मुकदमा जनवरी माह में समाप्त हो चुका है। वादिनी ने अपने मोबाइल से वीडियोग्राफी करना प्रारम्भ कर दिया इस पर महिला हेल्प डेस्क पर उपस्थित महिला उप निरीक्षक द्वारा वीडियोग्राफी करने को मना किया गया इसके उपरान्त श्रीमती सरजू यादव द्वारा महिला डेस्क पर उपस्थित महिला उप निरीक्षक मनीषा के साथ अमर्यादित व्यवहार करते हुए गाली-गलौज, मारपीट करना प्रारम्भ कर दिया तथा अपने आप को चोट पहुँचाने का भी प्रयास किया। काफी समझाने-बुझाने के उपरांत भी शांत न होने पर किसी संज्ञेय अपराध की आशंका के दृष्टिगत श्रीमती सरजू यादव का मौके पर ही धारा 126/135/170 BNS अंतर्गत चालान कर माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया। महिला द्वारा पुलिस पर लगाये गये आरोप निराधार एवं असत्य हैं।

दिनांक 19.08.2025 को वादिनी श्रीमती सरजू यादव पत्नी श्री त्रिभुवन निवासी कालिंदी विहार, थाना ट्रांस यमुना, अपने मुकदमा अपराध संख्या 370/24 धारा 350/331(4) BNS की स्थिति जानने हेतु थाने पर उपस्थित हुईं। हेल्प डेस्क पर महिला उप निरीक्षक की उपस्थिति में थाना प्रभारी द्वारा अवगत कराया गया कि मुकदमा जनवरी माह में समाप्त हो चुका है। वादिनी ने अपने मोबाइल से वीडियोग्राफी करना प्रारम्भ कर दिया इस पर महिला हेल्प डेस्क पर उपस्थित महिला उप निरीक्षक द्वारा वीडियोग्राफी करने को मना किया गया इसके उपरान्त श्रीमती सरजू यादव द्वारा महिला डेस्क पर उपस्थित महिला उप निरीक्षक मनीषा के साथ अमर्यादित व्यवहार करते हुए गाली-गलौज, मारपीट करना प्रारम्भ कर दिया तथा अपने आप को चोट पहुँचाने का भी प्रयास किया। काफी समझाने-बुझाने के उपरांत भी शांत न होने पर किसी संज्ञेय अपराध की आशंका के दृष्टिगत श्रीमती सरजू यादव का मौके पर ही धारा 126/135/170 BNS अंतर्गत चालान कर माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया। महिला द्वारा पुलिस पर लगाये गये आरोप निराधार एवं असत्य हैं।

13,057 Aufrufe

Videos

agrapolice's profile picture

दिनांक 30.03.2026 को थाना खंदौली पुलिस के संज्ञान में आया कि सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किये जा रहे हैं। उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना खंदौली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा वीडियो में दिखायी दे रहे दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।पूछताछ से पता चला कि युवक और पीड़िता, पूर्व से परिचित हैं, एवं वीडियो 03 माह पुराने हैं। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। युवती एवं युवक नाबालिग है, अत: आगरा पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कृपया ऐसे वीडियो को शेयर न करें साथ ही कोई भी टिप्पणी करने से बचें। क्षेत्र में किसी भी प्रकार का तनाव नहीं है। कानून एवं शांति व्यवस्था कायम है। ▶️बाइट प्रभारी DCP WEST AGRA

POLICE COMMISSIONERATE AGRA

227,488 Aufrufe • vor 4 Monaten

agrapolice's profile picture

प्रकरण के संबंध में अवगत कराना है कि बारात अपरंपरागत मार्ग से गुजर रही थी, जिसका कुछ लोगों द्वारा विरोध किया गया। दोनों पक्षों द्वारा अशांति व भय के कारण थाना निबोहरा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। इसके उपरांत दोनों पक्षों द्वारा शांतिपूर्ण व आपसी भाईचारे की भावना से बारात सकुशल निकाली गई। बंदूक की नोक पर बारात रोकी गई अथवा विवाद से संबंधित सूचना भ्रामक, असत्य एवं निराधार हैं। कृपया इस प्रकार की जातिगत विद्वेष फैलाने वाली व समाज विरोधी भ्रामक एवं निराधार खबरें ना फैलाएं। इस प्रकार की भ्रामक एवं असत्य खबरें फैलाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बाइट- श्री राजीव रंजन श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त, शमशाबाद।

POLICE COMMISSIONERATE AGRA

52,796 Aufrufe • vor 1 Monat

agrapolice's profile picture

आज दिनांक 14.04.2026 को थाना सिकन्दरा क्षेत्रान्तर्गत अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कुछ लोग यात्रा निकाल रहे थे, इस दौरान कुछ युवकों द्वारा परशुराम चौक पर चढ़कर नारेबाजी की तथा झण्डे लहराये और वहां से चले गये। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुँची व आस पास लोगों से वार्ता कर, जॉच की जा रही है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा उनकी भावनाएं आहत होने के सम्बन्ध में प्रतिक्रियाएं दर्ज करायी हैं। पुलिस द्वारा इसका संज्ञान लेते हुए लोगों की भावनाओं को आहत करने वालों को चिन्हित कर, उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। उक्त चौक पर कोई भी मूर्ती नहीं लगी है और न ही वहां पर कोई तोड़फोड़ की गयी है। पुलिस द्वारा समस्त पहलुओं पर जॉच की जा रही है। मौके पर शांति-व्यवस्था कायम है। बाइट- पुलिस उपायुक्त नगर, श्री सैय्यद अली अब्बास। UP POLICE DGP UP CP AGRA

POLICE COMMISSIONERATE AGRA

30,679 Aufrufe • vor 3 Monaten

agrapolice's profile picture

थाना कमलानगर क्षेत्र में दिनांक 02.02.2026 को एक मोहल्ले में मारपीट की घटना हुई थी। उक्त प्रकरण में थाना पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 02.02.2026 को ही सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए त्वरित कार्यवाही की गई तथा आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है। इसी प्रकरण में आज दिनांक 03.02.2026 को कुछ मोहल्लेवासियों द्वारा अपने-अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। स्थिति की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए एसीपी छत्ता द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता के माध्यम से समझाया गया, जिसके उपरान्त सभी मोहल्लेवासियों द्वारा अपने-अपने घरों से पोस्टर हटा लिए गए। वर्तमान में मौके पर शांति व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है। उक्त प्रकरण के संबंध में #एसीपी_छत्ता द्वारा दी गई बाइट। UP POLICE DGP UP

POLICE COMMISSIONERATE AGRA

42,045 Aufrufe • vor 6 Monaten

agrapolice's profile picture

थाना पिनाहट से संबंधित प्रकरण के संबंध में अवगत कराना है कि जिस भूमि पर अंतिम संस्कार को लेकर श्री ब्रजमोहन शर्मा द्वारा आपत्ति की जा रही है, वह सार्वजनिक भूमि है। उक्त सार्वजनिक भूमि को राजस्व विभाग द्वारा श्मशान भूमि हेतु चिन्हित कर आवंटित किया गया है, जहाँ स्थानीय निवासियों द्वारा शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है। इनके द्वारा समय-समय पर उक्त भूमि पर अंतिम संस्कार किए जाने का विरोध किया जाता है। विवाद के संबंध में पुलिस द्वारा राजस्व विभाग को अवगत कराया जा चुका है। इसके अतिरिक्त एक अन्य भूमि को लेकर इनके व दूसरे पक्ष के मध्य मई-2025 में हुए विवाद/झगडे के संबंध में थाना पिनाहट पुलिस द्वारा दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीरों के आधार पर अभियोग पंजीकृत किए गए थे। दोनों पक्षों द्वारा दर्ज कराए गए अभियोगों में पुलिस द्वारा साक्ष्यों के आधार पर विवेचना पूर्ण कर, माननीय न्यायालय में आरोप-पत्र प्रेषित किए जा चुके हैं। दिनांक 03.04.2026 को इनके द्वारा विषाक्त पदार्थ खाने संबंधी सूचना प्राप्त होने पर थाना पिनाहट पुलिस द्वारा तत्काल इनको उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाते समय इनकी पत्नी भी पुलिस के साथ मौजूद थीं। वर्तमान में व्यक्ति स्वस्थ है एवं पत्नी के साथ अपने घर पर हैं। चिकित्सकों द्वारा किसी प्रकार के विषाक्त पदार्थ के सेवन की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस द्वारा इनके साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता अथवा मारपीट नहीं की गई है। इनके द्वारा पुलिस पर अनैतिक दबाव बनाने हेतु बार-बार मनगढंत आरोप लगाये जाते हैं। प्रकरण में स्थानीय पुलिस द्वारा सर्तक दृष्टि रखी जा रही है। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही शेष नहीं है। आवेदक के शिकायती प्रार्थना पत्र पर FIR पंजीकृत कर आरोप-पत्र माननीय न्यायालय में दाखिल कर दिया गया है। शेष भूमि विवाद के संबंध में राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर प्रकरण के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। बाइट - श्री गिरीश कुमार सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त / सहायक पुलिस आयुक्त, पिनाहट। UP POLICE

POLICE COMMISSIONERATE AGRA

19,852 Aufrufe • vor 4 Monaten

agrapolice's profile picture

थाना सिकन्दरा क्षेत्र स्थित भगवान परशुराम चौक पर झंडे फहराने संबंधी प्रकरण के संबंध में अवगत कराना है कि थाना प्रभारी सिकन्दरा मय पुलिस बल मौके पर उपस्थित हैं। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर कुछ व्यक्तियों द्वारा जुलूस के दौरान भगवान परशुराम चौक पर झंडे लगाकर फोटो आदि खिंचवाए गए। इस दौरान कहीं भी किसी प्रकार का हंगामा, विवाद अथवा तोड़-फोड़ की घटना नहीं हुई। वर्तमान में स्थिति पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है। कृपया अफवाहों से बचें, तथ्यों को गलत तरीके से प्रसारित न करें अन्यथा संबंधित के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। बाइट:- श्री शेषमणि उपाध्याय, सहायक पुलिस आयुक्त छत्ता। UP POLICE DGP UP CP AGRA

POLICE COMMISSIONERATE AGRA

11,362 Aufrufe • vor 3 Monaten