
POLICE COMMISSIONERATE AGRA
@agrapolice • 149,239 subscribers
#Police ~ Official Twitter account of POLICE COMMISSIONERATE, AGRA| Pls do not report crime here. Not monitored 24*7. Dial 112 in case of Emergency.
Shorts
Videos

आज दिनांक 24.09.2026 को समय लगभग 18:20 बजे थाना बासौनी क्षेत्र में एक झोपड़ी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना बासौनी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, तब तक आग बुझ चुकी थी। अवगत कराना है कि राजवीर एवं प्रेम सिंह के मध्य पूर्व से भूमि की पैमाइश को लेकर विवाद चल रहा है। आज सुबह राजस्व विभाग की टीम द्वारा थाना बासौनी पुलिस की उपस्थिति में पैमाइश की कार्यवाही की गई थी। दोनों पक्ष राजवीर एवं प्रेम सिंह एक ही जाति (अनुसूचित जाति) के है। प्रेम सिंह द्वारा अपनी झोपड़ी में आग लगाए जाने का आरोप राजवीर पर लगाया गया है। वर्तमान में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। थाना बासौनी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ एवं प्रकरण की अग्रिम जांच की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट द्वारा झोपड़ी में आग लगाए जाने के संबंध में अन्य समाज के लोगों पर आरोप लगाए जा रहे हैं, जो पूर्णतः असत्य हैं। जिनके द्वारा घटना के संबंध में गलत तथ्यों के साथ पोस्ट की गई है, उनके विरुद्ध आगरा पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। नागरिकों से अनुरोध है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पूर्व तथ्यों की पुष्टि अवश्य कर लें। बाइट- श्री अभिषेक कुमार अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन। #UPPolice
POLICE COMMISSIONERATE AGRA21,284 views • 11 days ago

दिनांक 30.03.2026 को थाना खंदौली पुलिस के संज्ञान में आया कि सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किये जा रहे हैं। उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना खंदौली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा वीडियो में दिखायी दे रहे दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।पूछताछ से पता चला कि युवक और पीड़िता, पूर्व से परिचित हैं, एवं वीडियो 03 माह पुराने हैं। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। युवती एवं युवक नाबालिग है, अत: आगरा पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कृपया ऐसे वीडियो को शेयर न करें साथ ही कोई भी टिप्पणी करने से बचें। क्षेत्र में किसी भी प्रकार का तनाव नहीं है। कानून एवं शांति व्यवस्था कायम है। ▶️बाइट प्रभारी DCP WEST AGRA
POLICE COMMISSIONERATE AGRA227,488 views • 6 months ago

प्रकरण के संबंध में अवगत कराना है कि बारात अपरंपरागत मार्ग से गुजर रही थी, जिसका कुछ लोगों द्वारा विरोध किया गया। दोनों पक्षों द्वारा अशांति व भय के कारण थाना निबोहरा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। इसके उपरांत दोनों पक्षों द्वारा शांतिपूर्ण व आपसी भाईचारे की भावना से बारात सकुशल निकाली गई। बंदूक की नोक पर बारात रोकी गई अथवा विवाद से संबंधित सूचना भ्रामक, असत्य एवं निराधार हैं। कृपया इस प्रकार की जातिगत विद्वेष फैलाने वाली व समाज विरोधी भ्रामक एवं निराधार खबरें ना फैलाएं। इस प्रकार की भ्रामक एवं असत्य खबरें फैलाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बाइट- श्री राजीव रंजन श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त, शमशाबाद।
POLICE COMMISSIONERATE AGRA52,796 views • 2 months ago

उ0प्र0पु0 भर्ती परीक्षा में भर्ती करने का झांसा देने वाले 2 अभियुक्तों को एसटीएफ आगरा व थाना हरीपर्वत की टीम द्वारा दि. 16.02.2024 को गिरफ्तारी करने, ₹47,000/-, 1 कार, 2 मोबाइल, 20 प्रवेश पत्र, 15 अंकतालिका, 20 चैक, 8 आधार कार्ड की बरामदगी के सम्बन्ध में DCP CITY AGRA की बाइट।
POLICE COMMISSIONERATE AGRA222,490 views • 2 years ago

थाना सदर बाजार क्षेत्रांतर्गत युवक द्वारा आत्महत्या करने की घटना के संबंध में पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। बाइट~DCP CITY AGRA
POLICE COMMISSIONERATE AGRA124,800 views • 1 year ago

थाना कमलानगर क्षेत्र में दिनांक 02.02.2026 को एक मोहल्ले में मारपीट की घटना हुई थी। उक्त प्रकरण में थाना पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 02.02.2026 को ही सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए त्वरित कार्यवाही की गई तथा आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है। इसी प्रकरण में आज दिनांक 03.02.2026 को कुछ मोहल्लेवासियों द्वारा अपने-अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। स्थिति की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए एसीपी छत्ता द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता के माध्यम से समझाया गया, जिसके उपरान्त सभी मोहल्लेवासियों द्वारा अपने-अपने घरों से पोस्टर हटा लिए गए। वर्तमान में मौके पर शांति व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है। उक्त प्रकरण के संबंध में #एसीपी_छत्ता द्वारा दी गई बाइट। UP POLICE DGP UP
POLICE COMMISSIONERATE AGRA42,091 views • 8 months ago

आज दिनांक 14.04.2026 को थाना सिकन्दरा क्षेत्रान्तर्गत अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कुछ लोग यात्रा निकाल रहे थे, इस दौरान कुछ युवकों द्वारा परशुराम चौक पर चढ़कर नारेबाजी की तथा झण्डे लहराये और वहां से चले गये। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुँची व आस पास लोगों से वार्ता कर, जॉच की जा रही है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा उनकी भावनाएं आहत होने के सम्बन्ध में प्रतिक्रियाएं दर्ज करायी हैं। पुलिस द्वारा इसका संज्ञान लेते हुए लोगों की भावनाओं को आहत करने वालों को चिन्हित कर, उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। उक्त चौक पर कोई भी मूर्ती नहीं लगी है और न ही वहां पर कोई तोड़फोड़ की गयी है। पुलिस द्वारा समस्त पहलुओं पर जॉच की जा रही है। मौके पर शांति-व्यवस्था कायम है। बाइट- पुलिस उपायुक्त नगर, श्री सैय्यद अली अब्बास। UP POLICE DGP UP CP AGRA
POLICE COMMISSIONERATE AGRA30,679 views • 5 months ago

थाना पिनाहट से संबंधित प्रकरण के संबंध में अवगत कराना है कि जिस भूमि पर अंतिम संस्कार को लेकर श्री ब्रजमोहन शर्मा द्वारा आपत्ति की जा रही है, वह सार्वजनिक भूमि है। उक्त सार्वजनिक भूमि को राजस्व विभाग द्वारा श्मशान भूमि हेतु चिन्हित कर आवंटित किया गया है, जहाँ स्थानीय निवासियों द्वारा शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है। इनके द्वारा समय-समय पर उक्त भूमि पर अंतिम संस्कार किए जाने का विरोध किया जाता है। विवाद के संबंध में पुलिस द्वारा राजस्व विभाग को अवगत कराया जा चुका है। इसके अतिरिक्त एक अन्य भूमि को लेकर इनके व दूसरे पक्ष के मध्य मई-2025 में हुए विवाद/झगडे के संबंध में थाना पिनाहट पुलिस द्वारा दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीरों के आधार पर अभियोग पंजीकृत किए गए थे। दोनों पक्षों द्वारा दर्ज कराए गए अभियोगों में पुलिस द्वारा साक्ष्यों के आधार पर विवेचना पूर्ण कर, माननीय न्यायालय में आरोप-पत्र प्रेषित किए जा चुके हैं। दिनांक 03.04.2026 को इनके द्वारा विषाक्त पदार्थ खाने संबंधी सूचना प्राप्त होने पर थाना पिनाहट पुलिस द्वारा तत्काल इनको उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाते समय इनकी पत्नी भी पुलिस के साथ मौजूद थीं। वर्तमान में व्यक्ति स्वस्थ है एवं पत्नी के साथ अपने घर पर हैं। चिकित्सकों द्वारा किसी प्रकार के विषाक्त पदार्थ के सेवन की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस द्वारा इनके साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता अथवा मारपीट नहीं की गई है। इनके द्वारा पुलिस पर अनैतिक दबाव बनाने हेतु बार-बार मनगढंत आरोप लगाये जाते हैं। प्रकरण में स्थानीय पुलिस द्वारा सर्तक दृष्टि रखी जा रही है। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही शेष नहीं है। आवेदक के शिकायती प्रार्थना पत्र पर FIR पंजीकृत कर आरोप-पत्र माननीय न्यायालय में दाखिल कर दिया गया है। शेष भूमि विवाद के संबंध में राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर प्रकरण के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। बाइट - श्री गिरीश कुमार सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त / सहायक पुलिस आयुक्त, पिनाहट। UP POLICE
POLICE COMMISSIONERATE AGRA20,641 views • 6 months ago

थाने के पास गोलगप्पे की ठेल लेकर खडे बच्चे की बिक्री न होने पर,उसे उदास देखकर निरीक्षक श्री मनोज कुमार ने बच्चे को थाने बुलाया व पुलिसकर्मियों को गोलगप्पे खिलाये व बच्चे को ₹400/-दिये।रुपये पाकर बच्चे का चेहरे खिल उठा।लोगों द्वारा पुलिस के मानवीय कार्य की सराहना की गई। #UPPCares
POLICE COMMISSIONERATE AGRA61,753 views • 3 years ago

पुलिस कमिश्रर आगरा Deepak Kumar IPS के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में मिशन अस्मिता के अंतर्गत कमिश्नरेट आगरा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। थाना सदर बाजार पर पंजीकृत विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2021 के अभियोग में आगरा पुलिस द्वारा सुनियोजित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए 06 पुलिस टीमों ने दिल्ली एवं राजस्थान राज्यों से अवैध धर्मांतरण कराने में संलिप्त गिरोह के 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया। बाइट- पुलिस कमिश्रर आगरा, श्री दीपक कुमार #UPPolice CP AGRA
POLICE COMMISSIONERATE AGRA14,485 views • 5 months ago

आज दिनांक 11.04.25 को थाना मंटोला क्षेत्रांतर्गत मस्जिद में मांस का टुकड़ा मिलने की घटना पर गठित पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी आदि की सहायता से तत्परता से कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है एवं की जा रही वैधानिक कार्यवाही के संबंध में DCP CITY AGRA द्वारा दी गई बाइट
POLICE COMMISSIONERATE AGRA29,436 views • 1 year ago

हूटर वाली गाड़ी में सवार व्यक्ति द्वारा एयर गन के माध्यम से हवा में फायर करने से संबंधित वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए,थाना शाहगंज पुलिस द्वारा आरोपी से एयर गन बरामद कर,आरोपी की गिरफ्तारी की गई है,वाहन को सीज़ कर, वैधानिक कार्यवाही से संबंधित #ACP_Lohamandi द्वारा बाइट।
POLICE COMMISSIONERATE AGRA41,357 views • 2 years ago

थाना सिकन्दरा क्षेत्र स्थित भगवान परशुराम चौक पर झंडे फहराने संबंधी प्रकरण के संबंध में अवगत कराना है कि थाना प्रभारी सिकन्दरा मय पुलिस बल मौके पर उपस्थित हैं। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर कुछ व्यक्तियों द्वारा जुलूस के दौरान भगवान परशुराम चौक पर झंडे लगाकर फोटो आदि खिंचवाए गए। इस दौरान कहीं भी किसी प्रकार का हंगामा, विवाद अथवा तोड़-फोड़ की घटना नहीं हुई। वर्तमान में स्थिति पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है। कृपया अफवाहों से बचें, तथ्यों को गलत तरीके से प्रसारित न करें अन्यथा संबंधित के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। बाइट:- श्री शेषमणि उपाध्याय, सहायक पुलिस आयुक्त छत्ता। UP POLICE DGP UP CP AGRA
POLICE COMMISSIONERATE AGRA11,362 views • 5 months ago

"उ0नि0 (ना0पु0) व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2020-21 की ऑनलाइन परीक्षा में अनुचित साधनों,इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस/उपकरणों आदि का कपटपूर्ण प्रयोग कर परीक्षा करने वाले गैंग के 04 अभियुक्तों कि थाना सिकंदरा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तरी करने से संबंधित DCP CITY AGRA Vikash Kumar द्वारा बाइट।"
POLICE COMMISSIONERATE AGRA45,441 views • 3 years ago

ताजगंज क्षेत्र में मॉलिक्यूल रेस्टोरेंट में युवकों द्वारा एक परिवार के साथ मारपीट व अभद्रता से संबंधित वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर, सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर,चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है व अग्रिम वैधानिक कार्यवाही से संबंधित DCP CITY AGRA द्वारा बाइट।
POLICE COMMISSIONERATE AGRA33,824 views • 2 years ago