
ANI_HindiNews
@AHindinews • 954,757 subscribers
एशियन न्यूज इंटरनेशनल। मल्टी-मीडिया समाचार एजेंसी, सूचना प्लेटफार्मों के लिए कंटेंट: टीवी, इंटरनेट, ब्रॉडबैंड, समाचार पत्र, मोबाइल
Shorts
Videos

#WATCH पंजाब: फाजिल्का के एक खेत में पराली जलाई जा रही है।
ANI_HindiNews336,104 Aufrufe • vor 2 Tagen

#WATCH दिल्ली। भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा, "टाटा जैसे प्रतिष्ठित समूह के लिए राहुल गांधी एक बहुत गैर-जिम्मेदाराना शब्द 'Criminally destroyed' का प्रयोग कर रहे हैं। यह वही व्यक्ति हैं, जब टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया को खरीदा था तो राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता करके टाटा ग्रुप के ऊपर आरोप लगाए थे। यह वही व्यक्ति हैं जो बिना सबूत के हर बात पर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री का नाम लेकर एक ट्वीट कर देते हैं और भाग जाते हैं। अगर उनके पास उनकी कही किसी भी बात का आधार है तो देश के सामने उस आधार को क्यों नहीं रखते हैं? उद्योगपतियों को कायर कहना बंद करें। वो हमारे देश के धन सृजक हैं। वो नए रोजगार का सृजन करते हैं... टाटा के लिए राहुल गांधी कह रहे हैं कि कायर है। इन शब्दों पर मेरी घोर आपत्ति है...अगर आपके पास कोई सबूत है तो उसे देश के सामने रखें वरना आपका बयान कायराना बयान माना जाएगा, आपका बयान राजनीति से प्रेरित माना जाएगा और आपका बयान निराशा में दिया गया बयान माना जाएगा..." (28.10)
ANI_HindiNews28,657 Aufrufe • vor 2 Tagen

#WATCH | दिल्ली | दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन के पास एक इमारत ढह गई है। फायर डिपार्टमेंट को दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली; आशंका है कि मलबे के नीचे कई लोग फंसे हो सकते हैं। फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी है। स्थिति स्पष्ट होने पर और जानकारी मिलने की उम्मीद है।
ANI_HindiNews612,368 Aufrufe • vor 1 Monat

#WATCH पटना, बिहार: जमुई वायरल वीडियो मामले पर ADG, कानून-व्यवस्था के. एस. अनुपम ने कहा, "जमुई में 19 तारीख को एक नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ फोटो खींचने गई थी। उसी समय वहां कुछ नाबालिग छात्र और युवक आए और लड़की के साथ छेड़खानी की। सूचना मिलने पर लड़की के घर जाकर पुलिस ने बयान दर्ज किया। इसके बाद जमुई पुलिस के द्वारा 3 नाबालिग बच्चों को पकड़ा गया है। 2 अन्य के शामिल होने की जानकारी मिली है। विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पॉक्सो की धारा भी लगाई गई है।"(21.09)
ANI_HindiNews263,428 Aufrufe • vor 1 Monat

#WATCH कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन दुर्गा पूजा में भगदड़ की घटना | पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "बहुत दुखद घटना है। बारिश हो रही थी। 17 लोग मृत लाए गए थे बाद में 2 और की मृत्यु हो गई। 25 घायल हैं, 24 खतरे से बाहर हैं, 1 की हालत गंभीर है। सरकार की ओर से हम काम कर रहे हैं। मुआवजे की घोषणा की गई है। मैंने 13 पीड़ित परिवारों से बातचीत की है। सरकार उनके साथ खड़ी रहेगी। कल हमारे जितने भी कार्यक्रम थे हमने रद्द किए। मृतकों को परिवारों को 25 लाख का मुआवजा और 1 सदस्य को नौकरी दी जाएगी। घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।"
ANI_HindiNews70,056 Aufrufe • vor 13 Tagen

#WATCH दिल्ली: एशियाई खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन दिल्ली पुलिस के महिला सुरक्षा अभियान के तहत राजौरी गार्डन मार्केट में महिला पुलिसकर्मियों के साथ पैदल गश्त में शामिल हुईं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि दिल्ली पुलिस की तरफ से यह एक बहुत बड़ी पहल है जो महिला सुरक्षा पर काम करती है... इसका एक हिस्सा बनकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है... जिस तरीके से इस बार एशियन गेम्स में महिलएं जो रिजल्ट लेकर आईं, उससे और भी महिलाएं प्रेरित हो रही हैं। इससे कहीं न कहीं वो भरोसा आता है कि हम डर को हटा सकते हैं और सिर्फ एक तरह से नहीं बल्कि हर तरीके से जब हम महिला सुरक्षा पर काम करते हैं तो मुझे लगता है कि आने वाले समय में इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा..."
ANI_HindiNews125,443 Aufrufe • vor 25 Tagen

#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "आए दिन इस तरह के लोग चाहे वो आशुतोष राणा हो जो कहते हैं कि कुत्ते की तरह भौंकती है सोनू सूद कहते हैं कि मुझे तरीका सीखना चाहिए, राखी सावंत जो मेरे चरित्र पर भद्दी टिप्पणी करती हैं, तापसी पन्नू जो मेरे माता-पिता को अपमानित करती हैं इन लोगों को मेरा सिर्फ संदेश है कि अगर आप मेरे बराबर एक 1% भी सफलता हासिल नहीं किए हैं तो मैं आपका कोई ज्ञान नहीं सुनूंगी.....पहले आप कंगना रनौत बनकर दिखाए। जहां तक बाबा रामदेव की बात है उन्होंने हर मर्यादा लांघ दी है। उन्होंने जिस तरह की टिप्पणी एक महिला पर की है सारा समाज शर्मसार है....
ANI_HindiNews259,518 Aufrufe • vor 2 Monaten

#WATCH मुंबई: शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "मंत्री गुलाबराव पाटिल ने धमकी दी है कि एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि अगर कोई एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के रास्ते में आता है तो उसे खत्म कर दिया जाएगा। यह व्यक्ति देवेंद्र फडणवीस के मंत्रिमंडल का सदस्य है। फडणवीस के मंत्रिमंडल में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोग बैठे हैं। वे किसे खत्म करेंगे? देवेंद्र फडणवीस को? मुख्यमंत्री को? यह एक धमकी है। अगर गुलाबराव पाटिल ने ऐसी धमकी दी है तो देवेंद्र फडणवीस क्या कर रहे हैं? क्या आप लॉरेंस बिश्नोई गैंग से डरे हुए हैं? आप राज्य के गृह मंत्री हैं। देखिए कि आपके राज्य और आपके मंत्रिमंडल में क्या हो रहा है।"
ANI_HindiNews31,102 Aufrufe • vor 10 Tagen

#WATCH लखनऊ: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के परिवार पर ज़मीन से जुड़े आरोप पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "मोहन यादव को बदनाम करने के लिए भाजपा ने साजिश की है। अगर मोहन यादव पर ये आरोप है तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तो 300-600 एकड़ जमीन ली है। ये कोई नई बात नहीं है। वे पहले रियल स्टेट का काम करते थे। क्या भाजपा ये नहीं जानती? ये आरोप इसलिए लग रहा है कि भाजपा रास्ता ढूंढ रही है कि 3 मुख्यमंत्री कैसे बदलें। वे मुख्यमंत्री बदलना चाहते हैं इसलिए आरोप लगवा रहे हैं... इन्हें मध्य-प्रदेश, राजस्थान के मुख्यमंत्री को हटाना है। इन दो को इसलिए हटा रहे हैं कि उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को हटाना है। ये हटाने की साजिश चल रही है...उत्तर प्रदेश की जनता जानती है कि इस बार साइकिल इतनी तेज चलेगी कि अपने आप मुख्यमंत्री हट जाएंगे।"
ANI_HindiNews268,774 Aufrufe • vor 4 Monaten

#WATCH पणजी (गोवा): दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। मणिपाल अस्पताल में ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने कहा, "नाना पाटेकर के घर हमारी एंबुलेंस सुबह 4:20 बजे पहुंची। उनका निवास हमारे अस्पताल के पास है। वहां पर देखा गया कि वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे तो हमारी टीम ने CPR देना शुरू किया और CPR देते-देते उन्हें एंबुलेंस में 4:30 बजे शिफ्ट किया गया और 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया। उनका यहां परिवार नहीं था लेकिन उनके केयरटेकर और दोस्त थे। अभी मेडी को लेकर केस किया गया है क्योंकि उन्हें मृत लाया गया था और उनकी बॉडी गोवा मेडिकल कॉलेज में लेकर गए हैं। पोस्टमार्टम होने के बाद बॉडी उनके परिवार को दे दी जाएगी। लगभग देर रात 2-2:30 बजे नाना पाटेकर ने अपने दोस्त को संदेश भेजा कि उन्हें सही नहीं लग रहा है लेकिन देर रात होने कारण संदेश पढ़ा नहीं था उनका दोस्त 4 बजे उनके घर पहुंचा और तब वह बहुत पसीने में और जमीन पर पड़े मिले थे और जिसके बाद उनके केयरटेकर अस्पताल आए थे और यहां से एंबुलेंस लेकर गए क्योंकि उनका घर पास में था। एक घंटे CPR देने के बाद भी हम उन्हें बचा नहीं पाए। उन्हें यहां पर मृत लाया गया।"
ANI_HindiNews51,162 Aufrufe • vor 23 Tagen

#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "अगर कोई दिक्कत है तो उसपर अच्छी तरह से चर्चा करनी चाहिए। ऐसे प्रदर्शन करने से कुछ काम नहीं होगा...देश के युवाओं और शिक्षा व्यवस्था के लिए मोदी सरकार ने बहुत काम किया है...बात करके इसको हल करना चाहिए...राम मंदिर के मामले में भी जिन लोगों ने गलत काम किया है, उनको सजा जरूर मिलेगी...हमारी सरकार न्याय करेगी..."
ANI_HindiNews202,700 Aufrufe • vor 3 Monaten

#WATCH मैं तब तक विधानसभा चुनाव नही लडूंगी जब तक 370 फिर से बहाल ना हो जाए: PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती, बेंगलुरु
ANI_HindiNews2,098,316 Aufrufe • vor 3 Jahren

#WATCH रांची, झारखंड। JSSC CGL परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार, परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ प्रोजेक्ट भवन में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हम लोग हर तरह के जांच के लिए तैयार हैं। आप जांच कीजिए, जो गलत है, उस पर कार्रवाई कीजिए लेकिन कुछ लोगों के लिए हमारे साथ ऐसा अन्याय मत कीजिए... मैं जांच करवाने के लिए तैयार हूं। आप जो बोलिएगा। मैं अपने सारे दस्तावेज लेकर आया हूं... आप CBI जांच कीजिए। आपको जो करना है, वो कीजिए मगर हमारे साथ ऐसा अन्याय मत कीजिए। हम लोग मर जाएंगे।"
ANI_HindiNews118,735 Aufrufe • vor 2 Monaten

#WATCH ...हमारे यहां पहले ग्रंथ नहीं थे, मौखिक परंपरा से चलता आ रहा था। बाद में ग्रंथ इधर-उधर हो गए और कुछ स्वार्थी लोगों ने ग्रंथ में कुछ-कुछ घुसाया जो गलत है। उन ग्रंथों, परंपराओं के ज्ञान की फिर एक बार समीक्षा जरूरी है...: RSS प्रमुख मोहन भागवत, नागपुर (02.03)
ANI_HindiNews1,636,007 Aufrufe • vor 3 Jahren

#WATCH गुरुग्राम, हरियाणा | अपनी भूख हड़ताल तोड़ने पर एक बयान जारी करते हुए एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा, "छात्रों के लिए 26 दिन तक भूखा रहने के बाद, 11 किलो वज़न कम हो गया, मसल्स चले गए और मेरे ऑर्गन्स और ब्रेन ऐसे डैमेज हो गए हैं जिन्हें ठीक नहीं किया जा सकता, और यह सब लद्दाख की कड़ाके की ठंड से आने के बाद दिल्ली की चिलचिलाती धूप में ये सब करने के बाद, क्या मुझे किसी से कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना होगा कि मेरा अनशन कितना पवित्र था। मैंने किसके हाथों अनशन तोड़ा, क्या डील हुई?...मैं किसी को दोष नहीं दूंगा क्योंकि आप में से ज़्यादातर लोगों को यह नहीं पता कि मैं किन हालात से गुज़रा हूँ, मेरा परिवार पिछले एक-दो हफ़्ते में किन हालात से गुज़रा है... इसलिए किसी की भी बात सुनने से पहले, उनका बैकग्राउंड ज़रूर देखें। क्या उन्हें कोई नाराज़गी है? क्या वे किसी ऐसी पॉलिटिकल पार्टी से हैं जिसे दूसरी पॉलिटिकल पार्टी से नाराज़गी है, या वे कोई न्यूट्रल इंसान हैं? अगर वे न्यूट्रल हैं, तो उनकी बात ज़रूर सुनें। मैं उनके जवाब देने की कोशिश करूंगा..." (सोर्स: सोनम वांगचुक/यूट्यूब)
ANI_HindiNews142,277 Aufrufe • vor 3 Monaten