
ANI_HindiNews
@AHindinews • 954,534 subscribers
एशियन न्यूज इंटरनेशनल। मल्टी-मीडिया समाचार एजेंसी, सूचना प्लेटफार्मों के लिए कंटेंट: टीवी, इंटरनेट, ब्रॉडबैंड, समाचार पत्र, मोबाइल
Shorts
Videos

#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "आए दिन इस तरह के लोग चाहे वो आशुतोष राणा हो जो कहते हैं कि कुत्ते की तरह भौंकती है सोनू सूद कहते हैं कि मुझे तरीका सीखना चाहिए, राखी सावंत जो मेरे चरित्र पर भद्दी टिप्पणी करती हैं, तापसी पन्नू जो मेरे माता-पिता को अपमानित करती हैं इन लोगों को मेरा सिर्फ संदेश है कि अगर आप मेरे बराबर एक 1% भी सफलता हासिल नहीं किए हैं तो मैं आपका कोई ज्ञान नहीं सुनूंगी.....पहले आप कंगना रनौत बनकर दिखाए। जहां तक बाबा रामदेव की बात है उन्होंने हर मर्यादा लांघ दी है। उन्होंने जिस तरह की टिप्पणी एक महिला पर की है सारा समाज शर्मसार है....
ANI_HindiNews259,072 görüntüleme • 9 gün önce

#WATCH नेपाल: रसुवा जिले के स्याब्रूबेसी के चिलिमे में बाढ़ से प्रभावित हाइड्रोपावर टनल में बचाव अभियान चल रहा है। सुरंग से बचाव कार्य के लिए भारत की तकनीकी टीम, नेपाली सेना के साथ मिलकर चिलिमे और लांगटांग दोनों जगहों पर काम कर रही है। भारत की एक टनल रेस्क्यू टीम ने नेपाली सेना के साथ मिलकर इस अहम हाइड्रोपावर टनल साइट पर संयुक्त खोज और बचाव अभियान शुरू किया है।
ANI_HindiNews15,667 görüntüleme • 1 gün önce

#WATCH रांची, झारखंड। JSSC CGL परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार, परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ प्रोजेक्ट भवन में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हम लोग हर तरह के जांच के लिए तैयार हैं। आप जांच कीजिए, जो गलत है, उस पर कार्रवाई कीजिए लेकिन कुछ लोगों के लिए हमारे साथ ऐसा अन्याय मत कीजिए... मैं जांच करवाने के लिए तैयार हूं। आप जो बोलिएगा। मैं अपने सारे दस्तावेज लेकर आया हूं... आप CBI जांच कीजिए। आपको जो करना है, वो कीजिए मगर हमारे साथ ऐसा अन्याय मत कीजिए। हम लोग मर जाएंगे।"
ANI_HindiNews118,598 görüntüleme • 16 gün önce

#WATCH ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के हल्दोनी गांव में एक 6 साल की बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। 6 साल की मृतक बच्ची के पिता नियाज़ मोहम्मद ने कहा, "वह शुक्रवार के दिन 2 बजे के बाद गायब हुई थी। 4 बजे हमें पता चला कि हमारी बच्ची घर नहीं आई है तब हमने उसे ढूंढ़ना शुरू किया… जो व्यक्ति हमारी बच्ची को लेकर गया था वह कैमरे में आ गया था... पुलिस उसे उठाकर ले गई। उसने पुलिस द्वारा पूछे जाने पर सब बताया जिसके बाद खेत में हमारी बच्ची कट्टे में मिली थी। उस व्यक्ति का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। हमने कहा कि हमें इंसाफ चाहिए और जब हमने दबाव बनाया तब उसका एनकाउंटर हुआ। हम खुश हैं कि हमें इंसाफ मिला है। हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करते हैं।" (29.08)
ANI_HindiNews29,556 görüntüleme • 4 gün önce

#WATCH रांची। झारखंड में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की तरफ से प्रदर्शनकारी छात्रों की परीक्षा रद्द करने की मांग मानने के बाद छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा, "अभी CBI जांच की मांग नहीं मानी गई है और जब तक CBI जांच की मांग नहीं मानते हैं, हम लोग आंदोलन करते रहेंगे। हम लोग एक बड़ी लड़ाई जीते हैं मगर इसमें अभी और भी कुछ बाकी है... हम मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद करना चाहते हैं जिन्होंने 24 दिन बाद हमारी मांग सुनी लेकिन भी अभी भी सवाल है कि जब तक CBI जांच नहीं होगी, हम लोग अनशन करते रहेंगे।"
ANI_HindiNews83,307 görüntüleme • 16 gün önce

#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "अगर कोई दिक्कत है तो उसपर अच्छी तरह से चर्चा करनी चाहिए। ऐसे प्रदर्शन करने से कुछ काम नहीं होगा...देश के युवाओं और शिक्षा व्यवस्था के लिए मोदी सरकार ने बहुत काम किया है...बात करके इसको हल करना चाहिए...राम मंदिर के मामले में भी जिन लोगों ने गलत काम किया है, उनको सजा जरूर मिलेगी...हमारी सरकार न्याय करेगी..."
ANI_HindiNews202,478 görüntüleme • 1 ay önce

#WATCH लखनऊ: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के परिवार पर ज़मीन से जुड़े आरोप पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "मोहन यादव को बदनाम करने के लिए भाजपा ने साजिश की है। अगर मोहन यादव पर ये आरोप है तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तो 300-600 एकड़ जमीन ली है। ये कोई नई बात नहीं है। वे पहले रियल स्टेट का काम करते थे। क्या भाजपा ये नहीं जानती? ये आरोप इसलिए लग रहा है कि भाजपा रास्ता ढूंढ रही है कि 3 मुख्यमंत्री कैसे बदलें। वे मुख्यमंत्री बदलना चाहते हैं इसलिए आरोप लगवा रहे हैं... इन्हें मध्य-प्रदेश, राजस्थान के मुख्यमंत्री को हटाना है। इन दो को इसलिए हटा रहे हैं कि उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को हटाना है। ये हटाने की साजिश चल रही है...उत्तर प्रदेश की जनता जानती है कि इस बार साइकिल इतनी तेज चलेगी कि अपने आप मुख्यमंत्री हट जाएंगे।"
ANI_HindiNews268,774 görüntüleme • 2 ay önce

#WATCH गुरुग्राम, हरियाणा | अपनी भूख हड़ताल तोड़ने पर एक बयान जारी करते हुए एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा, "छात्रों के लिए 26 दिन तक भूखा रहने के बाद, 11 किलो वज़न कम हो गया, मसल्स चले गए और मेरे ऑर्गन्स और ब्रेन ऐसे डैमेज हो गए हैं जिन्हें ठीक नहीं किया जा सकता, और यह सब लद्दाख की कड़ाके की ठंड से आने के बाद दिल्ली की चिलचिलाती धूप में ये सब करने के बाद, क्या मुझे किसी से कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना होगा कि मेरा अनशन कितना पवित्र था। मैंने किसके हाथों अनशन तोड़ा, क्या डील हुई?...मैं किसी को दोष नहीं दूंगा क्योंकि आप में से ज़्यादातर लोगों को यह नहीं पता कि मैं किन हालात से गुज़रा हूँ, मेरा परिवार पिछले एक-दो हफ़्ते में किन हालात से गुज़रा है... इसलिए किसी की भी बात सुनने से पहले, उनका बैकग्राउंड ज़रूर देखें। क्या उन्हें कोई नाराज़गी है? क्या वे किसी ऐसी पॉलिटिकल पार्टी से हैं जिसे दूसरी पॉलिटिकल पार्टी से नाराज़गी है, या वे कोई न्यूट्रल इंसान हैं? अगर वे न्यूट्रल हैं, तो उनकी बात ज़रूर सुनें। मैं उनके जवाब देने की कोशिश करूंगा..." (सोर्स: सोनम वांगचुक/यूट्यूब)
ANI_HindiNews142,264 görüntüleme • 1 ay önce

#WATCH दिल्ली: छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर स्पेशल CP अजय चौधरी ने कहा, "प्रदर्शन करने वाले लोगों में जो वालंटियर हैं आज उन्होंने बहुत मेहनत की है। इस पूरे प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बनाए रखने में। उनके सहयोग से संभव हुआ है कि लोग नियंत्रण में रहे हैं अभी तक कोई हिंसा नहीं हुई है। वे लोग बात करके समझा रहे हैं और सभी से अपील कर रहे हैं। हम अपील कर रहे हैं कि शांति बनी रहनी चाहिए।"
ANI_HindiNews124,944 görüntüleme • 1 ay önce

#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र | शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लोकसभा सचिवालय की तरफ से नोटिस मिलने पर कहा, "उन्हें क्यों नोटिस भेजा गया है? उन्होंने किसी को 'इडियट' कहा, क्या 'इडियट' कहना कोई असंसदीय शब्द है?... हमारे गृह मंत्री, जिसने जंतर-मंतर पर छोटे बच्चों के खिलाफ पैलेट गन चलवाई, आंसू गैस छोड़े, कील वाली लाठियों से उन्हें मारा, यदि वे संसद में नहीं आते हैं और जवाब नहीं देते हैं तो उन्हें आप क्या कहेंगे? आमिर खान की एक फिल्म भी आई थी, '3 इडियट'। उसे बहुत से पुरस्कार मिले हैं... अगर 'इडियट' शब्द असंसदीय है तो इस फिल्म को सेंसर ने मंजूर कैसे किया?..."
ANI_HindiNews55,460 görüntüleme • 18 gün önce

#WATCH दिल्ली: आज लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया जाएगा | NCPI सांसद सायोनी घोष ने कहा, "हमें इस पर चर्चा करनी है और हम शुरू से ही चर्चा करना चाहते थे। विपक्ष चर्चा करने से इनकार कर रहा था मगर हम उम्मीद करते हैं कि वे इसमें सहयोग करें। प्रधानमंत्री मोदी और सरकार ने जो कदम उठाए हैं जिस तरह छात्रों की आवाज सुनी गई तो मुझे लगता है कि यह स्वागत योग्य कदम है। मैं चाहूंगी कि एक अच्छी चर्चा हो।"
ANI_HindiNews109,758 görüntüleme • 1 ay önce

#WATCH गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश: सपा सांसद अफजल अंसारी ने कहा, "... जुलाई और अगस्त के महीने में मेरी सभी संपत्तियों को ज़प्त कर लिया गया था। देश में कानून का राज है। गाजीपुर न्यायालय ने करीब 1 साल पहले कहा था कि इनकी संपत्ति मुक्त कर दी जाए क्योंकि आपने इस आरोप में इनकी जमीन ज़प्त की थी कि ये गैंगस्टर हैं। इस मुकदमे में गाजीपुर अदालत ने 4 वर्ष कैद और 1 लाख का जुर्माना लगाया था। इलाहाबाद न्यायालय ने निचली अदालत के उस फैसले को निरस्त कर दिया और मुझे सभी आरोपों से मुक्त कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गई और सुप्रीम कोर्ट ने भी हाई कोर्ट के फैसले पर मुहर लगा दी थी..."
ANI_HindiNews42,457 görüntüleme • 18 gün önce

#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "सभी को आंदोलन करने का अधिकार है। हमारे देश में लोकतंत्र है। अगर कोई कानून हाथ में लेकर आंदोलन करता है तो पुलिस अपना काम करती है... हम छात्रों की तकलीफ समझ सकते हैं। यहां प्रदर्शन चल रहा है लेकिन मुझे लगता है कि इस संबंध में चर्चा होनी चाहिए... मुझे लगता है कि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से करना चाहिए।"
ANI_HindiNews98,946 görüntüleme • 1 ay önce

#WATCH दिल्ली। शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "चुनाव आयोग को कोई अधिकार नहीं है। मैंने पहले भी कहा है कि चुनाव आयोग ने शिवसेना को लेकर जो फैसला लिया है, हमारी पार्टी का चुनाव चिन्ह और नाम एक ऐसे आदमी को दिया है जिसका पार्टी से कोई संबंध नहीं है, वजूद नहीं है, अस्तित्व नहीं है। मैंने इतना ही कहा कि चुनाव आयोग ने हमारी पार्टी को बेच दिया।"
ANI_HindiNews46,221 görüntüleme • 20 gün önce

#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल | बागी टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने कहा, "ये बहुत सकारात्मक बात है कि सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ा। मैं उनकी आभारी हूं। जो बातचीत CJP और सरकार के बीच शुरू हुई है, इससे बहुत सकारात्मक और फलदायी परिणाम निकलकर आएंगे। मैं एक ही बात सोचती हूं कि बच्चे भी देश के हैं और सरकार भी देश की है। जो हो सरकार और बच्चों के हित में हो... विपक्षी दलों ने जिस तरह से सुर्खियां बटोरने का प्रयास किया है, कॉकरोच जनता पार्टी और देश के युवाओं ने जिस आंदोलन को शुरू किया उसमें वे(विपक्षी) अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने आ गए। ये ठीक नहीं है... सरकार जिम्मेदार है, सरकार बच्चों की बात सुन रही है और आगे भी सुनेगी..."
ANI_HindiNews85,374 görüntüleme • 1 ay önce

#WATCH मैं तब तक विधानसभा चुनाव नही लडूंगी जब तक 370 फिर से बहाल ना हो जाए: PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती, बेंगलुरु
ANI_HindiNews2,098,282 görüntüleme • 3 yıl önce