Ajay Kumar Lallu's banner
Ajay Kumar Lallu's profile picture

Ajay Kumar Lallu

@AjayLalluINC263,059 subscribers

Incharge Odisha Pradesh Congress Committee | Former PCC President U.P. | 2 Time MLA from Tamkuhi Raj Kushinagar | Ex. Student Union President Kisan PG College

Shorts

सच तो यह है..कि ओडिशा सरकार के पास कोई सबूत ही नहीं है, कोई दस्तावेज ही नहीं है जिससे यह साबित हो सके कि वेदांता को ज़मीन देने के लिए ग्रामसभा की बैठक कभी बुलाई भी गई थी....ना ही अभी तक ‘स्टेज-2’ की वन मंजूरी मिली है और ना ही ‘पर्यावरण मंजूरी’ मिली है इसके बावजूद खनन के के लिए रोड का काम शुरू है मानो मोदी जी आदिवासियों की ज़मीन बेचने के लिए तैयार बैठे हों. रायगड़ा और कालाहांडी जिलों में स्थित सिजीमली पर्वत का यह क्षेत्र, जहाँ वेदांता कंपनी को बॉक्साइट खनन का ठेका दिया गया है, संविधान की 5वीं अनुसूची से शासित होता है. यह पूरा क्षेत्र संसद से पारित PESA कानून के दायरे में है. जिसके अनुसार बिना ग्रामसभा की पूर्व अनुमति के किसी भी हालत में खनन का ठेका किसी भी कंपनी को नहीं दिया जा सकता है. स्थानीय आदिवासियों का कहना है कि 2023 में पेश किए गए ग्रामसभाओं के दस्तावेज फ़र्ज़ी थे और प्रशासन द्वारा ग़ैर-कानूनी तरीके से तैयार किए गए थे. बहुत से लोगों के हस्ताक्षर फ़र्ज़ी थे. पड़ताल से पता चला कि ग्रामसभा की बैठक कभी हुई ही नहीं. इसलिए सितंबर 2024 में ग्रामीणों ने अपनी स्वतंत्र ग्राम सभाएं आयोजित कीं और वेदांता के पक्ष में दिए गए खनन के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से खारिज कर दिया. और अब सरकार खुलेआम हिंसा पर उतारू है!

10,109 görüntüleme

मोदी सरकार और उसके सरकारी व ग़ैर-सरकारी गुंडों को मैं चेतावनी देता हूँ कि अगर राहुल गांधी जी को खरोंच भी आई तो इस देश में सरकार का कोई मायने नहीं बचेगा। इंदिरा जी के साथ किया गया, राजीव जी के साथ भी यही किया गया और अब इसे राहुल जी के साथ दोहराने की साजिश है। मेरे जैसे कांग्रेस के छोटे सिपाही सिर्फ ईंट से ईंट नहीं बजायेंगे देश के सारे भट्ठे खोद डालेंगे और हर ईंट सरकार की तरफ़ जाएगी! नकारा, डरपोक और अक्षम मोदी सरकार जब हर मोर्चे पर फेल हो गई तो विपक्ष के नेता को गोली से मारने की साजिश रच रही है, धमकी दे रही है। इस हिंसक और घटिया मोदी सरकार ने किसानों को लाठियों से पीटा है, छात्रों को बेरहमी से मारा है, यह सरकार हजारों किसानों की मौत को जिम्मेदार है, ये सरकार बलात्कारियों को समर्थन और प्रश्रय प्रदान करती है और जब इन सबका विरोध नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी करते हैं तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है! ट्रम्प जब भिगो-भिगो के मार रहा है तो मोदी जी के मुँह में थूक सूख गया है, या हृदयगति असामान्य हो गई है या उनकी पिंडलियाँ काँप रही हैं जो एक शब्द भी नहीं बोल पा रहे हैं। जिस देश में वहाँ के सबसे बड़े विपक्षी नेता को सत्ता पक्ष गोली से मारने की बात कर रहा हो वहाँ सरकार, पुलिस, प्रशासन और न्यायपालिका को नहीं कब्रिस्तान को खोजना चाहिए ताकि लोकतंत्र की कब्र पर पुष्प अर्पित किए जा सकें।

14,517 görüntüleme

आज दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के तौर पर कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री Bhakta Charan Das जी उपस्थित रहे। यह अवसर देने के लिए हम सबकी अभिभावक श्रीमती सोनिया गांधी जी, कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, हम सबके नेता श्री राहुल गांधी और दीदी प्रियंका गांधी जी का आभार।

38,867 görüntüleme

हम सबके नेता श्री Rahul Gandhi जी के निर्देश पर पीड़ित श्रद्धालुओं के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सार्थक प्रयास जारी है। मानवता की सेवा ही सर्वोपरि है। जय जगन्नाथ...

23,316 görüntüleme

Videos

AjayLalluINC's profile picture

‘ओडिशा का न्यूज़ीलैंड’ कहे जाने वाले क्षेत्र को बर्बाद करने पर उतारू BJP की डबल इंजन सरकार! अभी कुछ दिन पहले गृहमंत्री अमित शाह यह कहते हुए पाये कि उन्होंने आदिवासी राष्ट्रपति बनवाया। असल में, गृहमंत्री जी कहना चाहते थे कि- वोट हमें ही देना आदिवासियों! क्योंकि हम आदिवासियों का बहुत ख़याल रखते हैं। लेकिन सच यह है कि मोदी सरकार से अधिक आदिवासी विरोधी सरकार आजतक भारत ने कभी नहीं देखी। मोदी सरकार के आदिवासी विरोधी रवैये की तुलना सिर्फ़ और सिर्फ़ अंग्रेज़ों से ही की जा सकती है। वही अंग्रेज़ जिन्होंने- बिरसा मुंडा, सिद्धू और कान्हू जैसे महान आदिवासी नेताओं की हत्या कर दी थी। जिस तरह ओडिशा में आदिवासियों की ज़मीन और आजीविका को उद्योगपतियों के हाथों बेचा जा रहा है वो अप्रत्याशित है। ओडिशा के रायगड़ा और कालाहांडी जिलों में फैले सिजिमली पर्वत में बॉक्साइट खनन के लिए आदिवासियों की ज़मीन सरकार ने वेदांता समूह को बेच दी है। अब वहाँ का प्रशासन खुलेआम आदिवासियों को धमका रहा है कि ज़मीन छोड़कर भाग जाओ वरना बुरे परिणाम होंगे। जबकि सच्चाई है कि धोखाधड़ी करके, सरकार की मिलीभगत से आदिवासियों की ज़मीन हथिया ली गई है। ‘ओडिशा का न्यूज़ीलैंड’ कहे जाने वाले इस क्षेत्र में सबसे बड़ा संकट यह है कि अगर खनन शुरू हुआ तो नागावली और वंशधारा जैसी तमाम बारहमासी नदियाँ बर्बाद हो जायेंगी। BJP के मूर्खों को कौन समझाये कि सीजिमली की पहाड़ियाँ स्पंज की तरह काम करती हैं और बॉक्साइट की छिद्रपूर्ण प्रकृति के कारण यहाँ से लगभग 200 से अधिक जलधाराएँ निकलती हैं। ये धाराएँ आगे चलकर नागावली और वंशधारा नदियों में मिल जाती हैं, जो ओडिशा ही नहीं आंध्र प्रदेश के कृषि क्षेत्रों के लिए भी जीवनरेखा की तरह काम करती हैं। आदिवासी सरकार के इसी कुकृत्य का विरोध कर रहे हैं।

Ajay Kumar Lallu

81,854 görüntüleme • 2 ay önce

AjayLalluINC's profile picture

यह NH -28 है। जनपद कुशीनगर के तमकुही राज स्थित झरही पर बना यह पुल पिछले 4 महीने से क्षतिग्रस्त होने के कारण बंद था। आज कथित मरम्मत के बाद खोल दिया गया, लेकिन स्थिति जस की तस। पुल वैसे ही हिल रहा है जैसे 4 महीने पहले। मैंने इस पुल के मरम्मत के लिए केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी को भी पत्र लिखा। भाजपा की 4 इंजन की सरकार का फलसफा ऐसा है कि यह सरकार तब जागेगी जब कोई बड़ी घटना होगी। शायद 2047 में नए भारत बनने पर यह हालात बदलें। सर्वविदित है भाजपा के रहते जनता का कोई काम संभव नहीं है। यही किसी पूंजीपति के खादान को यह हाईवे जाता तो कबका नवनिर्माण हो जाता। खैर जनता मालिक है...सत्यमेव जयते।

Ajay Kumar Lallu

43,731 görüntüleme • 5 ay önce

AjayLalluINC's profile picture

ओडिशा के गंजाम जिले में पशु तस्करी के शक में दो दलित युवकों को बेरहमी से पीटा गया। उन्हें आधा गंजा कर, घुटनों पर दो किलोमीटर तक चलाया गया, घास खिलाई गई और सीवेज का पानी पीने को मजबूर किया गया। यह घटना तब हुई जब वे अपनी बेटी के दहेज के लिए गाय खरीदकर लौट रहे थे। बीजेपी - आरएसएस ने देश में ऐसा नफरत का माहौल बनाया है जहां गांव, कस्बे कंगारू कोर्ट में बदल गए हैं। भाजपाई सत्ता के नीचे नियम, कानून, संविधान सबकी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कभी धर्म, कभी जाति, तो कभी भाषा और कभी गौरक्षा के नाम पर देश के कमजोर - दलित वर्ग को प्रताड़ित करना पैशन बन चुका है। अब तक सभी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। ध्वस्त कानून - व्यवस्था, सामाजिक भेदभाव जैसे अनेक मामले आएं दिन ओडिशा में बढ़ रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री श्री Mohan Charan Majhi जी को ऐसे गंभीर मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है।

Ajay Kumar Lallu

15,793 görüntüleme • 1 yıl önce

Daha fazla içerik yok.