Ajeet Bharti | Point Blank's banner
Ajeet Bharti | Point Blank's profile picture

Ajeet Bharti | Point Blank

@AjeetBhartii84,082 subscribers

इलॉन भाई के मित्र, डीपस्टेट की गहराइयों के ज्ञाता, जियो-मरो-पॉलिटिक्स विशेषज्ञ, क्लीवेजविहीन इतिहासवेत्ता, तुक्केबाज सेफोलॉजिस्ट | https://t.co/UVOPhLsl22

Shorts

आप शोरूम या मॉल में जाकर हजार-पंद्रह सौ रुपये किलो का शानदार पैकेट उठाकर खुद को रईस समझ रहे हैं। फिर जो जूठन उनके बिना धुले हाथों से बच जा रही है, वो आपकी शानदार और महंगी एयर-टाइट पैकिंग में सलीके से ठूंसी जा रही है। बीकाजी वालों को तो अब अपने पैकेट पर गर्व से लिख देना चाहिए, "100% प्री-टेस्टेड बाय आवर लेबरर्स, विथ स्पेशल ह्यूमन टच।"

171,058 просмотров

अगर किसी ने आज तक इलीगल माइनिंग मशीन के साक्षात् दर्शन न किए हों, तो आँखें फाड़ कर इस वीडियो में देख लीजिए! कोटपूतली में खनन माफिया अरावली की पहाड़ियों को ऐसे चबा रहा है जैसे कोई मुफ़्त का गुटखा हो, और इधर भजनलाल जी का सुशासन और प्रशासन कुंभकर्णी नींद का नया रिकॉर्ड बनाने में मस्त है।

71,507 просмотров

कल ही रांची में भरे मंच पर इनके ऊपर स्याही का जलाभिषेक हुआ था और जनता ने बड़े ही सत्कार के साथ इन्हें मंच से धकिया कर खदेड़ा था। लेकिन आंदोलनजीवी होने का दंश ऐसा है कि क्रांति का कीड़ा कुलबुला ही जाता है! ढिठाई और निर्लज्जता ने तो इनके सामने बहुत पहले ही साष्टांग दंडवत कर लिया था। आज ये मोहतरमा लज्जा के सारे वस्त्र खूंटी पर टांग कर JPSC के किसी दूसरे गुट के हस्ताक्षर अभियान में घुसपैठ कर चुकी हैं। इसे कहते हैं अखंड और परम स्तर की बेशर्मी! कमेंट सेक्शन रूपी पंडाल खुला है। कृपया कतारबद्ध हो जाएं और एक-एक करके इन्हें अपने शब्द-पुष्प अर्पित करें। ध्यान रहे, कोई धक्का-मुक्की नहीं करेगा!

37,259 просмотров

विपक्ष के गोदामों पर सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले अध्यक्ष जी के खुद के आंगन में सरकारी धान ने बारिश का पानी पीकर हरित क्रांति ला दी है! इस उगे हुए धान को सड़ा हुआ मानने के बजाय, इसे नगायच स्पेशल स्प्राउट्स (Sprouts) बताकर जिम जाने वालों को हाई-प्रोटीन डाइट के नाम पर बेच देना चाहिए।

45,704 просмотров

गडकरी जी हवा में अमेरिका वाली सड़कें बना रहे थे, और इधर आगरा नगर निगम ने एक ही बारिश में भ्रष्टाचार का दिव्य प्रदर्शन करते हुए सीधे पाताल लोक का अंडरग्राउंड एक्सप्रेस-वे खोल दिया! अब सपा नेता गड्ढे में उतरकर उसी अंडरग्राउंड विकास का जायज़ा ले रहें हैं! लगता है अब यमराज भी यूपी आने के लिए गडकरी जी के इन्हीं विश्वस्तरीय दावों और गड्ढों वाले शॉर्टकट का इस्तेमाल करेंगे।

15,867 просмотров

फोटो सही नहीं आई तो एक और तसला… अब सही फोटो हॉस्पिटल में आएगी।

25,930 просмотров

भोगापुरम के प्रखर पर्यावरण प्रेमियों ने एयरपोर्ट के पौधे उखाड़कर साबित कर दिया है कि सरकारी संपत्ति को बपौती समझने में हम सचमुच विश्वगुरु हैं। दुनिया वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मांगती है, लेकिन हमारी जनता का बस चले तो फ्री के चक्कर में पूरा का पूरा रनवे ही उखाड़कर अपने घर के आँगन में बिछा ले!

13,248 просмотров

Videos