
Ajit Anjum
@ajitanjum • 1,993,438 subscribers
टीवी न्यूज़ की दुनिया से यूट्यूब की दुनिया में Goenka award for Bihar Flood Reporting . मुझसे हर रोज मुलाकात इस लिंक पर होगी
Shorts
Videos

NDTV का माइक देखकर कुछ लोग Vasudha Venugopal को गोदी मीडिया.. गोदी मीडिया कहकर टारगेट कर रहे हैं . जो लोग भी ऐसा लग कर रहे हैं , बिल्कुल गलत कर रहे हैं . किसी रिपोर्टर को इस तरह से घेरकर उसके साथ बदसलूकी करना गलत है . प्रोटेस्ट करने आपका अधिकार है लेकिन किसी भी सूरत में फील्ड रिपोर्टर के साथ ये सलूक ठीक नहीं है . गलत है . अपराध है . हर चैनल में बहुत अच्छा काम करने वाले पत्रकार भी होते हैं . वसुधा भी अच्छी रिपोर्टर है . आप किसी चैनल का माइक देखकर किसी भी फील्ड रिपोर्टर के साथ ऐसा नहीं कर सकते . वो भी एक महिला रिपोर्टर के साथ . आप ये लिहाज़ भी भूल रहे हैं . हालांकि इस वीडियो में कुछ लोग वसुधा भीड़ को समझाते भी दिख रहे हैं . किसी चैनल से आपकी नाराज़गी है तो उसकी खीझ हर फील्ड रिपोर्टर पर मत उतारिए. जुलाई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान भी कुछ रिपोर्टर के साथ मारपीट तक की गई थी . ये अपराध है .
Ajit Anjum769,065 views • 14 days ago

जंतर -मंतर की तो चारों तरफ से किलेबंदी है ही लेकिन CP से जंतर -मंतर की तरफ जाने वाली सड़क संसद मार्ग को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है . आज सुबह मैं संसद मार्ग पर शूट करते हुए CP के आउटर सर्कल तक गया तो वापसी में मुझे इस तरह से रोका गया . आज मीडिया के लिए बहुत सख्ती है . पूरा वीडियो मेरे यूट्यूब चैनल पर
Ajit Anjum916,340 views • 18 days ago

प्रेस क्लब में आज ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए नेहा बोरा, प्रशांत भूषण, प्रकाश राज, अभिजीत दीपके, अंजली भारद्वाज, निखिल डे समेत कई लोग जुटे थे . जैसे ही कॉन्फ्रेंस शुरू हुई और नेहा बोरा ने बोलना शुरू किया, रिपब्लिक के रिपोर्टर ने किनारे से चिल्लाकर कुछ सवाल पूछना शुरू कर दिया . ऐसा लगा जैसे चैनल की तरफ से चार रिपोर्टर इस PC में इसी काम के लिए भेजे गए थे . उन्हें अर्नब गोस्वामी ने कुछ खास असाइनमेंट देकर भेजा होगा . नेहा और बाकी लोगों ने कहा भी कि आप प्रेस कॉन्फ्रेंस होने दीजिए , उसके बाद सवाल पूछिये . फिर कुछ शोर - शराबा हुआ तो रिपब्लिक से रिपोर्टर्स वहां से हट गए . मैंने PC के बाद कई न्यूज चैनलों के रिपोर्टर से बात की . सबका मानना था कि रिपब्लिक के रिपोर्टर का ये तरीका सही नहीं था . उनका मकसद प्रेस कॉन्फ्रेंस को डिस्टर्ब करना था . अगर सवाल पूछना तो तो PC खत्म होने का इंतज़ार करते . आप किसी की PC की शुरू होते ही हंगामा नहीं कर सकते . काश! इतनी हिम्मत कभी सत्ताधारियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाते. वहां तो फ्रेंडली मैच होता है और यहां बवाल करने आ गए. मोदी और शाह के सामने तो खुद अर्नब ही भींगी बिल्ली बन जाता है . मैं हमेशा फील्ड रिपोर्टर के साथ किसी भी तरह की बदसलूकी के खिलाफ रहता हूं लेकिन किसी फील्ड रिपोर्टर का ये तरीका सही है ?
Ajit Anjum370,877 views • 13 days ago

एक मां दहाड़े मारकर रो रही है और अपनी बेटी के लिए इंसाफ मांग रही है . ये अंकिता भंडारी की मां हैं . उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के माता - पिता इंडिया गेट के पास धरने पर बैठे हैं . उनकी मांग है कि राज्यपाल के तौर पर दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द की जाए . CJI जांच का इंतज़ार किया जाए. इस VIP के रहस्य का खुलासा हो , जिसकी वजह से अंकिता की हत्या हुई . अभी कुछ देर पहले राहुल और प्रियंका भी उनसे मिलने पहुंचे हैं .
Ajit Anjum322,722 views • 14 days ago

एक्टर और एक्टिविस्ट प्रकाश राज का मोदी , शाह और ज्ञानेश कुमार को ऐसी चुनौती
Ajit Anjum198,519 views • 13 days ago

'महिला पुलिस तो मेल पुलिस से भी ज़्यादा खतरनाक है क्योंकि उन्हें बोला गया है कि महिलाओं के साथ आप कुछ भी कर सकते हो ' 'एक महिला पुलिस ने मुझे मारा तो मैंने भी पलटकर मारा ' ' एक महिला पुलिस ने अपने बैज से मेरे हाथों को जख्मी कर दिया ' राहुल और प्रियंका समेत सांसदों के साथ पुलिस की बदसलूकी और ज्ञानेश के खिलाफ विपक्ष की लड़ाई पर Mahua Moitra के साथ मेरी बातचीत मेरे यूट्यूब चैनल पर
Ajit Anjum297,504 views • 20 days ago

जमुई में एक बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले नंदन यादव के इंस्टा हैंडल पर एक ये वीडियो भी है .....
Ajit Anjum552,569 views • 1 month ago

कनॉट प्लेस में नारे लगाते प्रदर्शनकारी और दौड़ाते पुलिस वाले 8 PM 10 October
Ajit Anjum246,271 views • 18 days ago

ये वीडियो 6 अक्टूबर की देर शाम का है , जब राहुल गांधी को आकाशवाणी भवन से डिटेन किया गया था . रिपब्लिक टीवी के एक रिपोर्टर को LIVE करते देखकर कुछ लोग उसके चारों तरह जमा हो गए थे और गोदी मीडिया... गोदी मीडिया के नारे लगाने लगे थे. मैं भी उस कुछ रिकॉर्ड कर रहा था . उस भीड़ में जाकर मैंने रिपब्लिक के रिपोर्टर को वहां से निकालने में मदद की . मैं हमेशा मानता हूं कि किसी भी चैनल के फील्ड रिपोर्टर के साथ ये सलूक सही नहीं है . जुलाई में भी CJP प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली से लेकर मुंबई तक में कई घटनाएं हुई थी . ये बंद होना चाहिए . प्रोटेस्ट करने वाले संगठनों को भी ऐसी अपील करनी चाहिए. किसी चैनल के कवरेज़ से आपकी नाराज़गी है तो उसका जिम्मेदार उस चैनल का संपादक और मालिक है . उनके खिलाफ लिखिए , बोलिए . आपका अधिकार है लेकिन ये तरीका सही नहीं.
Ajit Anjum191,399 views • 14 days ago

वो गुंडा ,वो दंगाई , वो लंपट जो ख़ुद को योगी कहता है वो क्या देगा शिक्षा यूपी को ? योगी के गढ़ गोरखपुर में किसी मंच से पहली बार किसी ने योगी के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया था . तब लगा था कि नेहा बोरा के ख़िलाफ़ शायद FIR हो जाए , गिरफ्तारी हो जाए लेकिन ऐसा हुआ नहीं . आज नेहा बोरा मेरे साथ इस बातचीत में बता रही है कि उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए ऐसे शब्दों का क्यों इस्तेमाल किया ? सुनिए Neha से पूरी बातचीत मेरे यूट्यूब चैनल पर
Ajit Anjum427,003 views • 1 month ago

'मैं चुपचाप जा रहा था . मुझे गालियां दी . मारा और फोन तोड़ दिया ' रोते -रोते ये लड़का जो कह रहा है , सुनिए.
Ajit Anjum1,377,961 views • 3 months ago