
Ajit Anjum
@ajitanjum • 1,977,079 subscribers
टीवी न्यूज़ की दुनिया से यूट्यूब की दुनिया में Goenka award for Bihar Flood Reporting . मुझसे हर रोज मुलाकात इस लिंक पर होगी
Shorts
Videos

CEC ज्ञानेश कुमार की DM बेटी मेधा रूपम को इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा. हाईकोर्ट ने NSA के तहत दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट आकृति चौधरी की हिरासत को रद्द कर दिया और कहा कि NSA के तहत Preventive detention राज्य की मनगढ़ंत कहानी पर आधारित है . जजों ने अपने आदेश में कहा है कि नोएडा से NSA के तहत गिरफ्तार आकृति चौधरी की नोएडा की DM मेधा रूपम की सैलरी से मुआवजे की रकम वसूलकर दी जाए .
Ajit Anjum266,120 просмотров • 5 дней назад

नेपाल के प्रलयकारी सैलाब की चपेट में आकर बची महिला का चेहरा देखिए और तकलीफ को महसूस कीजिए.
Ajit Anjum355,274 просмотров • 9 дней назад

दिल्ली में संसद मार्ग थाने पर कुछ घंटे के ही धरने का असर ये हुआ कि दिल्ली पुलिस स्वतंत्र भारद्वाज नाम के गुंडे को गिरफ्तार करने पर मजबूर हो गई. यूपी के बुलंदशहर से उसे पकड़ा गया है . स्वतंत्र भारद्वाज ने एक पॉडकास्ट में खुद ही कबूल किया था कि उसने नीशू आज़ाद के पिता संजय आज़ाद पर जानलेवा हमला किया था लेकिन बीजेपी नेताओं से रिश्ते की वजह से उसका कुछ नहीं बिगड़ा. निशू और उसके पिता से इस बार पूरी बात मेरे यूट्यूब चैनल पर
Ajit Anjum122,596 просмотров • 3 дней назад

मनीष सिसोदिया जी, बात निकली है तो दूर तलक जाएगी. ये पंजाब के फाजिल्का का एक सरकारी स्कूल है . फरवरी में इस स्कूल के तीन जर्जर क्लास रूम को गिरा दिया गया था और पंजाब के शिक्षा मंत्री की तरफ से छह महीने में नए क्लासरूम बनवाने का वादा किया गया था . छह महीने बीत गए . स्कूल के चौथी और पांचवीं के बच्चे एक डेढ़ किमी दूर के स्कूल में भेज दिए गए हैं . क्लास रूम बनना तो दूर अभी बनने की शुरुआत भी नहीं हुई है . ये रिपोर्ट इंडिया टुडे की ताज़ा रिपोर्ट है . Manish Sisodia Sanjay Singh AAP
Ajit Anjum425,954 просмотров • 12 дней назад

आदरणीय भजनलाल जी , आदरणीय योगी जी , आपने अपने -अपने राज्य के स्कूलों में पत्रकारों की एंट्री पर पाबंदी लगा दी है . स्कूलों की बदहाली दिखाने वालों पर FIR हो रही है . यूपी में तो आठ FIR हो चुकी है . अब एक सवाल है - हम अगर स्कूल में दाखिल हुए बगैर ड्रोन से स्कूल परिसर और शौचालय की तस्वीरें दिखाएंगे तब तो FIR नहीं होगी न? स्कूलों को No fly zone तो घोषित नहीं करने वाले हैं न? वैसे राजस्थान के पत्रकारों ने इस पाबंदी का तोड़ निकाल लिया है . स्कूल के पास की दीवार या छत से हकीकत दिखा रहे हैं . क्या डर है जो इतना छिपा रहे हो सर? पूरा वीडियो मेरे यूट्यूब चैनल पर
Ajit Anjum353,491 просмотров • 11 дней назад

' मेरी बेटी को यूपी पुलिस ने फर्जी मामले में फंसाया . मेरे वकीलों को यूपी पुलिस ने अदालत पहुंचने से रोका . एक महीने बाद जब लगा उसे जमानत मिल जाएगी तो उस पर NSA लगा दिया . NSA लगाने के बाद फिर सात FIR में उसका नाम डाला गया ताकि वो सालों साल जेल में रहे . मेरी बेटी फाइटर की तरफ जेल से कोर्ट का चक्कर लगाती रही लेकिन उसका हौसला नहीं टूटा. हाईकोर्ट में सरकारी वकील ने उसकी विचारधारा पर सवाल उठाया लेकिन उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं पेश कर सकी .हाईकोर्ट ने NSA रद्द करके उसके साथ इंसाफ किया है लेकिन अभी पांच FIR में जमानत बाकी है ' आकृति चौधरी के पिता अरुण चौधरी के साथ मैंने लंबी बात की है . सुनिये मेरे यूट्यूब चैनल पर
Ajit Anjum108,218 просмотров • 4 дней назад

'मैं चुपचाप जा रहा था . मुझे गालियां दी . मारा और फोन तोड़ दिया ' रोते -रोते ये लड़का जो कह रहा है , सुनिए.
Ajit Anjum1,376,724 просмотров • 1 месяц назад

दिल्ली की शाहीन और नफीसा को कब मिलेगा इंसाफ ? दिल्ली के थाने में शाहीन और नफीसा के साथ बर्बरता करने वालों पर कब होगी कार्रवाई? दिल्ली पुलिस शाहीन और नफीसा को क्यों उठाकर ले गई थी थाने? मुस्लिम होने की वजह से इन्हें टॉर्चर किया गया ? दिल्ली की दोनों लड़कियों से मैंने लंबी बात की है . पूरा वीडियो जल्द ही मेरे यूट्यूब चैनल पर
Ajit Anjum47,312 просмотров • 2 дней назад

ये बंदा मीडिया में एडिटर और एंकर कब था ? कितने दिन था ? क्या काम करता था ? बात तो ऐसे कर रहा है जैसे किसी चैनल का एडिटर रहा हो. भारी तनख्वाह मिलती हो . एक समय दोनों भाई आपस में तू तू मैं मैं वाला शो करते थे शायद . Lime light में बने रहने के लिए इसने भी कुछ दिन कुछ शो किया भी होगा लेकिन एडिटर?
Ajit Anjum300,132 просмотров • 20 дней назад

दिल्ली की स्टूडेंट और सोशल एक्टिविस्ट आकृति चौधरी के मामले में हाईकोर्ट के झन्नाटेदार ऑर्डर के बाद NSA तो रद्द हो गया लेकिन उसके ख़िलाफ़ पांच FIR और हैं . इनमें ज़मानत के बाद ही आकृति जेल से बाहर आ सकेगी. पांच महीने से यूपी की जेल में बंद आकृति चौधरी के पिता अरुण चौधरी को अपनी बेटी पर गर्व है . पूरी बातचीत मेरे यूट्यूब चैनल पर
Ajit Anjum61,239 просмотров • 4 дней назад