
Akash Tiwari
@AkashgauravJR • 4,067 subscribers
Journalist|| Delhi Correspondent - Navbharat. Tracking news of Congress// Maharashtra and Rajasthan Politics from the Capital region.
Shorts
Videos

नया खुलासा- नया ऑडियो, शायद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर इसे सुन नहीं पा रहे हैं। कथित ऑडियो में राज्य सचिव नरेंद्र औदीच्य द्वारा जिला ऑर्गेनाइजर अजय कुमावत पर D.El.Ed कैंप में शामिल प्रत्येक छात्र से ₹300 के हिसाब से राशि जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है। राशि आधिकारिक संगठन खाते में जमा कराने के बजाय निजी खातों में भेजने के लिए कहा जा रहा है। आरोप के अनुसार जयपुर संभाग ASOC Manoj Trivedi के खाते में ₹15,000 ट्रांसफर करने के निर्देश दिए गए, जबकि करीब ₹57,000 की राशि राज्य सचिव नरेंद्र औदिच्य स्वयं अपने खाते में मंगवा रहे हैं। आरोप यह भी है कि बार-बार फोन और दबाव के माध्यम से प्रति छात्र ₹300 जमा कराने के लिए कहा जा रहा है और “किसी भी तरह पैसा भेजो” जैसी बातें कही जा रही हैं। मामले को लेकर संगठन के भीतर सवाल उठने लगे हैं और पारदर्शिता की मांग की जा रही है। Govind Singh Dotasra Madan Dilawar Bhajanlal Sharma
Akash Tiwari110,872 次观看 • 4 个月前

आइए राजस्थान आपको ज़मीन कब्जाने के लिए कैसे गौशाला का प्रयोग होता है, वो बताता हूं। 21/08/2025 को देव गौशाला सेवा संस्था शाहपुरा का रजिस्ट्रेशन हुआ जिसमें सचिव बने शाहपुरा, भीलवाड़ा विधायक लालाराम बैरवा। फिर समिति के अध्यक्ष बने विधायक के बेटे चिनार देवतवाल। बारी आई कोषाध्यक्ष की तो विधायक ने यह जिम्मेदारी अपने दूसरे बेटे जतिन देवतवाल को दी और सह सचिव बनाया अपने भाई के बेटे कुंदन देवतवाल को। ऐसे ये गौशाला लगभग एक परिवार की हुई। अब गौशाला रजिस्टर करके एक ज़मीन कब्जाने का खेल शुरू हुआ। शाहपुरा से 2 किलोमीटर दूर जहां केकड़ी - जयपुर - भीलवाड़ा - मांडल एक्सप्रेसवे प्रस्तावित है वहां एक चारागाह की जमीन चिन्हित की गई। जमीन माता जी का खेड़ा पंचायत की चारागाह भूमि थी। गौशाला के नाम पर उस जमीन पर पट्टा जारी करवाने के लिए तैयारी हुई और SDM व कलेक्टर तक संपर्क साधा गया। अब अगर गौशाला को किसी जमीन पर पट्टा जारी करवाना है तो नियमानुसार गौशाला 3 साल पुरानी होनी चाहिए। हालांकि ये गौशाला 2025 में बनी थी तो मामला अटका और कलेक्टर ने मना कर दिया। तो फिर गौशाला वाला प्लान ड्राप करके फेंसिंग की गई और XEN को कहा गया कि इस जमीन पर बिजली कनेक्शन जारी कर दो। XEN ने भी मना कर दिया क्योंकि मामला नियमों के विरुद्ध था तो तत्कालीन XEN APO कर दिया गया और नए XEN की नियुक्ति ने बिजली कनेक्शन भी दिलवा दिया। अब पूरा शाहपुरा चिल्ला रहा है कि विधायक जी ने जमीन हड़प ली है लेकिन यह बात जयपुर अमले के कान तक पहुंच कर भी अनसुनी है। उधर शाहपुरा भीलवाड़ा के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी विधायक के इस कृत्य से नाराज़ हैं, पार्टी फोरम में दबे मुंह बोल भी रहे हैं लेकिन विधायक ने कब्जाई जमीन पर छत डाल ली है। बोरिंग हो गई है, बिजली कनेक्शन भी हो गया है और बाकी काम जोरों शोरों से शुरू है। सब मिलकर Bhajanlal Sharma को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं जबकि सरकार इतनी अच्छी चल रही है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 2028 में रिपीट भी हो जाएगी। Lalaram Bairwa Narendra Modi Amit Shah
Akash Tiwari53,457 次观看 • 2 个月前

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मोदी सरकार और NTA को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। प्रदेशाध्यक्ष का कहना है कि नीट पेपर लीक आरोपी दिनेश के परिवारजन राजस्थान में जब कांग्रेस सरकार थी तब से MBBS कर रहे हैं। जबकि NTA केंद्र के अधीन है और 12 साल से देश में NDA सरकार है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के मुताबिक जब राजस्थान में कांग्रेस सरकार थी, तब भी NEET के पेपर में फर्जीवाड़ा हुआ था। Madan Rathore
Akash Tiwari16,200 次观看 • 4 个月前

1200 रुपए किलो तक मिलने वाला "मखाना" जिसकी खेती आसान नहीं है। बिहार के मखाना किसानों की फ़िक्र किसी सरकार को नहीं है। सांसद तो झांकने तक नहीं आते। जबकि देश ही नहीं विदेश में भी बिहार के मखाने की डिमांड बहुत है। आप भी देखिए मखाना किसानों पर बनी डॉक्यूमेंट्री। Tejashwi Yadav Rajesh Ranjan Pappu Yadav Janata Dal (United) Rashtriya Janata Dal Nitish Kumar
Akash Tiwari26,524 次观看 • 10 个月前
没有更多内容可加载