
Akhilesh Singh
@akhileshsi1 • 8,190 subscribers
Special Correspondent-https://t.co/RBEp9Vnyk8, Ranchi, Cover – ED, CBI, NIA, State crime, BJP etc..
Shorts
Videos

झारखंड विधानसभा में लगा ही नहीं कि कांग्रेस सरकार का हिस्सा है! एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी का पर्चा खारिज करने की मांग लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इसमें उसे किसी सहयोगी दल का साथ नहीं मिला। विधानसभा में कई जगह पर मंत्रियों को भी रोक गया। मंत्री भड़के, गुस्साए। लेकिन नतीजा....Shilpi Neha Tirkey Dipika Pandey Singh Dr. Irfan Ansari
Akhilesh Singh30,450 views • 3 months ago

तीर्थ नाथ आकाश के खिलाफ गोड्डा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एक नहीं, बल्कि दो– दो। वारंट के लिए भी पुलिस ने कोर्ट में आवेदन दिया है। तीर्थ नाथ ने गोड्डा में अवैध बालू कारोबार पर सीरीज में खबर की थी। इसके ठीक बाद पुलिस ने तीर्थ नाथ आकाश और उनके सहयोगी विजय मंडल के खिलाफ एक मुखिया से एफआईआर कराया। नीचे पत्रकार और मुखिया की बातचीत है। गोड्डा पुलिस की भूमिका इस ऑडियो के जरिए संदेह के घेरे में है। मुखिया को दवाब डाल कर एफआईआर कराया गया है, ऐसा प्रतीत होता है। पत्रकारिता कठिन पेशा है। पत्रकारों पर उंगलियां भी उठती रही हैं। लेकिन फर्जी केस और अनुचित दबाव बनाने के लिए प्रशासनिक शक्तियां लगेंगी तो ये अनुचित है। राज्य की किसी अन्य एजेंसी से इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। तीर्थ नाथ आकाश से सहमति असहमति हो सकती है, लेकिन ऐसे मामलों की जांच जरूरी है।
Akhilesh Singh10,206 views • 2 months ago
No more content to load