
A K Sharma
@aksharmaBharat • 298,131 subscribers
Minister of Energy & Urban Development, UP Government. Former IAS.
Shorts
Videos

कई बार सांसद रह चुके एक वरिष्ठ राजनेता ने अभी-अभी अपने क्षेत्र से एक पढ़े-लिखे नागरिक की बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के साथ हुई बातचीत का ऑडियों निम्नांकित लिखकर मुझे कार्यवाही करने के लिए भेजा है। यही बात मैंने तीन दिन पहले UPPCL के चेयरमैन, MD और अन्य अधिकारियों को कहा था। कड़े शब्दों में यह भी कहा था कि 1912 की टोल फ्री व्यवस्था या अन्य टेक्नोलॉजी आधारित व्यवस्था मानवीय व्यवस्था की पूरक हो सकती है; विकल्प नहीं। मैंने कहा था कि ऐसे कई ग़लत, असामयिक और अव्यवहारिक निर्देशों के कारण जनता को परेशानी हो रही है। अधिकारी फ़ोन उठाना बिल्कुल ही बंद कर दिए हैं। तितलौकी थी ही, अब नीम पर चढ़ गई। और अनेक ऐसे ग़लत निर्णय हमारे बार-बार लिखित/ मौखिक रूप से मना करने के बावजूद हुए हैं। सबने मीटिंग में मुझसे असत्य बोला कि 1912 पर ही शिकायत करने के लिए कोई निर्देश नहीं दिया गया है। मुझे उनकी इस बात पर विश्वास नहीं हुआ।मैंने कई बार पूछा। हर बार वही असत्य सुनने को मिला। वास्तविकता आप स्वयं सुनिए… बिजली के अधिकारियों, कर्मचारियों को एक बार पुनः कह रहा हूँ कि जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें। उनसे त्वरित और उचित भाषा में संवाद करें और समस्या का निराकरण करें। अन्यथा परिणाम भयंकर होंगे। ———- उस राजनेता का मुझे मिला ह्वाट्सऐप संदेश: — माननीय मंत्री जी, बस्ती शहर के एक बड़े मुहल्ले में सुबह 10 बजे से लाइट नहीं है. रात्रि 8 बजे तक बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के फोन ना उठाने पर अधीक्षण अभियंता बस्ती को काल करने पर उन्होंने जिस तरीके से बात की उसको सुनकर आप स्वयं जान जाएंगे कि public grievance के प्रति ये कितने संवेदनहीन हैं तथा इनके अपने संबंधों से यह स्पष्ट होता है कि सरकार की छवि जानबूझ कर खराब करने में लगे हुए है । बातचीत की रिकॉर्डिंग नीचे इस प्रकार है। Narendra Modi Yogi Adityanath Jagat Prakash Nadda Manohar Lal Pralhad Joshi Bhupendra Singh Chaudhary UPPCL Energy Minister Office UP Madhyanchal Vidyut Vitran Nigam Limited Dakshinanchal Vidyut Vitran Nigam Limited(DVVNL) Purvanchal Vidyut Vitaran Nigam Limited Pashchimanchal Vidyut Vitran Nigam Ltd Kanpur Electricity Supply Company #NayeBharatKaNayaUP #GoodGovernance #HumaraUP #VikasExpress
A K Sharma440,369 views • 1 year ago

उत्तर प्रदेश के सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को बधाई! उत्तर प्रदेश में लगातार सातवें वर्ष भी बिजली की दरें नहीं बढ़ाई गईं। 7 वर्ष से विद्युत दरों में एक पैसे की भी वृद्धि नहीं की गई। सभी उपभोक्ताओं के लिए 2026-27 में भी वही दरें रहेंगी जो सात वर्ष पहले थीं। और यह तब जब विद्युत आपूर्ति भी अधिकतम है। इस वर्ष गर्मी में देश की अधिकतम आपूर्ति का एक नया रिकॉर्ड बना: 32673 MW. प्राकृतिक अवरोधों के बावजूद हर शहर, हर गाँव, हर सड़क, हर गली में 24x7 बिजली देने का हो रहा प्रयास। Narendra Modi Yogi Adityanath Amit Shah Nitin Nabin Pankaj Chaudhary Dharampal Singh UPPCL Pashchimanchal Vidyut Vitran Nigam Ltd Kanpur Electricity Supply Company #NayeBharatKaNayaUP #GoodGovernance #HumaraUP #vikasexpress
A K Sharma84,722 views • 2 months ago

तीसरा बार मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस का सर्वोच्च पुरस्कार (National e-Governance/Digital Awards)… ईश्वर की कृपा से पिछले दिनों महाकुंभ को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार हमारे अपने कार्यों/ प्रोजेक्ट को मिलने वाला तीसरा पुरस्कार है। 1. पहला था गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में बना SWAGAT के लिए : यह है फ़रियाद निवारण के लिए ऑनलाइन व्यवस्था जो 2003 से गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय में आज भी कार्यरत है। ई-ट्रांसपेरेंसी तथा ई-एकाउंटेबिलिटी और ई-जवाबदेही अर्थात् e-Governance से Good Governance के लिए इसको UNO का पब्लिक सर्विस अवार्ड भी मिला था। कई अन्य राज्य सरकारों ने भी इसका अध्ययन और अनुसरण किया था; 2. दूसरा पुरस्कार 2020 में मिला हमारे भारत सरकार के एमएसएमई (MSME) मंत्रालय के सचिव के कार्यकाल में: एमएसएमई के प्रबंधन ख़ासकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को सम्पूर्ण ऑनलाइन तथा पेपरलेस बनाने और लघु उद्यमों की शिकायतों को दूर करने के लिए CHAMPIONS नामक ऑनलाइन फ़रियाद निवारण व्यवस्था के लिए जिसकी लांचिंग स्वयं माननीय प्रधानमंत्री जी तथा तत्कालीन माननीय एमएसएमई मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने किया था; 3. तीसरा है यह जब कुछ दिन पहले सम्मानित हुआ महाकुंभ-2025 का डिजिटल प्रबंधन। हमारा नगर विकास विभाग इस ऐतिहासिक आयोजन का नोडल विभाग था। वहीं हमारे बिजली विभाग की भी महती भूमिका थी। महाकुंभ में भीड़ नियंत्रण, खोया-पाया सुविधा, साफ़-सफ़ाई की मॉनिटरिंग सहित अनेक सेवाओं को AI, जीआईएस और IT की आधुनिक तकनीक और तरीकों से संचालित किया गया था। आध्यात्मिकता के साथ-साथ पूरी दुनिया ने बदलते भारत की आधुनिकता का भी दर्शन किया। सुशासन की यात्रा में माननीय प्रधानमंत्री जी को उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन के लिए सादर नमन सह धन्यवाद। माननीय मुख्यमंत्री जी का हार्दिक आभार। सभी सहकर्मियों एवं सहयोगियों को बधाई सह धन्यवाद। Narendra Modi Yogi Adityanath Amit Shah Nitin Nabin Pankaj Chaudhary Dharampal Singh Ministry of MSME Urban Development Department, Uttar Pradesh UPPCL #NayeBharatKaNayaUP #GoodGovernance #HumaraUP #vikasexpress #National_E_GovernanceAwards #Awards
A K Sharma50,360 views • 2 months ago

सुल्तानपुर जिले के सूरापुर (बिजेथुआ हनुमान धाम) के नजदीक कल हमारे प्रवास के समय कुछ लोगों ने रोककर सम्मान किया। साथ ही बिजली से संबंधित समस्याएं भी बतायीं। उनकी बातों को धैर्य, ध्यान एवं सौम्यतापूर्वक सुना गया और उचित कार्यवाही का आश्वासन भी दिया गया। उस जिले में विद्युत आपूर्ति की वास्तविक स्थिति से मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने जनसामान्य को अवगत कराया है। हमने भी उसे शेयर किया है। पिछले तीन साल से उत्तर प्रदेश के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा बिजली दी जा रही है। 2012-2017 के Akhilesh Yadav के शासन की अपेक्षा अढ़ाई गुनी बिजली की पीक आपूर्ति दी जा रही है। Congress के समय से तो अनेक गुना आपूर्ति इस समय दी जा रही है। इतना ही नहीं तीन वर्ष से देश के किसी भी राज्य से ज़्यादा बिजली यूपी में दी जा रही है। हाल में अन्य जिलों के साथ सुल्तानपुर जिले में बरसात कम पड़ने के कारण कृषि और घरेलू लोड बढ़ा है। फिर भी उसे पूरा करने का प्रयास निरंतर जारी है। स्थानीय समस्याओं को ठीक करने के लिए भी युद्ध स्तर पर विद्युत परिवार द्वारा कार्य हो रहा है। हनुमान जी के प्रसिद्ध बिजठुआ धाम के नजदीक खड़े धार्मिक भावना से ओतप्रोत लोगों ने धार्मिक नारे लगाए और प्रसाद भी अर्पण किया। उन्हें उसी भावना के साथ हमने प्रत्युत्तर भी दिया। और देते रहेंगे। राम हमारी आत्मा हैं। विश्व के आधार हैं। हनुमान हमारे आराध्य हैं; संकट मोचन हैं। शिव हमारे सर्वस्व हैं। हमारे विरोधी उस प्रसंग के ये सारे वीडियो भी देखने का कष्ट करें। और बिजली आपूर्ति का अपने समय का रिकॉर्ड रूपी आईना भी देखने का कष्ट करें। आपके समय बिजली कभी आ जाती थी तो समाचार बनता था। हाँ अब कभी गड़बड़ हो जाय तो चर्चा होती है। उसे सहर्ष स्वीकार कर जल्द ही ठीक कर लिया जाता है। यही आदिगुरु परम शिव ने हमें सिखाया है। जय श्रीराम। Narendra Modi Yogi Adityanath Jagat Prakash Nadda Amit Shah Bhupendra Singh Chaudhary Dharampal Singh BJP BJP Uttar Pradesh UPPCL Energy Minister Office UP #NayeBharatKaNayaUP #GoodGovernance #HumaraUP #VikasExpress
A K Sharma205,857 views • 1 year ago

एकमुश्त समाधान योजना (OTS) अब नगर निकायों में भी… उत्तर प्रदेश के सभी नगर निकायों ( नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों) में नागरिकों को करभार से मुक्ति देने हेतु एकमुश्त समाधान योजना 15 अगस्त से प्रभावी हो चुकी है। इस ऐतिहासिक योजना के अंतर्गत गृहकर/जलकर/सीवरकर का भुगतान करने वालों को व्याज/ सरचार्ज पर शत-प्रतिशत छूट का प्राविधान है। आप अवश्य इस योजना का लाभ लें। शुभकामना। Narendra Modi Yogi Adityanath Nitin Nabin Amit Shah Pankaj Chaudhary Dharampal Singh Urban Development Department, Uttar Pradesh Swachh Bharat Mission, Uttar Pradesh (Urban) #NayeBharatKaNayaUP #GoodGovernance #HumaraUP #VikasExpress
A K Sharma15,394 views • 25 days ago

परसों 9 जुलाई को हमारे सुल्तानपुर जिले के सूरापुर (बिजेथुआ हनुमान धाम) दौरे में हमारे जय श्रीराम बोलने को लेकर कुछ लोगों को तकलीफ़ है। आगे भी उनका कहना है कि: -मंत्री ने जनता की बात ठीक से सुनी नहीं; -सुनी तो अनसुनी कर दी; और -जय श्रीराम का नारा लगाकर चल दिए। और तीन दिन से पूरा एक अभियान इस बात को लेकर चलाया जा रहा है। जैसे कि जय श्रीराम बोलना कोई अपराध हो। वहाँ उपस्थित लोगों की बातें धैर्य, ध्यान एवं सौम्यतापूर्वक मैंने सुना और उचित कार्यवाही का आश्वासन भी दिया। वहाँ से निकलने के तुरंत बाद गाड़ी में बैठते ही मैंने चेयरमैन UPPCL से बात की और ज़रूरी कार्यवाही करने को कहा। पहले तो मध्यांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा यह बात अधिकृत रूप से स्पष्ट कर दी गई है कि तीन घंटे बिजली आने वाली बात सत्य से परे है। जिले के 158 फीडरों पर 15 घंटे से लेकर 24 घंटे तक उस दिन उस जिले में विद्युत आपूर्ति की गई है। साथ ही हमारे निर्देशानुसार अगले ही दिन जाँच के उपरांत श्री उमाँकर यादव तकनीशियन विद्युत, कादीपुर विद्युत वितरण उपखंड को निलंबित कर दिया गया है। कम बरसात के कारण कृषि में बढ़ी हुई माँग के दृष्टिगत रोस्टर के मुताबिक बिजली मिल सके इसका निर्देश दे दिया गया है। स्थानिक समस्या की जाँच करके फीडर सुदृढ़ीकरण सहित अन्य तकनीकी सुदृढ़ीकरण की कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। पूरे राज्य सहित सुल्तानपुर जिले में भी विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है। हमारे कार्यकाल में पिछले तीन साल से उत्तर प्रदेश के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा बिजली दी जा रही है। 2012-2017 के समाजवादी पार्टी के शासन की अपेक्षा अढ़ाई गुनी बिजली की पीक आपूर्ति दी जा रही है। कांग्रेस शासन के समय से तो अनेक गुना आपूर्ति इस समय दी जा रही है। इतना ही नहीं तीन वर्ष से देश के किसी भी राज्य से ज़्यादा बिजली यूपी में दी जा रही है। हम विरासत के साथ विकास के पक्षधर हैं। हमने देश की संस्कृति का सम्मान किया है तो विदेश में जाकर देश का मान भी बढ़ाया है। हम तकनीक को अपनाते हैं तो धरती और प्रकृति को नमन भी करते हैं। हम जय श्रीराम बोलते हैं और बोलते रहेंगे। बजरंगबली और महादेव को नमन करते रहेंगे। विरोधियों के अनर्गल प्रलाप का जवाब स्वयं जनता दे रही है। सुनिए वहाँ के व्यापार मंडल के अध्यक्ष को और डूब मरिये चुल्लू भर पानी में… Narendra Modi Yogi Adityanath Jagat Prakash Nadda Amit Shah Bhupendra Singh Chaudhary Dharampal Singh UPPCL Energy Minister Office UP #NayeBharatKaNayaUP #GoodGovernance #HumaraUP #VikasExpress
A K Sharma118,856 views • 1 year ago

कल बिजली के अधिकारियों की मीटिंग में जनसेवा को सामान्य-गरीब व्यक्ति के प्रति संवेदनशील और बेहतर बनाने हेतु और जन अकांछाओं पर खरा उतरने हेतु हमने कुछ बातें कहीं थी। अन्य बातों के साथ हमने कहा था कि: “हम एक पब्लिक यूटिलिटी चला रहे हैं; पब्लिक सर्विस चला रहे हैं। हम कोई बनिया की दुकान नहीं चला रहे हैं कि पैसा नहीं दिया तो सामान नहीं मिलेगा।” हमारे इस कथन का असली वीडियो यहाँ प्रस्तुत है। लेकिन इसका ग़लत मतलब यूँ सोचकर निकाला जा रहा है कि हमने कहा था कि: ‘हम कोई बनिया की दुकान नहीं चला रहे कि पैसा दे दिया और समान नहीं मिलेगा।’ और इसे बनिया/वैश्य वर्ग की ईमानदारी और बेईमानी से जोड़ा जा रहा है। इस बारे में मेरा निवेदन है कि: 1. कृपया मेरा वीडियो ध्यान से सुन लिया जाय। जो सोचा जा रहा है वो मैंने कहा ही नहीं है। और न ही ऐसा कहने का इरादा था। 2. साथ ही इस बात को इस परिप्रेक्ष्य में देखा जाय और मेरी इस भावना के साथ देखा जाय कि: - बिजली विभाग ख़ाली बिल के पैसे वसूलने के लिए काम नहीं कर सकता। यह एक जन सेवा है। और हमें उस हिसाब से बर्ताव करना पड़ेगा। - पूरा फीडर या गाँव की लाइन काटने पर हमने कहा कि उसमें आने वाले उन उपभोक्ताओं की क्या गलती है जो समय से बिल भर रहे हैं। - उनका जला हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदलना या उच्चीकरण नहीं करना कौन सा न्याय है। ये सारी बातें और उसकी वीडियो पब्लिक डोमेन में उपलब्ध हैं। कृपया ध्यान से स्वयं सुन लें और जाँच लें। आज दिन में मैंने यह भी स्पष्ट किया कि बनिया का अर्थ किसी वर्ग विशेष से नहीं है। यह मात्र पब्लिक सर्विस/पब्लिक यूटिलिटी और कॉमर्शियल या बिज़नेस वेंचर में फ़र्क़ बताने के लिए कहा था। महाजन, वैश्य या बनिया वर्ग समाज का बहुत ही महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित वर्ग है। पुरातन समय से भारतीय समाज और संस्कृति में उनका उच्च स्थान है। मैं उनका पूरा आदर करता हूँ। मन, वचन, कर्म से; जाने या अनजाने किसी प्रकार भी उनको नीचा दिखाने का कोई इरादा नहीं था। और न ही हो सकता है। सबको सादर प्रस्तुत है। Narendra Modi Yogi Adityanath Jagat Prakash Nadda Manohar Lal Pralhad Joshi Bhupendra Singh Chaudhary UPPCL Energy Minister Office UP Madhyanchal Vidyut Vitran Nigam Limited Dakshinanchal Vidyut Vitran Nigam Limited(DVVNL) Purvanchal Vidyut Vitaran Nigam Limited Pashchimanchal Vidyut Vitran Nigam Ltd Kanpur Electricity Supply Company #NayeBharatKaNayaUP #GoodGovernance #HumaraUP #VikasExpress
A K Sharma107,547 views • 1 year ago

Uttar Pradesh has immense potential in the bioenergy sector, which will boost farmers’ income and rural employment. Narendra Modi Yogi Adityanath Amit Shah Nitin Nabin Pankaj Chaudhary Dharampal Singh UPPCL UPNEDA #स्वच्छऊर्जा #UPNEDA #NayeBharatKaNayaUP #GoodGovernance #HumaraUP #VikasExpress #IBETExpo2026
A K Sharma12,887 views • 1 month ago

वर्तमान स्थिति में विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चले इसलिए अपनी हेल्पलाइन 1912 के केंद्र पर जाकर समीक्षा किया और प्रोफ़ेशनल कर्मियों का उत्साह बढ़ाया। साथ ही 33/11 विधान सभा उपकेंद्र की भी मुलाक़ात लिया। सबका धन्यवाद। #HumaraUP UPPCL RSS Narendra Modi Yogi Adityanath
A K Sharma159,086 views • 3 years ago

आज 8 नवम्बर से उत्तर प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त समाधान योजना (OTS) लागू हो गई। इस आकर्षक योजना की एक विशेषता है: 'जल्दी आयें, ज़्यादा लाभ पाएँ'... इसलिए आप तुरंत लाभ ले लें। किसी भी विभागीय बिलिंग काउंटर पर, एसडीओ या एक्सीएन कार्यालय पर या पर योजना में पंजीकरण कर सकते हैं। हमारी शुभकामना। Narendra Modi Yogi Adityanath Jagat Prakash Nadda Amit Shah Bhupendra Singh Chaudhary Dharampal Singh UPPCL #GoodGovernance #HumaraUP #OTS
A K Sharma128,497 views • 2 years ago

बिजली की बढ़ी हुई मांग को पूरा करने में ऊर्जा परिवार निष्ठापूर्वक लगा हुआ है। अनवरत विद्युत उत्पादन के साथ बिजली के तार, खंभे, ट्रांसफार्मर लगाने-बदलने का व्यापक कार्यक्रम चल रहा है। स्थानीय स्तर पर छोटे-छोटे कार्यों के लिए प्रत्येक मुख्य अभियंता को ₹ 1 करोड़ निर्गत किया गया है। आपका सहयोग प्रार्थनीय है। Narendra Modi Yogi Adityanath Jagat Prakash Nadda Amit Shah Bhupendra Singh Chaudhary Dharampal Singh #GoodGovernance #HumaraUP #NagarSafaiUP
A K Sharma137,463 views • 3 years ago

अब बिजली न कटेगी, न काटी जाएगी... हाँ आपका सहयोग अवश्य चाहिए। ये हैं उत्तर प्रदेश विधान सभा के हाल के सत्र की कुछ बातें... हर हर महादेव ! Narendra Modi Yogi Adityanath Jagat Prakash Nadda Amit Shah R. K. Singh Bhupendra Singh Chaudhary Dharampal Singh UPPCL #GoodGovernance #HumaraUP #VikasExpress
A K Sharma125,789 views • 2 years ago

उत्तर प्रदेश में इस समय विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त समाधान योजना (OTS) चल रही है। लाखों लोग इसका लाभ ले चुके हैं। आप भी... 'जल्दी आयें, ज़्यादा लाभ पाएँ' बिजली विभाग के किसी भी कैश काउंटर पर, एसडीओ या एक्सीएन कार्यालय पर या पर योजना में पंजीकरण कर सकते हैं। ऊर्जा परिवार आपकी सेवा में है। Narendra Modi Yogi Adityanath Jagat Prakash Nadda Amit Shah Bhupendra Singh Chaudhary Dharampal Singh UPPCL #GoodGovernance #HumaraUP #OTS
A K Sharma120,824 views • 2 years ago

जनता के हित में बिजली के प्री-पेड मीटर की व्यवस्था समाप्त… हमने निर्णय लिया है कि सभी स्मार्ट मीटर अब पोस्ट पेड मीटर की तरह ही काम करेंगे। विद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट /प्रीपेड मीटर से आ रही तकनीकी दिक्कत के मद्देनजर उन्हें बड़ी राहत देने का महत्वपूर्ण निर्णय आज लिया है। जिसके अनुसार अब: 1. सभी उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर सामान्य/पोस्ट-पेड मीटर की तरह ही कार्य करेगा। 2. अर्थात् प्री-पेड नाम की व्यवस्था समाप्त की जा रही है। 3. जैसे आप पहले मासिक बिल भरते थे वैसे ही महीने की 1 तारीख से 30 तारीख तक का बिल अगले दस दिन में आपको एसएमएस या ह्वाट्सऐप पर भेजा जाएगा। 4. बिल मिलने के बाद दी गई समय सीमा में आप कृपया बिल अवश्य भरें। 5. आपसे यह भी निवेदन है कि अपना फ़ोन नंबर अद्यतन करा लें और बिजली विभाग से आने वाले संदेशों पर ध्यान दें। 6. विभाग को यह भी पुनः निर्देशित किया है कि किसी भी स्थिति में महीने के अंदर बिजलीl नही काटी जाएगी। 7. साथ ही यह भी कहा है कि पिछला बकाया हो तो उपभोक्ता दस किश्तों में भरने की सुबिधा प्रदान की जाय। 8. पुराने मीटरों को स्मार्ट-प्रीपेड मीटर से बदलने का कार्य स्थगित किया गया है। 9. फिर भी हाल में लगे स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का समाधान हमारी प्राथमिकता है। 10. गर्मी के दिनों में लोगों को विद्युत संबंधी कोई तकलीफ़ न पड़े इसके लिए शक्ति भवन में मीटिंग कर विभाग को आज पुनः हिदायत दिया है। आपका सहयोग प्रार्थनीय है। माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी को नमन। उपभोक्ताओं को नमन सह बधाई। आपका सहयोग प्रार्थनीय है। Narendra Modi Yogi Adityanath Amit Shah Nitin Nabin Pankaj Chaudhary Dharampal Singh UPPCL Energy Minister Office UP Pashchimanchal Vidyut Vitran Nigam Ltd Kanpur Electricity Supply Company #NayeBharatKaNayaUP #GoodGovernance #HumaraUP #VikasExpress
A K Sharma24,657 views • 4 months ago

मैंने कल ही दोहरीघाट (मऊ) में सबको आगाह किया था कि कांग्रेस और सपा सहित विपक्ष के लोग सत्ता में आते ही मुफ्त राशन, आयुष्मान कार्ड, शौचालय, गैस सिलेंडर सहित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को खत्म कर देंगे। इन लोगों ने कुछ ही घंटे में अपनी गंदी राजनीति से मेरी बातों को सच साबित कर दिया। सच अब पूरे देश के सामने है। इंडी गठबंधन सत्ता में नहीं है तो ये हाल है। अगर ये सत्ता में आए तो क्या करेंगे उसकी कल्पना करने में भी डर लग रहा है। ‘स्त्रिय: समस्ता: सकला जगत्सु’ के अंदर गुस्सा और आक्रोश भयंकर है। शुंभ-निशुंभ बने कांग्रेस-सपा सहित स्वार्थी इंडी गठबंधन का समूल विनाश अब होकर रहेगा। Narendra Modi Yogi Adityanath Amit Shah Nitin Nabin Pankaj Chaudhary Dharampal Singh #AntiWomenAlliance #ParliamentSession #WomenReservationBill
A K Sharma26,830 views • 5 months ago

भीषण गर्मी में बिजली की माँग को पूरा करने में हम दिन-रात लगे हैं। पिछले वर्षों की अपेक्षा जहाँ ज़्यादा बिजली दी गई वहीं ट्रांसफार्मर जैसे आवश्यक संसाधनों के मरम्मत पर भी ध्यान दिया गया। फिर भी रोज़ लगभग 1100 ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं। आपका सहयोग प्रार्थनीय है। Narendra Modi Yogi Adityanath Jagat Prakash Nadda Amit Shah Bhupendra Singh Chaudhary Dharampal Singh #GoodGovernance #HumaraUP #NagarSafaiUP
A K Sharma118,701 views • 3 years ago