
Amar Ujala
@AmarUjalaNews • 2,211,387 subscribers
अमर उजाला जोश! सच का! देश-दुनिया की ताजा खबरों से जुड़े रहने के लिए लॉग ऑन करें: https://t.co/n3GIdODgZj हमारे अन्य चैनल @amarujalakavya और @AmarUjalaAwaaz हैं.
Shorts
Videos

बहादुगढ़: रोहद के पास से गुजर रही एनसीआर नहर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन युवकों के डूबने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में तीनों युवक पानी में हाथ-पांव मारकर बाहर निकलने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन कुछ ही देर में वे गहरे पानी में समा जाते हैं। हादसे में मध्य प्रदेश निवासी अजय (24) और बिहार निवासी नीतीश (21) के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि उत्तर प्रदेश निवासी शिवकांत (21) की तलाश जारी थी। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 16-17 लोग ढोल बजाते हुए गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए एनसीआर नहर पर पहुंचे थे। शाम करीब 6:20 बजे अजय प्रतिमा विसर्जन के लिए नहर में उतरा। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। अजय को डूबता देखकर उसके साथी शिवकांत और नीतीश उसे बचाने के लिए नहर में कूद गए। देखते ही देखते तीनों युवक पानी में डूब गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। साथ आए लोगों ने शोर मचाया और कुछ लोगों ने नहर में उतरकर युवकों की तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद थाना आसौदा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। #AmarUjala #Bahadurgarh #GaneshVisarjan
Amar Ujala124,542 views • 10 days ago

सिंगरौली: बरगवां थाना क्षेत्र के बाड़ी झरिया इलाके में देर रात एक दर्दनाक हादसे में कोयले से लदे ट्रेलर के चालक की टायर ब्लास्ट होने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पास खड़े दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार कोयले से लदे ट्रेलर का टायर पंचर हो गया था। चालक अनिल साहू निवासी पचौर वाहन को रोककर पंचर टायर खोलने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अचानक टायर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। #Singrauli #RoadAccident #AmarUjala
Amar Ujala94,978 views • 21 days ago

‘हमें कलावा पहनने में शर्म आती थी’: संजय राणा #AmarUjala #khabronkekhiladi @SannjayRanna
Amar Ujala39,245 views • 4 months ago

दिल्ली के जनकपुरी से एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है। सड़क किनारे छोटे से स्टॉल पर खाना बेचकर गुज़ारा करने वाले एक दुकानदार का भोजन, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा सड़क पर फेंक दिया गया। दुकानदार यह देख नहीं पाया, और रोते-बिलखते हुए पुलिसकर्मियों को अपनी बेबसी बताने लगता है. वहीं, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग व्यवस्था व संवेदनशीलता पर सवाल उठा रहे हैं। #Delhi #Janakpuri #ViralVideo #AmarUjala
Amar Ujala15,746 views • 2 months ago