Amar Ujala's banner
Amar Ujala's profile picture

Amar Ujala

@AmarUjalaNews • 2,211,387 subscribers

अमर उजाला जोश! सच का! देश-दुनिया की ताजा खबरों से जुड़े रहने के लिए लॉग ऑन करें: https://t.co/n3GIdODgZj हमारे अन्य चैनल @amarujalakavya और @AmarUjalaAwaaz हैं.

Shorts

सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने की होड़ में लोग अपनी जान जोखिम में डालकर रील बनाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। यूपी के कुशीनगर के पनियहवा पुल पर दो महिलाओं का सड़क पर अजीबोगरीब तरीके से रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। #AmarUjala #Kushinagar #ViralVideo

58,172 просмотров

Ashoknagar: बस के पैसे नहीं थे तो ट्राईसाइकिल से किया सफर, आठ दिन में 170 किमी तय कर बेटी से मिलने पहुंची मां

Ashoknagar: बस के पैसे नहीं थे तो ट्राईसाइकिल से किया सफर, आठ दिन में 170 किमी तय कर बेटी से मिलने पहुंची मां

666,330 просмотров

Videos

AmarUjalaNews's profile picture

बहादुगढ़: रोहद के पास से गुजर रही एनसीआर नहर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन युवकों के डूबने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में तीनों युवक पानी में हाथ-पांव मारकर बाहर निकलने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन कुछ ही देर में वे गहरे पानी में समा जाते हैं। हादसे में मध्य प्रदेश निवासी अजय (24) और बिहार निवासी नीतीश (21) के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि उत्तर प्रदेश निवासी शिवकांत (21) की तलाश जारी थी। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 16-17 लोग ढोल बजाते हुए गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए एनसीआर नहर पर पहुंचे थे। शाम करीब 6:20 बजे अजय प्रतिमा विसर्जन के लिए नहर में उतरा। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। अजय को डूबता देखकर उसके साथी शिवकांत और नीतीश उसे बचाने के लिए नहर में कूद गए। देखते ही देखते तीनों युवक पानी में डूब गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। साथ आए लोगों ने शोर मचाया और कुछ लोगों ने नहर में उतरकर युवकों की तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद थाना आसौदा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। #AmarUjala #Bahadurgarh #GaneshVisarjan

Amar Ujala

124,542 просмотров • 10 дней назад