
Akash Anand
@AnandAkash_BSP • 271,243 subscribers
National Convenor, BSP | A young supporter of Baba Saheb's vision | https://t.co/9ahIqr1vzR https://t.co/AwVdUTjGgq
Shorts
Videos

माननीय प्रधानमंत्री जी की हालिया अपील ऐसे समय आई है जब देश की अर्थव्यवस्था पहले से ही दबाव में है। पिछले तीन महीनों में हमारा विदेशी मुद्रा भंडार लगभग $38 अरब घटकर मात्र $690 अरब रह गया है। रुपया डॉलर के मुक़ाबले ₹95 पार कर चुका है, और व्यापार घाटा लगातार बढ़ रहा है। ये केवल आँकड़े नहीं हैं, ये करोड़ों परिवारों की रोज़मर्रा की चिंता हैं। मैं मानता हूँ कि मौजूदा हालात में अर्थव्यवस्था चलाना आसान काम नहीं है, और दुनिया भी एक कठिन दौर से गुज़र रही है। ऐसे समय में सरकार का ध्यान मांग बढ़ाने पर होना चाहिए, मांग घटाने पर नहीं। दुनिया का आर्थिक इतिहास हमें एक सीधी बात सिखाता है कि जब आर्थिक गति धीमी हो, तब लोगों से कम खर्च करने को कहना समाधान नहीं होता, समाधान यह है कि टैक्स में राहत देकर, छोटे व्यापारियों को सहारा देकर, मध्यम वर्ग पर बोझ कम कर आम परिवारों के हाथ में थोड़ा ज़्यादा पैसा छोड़ा जाए। मुझे दुख इस बात का है कि हर बार किफ़ायत की ज़िम्मेदारी उसी ईमानदार करदाता पर आ जाती है जिसने कोविड के समय भी सबसे ज़्यादा सहा। उसने उस वक़्त भी पूरे भरोसे से अपनी भूमिका निभाई थी, तब भी उसके लिए राहत सीमित थी, और आज फिर उसी को बलि का बकरा बनाया जा रहा है और वो भी बिना ये बताए कि सरकार अपनी ओर से उसके लिए क्या करने जा रही है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को रेवडियां बांटने वाली नीतियों पर तुरंत रोक लगानी होगी ताकि सरकारी खजाने पर बोझ कम हो सके। अगर सरकारें fiscal dicipline और productive capital creation पर ध्यान नहीं देंगी, तो थोड़े समय का राजनीतिक लाभ देश को लंबी आर्थिक कीमत चुकाने पर मजबूर करेगा। देश को अपील नहीं, एक स्पष्ट रास्ता चाहिए। लोग जानना चाहते हैं विकास कैसे लौटेगा, नौकरियाँ कैसे बढ़ेंगी, और किसानों, छोटे व्यापारियों व मध्यम वर्ग को असली राहत कब मिलेगी। सिर्फ़ नागरिकों से त्याग माँगना शासन नहीं होता। जवाबदेही, दूरदृष्टि और आर्थिक संतुलन यही असली राष्ट्रहित है।
Akash Anand38,245 views • 1 month ago

ना रुके हैं, ना रुकेंगे, सत्ता की ‘गुरु किल्ली’ लेकर रहेंगे अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए, सामाजिक परिवर्तन के संघर्ष के लिए, देश में समतामूलक समाज बनाने के लिए हमें संगठित होना होगा, और ये आपसे शुरू होगा। इस मिशन से जुड़ने के लिए 9911278181 पर एक मिस्ड कॉल दीजिए और सीधे मुझसे जुड़िये। To fight for our rights, to struggle for social change, to build an egalitarian society in the country, we need to be organized, and it will start with you. To join this mission, give a missed call at 9911278181 and connect with me directly. #मेरे_साथ_चलें_बीएसपी_से_जुड़ें
Akash Anand170,569 views • 2 years ago

आदरणीय बहन Mayawati जी के साथ आज के. आर्मस्ट्रांग जी को श्रद्धांजलि देने चेन्नई में था। आदरणीय बहन जी ने उनके परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बधाया। बीएसपी का एक-एक कार्यकर्ता इस मुश्किल वक्त में दलित और पिछड़े वर्ग के लिए समर्पित बीएसपी के जुझारू नेता के. आर्मस्ट्रांग जी के परिवार के साथ हैं।
Akash Anand86,858 views • 2 years ago

साथियों, सत्ता की ‘मास्टर चाबी’ लेकर बहुजन समाज को गुलामी और लाचारी के जीवन से निकालने वाले महानायक और हम सबके प्रेरणास्रोत मान्यवर साहेब श्री कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर हमारे सविंधान और आरक्षण की रक्षा की एक बड़ी लड़ाई की शुरुआत करनी है। साथ ही पूरा बहुजन समाज जानना चाहता है कि सामाजिक परिवर्तन के महानायक मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी को भारत रत्न से कब सम्मानित किया जाएगा। आइए, मान्यवर साहेब के कारवां से जुड़िए, इस लडाई में शामिल होइए। तो साथियों 9 अक्टूबर सुबह 9 बजे मान्यवर साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित करने और आदरणीय बहन कु. Mayawati जी को सुनने के लिए आप राजधानी दिल्ली में रकाबगंज मार्ग पर स्थित बहुजन प्रेरणा स्थल पहुंचे। जय भीम, जय भारत।
Akash Anand68,927 views • 1 year ago

मान्यवर श्री कांशीराम जी आपका मिशन अधूरा, आदरणीय बहनजी करेंगी पूरा। जय भीम, जय भारत।
Akash Anand76,412 views • 2 years ago

बहुजन समाज के मसीहा एवं सामाजिक परिवर्तन के महानायक मान्यवर साहेब श्री कांशीराम जी की जयंती पर आज आदरणीय बहन कु Mayawati जी के निर्देशानुसार राजस्थान के भरतपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। हजारों की संख्या में पहुंचे मेहनतकश लोगों, युवा साथी,महिलाएं और बडे बुजुर्ग, मान्यवर साहेब के अनुयायी, बहुजन समाज पार्टी राजस्थान यूनिट के पदाधिकारी और बीवीएफ के वॉलंटियर्स का बहुत आभार शुक्रिया।
Akash Anand16,546 views • 3 months ago

ये पहली बार नहीं है जब भाजपा के नेताओं ने बाबा साहेब का अपमान किया है। लेकिन केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा संसद में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का अपमान हमारा समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। मैंने और मेरे समाज ने सदियों से ऐसे जातीय अपमान को झेला है। खुद बाबा साहेब को कांग्रेस और देश के पहले प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू जी ने कई बार अपमानित किया और कई मौकों पर उनको नीचा दिखाने का काम किया। यही नहीं नेहरू जी ने तो सुनियोजित तरीके से बाबा साहेब को चुनाव हराने का भी काम किया। लेकिन तब के कांग्रेसी नेताओं के हथकंडों से बाबा साहेब विचलित नहीं हुए और हमारे समाज को जो ताकत दी उसे एक राजनैतिक ताकत बना कर आदरणीय मान्यवर साहेब श्री कांशीराम जी और आदरणीय बहन कु. मायावती जी ने हमारे समाज को उसका हक दिलाने का काम किया। मुझे याद है कि 2006 में कांग्रेस की सरकार में NCERT की किताब में एक बेहद अपमानजनक कार्टून छापा गया था जिसमें नेहरू कोड़ा लेकर बाबासाहेब पर हमलावर हैं।बताइए कांग्रेस बच्चों को क्या पढाना चाहती थी। सबको याद है 2012 में भी संसद में ऐसा ही हंगामा हुआ था, तब कांग्रेस की सरकार थी और आज भाजपा की सरकार है। इसलिए ही मान्यवर साहब ने एक को सांपनाथ और दूसरे को नागनाथ कहा था, यही वजह है कि हमें इस देश को इन दो दलों की जागीर नहीं बनने देना है। हमारे समाज को सम्मान सिर्फ और सिर्फ आदरणीय बहन कु. मायावती जी के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी ही दिला सकती है। जय भीम, जय भारत।
Akash Anand52,083 views • 1 year ago

साथियों, एक तरफ भाजपा है जिसके निशाने मान्यवर कांशीराम साहेब का मूवमेंट है, दूसरी तरफ कांग्रेस है जिसे हमेशा से बाबा साहेब से नफरत रही है। ये दोनों ही दल एक जातिवादी मानसिकता से चलते हैं। ये लोग आरक्षण और संविधान को तरह तरह से अपने फायदे के लिए तोड़ने मरोड़ने की कोशिश करते रहे हैं। साथियों, देश में एक बहुत बड़ी साजिश हो रही है। इससे बाबा साहेब के मूवमेंट का नुकसान हो रहा है। राजनीतिक तौर पर जागरूक रहना बहुत जरूरी है, आदरणीय बहन जी ने इसलिए बार बार कहा है कि हमें इन दलों के बहकावे में नहीं आना है।
Akash Anand58,256 views • 1 year ago

बहुजन समाज पार्टी मान्यवर कांशीराम जी के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है जिसकी एक ही सोच है समतामूलक समाज की स्थापना करना। आदरणीय Mayawati जी के दिशा-निर्देश में बसपा को तीसरे विकल्प के तौर पर आम जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। इससे हताश हमारे विरोधी साम-दाम-दंड-भेद की नीति का इस्तेमाल कर भ्रामक खबरें फैला रहे हैं, हम सभी को इससे सावधान रहने की ज़रुरत है। गठबंधन को लेकर बीएसपी का स्टैंड एकदम साफ़ है।
Akash Anand79,310 views • 2 years ago

साथियों, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस बीएसपी और बहन जी के खिलाफ बडी साजिश कर रहे हैं। पहली साजिश, हमारे मूवमेंट को खत्म करने के लिए मनुवादी मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि बीएसपी कांग्रेस को समर्थन दे दे। लेकिन आप सभी जानते हैं कि आदरणीय बहन जी किसी के दबाव में नहीं आती, उनका एकमात्र उद्देश्य दलित समाज को राजनीतिक ताकत बनाना है। दूसरी साजिश, कुछ चमचे नेताओं द्वारा फैलाई जा रही है कि बहन जी संन्यास ले रही हैं। ताकि बहुजन आंदोलन के प्रति लोगों को भ्रमित किया जा सके। 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान कर बहन जी ने मनुवादी, पूंजीवादी साजिशों को जवाब दे दिया है। बीएसपी ना कांग्रेस का एजेंडा कामयाब होने देगी और ना देश को भाजपा के फ्री राशन और धर्म की चाशनी का गुलाम बनने देगी। बहन जी हमेशा कहती रही हैं, दलित, शोषित, वंचित समाज के हक और सम्मान के लिए वो आखिरी सांस तक लडेंगी। मेहनतकश देशवासियों के स्वाभिमान और आर्थिक स्वतंत्रता की इस लड़ाई में हम सभी को दिलोजान से आदरणीय बहन जी और बीएसपी को मज़बूत करना है और पूरी ताक़त से लड़ना है।
Akash Anand66,571 views • 2 years ago

मान्यवर कांशीराम साहेब ने कहा है कि बहुजन समाज एक हाथी की तरह है, बहुत मजबूत और मेहनतकश लोगों का समाज है। साथियों मेहनत करने वाले कभी रुकते नहीं हैं और मजबूत इरादों वाले कभी झुकते नहीं हैं। और अब समय आ गया है ये बताने का कि ये हाथी अब झुकेगा नहीं। #विश्वास_विकास_विचार_है_बीएसपी
Akash Anand57,169 views • 2 years ago

बहुजन मिशन के लिए समर्पित, सामाजिक परिवर्तन की महानायिका, मेरी आदर्श, करोड़ों देशवासियों की प्रेरणा स्त्रोत, और हमारे समाज की मार्गदर्शक, पूर्व सांसद और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय बहन कु. Mayawati जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। कुदरत आपको लंबी एवं स्वस्थ आयु दे।
Akash Anand41,618 views • 1 year ago
