
Acharya Anand Kumar
@anandydr • 4,685 subscribers
#गीतायन का गरीब हिंदी लेखक - https://t.co/vR6lHOvvCl! YouTube - https://t.co/wiCgsDHLTQ
Shorts
Videos

आमतौर पर पानी काला सा दिखता है। जब रंग बदलने लगे तो धीरे-धीरे नदी लाल से रंग में आने लगती है और जब #कोसी का रंग ऐसे लाल होना शुरू होता है तो हमलोग उसे कोसी दाई/दाय (दाय मतलब बड़ी बहन) की आँखे लाल होना - बाढ़ की पूर्व चेतावनी मानते हैं। जी हाँ, नदी हमारे लिए जीवित प्राणी की ही तरह है, वो बड़ी बहन हो सकती है और उसकी आँखे भी लाल हो सकती हैं। भारत का जो हिस्सा इंडिया कहलाता है, उन्हें ये बात थोड़ी मुश्किल से हजम होगी। बहनें घर आयें तो खाली हाथ तो नहीं जाएँगी इसलिए चिंता होती है, लेकिन इससे उनके आने-जाने पर न रोक लगाईं जाती है, न उसे सरकारी भाषा में #बिहार_का_शोक घोषित किया जाता है। #बिहार का शोक एक बीमार फिरंगी सोच है जिससे हमें अभी स्वतंत्र होना है। जब नदियों को जीवित मान लेंगे, बिलकुल वैसे ही जैसे कानूनी तौर पर मंदिर में स्थापित देवी-देवता को मुकदमा लड़ने के लिए #लिविंग_एंटिटी मानते हैं, उस दिन बाढ़ भी समस्या नहीं रहेगी। तबतक अनुमान लगाइए कि #मुंगेर में दिख रही ये माता #गंगा कितनी चौड़ाई में बह रही होंगी? #TheLivingRiver #IsARiverAlive
Acharya Anand Kumar76,989 görüntüleme • 24 gün önce

पिछले दो वर्षों से भरत भूषण तिवारी लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे और गाँव के पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं, ताकि वे फिर से अपना जीवन शुरू कर सकें। अगर आप ये वीडियो देख पायें तो आपके हिसाब से ऐसे घरों के बह जाने पर सरकार बहादुर को कितना मुआवजा देना चाहिए, ये अनुमान से कमेंट में जरूर बताइयेगा! #BharatTiwari #Jawaniya #Ganga #Bihar
Acharya Anand Kumar133,225 görüntüleme • 3 ay önce
Daha fazla içerik yok.