
Anurag Chaddha
@AnuragChaddha • 12,607 subscribers
Editor-in-Chief @News1IndiaTweet | Host 'Uncut with Anurag Chaddha' | Formerly @ZeeNews | vice president editors club of India
Shorts
Videos
2:46
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

हैदराबाद में किराए पर ली गई बलेनो कार चला रहे 17 साल के नाबालिग छात्र ने बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी 7 मोटरसाइकिलों को उड़ा दिया और स्कूटी सवार दो भाइयों को कुचल दिया। हादसे में 60 वर्षीय राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके 55 वर्षीय छोटे भाई प्रभाकर गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों भाई सुबह स्कूटी से चर्च जा रहे थे। मधुरा नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर 17 वर्षीय आरोपी नाबालिग को कस्टडी में ले लिया है। Hyderabad City Police Telangana Police Hyderabad Traffic Police
Anurag Chaddha47,870 views • 8 days ago

लखनऊ के अलीगंज में लोक सेवा आयोग के पीछे चल रहे एक कोचिंग सेंटर में आज दोपहर भीषण आग लग गई !!! जमीन पर बनी दुकान में आग लगने के बाद धुआं ऊपर की मंजिल में फैल गया, जिससे क्लास ले रहे छात्र भीतर ही फंस गए। अपनी जान बचाने के लिए बच्चों को दो मंजिला इमारत की छत और संकरे छज्जे से नीचे कूदना पड़ा, जिसमें कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, DM विशाख अय्यर, ADCP नॉर्थ ट्विंकल जैन समेत प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की कई गाड़ियों और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से आग पर काबू पाने और फंसे लोगों को निकालने का अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। Lucknow Fire & Emergency Services LucknowPolice Yogi Adityanath DM Lucknow
Anurag Chaddha39,784 views • 1 month ago

लखनऊ के आलीशान फिनिक्स प्लासियो मॉल में शॉपिंग करने जा रहे हैं तो काउंटर पर अपना बिल बहुत ध्यान से चेक करिए !!! मॉल के भीतर डिस्प्ले रैक पर लगे दाम और बिलिंग काउंटर पर वसूले जा रहे पैसों में हेरफेर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जब एक जागरूक ग्राहक ने लिखित रेट से ज्यादा पैसे वसूलने पर काउंटर पर मैनेजर को घेरा और सवाल दागे, तो मैनेजर ने बड़ी सफाई से मामले की जानकारी न होने की बात कही। यह सिर्फ एक ग्राहक की शिकायत नहीं है। ज्यादातर लोग जल्दबाजी में बिल चेक नहीं करते और ऐसे मामलों पर ध्यान भी नहीं जाता। इसलिए अगली बार किसी भी मॉल या बड़े स्टोर से खरीदारी करते समय बिल और डिस्प्ले रेट दोनों जरूर मिलाइए। LucknowPolice Consumer Affairs Consumer Affairs
Anurag Chaddha24,980 views • 1 month ago

लखनऊ की फन पुलिस चौकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। एक सफारी गाड़ी से हल्की सी टक्कर होने पर चौकी इंचार्ज ने गरीब ईको ड्राइवर की मदद करने के बजाय उसे ही फंसाने की धमकी दे दी। यह भी बताया जा रहा है की आरोपी को अंदर बैठाकर चाय पिलाई गई और इस गरीब ड्राइवर से जबरन 3500 रुपये वसूल कर टेबल पर रखवा लिए। वीडियो सामने आने के बाद चौकी प्रभारी पर करवाई शुरू की है लेकिन जब पुलिस ही इस तरह डराकर वसूली करने लगे तो कोई गरीब न्याय की उम्मीद किससे करेगा ? #UPPolice LUCKNOW POLICE UP POLICE
Anurag Chaddha15,120 views • 2 months ago
No more content to load