
Apna Lucknow
@Apna_Lucknow • 4,069 subscribers
लखनऊ की तहज़ीब | सच्ची खबरें 📰 शहर की खूबसूरती से हर ब्रेकिंग तक 6 साल से लखनऊ का विश्वसनीय चैनल | For NEWS : +91 9129180522, Facebook (2,35,000+)
Videos

#लखनऊ के Tunday Kababi में खाने पहुंचे एक ग्राहक ने रेस्टोरेंट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्राहक का कहना है कि डिनर के दौरान उन्हें सामान्य मुफ्त पानी देने से मना कर दिया गया और जबरन मिनरल वॉटर की बोतल बिल में जोड़ दी गई। ग्राहक के मुताबिक, उन्होंने पहले से सॉफ्ट ड्रिंक ऑर्डर की थी और पानी की बोतल लेने से साफ इनकार किया था। आरोप है कि इसके बावजूद रेस्टोरेंट स्टाफ ने बोतल बिल में शामिल कर दी। ग्राहक का दावा है कि उन्होंने बोतल खोली तक नहीं, फिर भी भुगतान करने के लिए मजबूर किया गया। इस पूरे मामले का वीडियो और बिल भी सामने आया है। ग्राहक ने कहा कि अगर मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वह इसे उच्च अधिकारियों और सोशल मीडिया तक लेकर जाएंगे।
Apna Lucknow76,378 views • 2 months ago
No more content to load