
Majid Khan
@Arham1436 • 26,107 subscribers
Funny vidieo-Social ~Worker //Active X Mamber// 👉हमेशा याद रखो~शिक्षा अच्छी जिंदगी के दरवाजे खोलती हे।👈 //🔥जहां सच की गूंज वहां मेरी कलम ✍️//
Shorts
Videos
2:39
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

बाप ने बेटे के लिए पूरी दुनिया से लड़ाई लड़ी बेटे ने बाप को ही दुनिया बना दिया 😔 एक बेटा अपने ही बाप को बेरहमी से पीट रहा है।जिस बाप की उंगली पकड़कर चलना सीखा, उसी पर हाथ उठा दिया 😔 सवाल ये नहीं कि वीडियो में क्या दिखा.सवाल ये है कि हमारा समाज कहाँ जा रहा है? बुजुर्ग माँ-बाप बोझ नहीं होते। वो हमारी जड़ें हैं। उन्हें मार नहीं, सहारा चाहिए। अगर आपके घर में भी किसी बुजुर्ग से ऊंची आवाज में बात होती है, तो आज ही रोक दीजिए। क्योंकि कल देर हो जाएगी। इस वीडियो को शेयर करने का मकसद नफरत फैलाना नहीं है। मकसद है एक भी घर में ऐसी नौबत न आए। अपने माँ-बाप को इज्जत दो 🙏 वो अनमोल हैं।
Majid Khan1,416,329 görüntüleme • 1 ay önce

आवारा साँड ने स्कूटी वाले को सड़क पर घसीट दिया। CCTV में सब कैद है। गौशाला के नाम पर चंदा तो सब लेते हैं, पर सड़कों पर आवारा पशुओं की जिम्मेदारी कौन लेगा। वीडियो देखने से तो ऐसा लगा जैसे इस सांड की इस लड़के से कोई पुरानी दुश्मनी रही हो। इतने लोगों के मारने ओर चिल्लाने के बाद भी सांड मारते से रुका नही सरकार की नजर में आम जनता की जान की कीमत जानवरों से भी कम बची है।
Majid Khan496,373 görüntüleme • 15 gün önce

जमीन जीत गई, इंसानियत हार गई😔 रीवा के मांगी गांव का वीडियो देखा। जिसमें बताया गया है कि एक आदमी ट्रैक्टर लेकर अपने ही परिवार को कुचलने चला। एक औरत बार-बार ट्रैक्टर के आगे आकर रोकती रही। वो माना नहीं। ट्रैक्टर के पहिए तक हवा में उठा दिए। भाई अगर कोई अनहोनी हो जाती तो जमीन तो जमीन भी जाती ओर इंसान भी ऐसी जमीन किस काम की जो अपना के बीच दूरी पैदा करदे। जिसके लिए बाप-दादा का रिश्ता मिट्टी में मिल जाए। जिस पर कल बच्चे खेलेंगे, उसी के लिए आज अपनों का खून बहाने चले? कानून अपना काम करेगा। पर हम इंसान कब बनेंगे? जमीन का बंटवारा कचहरी में होता है भाई, खेत में ट्रैक्टर से नहीं। आप बताओ ऐसी नफरत की सजा क्या हो? कमेंट करो, आवाज उठाओ। पुलिस जांच चल रही है।
Majid Khan196,839 görüntüleme • 28 gün önce
1:36
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

बस 2 मिनट की लापरवाही थी यही लाइन बाद में हर वो माँ-बाप बोलता है जिसने अपना बच्चा खो दिया। ये वीडियो देखकर रूह कांप गई। एक बच्ची की नासमझी, एक बच्चे की चीख, और एक खुले टैंक ने पूरे परिवार की खुशी छीन ली होगी। याद रखे बच्चे शैतानी नहीं करते, वो बस नासमझ होते हैं। समझदारी हमें दिखानी है। घर के सारे टैंक, हौद, ड्रम हमेशा ढककर रखो। बच्चों को पानी के खतरों के बारे में बताओ। 5 मिनट में आता हूँ" कहकर बच्चों को अकेला मत छोड़ो। पछताने से बेहतर है, सतर्क हो जाना। क्योंकि कुछ गलतियाँ दोबारा ठीक करने का मौका नहीं देतीं। नोट= कमजोर दिल वाले वीडियो न देखे।
Majid Khan111,521 görüntüleme • 1 ay önce

⚠️ सावधान! 📦 आपके साथ भी हो सकता है ये ऑनलाइन शॉपिंग वाला खेल? आजकल कुछ जगहों से शिकायतें आ रही हैं कि डिलीवरी के समय पार्सल से छेड़छाड़ करके अंदर का सामान बदल दिया जाता है। बाहर से पैक सही दिखता है लेकिन अंदर कुछ और निकलता है। ऐसे स्कैम से बचने के 5 आसान तरीके 👇 1. पार्सल लेते वक्त वीडियो जरूर बनाओ पार्सल खुलने तक। 2. अगर पैकेट फटा हुआ है या दोबारा पैक लग रहा है, तो तुरंत मना कर दो। 3. सामान में गड़बड़ लगे तो 24 घंटे के अंदर कंपनी में शिकायत दर्ज करो । 4. डिलीवरी OTP बिना चेक किए मत बताओ। 5. डिलीवरी बॉय के सामने ही पैकेट चेक करना बेहतर रहता है। ध्यान रहे सभी डिलीवरी पार्टनर गलत नहीं होते, लेकिन सावधानी रखना जरूरी है आपके साथ कभी ऐसा हुआ है? हुआ तो क्या किया? कमेंट में बताओ 👇 और इस पोस्ट को शेयर करके दोस्तों को भी बचाओ #OnlineShoppingSafety #BewareOfScam #ConsumerAwareness #India
Majid Khan39,161 görüntüleme • 27 gün önce

🔥 गैस सिलेंडर में आग लगे तो पानी नहीं, ये करो 5 सेकंड में जान बच जाएगी। 50% लोग घबराकर सबसे बड़ी गलती करते हैं और वो गलती जानलेवा है। इस वायरल वीडियो में साफ दिखाया गया है ❌ गलत तरीका: 05 सेकंड पर देखें जलते हुए सिलेंडर को पानी में फेंक दिया गया। नतीजा आग बुझने की जगह और भड़क रही है धुआं दोगुना हो गया। कारण LPG गैस पानी से रिएक्ट करके आग को और ऑक्सीजन देती है। पानी = पेट्रोल का काम करता है यहां। ✅ सही तरीका: 0:14 सेकंड पर देखें सर ने सिर्फ एक बाल्टी सिलेंडर पर डाल दिया। नतीजा 3 सेकंड में आग पूरी तरह शांत। कारण बाल्टी ने ऑक्सीजन की सप्लाई काट दी। ऑक्सीजन नहीं = आग नहीं। 🧯 अगर आपके घर में LPG है तो ये 3 स्टेप याद कर लो - स्क्रीनशॉट ले लो। 1. दिमाग ठंडा रखो, भागो मत घबराहट में आधे एक्सीडेंट होते हैं। 2. ऑक्सीजन बंद करो - सबसे तेज तरीका गीला कंबल, तौलिया, या मोटा कपड़ा सिलेंडर पर कसकर लपेट दो। गीला कपड़ा न मिले? खाली बाल्टी या भगोना उल्टा करके सिलेंडर को ढक दो। 3. गैस की सप्लाई बंद करो अगर रेगुलेटर के पास छोटा गैप दिख रहा है तो उंगली से नॉब दबाकर बंद कर दो। 🙏 एक कड़वी सच्चाई हर घर में सिलेंडर है, हर महीने खाना उसी पर बनता है। पर "आग लगने पर क्या करें" ये बात 10 में से 5 लोगों को नहीं पता। याद रखना आग काबू से बाहर लगे तो हीरो मत बनो। तुरंत घर से बाहर निकलो और 101 पर फायर ब्रिगेड को कॉल करो। जान है तो जहान है। शेयर करो - हो सकता है आपकी एक शेयर से किसी का आशियाना जलने से बच जाए।
Majid Khan103,806 görüntüleme • 3 ay önce

30 सेकंड की लापरवाही जिंदगी भर का पछतावा "दिल दहला देने वाला मंज़र पहले एक बेटा पूल में डूबा फिर उसे बचाने दूसरा कूदा। अगले 30 सेकंड में दोनों की सांसें रुक सकती थीं। वीडियो CCTV का है। घर के पूल में 2 मासूम बच्चे डूब रहे हैं। अगर पिता 1 मिनट लेट पहुंचते, तो आज दोनों इस दुनिया में नहीं होते। इस वीडियो से 3 सबक जो हर मां-बाप को याद रखने हैं 1. बस 2 मिनट" सबसे खतरनाक शब्द है बच्चे पानी में थे और बड़े का ध्यान हटा। पूल, बाल्टी, थोड़ा पानी भी 2 मिनट में जान ले सकता है। 2. दूसरा बच्चा हीरो बनने की कोशिश करेगा एक डूबा तो दूसरा बचाने कूदेगा। उसे पता नहीं कि वो खुद भी डूब जाएगा। 3. पूल का मतलब मस्ती नहीं, जिम्मेदारी ह घर में स्विमिंग पूल है तो गेट पर लॉक, अलार्म, और 24x7 नजर जरूरी है। मेरा बच्चा समझदार है ये सोच सबसे बड़ी पागलपंती हे। NCRB के मुताबिक भारत में हर दिन 32 बच्चे डूबने से मरते हैं। 90% केस घर के आसपास होते हैं। पिता ने बचा लिया - शुक्र है 🙏 पर हर बार किस्मत साथ नहीं देती। आपका 1 शेयर किसी का बच्चा बचा सकता है। क्योंकि पछतावे से बेहतर है सावधानी। Video Credit: @RAJANNEWSUPDA
Majid Khan63,305 görüntüleme • 1 ay önce
1:30
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

🥺 अजगर ने एक बच्चे को पूरा निगल लिया। ये सांप मेरे इधर भी है पिछली साल इसने एक बंदर को पकड़ लिया था। ये सांप ज्यादा फुर्तीला तो नहीं रहता लेकिन कही भी सुन ओर शांति से छुपा बैठा रहता है। ओर कुछ साल पहले एक बकरी को निकल लिया था तो पापाजी ने ओर बकरी वाली ने इसी सांप के कुल्हाड़ी से टुकड़े टुकड़े कर दिए थे।
Majid Khan26,258 görüntüleme • 1 ay önce

हमारी नदी का पानी खत्म हो गया सुख गई। लेकिन रोज इसमें पानी झिर के इकट्ठा हो जाता है। जंगल खेत से लगा हुआ है यही शेर,तेंदुए रहते हैं। आज पानी कम था तो रात 4 बजे ही खेत पर आना पड़ा क्योंकि मोटर चल रही थी पानी सूखने पर मोटर जल जाती है एक बार परसो जल गई थी। ये मूंग की फसल है आज 40 दिन की हो गई 20 दिन में पाक जाएगी इसकी पूरी उम्र ही 60 दिन की होती है। फसलों में सबसे बेस्ट यही फसल पसंद है मुझे बस अपने पास पानी होना अपने खुद का इसमें टाइम कम मुनाफा ज्यादा होता है।
Majid Khan15,256 görüntüleme • 2 ay önce
Daha fazla içerik yok.