Ruby Arun रूबी अरुण's banner
Ruby Arun रूबी अरुण's profile picture

Ruby Arun रूबी अरुण

@arunruby08 • 9,245 subscribers

Geopolitical War Monitoring Journalist.Network10,EuroNews,BBC WorldWide.VOA.Channel7. ZeeNews. NewsNation,Hindustan.constitutionalist 🇮🇳 योगक्षेमं वहाम्यहम्

Shorts

Kota के कोचिंग इंस्टीट्यूट Allen में, क्लास की ही एक छात्रा के चक्कर में दो छात्रों में झगड़ा हो गया. झगड़े के बीच में ही एक छात्र ने अपने बस्ते से पिस्तौल निकाला और दूसरे छात्र को गोली मार दी... #Kota #StudentSafety #MentalHealth #EducationSystem

Sensitive content

350,333 Aufrufe

सुरक्षित रखने के लिए किसान मांगीलाल मेघवाल ने 5 लाख रुपए खेत में गाड़ दिए. कुछ समय बाद उसे पैसों की ज़रूरत पड़ी लेकिन तब तक वो जगह भूल गया था कि उसने पैसे कहां छुपाये. तब उसने अपने बेटों को ये बात बताई. उसके परिवार ने 10 बीघे के उस खेत की जगह जगह खुदाई की. लेकिन पैसे नहीं मिले. इस बार जब बारिश हुई तो बुवाई के दौरान खेत से पैसों का पॉलीथिन बाहर निकल आया.थैली खोली गई तो नोटों को दीमक खा गए थे. नोट ऐसे टुकड़ों में बदल गए थे कि बैंक ने भी बदलने से इनकार कर दिया... मामला बालोतरा, पचपदरा के नेवाई गांव का है.

192,538 Aufrufe

गुरूग्राम की एक किटी पार्टी... वैसे, अगर किसी को आतंकित , प्रताड़ित, शोषित नहीं किया जा रहा है. दंगा, फसाद, घृणा नहीं की जा रही है– तो दिक्कत क्या है😉 करने दो मजे 💃🕺💃🕺

गुरूग्राम की एक किटी पार्टी... वैसे, अगर किसी को आतंकित , प्रताड़ित, शोषित नहीं किया जा रहा है. दंगा, फसाद, घृणा नहीं की जा रही है– तो दिक्कत क्या है😉 करने दो मजे 💃🕺💃🕺

72,537 Aufrufe

ई रिक्शा चलने वाला अंकित, बीच चौराहे पर सड़क पर लेट कर जोर जोर से रोने लगा. चारों तरफ ट्रैफिक जाम हो गया. तब स्थानीय पुलिस वहां पहुंची. दरोगा ने उससे ऐसा करने की वजह पूछी तो पता चला कि वह अपनी पत्नी का इलाज कराने अस्पताल जा रहा था, बीच रस्ते में ही उसका 14 हजार रुपए का चलान काट दिया गया... रोजाना दो चार सौ रुपए कमाने वाले अंकित पर जैसे पहाड़ टूट गया. दारोगा के हस्तक्षेप के बाद अंकित की परेशानी दूर हुई... यह वाकया औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र का है.

77,588 Aufrufe

Videos

arunruby08's profile picture

यह एक बेहद दुर्लभ और डरावना वीडियो है.तिब्बत के इसी जिझांग ग्लेशियल लेक के फटने से नेपाल में भीषण बाढ़ आई... Nyalam काउंटी में स्थित जिझांग ग्लेशियल लेक के मोराइन डैम के अचानक टूटने और भीषण जलप्रलय की यह घटना कैमरे में कैद हो गई. चीन ने भारत और नेपाल से सटे तिब्बत बॉर्डर और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में रिमोट सेंसिंग स्टेशन,ऑटोमेटेड ड्रोन आदि तक इक के साथ काफी हाई-टेक निगरानी नेटवर्क बनाया हुआ है. झील के पास लगे सेंसर जो जलस्तर बढ़ते ही कंट्रोल रूम और ड्रोन सिस्टम को अलर्ट भेज देते हैं. चीन का Tibet Autonomous Region Authorities और स्थानीय वैज्ञानिक टीम इन झीलों पर लगातार नजर रखती है. वे समय-समय पर ऑटोमेटेड ड्रोन उड़ाकर या झीलों के पास स्थापित कैमरोंऔर ड्रोन स्टेशन से झील का जलस्तर, दरारें और ग्लेशियर पिघलने की स्थिति रिकॉर्ड करते हैं. चीन की एजेंसियों और वैज्ञानिक शोधकर्ताओं को इस बात की खबर पहले से थी कि यह झील High Risk और खतरनाक स्थिति में है. लेकिन चीन की तरफ से नेपाल को Real-time warning बहुत देरी से मिली जिसकी वजह से निचले इलाकों में भारी तबाही हुई. हालांकि दोनों देशों के बीच आपदा डेटा साझा करने के समझौते हैं,लेकिन नेपाली अधिकारियों का कहना है कि झील टूटने के दौरान तुरंत सटीक जानकारी या वॉटर-लेवल अलर्ट नहीं भेजा गया. हालांकि International Centre for Integrated Mountain Development ने पहले से चेतावनी दी गई थी कि यह झील कभी भी फट सकती है. लेकिन इस तरह की "सामान्य चेतावनी" और बाढ़ आने के 1-2 घंटे पहले मिलने वाले "लाइव अर्ली वार्निंग" में फर्क होता है, जो नेपाल को समय पर नहीं मिल सका. पूर्व सूचना के अभाव में नेपाल के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का मौका नहीं मिला.

Ruby Arun रूबी अरुण

1,254,180 Aufrufe • vor 2 Monaten

arunruby08's profile picture

GUJRAT – राजकोट के कालावाड़ रोड स्थित Saraza Hotel में चल रही एक हाइप्रोफाइल लिकर पार्टी पर पुलिस ने छापेमारी कर पार्टी में मौजूद 39 उच्च-प्रोफाइल लोगों को पकड़ा . यह होटल राजकोट के मशहूर बिल्डर डेकोरा ग्रुप और व्यवसायी चिराग अरविंदभाई पटेल का है. इन्हीं के जन्मदिन के एडवांस सेलिब्रेशन के लिए यह पार्टी रखी गई थी. इस पार्टी में राजकोट और मोरबी के कई हाइप्रोफाइल जाने-माने उद्योगपति, बिजनेसमैन और मशहूर हस्तियां अपनी पत्नियों और महिला दोस्तों के साथ शामिल थीं. इनमें दो नाम प्रमुख तौर पर हैं–कुशलभाई लक्ष्मीदास भालोड़िया और कुश संजयभाई भदानीया. वैसे कहने को गुजरात में कानूनन पूरी तरह से शराबबंदी लागू है.

Ruby Arun रूबी अरुण

38,352 Aufrufe • vor 3 Tagen

arunruby08's profile picture

Brazil के पम्पुलहा हवाई अड्डे से उड़ान भरने के लगभग 15 मिनट बाद एक हवाई जहाज के भीतर धमाका हुआ और आग लग गई. विमान को एक 29 वर्षीय पायलट उड़ा रहा था. एक मेंटेनेंस यात्रा के लिए पायलट ने अकेले ही उड़ान भरी थी. प्लेन क्रैश होने की स्थिति में था लेकिन पायलट ने घबराने की बजाय विमान में मौजूद आपातकालीन CAPS सिस्टम की डोरी खींच दी. इस सिस्टम ने एक छोटे रॉकेट की मदद से विमान की छत से सीधे पूरा पैराशूट बाहर की तरफ खोल दिया. पैराशूट की वजह से विमान तेज रफ्तार से नीचे गिरने के बजाय धीमी और नियंत्रित गति से ज़मीन की तरफ आने लगा. ज़मीन से टकराने के बाद विमान पूरी तरह जल गया, लेकिन धीमी स्पीड से लैंड होने के कारण केबिन सुरक्षित रहा और पायलट मामूली चोटों के साथ ज़िंदा बच गया. CAPS तकनीक की खासियत ये होती है कि यह सिस्टम सैनिटरी या मिलिट्री इजेक्शन सीट की तरह काम नहीं करता, जहाँ पायलट प्लेन से बाहर कूदता है. बल्कि इसमें एक रॉकेट की मदद से पूरे हवाई जहाज़ का ही बड़ा पैराशूट खुल जाता है. इससे यात्री केबिन के भीतर ही पूरी तरह सुरक्षित रहते हुए विमान के साथ धीरे-धीरे ज़मीन पर आ जाते हैं.

Ruby Arun रूबी अरुण

333,920 Aufrufe • vor 2 Monaten

arunruby08's profile picture

आसनसोल में धीरेन्द्र शास्त्री की तस्वीर पर जूते चप्पल मारे जा रहे हैं. वजह है धीरेन्द्र का वो बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि–दुर्गा पूजा और नवरात्रि के दौरान पंडालों के आसपास मांसाहारी भोजन न बनाया जाए और न ही बेचा जाए. ऐसा करना,देवी की प्रतिमाओं और धर्म का अपमान है तथा ऐसा आचरण करने वाले 'पाखंडी' और 'विधर्मी' हैँ. हालांकि इस मुद्दे पर बंगाल के लोगों का विरोध देखते हुए , BJP पहले से ही बैकफुट पर है. जब शास्त्री ने ये बयान दिया था तो बीजेपी के बंगाल चीफ समिक भट्‌टाचार्य ने कहा था कि कोई बाबा,स्वामी विवेकानंद से बड़ा नहीं है. हम क्या खाएं क्या न खाएं यह कोई बाबा तय नहीं कर सकता.

Ruby Arun रूबी अरुण

48,563 Aufrufe • vor 1 Monat

arunruby08's profile picture

कांग्रेस नेता #PawanKheda ने प्रधानमंत्री मोदी के मुख्य मीडिया सलाहकार #Hiren_Joshi पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. असल खबर ये है कि दो दिनों पहले ही हिरेन जोशी को #PMO से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. पीएमओ के आंतरिक ज्ञापन में दो दिनों पहले ही हीरेन जोशी के सारे काम अश्विनी वैष्णव और नीरव नाम के पीएमओ अधिकारी को सौंप दिए गए थे. पवन खेड़ा जिस बेटिंग ऐप के बारे में ज़िक्र कर रहे हैं, उस ऐप का मालिक रवि तिहारवाला है जो दुबई में रहता है. एक कथित आरोप यह भी है कि इन्होंने सतनाम सिंह संधू से राज्यसभा सीट के लिए 30 करोड़ रुपये लिए हैं. इनके बेटे ने रिलायंस इंडस्ट्रीज से सालाना 3 करोड़ रुपये कमाए हैं. एक महिला हैं हिमानी सूद. जो चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की प्रो वाइस चांसलर भी हैं और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की भी करीबी हैं. फिर ये हिरेन जोशी की खास बनीं. हिरेन ने इनके लिए एक #India_Minorities_Fedration बनाया. इस फेडरेशन में सभी इस्लामिक देशों के राजदूतों को जोड़ा गया. कुछ पावरफुल क्रिश्चियन सिख, बौद्धिस्ट,पारसी,मुस्लिम धर्म गुरुओं को इसका सदस्य बनाया गया. हिमानी सूद ने उनका प्रतिनिधित्व किया और 5 फरवरी 2024 को इन सभी को मोदी जी से मिलवाने ले गईं. इसके बाद हिमानी सूद को वेटिकन सिटी के पोप Lui XIV से भी मिलवाया गया. जहां हिमानी मोदी जी की तस्वीर के कर गई थीं ताकि तस्वीर के जरिए पोप मोदी जी को 2024 के लोकसभा चुनावों में जीत का आशीर्वाद दे सकें. प्रधानमंत्री की कई विदेश यात्राओं में हिमानी सूद को ले जाया गया. बहुत बड़े बड़े लोगों से मिलवाया गया. 25 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री की 75 वीं सालगिरह पर हिमानी सूद ने मोदी जी की लीडरशिप के नाम "मैं हूं भारत" नाम से एक अभियान की घोषणा भी की है. एक इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ जिसमें भारत में स्थित सभी इस्लामिक देशों के राजदूतों ने शिरकत की और उसे होस्ट भारत के विदेश मंत्रालय और हिमानी सूद ने किया. हिमानी सूद को हिमाचल प्रदेश से ना सिर्फ टिकट दिलाने बल्कि मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाने के लिए जोशी जी, JP Nadda से मिलने के गए और बात यहीं से बिगड़ गई. JP Nadda ने जोशी की कारस्तानी अमित शाह को बता दी. शाह जी ने मोदी जी से बात की और फिर जोशी जी प्रधानमंत्री कार्यालय से बाहर हो गए. हिरेन जोशी वही हैं जो पिछले 11 सालों से देश की मीडिया के तानाशाह रहे हैं. न्यूज चैनलों का बड़े से बड़ा संपादक, मालिक और न्यूज ऐंकर इनके सामने नतमस्तक रहे हैं. हर चैनल पर इनके ही निर्देश के मुताबिक शब्दशः गोदी खबरें चलती रही हैं. प्रधानमंत्री मोदी की आँख और कान माने जाने वाले जोशी 2008 से मोदी के साथ काम करते रहे हैं .

Ruby Arun रूबी अरुण

119,112 Aufrufe • vor 11 Monaten

एनसीआर अब अपराधियों और मवालियों की जागीर बन चुका है और गुरुग्राम केवल कागजों पर ही 'मिलेनियम सिटी' है.. गुरूग्राम से राजीव चौक की तरफ आ रहे एक कार सवार ने ज़िग-ज़ैग तरीके से आ रही एक महिंद्रा स्कॉर्पियो को साइड नहीं दिया,तो स्कॉर्पियो सवार ने पीड़ित की कार MG Windsor EV पर लाठी से हमला कर पीछे और साइड का कांच तोड़ डाला. कांच के टुकड़ों से पीड़ित व्यक्ति का चेहरा घायल हो गया. स्कॉर्पियो के गुंडे की बेशर्म मुस्कान और हेकड़ी देखिए! जो साफ दर्शाता है कि इसे Gurugram Police और अपनी राजनीतिक पहुंच पर कितना 'अंधा भरोसा' है. जब एक आम, टैक्स भरने वाला नागरिक अपनी जान बचाने के लिए गुहार लगा रहा होता है, तब ये रसूखदार और बिना नंबर प्लेट या फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ियों में घूमने वाले हुड़दंगी सड़कों पर मौत का तांडव रचते हैं. Nayab Saini , क्या यही आपका सुशासन है जहां हरियाणा की सड़कों पर आम आदमी खुद को 'सेकंड क्लास सिटीजन' महसूस करने पर मजबूर है? क्या वोट बैंक और राजनीतिक रसूख के आगे गुरुग्राम पुलिस इतनी पंगु हो चुकी है कि सरेआम खून बहाने वाले खुलेआम घूम रहे हैं? खिड़कियों पर काली फिल्में, गायब या बदलती नंबर प्लेटें और हाथों में लठ—DGP Haryana Police क्या यही आपके कानून व्यवस्था की परिभाषा है?
1:01

Sensitive content

This media may contain sensitive content.

27,051 Aufrufe • vor 4 Monaten