Arvind Mohan Singh's banner
Arvind Mohan Singh's profile picture

Arvind Mohan Singh

@ArvindSinghUp22,962 subscribers

Columnist | Socio-Political Analyst Public Policy & Elections | Entrepreneur | Swayamsevak मौन तपस्वी साधक बन कर हिमगिरि सा चुपचाप गलें Backup @iarvindmohan

Shorts

आज पालकी से उतर कर स्नान करने को कह दिया तो अपमान हो गया… और सपा सरकार में अखिलेश यादव ने लाठीचार्ज करवाया था वो सम्मान था?

आज पालकी से उतर कर स्नान करने को कह दिया तो अपमान हो गया… और सपा सरकार में अखिलेश यादव ने लाठीचार्ज करवाया था वो सम्मान था?

708,566 просмотров

भैया नकल कौन नहीं करके पास होता है - अखिलेश यादव

भैया नकल कौन नहीं करके पास होता है - अखिलेश यादव

17,369 просмотров

औरंगज़ेब 🙏

औरंगज़ेब 🙏

41,187 просмотров

समाजवादी पार्टी में अपना भविष्य तलाश रहे… ब्राह्मण समाज के लोगों के लिए पहला वीडियो… और राजपूत समाज के लोगों के लिए दूसरा वीडियो समर्पित है… पहले वीडियो में सपा प्रवक्ता राजकुमार भाँटी “ब्राह्मण समाज को गाली दे रहा है” दूसरे वीडियो में सपा सांसद रामजी लाल सुमन “राणा सांगा जी का अपमान कर रहा है”

समाजवादी पार्टी में अपना भविष्य तलाश रहे… ब्राह्मण समाज के लोगों के लिए पहला वीडियो… और राजपूत समाज के लोगों के लिए दूसरा वीडियो समर्पित है… पहले वीडियो में सपा प्रवक्ता राजकुमार भाँटी “ब्राह्मण समाज को गाली दे रहा है” दूसरे वीडियो में सपा सांसद रामजी लाल सुमन “राणा सांगा जी का अपमान कर रहा है”

12,213 просмотров

चल पड़े पैर जिस ओर पथिक, उस पथ से फिर डरना कैसा यह रुक-रुक कर बढ़ना कैसा॥ 📍 जनपद एर्नाकुलम, केरल, भारत

चल पड़े पैर जिस ओर पथिक, उस पथ से फिर डरना कैसा यह रुक-रुक कर बढ़ना कैसा॥ 📍 जनपद एर्नाकुलम, केरल, भारत

20,360 просмотров

Videos

ArvindSinghUp's profile picture

पवन खेड़ा पर नज़र रखिए और उनके बॉडी लैंग्वेज को देखिए, इससे पहले कि वे चुपचाप वहाँ से खिसक लें। कांग्रेस नेता जयराम रमेश को सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा वंदे मातरम् के पूर्ण संस्करण के गायन पर आपत्ति जताने से पैदा हुए विवाद पर पार्टी का बचाव करने के लिए उतारा गया था। लेकिन वे यह स्वीकार कर बैठे कि पूरा संस्करण इसलिए गाया गया, क्योंकि संसद ने इसकी अनुमति दी थी। हालाँकि, दिलचस्प बात यह थी कि उन्होंने सोनिया गांधी की लगातार आपत्ति को बचाने की कोशिश करते हुए कहा कि वह तो सिर्फ मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कुर्सी माँग रही थीं। और जब जयराम रमेश प्रेस से बात कर रहे थे, तभी उनके बगल में खड़े पवन खेड़ा चुपचाप वहाँ से खिसक गए, क्योंकि सवाल वंदे मातरम् के पूर्ण संस्करण के गायन को लेकर था।

Arvind Mohan Singh

165,360 просмотров • 1 месяц назад

ArvindSinghUp's profile picture

कल डायरेक्टर Dr. Vishal Chaturvedi #विष विशाल चतुर्वेदी की फिल्म श्री #हनुमान_अंश देखी। विशाल जी को निजी तौर पर जानता हूँ, इसलिए एक क्रिटिक की तरह देखी। जानते हैं क्यों?? जब आप किसी को जानते हैं, तो उसकी कैपेबिलिटी, उसके क्राफ्ट, उसके आर्ट के बारे में आपकी समझ इतनी विकसित नहीं होती। क्योंकि जो लोग विशाल जी को जानते हैं, वो जानते हैं कि विशाल जी एक नितांत सरल, सहज, साधु किस्म के व्यक्ति हैं। जिस ज़माने में Clubhouse और Spaces बहुत टॉक्सिक हो गए थे, तब फ़िल्म श्री हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी दुनिया से अलग रोज़ सुबह 7 बजे बहुत सारे लोगों को इकट्ठा करके गिटार बजाकर श्री हनुमान चालीसा की अलख जगाते थे। एक हनुमान चालीसा को विभिन्न धुनों में, विभिन्न तरीकों से, विभिन्न लोगों से सुनकर हम लोग अभिभूत हो जाते थे। लेकिन इस सहजता में विशाल जी के क्राफ्ट के बारे में, उनके आर्ट के बारे में नहीं पता था… उनकी भक्ति पता थी उनका सामर्थ्य नहीं… लेकिन आज पता है… श्री हनुमान अंश एक बहुत ही परिपक्व फिल्म है। कोई एज, कोई कोना ढीला नहीं है। फिल्म का म्यूज़िक अद्भुत है और उसकी टाइमिंग इतनी अद्भुत कि जैसे ही आप फिल्म में किसी बहुत महत्वपूर्ण घटना होते देखते हैं, उसके पीछे से जो म्यूज़िक आता है, वो रोम-रोम आह्लादित कर देता है। इसके अलावा फिल्म का डायरेक्शन, पात्रों का चयन, बाबा नीम करौली की कृपा से उनकी कहानी का नैरेशन, कैमरे की क्वालिटी… ये लग ही नहीं रहा था कि मात्र दो करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म है। इतना परफेक्ट कैमरा, लोकेशन का चयन, रिसर्च, सब कुछ इस फिल्म को अप्रतिम बनाता है। इसीलिए मैं किसी से ये नहीं कह रहा हूँ कि फ़िल्म इसलिए देखिए-उसलिये देखिए… श्री हनुमान अंश इसलिए देखिए क्योंकि एक अच्छी फिल्म क्या होती है, उसको देखने का एक स्टैण्डर्ड डेवलप हो, सिनेमैटोग्राफी क्या होती है उसकी समझ डेवलप हो… अगर अच्छी फिल्में नहीं देखेंगे, तो गुणवत्ता के मायने बदल जाएंगे। बाबा नीम करौली का पात्र निभा रहे बंधु, इतनी सौम्यता, इतनी सरलता, इतना माधुर्य, इतना प्रेम… बाबा के पात्र को आपने जिया है और ये भी बाबा की कृपा से ही संभव है। लखनऊ वालों पर बाबा का विशेष प्रताप रहा। अपने जीवन के कई महत्वपूर्ण वर्ष वो यहाँ रहे, श्री हनुमान सेतु मंदिर का निर्माण कराया। हम लोगों से बाबा की बॉन्डिंग अलग ही है… हमारी तरफ़ से साधुवाद… फिल्म में कृष्णदास जी का भजन ॐ नमः शिवाय, एक विदेशी जो भारत आकर बसा और भारत को, हनुमान जी को, भगवान शिव को समर्पित हो गया। फिल्म में फेमस साउंडट्रैक मेरे संकट के खेवैया हनुमान के गीतकार का चयन, और इस फिल्म का सर्वश्रेष्ठ गाना… Dr. Vishal Chaturvedi #विष जी, आपका गाया “हृदय में जिनके सीता राम, सीताराम जय सीताराम” बिल्कुल आपके अनरिलीज़ हनुमान चालीसा जैसा है, नितांत पवित्र, जिसको आपने बहुत साल पहले मुझे शेयर किया था। हमारे घर की दिनचर्या उसी से आरम्भ होती है और हमारे घर के सभी फोन्स की कॉलर ट्यून हृदय में जिनके सीता राम हो गयी है। क्या लिखूँ और क्या-क्या लिखूँ इस फिल्म के बारे में? मैं कोई इकोसिस्टम से गुहार नहीं करने जा रहा कि जाइए, इस फिल्म को सपोर्ट कीजिए। मैं सीधे कह रहा हूँ, अपने आप को एक ट्रीट दीजिए, ये फिल्म देखिए। आनंद से सराबोर हो जाएंगे, दिव्य शब्द के मायने समझ पायेंगे… विशाल जी अपनी टीम से कहिएगा, हमारी शुभकामनाएँ आप सभी को, आप सभी को श्री राम का आशीष मिले, हनुमान जी आपके हृदय में वास करें, बाबा आपके चित्त-मन को और दिव्य बनाएं, और सुंदर बनाएं कि आप एक दूसरे और तीसरे पार्ट रूपी सुंदर रचना, ऐसी सुंदर फ़िल्म पुनः रच सकें। माँ भवानी आपको सामर्थ्य दें, शक्ति दें, विजय दें, प्रेम दें। बहुत-बहुत धन्यवाद बंधु। बहुत-बहुत धन्यवाद बंधु… इतने सारे झंझावात, संताप, कष्ट, राजनीति के बीच में कुछ ऐसा देने के लिए, जो मन को शांत करता है, हृदय के सारे संताप हर लेता है, तृप्त कर देता है, संतुष्ट कर देता है। जय-जय श्री सीता राम।

Arvind Mohan Singh

50,357 просмотров • 19 дней назад

ArvindSinghUp's profile picture

अब आप इसे राजनीति कहिए, मास्टरस्ट्रोक कहिए या फिर लोगों से कनेक्ट करने की कला… लेकिन सच यही है कि इसी तरह का एटिट्यूड BJP नेताओं को भीड़ से अलग दिखाता है। इछावर (सीहोर, मध्य प्रदेश) में कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उन्हें लगा कि मंत्री का काफिला आएगा, सुरक्षा घेरे में निकलेगा और उनकी आवाज़ हमेशा की तरह हवा में खो जाएगी। सुरक्षा कारणों से काफिले की स्पीड बढ़ी, लोग किनारे हुए और प्रदर्शनकारियों को लगा कि अब उनकी बात सुने बिना ही सब आगे निकल जाएगा। लेकिन यहीं कहानी ने यू-टर्न लिया। शिवराज सिंह चौहान ने न सिर्फ अपना काफिला रुकवाया, बल्कि खुद गाड़ी से उतरकर सीधे प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंच गए और कहा… “मैं भाजपा का मंत्री नहीं, सबका मंत्री हूँ। मैं सबकी बात सुनूंगा।” अगर कांग्रेस में 1% भी यही एटिट्यूड, यही way of dealing with people, यही ground connect और यही accessibility कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में दिखाई देती, तो उनकी स्थिति कुछ और होती।

Arvind Mohan Singh

106,993 просмотров • 2 месяцев назад

ArvindSinghUp's profile picture

यह पूर्वोत्तर भारत कांग्रेस के जमाने में मिशनरियों के हवाले था, आज बाढ़ और लैंड स्लाइड भी हुआ तो भारत सरकार के मंत्री वहाँ जा रहे हैं। शिवराज सिंह तो जायजा लेने गये ही, साथ ही किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री को भी बुलाया। इसी आत्मीयता ने पूरे पूर्वोत्तर में भाजपा का परचम लहराया है। कांग्रेस की सरकार में जहाँ इन लोगों को चिंकी, चाइनीज जैसी नस्लीय टिप्पणियों से गुजरना पड़ता था वह अब ना के बराबर हो गई हैं। पूर्वोत्तर भारत का अभिन्न अंग है, उसको काटकर अलग करने की बात करने पर ही शरजील इमाम 6 साल से जेल में पड़ा है। भाजपा अपने देश की जमीन का सम्मान करना जानती है। आज पूर्वोत्तर में हर भाषा प्रांत का आदमी जैसे आराम से घूम सकते हैं, व्यापार कर सकता हैं वह भाजपा की ही देन है। यही राष्ट्रवाद है । यहीं संघ - भाजपा है।

Arvind Mohan Singh

68,955 просмотров • 2 месяцев назад