
bhUpi Panwar
@askbhupi • 17,503 subscribers
Delivering the latest news, weather alerts, and ground reports from Devbhoomi Uttarakhand. Follow for real-time updates and authentic local stories.
Shorts
Videos

रुद्रप्रयाग के घोलतीर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक व्यक्ति पहले एक कुत्ते को नदी में फेंकता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह नदी में पड़े बड़े-बड़े पत्थरों से कुत्ते पर हमला करता नजर आता है। हैरानी की बात यह है कि इस पूरी घटना के दौरान एक अन्य व्यक्ति मौके पर मौजूद रहकर इसका वीडियो बनाता रहा।
bhUpi Panwar37,499 views • 1 day ago

सॉरी मम्मी, अब और सहन नहीं होता… अपनी जान देने से पहले सृष्टि कंडारी ने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी मां को संबोधित करते हुए कहा, "सॉरी मम्मी, अब और सहन नहीं होता।" श्रीकोट की सृष्टि कंडारी की शादी नवंबर 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुई थी. सौरभ सचिवालय सेवा में कार्यरत बताए जा रहे हैं, जबकि सृष्टि पौड़ी के श्रीकोट क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका थीं।
bhUpi Panwar514,306 views • 1 month ago

देहरादून के तिब्बती मार्केट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि 18 जुलाई की शाम एक पुलिस अधिकारी ने सड़क किनारे फल बेच रहे बुजुर्ग विक्रेता से मारपीट की। वीडियो बना रहे युवक ने कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि मारपीट नहीं, नियमों के तहत चालान होना चाहिए। वहीं, अधिकारी का कहना है कि वे अतिक्रमण हटाने के आदेशों का पालन कर रहे थे।
bhUpi Panwar328,727 views • 1 month ago

राजधानी देहरादून के FRI परिसर में एक विशालकाय जंगली हाथी अचानक रिहायशी कॉलोनी की सड़क पर पहुंच गया। सड़क पर सामने से आ रहे एक स्कूटी सवार को देखकर हाथी अचानक उसकी ओर दौड़ पड़ा। जान बचाने के लिए स्कूटी सवार ने स्कूटी मौके पर ही छोड़ दी और किसी तरह वहां से भाग निकला। करीब 2 मिनट तक हाथी पूरे परिसर में घूमता रहा और जमकर दहशत फैलाता रहा। इस दौरान हाथी ने पहले स्कूटी, फिर एक बाइक और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। Note- वीडियो करीब हो सप्ताह पुराना है
bhUpi Panwar46,420 views • 7 days ago

उत्तराखंड के रुद्रपुर में दिल्ली-नैनीताल हाईवे स्थित रोडवेज के पास कुछ युवकों ने थार की छत पर चढ़कर हाथों में बीयर की बोतलें लेकर जमकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों ने युवकों का विरोध करते हुए उन्हें ऐसा करने से रोका और तुरंत पुलिस को सूचना दी तो पुलिस के पहुंचने से पहले ही थार सवार सभी युवक वहां से फरार हो गए।
bhUpi Panwar119,530 views • 1 month ago

ऋषिकेश चीला बैराज मार्ग पर सोमवार को दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक वाहन चालक घबरा गया और चीला नदी में कूद गया। चालक को नदी में कूदता देख मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत नदी में उतरकर उसका रेस्क्यू किया और सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
bhUpi Panwar218,795 views • 2 months ago

उत्तराखंड और हिमाचल पुलिस संज्ञान ले। पहाड़ के लोगों को गाली देकर या उनके राज्यों का अपमान करके कोई बड़ा नहीं बन जाता। हम वही लोग हैं जो आपदाओं और भूस्खलनों के बीच भी सिर उठाकर जीना जानते हैं, किसी के आगे हाथ फैलाना नहीं। देवभूमि के लोग सही को सही और गलत को गलत कहने का साहस रखते हैं। हमारी विनम्रता को कमजोरी समझने की भूल न करें। Uttarakhand Police Himachal Pradesh Police
bhUpi Panwar104,231 views • 2 months ago

ऊधम सिंह नगर जिले के थाना केलाखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर में कट गिलहरी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही केलाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया।
bhUpi Panwar45,938 views • 1 month ago
