
Bhupi Panwar
@askbhupi • 18,459 subscribers
Delivering the latest news, weather alerts, and ground reports from Devbhoomi Uttarakhand. Follow for real-time updates and authentic local stories.
Shorts
Videos

दिलेर मेहंदी पर फूटा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का गुस्सा उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के दौरान मशहूर पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी को भजन गाने के लिए बुलाया गया था। जहां मौजूद मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, बोल तो पा नहीं रहे गाना क्या गाओगे! आखिर क्यों नहीं बोल पा रहे थे दिलेर मेहंदी?
Bhupi Panwar1,120,040 просмотров • 11 дней назад

दलेर मेहंदी विवाद पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने रखा अपना पक्ष उत्तराखंड में दलेर मेहंदी के कार्यक्रम को लेकर उठे विवाद के बीच कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि दलेर मेहंदी एक बड़े नाम और बड़े गायक हैं, इसी वजह से उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। उन्हें लगा कि दलेर मेहंदी लाइव गाने के बजाय लिप-सिंक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रतिनिधि और मेला कमेटी का सदस्य होने के नाते उन पर लोगों की ओर से यह दबाव था कि वे इस बारे में सवाल करें। उन्होंने एंकर से कहा कि लोग दलेर मेहंदी को सुनने आए हैं, उनकी टीम को नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति में दलेर मेहंदी को खुद गाना चाहिए। बाद में एंकर ने उन्हें बताया कि सभी संगीतकारों को निर्देश दिया गया था कि वे केवल हाथों से एक्शन करते रहें और गाना चलता रहे।
Bhupi Panwar422,770 просмотров • 8 дней назад

गाना आपके गाया नहीं जा रहा और नखरे आपके इतने माँ कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी के कार्यक्रम में आरोप है कि दलेर मेहंदी नशे की हालत में मंच पर पहुंचे और ठीक से बातचीत भी नहीं कर पा रहे थे। इतना ही नहीं, पुराने ऑडियो को पीछे से चलाकर उसी पर लिप्सिंग करने की बात भी सामने आई और यह देखकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी को फटकार लगा दी।
Bhupi Panwar233,274 просмотров • 10 дней назад

तेरी मां *#* दूंगा मैं आर्मी वाला हूं 🚨 देहरादून के जोगीवाला में खुद को आर्मी का जवान बताने वाले एक व्यक्ति ने एक डिलीवरी बॉय के साथ जमकर मारपीट की। डिलीवरी बॉय लगातार माफी मांगता रहा, लेकिन व्यक्ति का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसे लात-घूंसों से पीटता रहा।
Bhupi Panwar364,409 просмотров • 1 месяц назад

काठगोदाम स्थित गौला पुल से एक बुजुर्ग के नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी।
Bhupi Panwar382,482 просмотров • 1 месяц назад

सॉरी मम्मी, अब और सहन नहीं होता… अपनी जान देने से पहले सृष्टि कंडारी ने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी मां को संबोधित करते हुए कहा, "सॉरी मम्मी, अब और सहन नहीं होता।" श्रीकोट की सृष्टि कंडारी की शादी नवंबर 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुई थी. सौरभ सचिवालय सेवा में कार्यरत बताए जा रहे हैं, जबकि सृष्टि पौड़ी के श्रीकोट क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका थीं।
Bhupi Panwar514,623 просмотров • 3 месяцев назад

समरवैली स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ देहरादून के समरवैली स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा से कथित छेड़छाड़ का मामला शुक्रवार को गरमा गया। छात्रा की मां ने स्कूल के भौतिक विज्ञान के शिक्षक पर करीब डेढ़ माह से बेटी को परेशान करने और अनुचित तरीके से छूने के आरोप लगाए हैं। मामले में शिक्षक पर कार्रवाई को लेकर अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर नाराजगी जताई। छात्रा की मां के अनुसार, उन्होंने 15 अक्टूबर को प्रधानाचार्य को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत पर छात्रा समेत करीब 15 छात्राओं के हस्ताक्षर होने का दावा किया गया है। मां का आरोप है कि शिकायत के बावजूद शुरुआत में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई और उनकी बेटी पर मामला खत्म करने का दबाव बनाया गया। मां ने बताया कि बेटी ने उन्हें शिक्षक के अनुचित व्यवहार के बारे में जानकारी दी थी। उनका आरोप है कि शिक्षक कक्षा की अन्य छात्राओं के साथ भी इसी तरह का व्यवहार करता था। उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर को स्कूल पहुंचने में देरी होने पर शिक्षक उनकी बेटी को धक्का देते हुए प्रधानाचार्य कक्ष तक ले गया था। इसके बाद बेटी से पूरी जानकारी मिलने पर उन्होंने अगले दिन स्कूल पहुंचकर लिखित शिकायत दी। मां का आरोप है कि शिकायत के बाद प्रधानाचार्य ने छात्रा की सुरक्षा का भरोसा देते हुए शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी। हालांकि, कुछ दिन बाद छात्रा को प्रधानाचार्य कक्ष में बुलाया गया, जहां कथित तौर पर उसे ही गलत ठहराने का प्रयास किया गया। मां ने यह भी आरोप लगाया कि छात्रा पर उसकी और उसके भाई की पढ़ाई प्रभावित होने का दबाव बनाया गया और बीच सत्र में दूसरे स्कूल में दाखिला मिलने में परेशानी की बात कही गई। मां के अनुसार, मामले को खत्म कराने के प्रयास में खेलों से जुड़े कुछ बाहरी लोगों को भी शामिल किया गया, जिससे वह मामला जो स्कूल प्रबंधन और परिवार के बीच था, अन्य लोगों तक पहुंच गया। इसी से नाराज होकर वह शुक्रवार को स्कूल पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल का गेट अंदर से बंद कर दिया गया और पुलिस को बुलाया गया। मां का कहना है कि उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दिए जाने की जानकारी दी, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने शिकायत दिखाने से इनकार किया। परिवार ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और स्कूल प्रबंधन की ओर से प्रार्थना सभा में सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। छात्रा की मां के अनुसार, वह शनिवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों और जिलाधिकारी से मुलाकात कर मामले की शिकायत करेंगी वहीं, स्कूल के प्रधानाचार्य सोनू कुंद्रा ने आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि 15 अक्टूबर को शिकायत प्राप्त हुई थी और उसके आधार पर मामले की जांच की गई। प्रधानाचार्य के अनुसार, 16 अक्टूबर को ही संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया था। उनका कहना है कि कार्रवाई किए जाने के बावजूद अब बिना वजह मामले को तूल दिया जा रहा है।
Bhupi Panwar28,601 просмотров • 6 дней назад

देहरादून के तिब्बती मार्केट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि 18 जुलाई की शाम एक पुलिस अधिकारी ने सड़क किनारे फल बेच रहे बुजुर्ग विक्रेता से मारपीट की। वीडियो बना रहे युवक ने कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि मारपीट नहीं, नियमों के तहत चालान होना चाहिए। वहीं, अधिकारी का कहना है कि वे अतिक्रमण हटाने के आदेशों का पालन कर रहे थे।
Bhupi Panwar329,052 просмотров • 3 месяцев назад

पहला चुराया फोन, अब चोर मांग रहा पासवर्ड देहरादून से चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर @kaushiki_28 ने वीडियो शेयर कर अपनी आपबीती बताई है। आरोप है कि पहले चोर उनका मोबाइल फोन चुराकर ले गया और अब उसी फोन को अनलॉक करने के लिए मैसेज कर पासवर्ड मांग रहा है। चोर की इस हरकत ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए?
Bhupi Panwar50,846 просмотров • 23 дней назад

सड़क पर गिरी महिला को छोड़कर भागा बाइक सवार रुद्रपुर में बाइक सवार पुलिस चेकिंग से बचने के प्रयास में आगे निकल गया, इसी दौरान बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई लेकिन बाइक सवार गाड़ी रोकने की बजाय आगे निकल गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और महिला को उठाकर संभाला तथा उसका हालचाल जाना।
Bhupi Panwar29,902 просмотров • 13 дней назад

ऋषिकेश चीला बैराज मार्ग पर सोमवार को दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक वाहन चालक घबरा गया और चीला नदी में कूद गया। चालक को नदी में कूदता देख मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत नदी में उतरकर उसका रेस्क्यू किया और सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
bhUpi Panwar218,795 просмотров • 4 месяцев назад

सड़क पर खड़ी महिला को मैंने कहां-कहां पहुंचा दिया। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के आरोपों पर उनके पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू ने सफाई देते हुए कहा कि मंत्री द्वारा जारी की गई कथित ऑडियो AI से बनाई गई है और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं। साहू ने कहा कि रेखा आर्य उस दौर को भूल गई हैं, जब उन्होंने उन्हें राजनीतिक मुकाम तक पहुंचाने में मदद की थी। उन्होंने कहा, “तुम वो दिन भूल गई कि मैंने तुम्हें कहां से कहां खड़ा किया है। सड़क पर खड़ी महिला को मैंने कहां से कहां पहुंचा दिया।” साहू ने दावा किया कि शादी के समय रेखा आर्य के पास दो सलवार-कुर्ते थे और उन्होंने 17 वर्षों तक उनके राजनीतिक सफर में साथ दिया। इसके साथ ही साहू ने रेखा आर्य पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए करीब 210 करोड़ रुपये की संपत्ति का दावा किया और कहा कि जल्द ही वह दस्तावेजों के साथ पूरे मामले की “कलई खोलेंगे।” उन्होंने मुख्यमंत्री से किसी भी जांच एजेंसी से मामले की जांच कराने की अपील की।
Bhupi Panwar23,087 просмотров • 14 дней назад

उत्तराखंड के रुद्रपुर में दिल्ली-नैनीताल हाईवे स्थित रोडवेज के पास कुछ युवकों ने थार की छत पर चढ़कर हाथों में बीयर की बोतलें लेकर जमकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों ने युवकों का विरोध करते हुए उन्हें ऐसा करने से रोका और तुरंत पुलिस को सूचना दी तो पुलिस के पहुंचने से पहले ही थार सवार सभी युवक वहां से फरार हो गए।
Bhupi Panwar119,589 просмотров • 2 месяцев назад