
Rajesh Sahu
@askrajeshsahu • 87,933 subscribers
सहज। शालीन। सभ्य। Journalist at @DainikBhaskar | Ex - @moliticsindia | https://t.co/piUKTQH403 | इलाहाबाद यूनिवर्सिटी। ट्वीट पूर्णतः निजी।
Shorts
Videos

कुंडा विधायक राजा भैया ने दशहरा के अवसर पर शस्त्र पूजन किया है। राजा के समर्थक लोग आज बेती कोठी पर अपने शस्त्र लेकर पहुंचे थे। इन हथियारों की संख्या 500 से ज्यादा रही, इसमें देसी-विदेशी दोनों तरह के हथियार शामिल हैं। असल में पिछले साल 3 जून 2025 को राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने पीएमओ को लेटर लिखकर कहा था कि राजा के पास अवैध विदेशी हथियारों का जखीरा है। इस आरोप के बाद ही राजा ने पिछले साल दशहरा से शस्त्र पूजन की परंपरा शुरू कर दी है।
Rajesh Sahu213,366 views • 12 days ago

श्रद्धा दुबे को जब नागपुर से गिरफ्तार किया गया, ये तब का वीडियो है। श्रद्धा पूछ रही कि आगे बैठ जाऊं? पुलिस ने कहा कि पीछे बैठिए। श्रद्धा कहने लगी कि बहन को बीच में बैठने दीजिए, सांस लेने में दिक्कत है, लेकिन पुलिस ने कहा कि पीछे बैठ जाइए। दवा दिलवाएंगे। देखिए, किसी तरह को कोई टेंशन नहीं दिख रहा।
Rajesh Sahu173,418 views • 12 days ago

दरोगा अनु का जो वीडियो वायरल किया गया था, वह महज 3 सेकंड का काटकर किया गया था। अनु ने जो QR लगाया था वह कोई पेमेंट वाला नहीं बल्कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट का था। अमित किलोर ने वीडियो बनाया और फिर वायरल किया। बाद में अमित ने वीडियो डिलीट किया और अनु के भाई से माफ़ी मांगी।
Rajesh Sahu565,871 views • 2 months ago

16 मार्च को मिर्जापुर से 15 साल के एक लड़के का वीडियो सामने आया। लड़का कुत्ते की तरह भौंक रहा था। लगातार लार टपक रही थी। पानी तक नहीं पी पा रहा था। यह सब इसलिए हो रहा था, क्योंकि लड़के को दिसंबर में एक कुत्ते ने काटा था। तब उसने रेबीज के इंजेक्शन नहीं लगवाए थे। डॉक्टर ने कह दिया- इसे कालकोठरी में बंद कर दो, 3-4 दिन में खत्म हो जाएगा। अपाहिज पिता यह सुनकर हिम्मत हार बैठे। इस घटना को 4 महीने बीत चुके हैं। अब करन पूरी तरह से स्वस्थ्य है, स्कूल पढ़ने जाता है। रेबीज की लास्ट स्टेज को मात देकर जिंदा बचने की यह यूपी की पहली घटना मानी जा रही है। हमने इस दुर्लभ मामले पर मिर्जापुर से ग्राउंड रिपोर्ट की है। आप भास्कर पर देख व पढ़ सकते हैं:
Rajesh Sahu559,271 views • 2 months ago

वीडियो आज का है। बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस (15203) में टीटी इस तरह से पिटाई कर रहा। रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw जी, बताएं कि क्या इन लोगों को ऐसे पीटने की आजादी है? क्या टीटी के नाम पर गुंडे रखे गए हैं? ये सिस्टम में क्यों है? वीडियो साफ है, कार्रवाई कीजिए। और हां, जनता को कीड़े-मकोड़े समझना बंद कीजिए। यह सब देखकर गुस्सा आता है। Ministry of Railways Northern Railway
Rajesh Sahu4,872,625 views • 2 years ago

मुझे प्रेग्नेंट करिए, 8 लाख रुपए लीजिए " फेसबुक पर इस कैप्शन के साथ महिलाओं के खूब वीडियो आते हैं। कुछ में मेरी विधवा बेटी से शादी, मेरी बेटी को बच्चा, ऐसे तमाम वीडियो दिखते हैं। ये सब मजदूर टाइप व बुजुर्गों के फेसबुक फीड में ज्यादा आते हैं। क्योंकि इनका इंटरेस्ट ऐसे पोस्ट में दिख जाता है। उत्सुकता बस कई बार कमेंट बॉक्स खोलता हूं तो सैकड़ों लोग अपना नंबर दिए रहते हैं। ऐसे ही बिहार के ये भाई साहब थे। प्रेग्नेंट करके 8 लाख रुपये लेना चाहते थे। इसलिए नंबर दे दिया। इन्हें फोन आया और 800 रुपए देने को कहा। उसने कहा कि कागज बन जाए, ताकि फंसने वाली बात न हो। भाई ने 2 दिन की मजदूरी भेज दी। इसके बाद फंसते चले गए। वीडियो में देख लीजिए। आप लोग अपने आसपास के लोगों को बताया करिए कि ये सब फ्रॉड है। ऐसे ही प्रेग्नेंट करने की इच्छा न पाले, वरना कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं बचेंगे।
Rajesh Sahu368,245 views • 3 months ago

फिरोजाबाद के अंकित राठौर ने लखनऊ के लोहिया हॉस्पिटल में पेट का ऑपरेशन करवाया। ड्रिप के लिए जो विगो लगता है वह गलत लग गया। अगले दिन हाथ सूज गया। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने हाथ की सर्जरी कर दी। हाथ में सड़न फैल गई। हाथ काटना पड़ा। सड़न नहीं रुकी, दोबारा हाथ काटना पड़ा। परिवार ने इसकी शिकायत सीएमओ, डिप्टी सीएम, सीएम तक की। कहीं न्याय नहीं मिला। यहां तक की डिप्टी सीएम के घर पर एक डॉक्टर ने कह दिया कि ये लड़का हाथ इधर-उधर किया होगा, इसीलिए दिक्कत हुई। बच्चे की मां इसके जवाब में रोते हुए कहती हैं- जब वह बेहोश था, फिर हाथ इधर उधर कैसे कर सकता है। इन लोगों ने मेरे इकलौते बेटे का जीवन खराब कर दिया। अब हम न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। आर्थिक रूप से कमजोर यह परिवार लखनऊ में अधिकारियों और नेताओं की चौखट के चक्कर काट रहा। कहीं भी न्याय नहीं मिल रहा। पूरी खबर भास्कर पर देखिए:
Rajesh Sahu213,730 views • 2 months ago

प्रयागराज में लॉज में दो छात्राओं को बाल पकड़कर पीटा गया। पीटने वाला लॉज मालिक का बेटा दीपक द्विवेदी है। छात्राएं लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। छात्राओं का आरोप है कि लॉज मालिक का बेटा गंदी नीयत से कॉल-मैसेज कर परेशान करता है। 18 मई की रात उसने कमरे में घुसने की कोशिश की। मना करने पर उसे और पास में रहने वाली एक अन्य छात्रा को बेरहमी से पीटा। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल गई।
Rajesh Sahu397,172 views • 5 months ago

यूपी विधानसभा में राम मंदिर में दान चोरी के मसले पर सपा ने हंगामा किया और फिर नारेबाजी करते हुए अपनी सीट पर खड़े हो गए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा- "अच्छा लग रहा है कि शाहिद मंजूर और जाहिद बेग भी राम मंदिर की बात कर रहे हैं। इन्होंने राम मंदिर का विरोध किया था। अगर आपने चंदा दिया है तो रसीद लेकर आइए। जरा देखें कि आपका कितना पैसा चोरी हुआ है।"
Rajesh Sahu192,053 views • 2 months ago

फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव पर नोएडा की पार्टियों में नशे के लिए सांप के जहर के इस्तेमाल का आरोप लगा। सवाल उठा कि क्या यूपी में स्नेक बाइट यानी सांप के जहर का नशा किया जा रहा? अगर हां, तो लोग इस जानलेवा नशे की तरफ क्यों जा रहे? इसका नेटवर्क कितना बड़ा है? दैनिक भास्कर ने नशे के इस कारोबार और बढ़ते ट्रेंड को एक्सपोज करने के लिए इन्वेस्टिगेशन शुरू किया। रिपोर्टर नोएडा और दिल्ली-NCR के कई क्लबों में गए। नशा करने वालों से जान-पहचान बढ़ाई। हमें इनपुट मिला कि दिल्ली-NCR में स्नेक बाइट पार्टियां बढ़ रही हैं, जिनमें यूपी के युवा भी पहुंच रहे हैं। पूरी रिपोर्ट भास्कर पर देखिए;
Rajesh Sahu152,941 views • 2 months ago

स्मार्ट क्लासरूम। डिजिटल स्क्रीन पर बच्चे समझ रहे कि AI काम कैसे करता है? कंप्यूटर के सामने बैठे बच्चों के कानों पर हेडफोन और मुंह के सामने माइक। क्लास की दीवारों पर सिलेबस को समझाने वाली पेटिंग। बाहर कैंपस में हर तरफ हरियाली। ये सीन हाईक्लास प्राइवेट स्कूल का नहीं है। हम बात कर रहे हैं मिर्जापुर के पीएम श्री कंपोजिट स्कूल की। हर दिन स्कूल में 200 बच्चे पढ़ने आते हैं। इस स्कूल में पढ़ाई का जो माहौल आज दिख रहा है, वो 2016 तक नहीं था। तब बिल्डिंग खंडहर थी, कमरे में बच्चों के बैठने की जगह तक नहीं थी। बाउंड्री वाॅल नहीं होने से शाम होते ही ये जगह शराबियों का अड्डा बन जाती। धीरे-धीरे अभिभावक भी बच्चों को स्कूल भेजने से डरने लगे। तब स्कूल की प्रिंसिपल बनी मधुरिमा तिवारी। स्कूल को स्मार्ट बनाने के लिए उन्होंने अधिकारियों से मदद ली। घर-घर जाकर अभिभावकों को अच्छी पढ़ाई और माहौल का भरोसा दिलाया। फिर जो कहा, वो करके भी दिखाया। इसके लिए मधुरिमा को राष्ट्रपति की तरफ से बेस्ट टीचर का अवॉर्ड मिला। शिक्षक दिवस के मौके पर हमने स्कूल से रिपोर्ट की है। पूरी रिपोर्ट भास्कर पर देख सकते हैं:
Rajesh Sahu111,265 views • 1 month ago

जबलपुर में क्रूज के पलटने से पहले का वीडियो है। अचानक मौसम खराब हुआ और तेज हवाएं चलने लगी। लोग इस वक्त को इंज्वॉय कर रहे थे। किसी ने लाइफ सपोर्ट जैकेट नहीं पहना था। हालांकि बाद में लोगों ने पहना। इस वजह से करीब 25 लोगों की जान बच पाई। अभी तक 9 लाशें मिली हैं। कुछ लोग लापता हैं।
Rajesh Sahu332,158 views • 6 months ago

दिल्ली में प्रदर्शनकारी लोगों पर पर एक व्यक्ति सादे ड्रेस में लाठी मारता दिखा। कहा गया कि उसका नाम हनी डागर है। उसका इंस्टाग्राम अकाउंट निकाल लिया। अब पता चला कि जिसका अकाउंट सर्कुलेट हो रहा वह तो गाजियाबाद का हनी डागर है। हनी को अब लगातार धमकियां मिल रहीं। उन्होंने अपना अकाउंट ही डिलीट कर दिया है। पूरी स्टोरी भास्कर पर देखिएः
Rajesh Sahu180,484 views • 3 months ago
