
Rajesh Sahu
@askrajeshsahu • 86,463 subscribers
सहज। शालीन। सभ्य। Journalist at @DainikBhaskar | Ex - @moliticsindia | https://t.co/piUKTQH403 | इलाहाबाद यूनिवर्सिटी। ट्वीट पूर्णतः निजी।
Shorts
Videos

मुझे प्रेग्नेंट करिए, 8 लाख रुपए लीजिए " फेसबुक पर इस कैप्शन के साथ महिलाओं के खूब वीडियो आते हैं। कुछ में मेरी विधवा बेटी से शादी, मेरी बेटी को बच्चा, ऐसे तमाम वीडियो दिखते हैं। ये सब मजदूर टाइप व बुजुर्गों के फेसबुक फीड में ज्यादा आते हैं। क्योंकि इनका इंटरेस्ट ऐसे पोस्ट में दिख जाता है। उत्सुकता बस कई बार कमेंट बॉक्स खोलता हूं तो सैकड़ों लोग अपना नंबर दिए रहते हैं। ऐसे ही बिहार के ये भाई साहब थे। प्रेग्नेंट करके 8 लाख रुपये लेना चाहते थे। इसलिए नंबर दे दिया। इन्हें फोन आया और 800 रुपए देने को कहा। उसने कहा कि कागज बन जाए, ताकि फंसने वाली बात न हो। भाई ने 2 दिन की मजदूरी भेज दी। इसके बाद फंसते चले गए। वीडियो में देख लीजिए। आप लोग अपने आसपास के लोगों को बताया करिए कि ये सब फ्रॉड है। ऐसे ही प्रेग्नेंट करने की इच्छा न पाले, वरना कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं बचेंगे।
Rajesh Sahu359,529 次观看 • 3 天前

कल प्रयागराज में युवाओं के प्रदर्शन के दौरान हमारे प्रयागराज के ब्यूरो चीफ फरहद खान भाई भी निशाने पर आ गए। फरहद भाई शहर के दिग्गज रिपोर्टर हैं। 25 साल से अपनी धारदार रिपोर्टिंग से शहर को एक्सक्लूसिव खबरों से अवगत करवाते रहे हैं। कुंभ में भगदड़ मची थी, फरहद भाई के पिता हॉस्पिटल में थे, इसके बावजूद रात के 2 बजे वो पोस्टमार्टम हाउस में डटे थे। माइक देखते ही पीछे पड़ जाने की यह आदत ठीक नहीं है। दैनिक भास्कर युवाओं से जुड़े हर आंदोलन को बहुत मजबूती से दिखाता रहा है।
Rajesh Sahu36,862 次观看 • 4 天前

चाची अयोध्या में दर्शन करने आई थी। झोला रखकर पूजा करने पहुंची। झोले में पैसे के साथ मंगल सूत्र भी रख दिया। बाहर आई तो मंगलसूत्र गायब था। अब चाची दुकान वाले से भिड़ी हुई हैं। दुकान वाले का कहना है कि मंगल सूत्र नहीं था, सिर्फ पैसा ही था। चाची कह रही कि 30-40 रुपया था, दुकान वाला कह रहा कि 240 रुपया था, वही देखो दे दिया है। लेकिन चाची मंगल सूत्र के लिए अड़ी हैं। कुछ देर नाटक देखने के बाद अपन चल दिया। बाद में क्या हुआ, भगवान श्रीराम जानें। 😉
Rajesh Sahu101,529 次观看 • 13 天前

प्रयागराज में लॉज में दो छात्राओं को बाल पकड़कर पीटा गया। पीटने वाला लॉज मालिक का बेटा दीपक द्विवेदी है। छात्राएं लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। छात्राओं का आरोप है कि लॉज मालिक का बेटा गंदी नीयत से कॉल-मैसेज कर परेशान करता है। 18 मई की रात उसने कमरे में घुसने की कोशिश की। मना करने पर उसे और पास में रहने वाली एक अन्य छात्रा को बेरहमी से पीटा। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल गई।
Rajesh Sahu397,004 次观看 • 2 个月前

वीडियो आज का है। बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस (15203) में टीटी इस तरह से पिटाई कर रहा। रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw जी, बताएं कि क्या इन लोगों को ऐसे पीटने की आजादी है? क्या टीटी के नाम पर गुंडे रखे गए हैं? ये सिस्टम में क्यों है? वीडियो साफ है, कार्रवाई कीजिए। और हां, जनता को कीड़े-मकोड़े समझना बंद कीजिए। यह सब देखकर गुस्सा आता है। Ministry of Railways Northern Railway
Rajesh Sahu4,870,799 次观看 • 2 年前

अयोध्या में 2024 में मंदिर के उद्धाटन के बाद वॉटर मेट्रो की शुरुआत हुई। करीब 12 करोड़ रुपए का यह मेट्रो कोच्चि से आया था। इसे अयोध्या में राम घाट से गुप्तार घाट तक चलना था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। 14 किलोमीटर के बजाय यह मेट्रो करीब 2 किलोमीटर के एरिया में ही घूमता रहा। धीरे-धीरे वहां भी यह बंद हो गया। कभी कम पानी की बात कही गई तो कभी अत्यधिक पानी। पिछले 3 महीनों से यह उसी जगह पर खड़ा है। आगे कब चलेगा इसका जवाब कंपनी के पास भी नहीं है। इसके नहीं चलने के पीछे एक मुख्य वजह इसका किराया भी है। पर्यटन विभाग के पास जब यह था तब 150 रुपए किराया लगता था। प्राइवेट कंपनी को हैंडओवर हुआ तो किराया दोगुना हो गया। पूरी रिपोर्ट भास्कर पर देखिए:
Rajesh Sahu161,300 次观看 • 1 个月前

जबलपुर में क्रूज के पलटने से पहले का वीडियो है। अचानक मौसम खराब हुआ और तेज हवाएं चलने लगी। लोग इस वक्त को इंज्वॉय कर रहे थे। किसी ने लाइफ सपोर्ट जैकेट नहीं पहना था। हालांकि बाद में लोगों ने पहना। इस वजह से करीब 25 लोगों की जान बच पाई। अभी तक 9 लाशें मिली हैं। कुछ लोग लापता हैं।
Rajesh Sahu332,158 次观看 • 3 个月前