
Shivani Sahu
@askshivanisahu • 25,123 subscribers
इलाहाबादी | विवाद पसंद नहीं।
Shorts
Videos

यूपी में विधायक खुद विकास के नाम पर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए ये अनुशंसा-पत्र तभी लिखते हैं, जब इन्हें 35% से 40% कमीशन मिलता है। भास्कर ने ऐसे ही दो विधायकों का स्टिंग किया है। एक भाजपा जय मंगल कन्नौजिया हैं, एक सपा से पूजा सरोज।
Shivani Sahu368,472 Aufrufe • vor 11 Tagen

हरदोई में एक युवक को सांप ने डस लिया। बड़े भाई ने लिफ्ट लेकर उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। युवक की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने हिदायत दी कि उसे किसी भी कीमत पर सोने न दिया जाए। इसके बाद युवक के बड़े भाई ने उसके गाल पर लगातार 150 से ज्यादा थप्पड़ मारे, ताकि उसे नींद ना आए। बड़े भाई ने युवक को 1 घंटे तक सोने नहीं दिया। डॉक्टरों ने युवक को 15 एंटी-वेनम के इंजेक्शन दिए, जिसके बाद उसकी जान बच सकी। हालांकि, सामान्य तौर पर 5 एंटी वेनम में ही मरीज को बचाया जा सकता है।
Shivani Sahu678,602 Aufrufe • vor 1 Monat

प्रयागराज के नैनी ब्रिज पर आप 1 घंटे खड़े रह जाएंगे तो ऐसे नमूने मिल जाएंगे। इनके प्रति कोई सिंपैथी भी नहीं है अब।
Shivani Sahu1,628,730 Aufrufe • vor 2 Monaten

‘जो कहोगे, वही पद देंगे। महामंडलेश्वर बना देंगे। जगतगुरु भी बना सकते हैं। बस 20 लाख रुपए का व्यवहार करना होगा। आश्रम खोलना है, जमीन अखाड़े के नाम पर होगी। देखरेख और संचालन आप ही करना।’ ये ऑफर रिपोर्टर को देश के तीन बड़े अखाड़ों में ऊंचे पदों पर बैठे महंतों ने अलग-अलग मुलाकातों में दिया। रिपोर्टर ने खुद को अमेरिका से लौटा IT प्रोफेशनल बताया। कहा कि पिछले 15-20 साल से अमेरिका के क्यूपर्टिनो में नौकरी की। वाइस प्रेसिडेंट बना। खूब पैसा कमाया। उज्जैन और मेरठ में जमीन भी है। अब कॉर्पोरेट लाइफ से मन भर गया। सब छोड़कर धर्म की राह पर चलना है। सामान्य साधु नहीं, सीधे महामंडलेश्वर बनना है। इसके लिए पैसा या जमीन कुछ भी दे सकते हैं। पड़ताल जूना, निर्वाणी और निर्मोही अखाड़े में हुई। तीनों अखाड़ों के महंत-श्रीमहंत से फोन पर बात की। मिलने का वक्त तय हुआ। नासिक और हरिद्वार में मुलाकात हुई। हर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाने की अपनी-अपनी शर्तें और प्रक्रिया है, लेकिन भास्कर इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि ये अखाड़े पैसों और जमीन के बदले महामंडलेश्वर का पद दे रहे हैं।
Shivani Sahu165,559 Aufrufe • vor 1 Monat

यूपी में विधायकों ने अपना कमीशन सेट कर रखा है तो अधिकारी कैसे पीछे रहते! अधिकारियों ने भी अपना 7% कमिशन सेट कर रखा है. मतलब 40-50% विधायक लोग ले ले रहे हैं, 7% अधिकारी लोग ले रहे. बीच में कहीं और लोग होंगे! काम कितने परसेंट बजट में हो रहा है सोचने वाली बात है.
Shivani Sahu38,966 Aufrufe • vor 9 Tagen

खान सर का पैसा देने का तरीका देखिए, किसी ने सही कहा है, जिसके पास पैसा होता है वह बड़ी अदब से पेश आता है.
Shivani Sahu1,641,909 Aufrufe • vor 1 Jahr

गोंडा में घाघरा नदी किनारे काम कर रहे एक युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ ने युवक का पैर अपने जबड़े में पकड़ लिया। करीब एक मिनट तक उसे नदी की ओर खींचने की कोशिश करता रहा। तभी साथ काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। एक साथी ने मगरमच्छ के सिर पर हथौड़े से वार किया, जिसके बाद उसने युवक को छोड़ दिया। काफी प्रयास के बाद मगरमच्छ नदी में वापस चला गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
Shivani Sahu254,724 Aufrufe • vor 2 Monaten

अपने भाई अबान अहमद को मिट्टी देने के बाद फफककर रो पड़ा अली अहमद। भाई उमर ने गले लगाकर ढांढस बंधाया। अबान पिछले एक साल में अली अहमद से जेल में 49 बार मिलने गया था। वह अपने भाई के लिए किताबें व जरूरत के समान लेकर जाता था। 4 साल बाद ये भाई आपस में मिले थे, वह भी भाई की मौत पर।
Shivani Sahu119,195 Aufrufe • vor 1 Monat

ये कोई शादाब है, बारात लेकर आया, दहेज के लिए हंगामा करने लगा, कहने लगा कि डेढ़ लाख नकद चाहिए. लड़की ने शादी से ही मना कर दिया. अब बारात बिना दुल्हन के वापस जा रही. इसे शर्मिंदगी भी है लेकिन लालच खत्म नहीं हुई है. ऐसे-ऐसे तो लोग हैं समाज में. मेरा बस चले तो इन लोगों की शादी पर ही बैन लगवा दूं.
Shivani Sahu25,556 Aufrufe • vor 8 Tagen

भोजपुरी फिल्मों में VFX का बजट कम रहता है, रिजल्ट भी उसी तरह का आता है. 😀
Shivani Sahu885,015 Aufrufe • vor 1 Jahr
1:13
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

पति पत्नी एक प्रोफेशन में हो तो काम की बात होती ही नहीं। 😂
Shivani Sahu769,775 Aufrufe • vor 2 Jahren

बस कॉन्फिडेंस देखिए। बाकी कुछ बताने की जरूरत तो है नहीं, आप तो जानते ही हैं। 😉
Shivani Sahu386,153 Aufrufe • vor 1 Jahr