
Shivani Sahu
@askshivanisahu • 24,641 subscribers
इलाहाबादी | विवाद पसंद नहीं।
Shorts
Videos
2:13
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

गोरे बच्चे की चाहत में नेपाली लड़कियों का सौदा हो रहा है। यूपी से सटे नेपाल बॉर्डर से इन लड़कियों को लाया जाता है। बिना शादी बच्चा करने के बदले दलाल को 1 करोड़ रुपए तक दिए जा रहे हैं। इसमें लड़की को केवल 20 से 25 लाख रुपए मिलते हैं। ऐसे दंपती जिनकी संतान नहीं है, उनमें बच्चा करने का नया ट्रेंड देखने को मिला है। ये IVF से बच्चा करने के बजाय नेपाली युवतियों से बच्चा कर रहे हैं। इनमें ज्यादातर मामले ऐसे दंपतियों के हैं, जहां महिला गर्भधारण करने में सक्षम नहीं है। IVF में केस बिगड़ने और बच्चे के कमजोर पैदा होने की आशंका भी रहती है। नेपाल से दलालों के जरिए मोटी रकम देकर लड़कियों को भारत लाया जाता है। उन्हें एक से डेढ़ साल तक यहीं रखा जाता है। संबंध बनाकर गर्भधारण कराया जाता है। बच्चा होने के बाद वापस नेपाल भेज दिया जाता है।
Shivani Sahu496,669 次观看 • 1 个月前

हरदोई में एक युवक को सांप ने डस लिया। बड़े भाई ने लिफ्ट लेकर उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। युवक की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने हिदायत दी कि उसे किसी भी कीमत पर सोने न दिया जाए। इसके बाद युवक के बड़े भाई ने उसके गाल पर लगातार 150 से ज्यादा थप्पड़ मारे, ताकि उसे नींद ना आए। बड़े भाई ने युवक को 1 घंटे तक सोने नहीं दिया। डॉक्टरों ने युवक को 15 एंटी-वेनम के इंजेक्शन दिए, जिसके बाद उसकी जान बच सकी। हालांकि, सामान्य तौर पर 5 एंटी वेनम में ही मरीज को बचाया जा सकता है।
Shivani Sahu678,787 次观看 • 2 个月前

ये देखकर आप माथा पकड़ लेंगे. ये अफगानिस्तान के मो. सादिक हैं. 4 पत्नियों से 70 बच्चे पैदा किया है, इसमें 58 जीवित हैं. सबसे छोटा अभी 3 महीने का है. अजीब यह कि इनके पास रहने को ढंग का मकान नहीं है. खाना बनाने की व्यवस्था नहीं है. कभी-कभी बच्चे भूखे रह जाते हैं. अब कहते हैं, अगर मुझे पता होता कि एक दिन मैं ऐसी परिस्थिति में आ जाऊंगा तो मैं कभी इतने बच्चे पैदा नहीं करता.
Shivani Sahu97,213 次观看 • 14 天前

मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। लेकिन, इस केस की एक ऐसी कहानी भी है, जिसका दर्द आज तक खत्म नहीं हुआ। 70 साल के ओमपाल के मकान में सौरभ राजपूत की हत्या हुई थी। 18 महीने बाद भी उनके घर का एक हिस्सा पुलिस ने ताला लगाकर सील रखा है। जिस मकान के किराए से कभी ओमपाल और उनकी पत्नी का बुढ़ापा गुजरता था, आज वही मकान उनके लिए परेशानी और बदनामी की वजह बन गया है। बातचीत में ओमपाल की आंखों भर आईं। उन्होंने हाथ जोड़कर पुलिस से कहा- अब तो हमारा घर खोल दो। अब क्यों बंद रखा है? ओमपाल ने कहा- हम घर को न किराए पर दे पा रहे और न ही बेच पा रहे हैं। रिश्तेदारों, पड़ोसियों और दोस्तों ने दूरी बना ली। लोग मुझे ऐसे देखते हैं, मानो हत्या मैंने की हो।
Shivani Sahu98,149 次观看 • 15 天前

अवध ग्रीन अपार्टमेंट में व्यवसायी और कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत के मामले में उसकी लिव-इन पार्टनर और मॉडल श्रद्धा दुबे आरोपी है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में श्रद्धा की बहन रश्मि और ड्राइवर पर भी मदद करने का आरोप है। तीनों के नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। श्रद्धा पर 25 हजार का इनाम घोषित हुआ है।
Shivani Sahu117,405 次观看 • 21 天前

पिता ने पहले बेटे का कोट ठीक किया, फिर जेब से कंघी निकालकर उसके बाल संवारे। इसके बाद जेब से एक पुड़िया निकालकर बेटे को खिलाया। बेटे ने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और इंटरव्यू देने अंदर चला गया। लोगों ने कहा- जीत कैसे नहीं होगी, जिसे भगवान ने खुद सजाया है... ये दृश्य किसी फिल्म का नहीं, बल्कि प्रयागराज के लोक सेवा आयोग के गेट का है। यहां UPPCS का इंटरव्यू चल रहा है और अभ्यर्थी इंटरव्यू देने पहुंच रहे हैं। पिता और बेटे के इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
Shivani Sahu101,942 次观看 • 1 个月前

गोंडा में घाघरा नदी किनारे काम कर रहे एक युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ ने युवक का पैर अपने जबड़े में पकड़ लिया। करीब एक मिनट तक उसे नदी की ओर खींचने की कोशिश करता रहा। तभी साथ काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। एक साथी ने मगरमच्छ के सिर पर हथौड़े से वार किया, जिसके बाद उसने युवक को छोड़ दिया। काफी प्रयास के बाद मगरमच्छ नदी में वापस चला गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
Shivani Sahu254,758 次观看 • 4 个月前

‘जो कहोगे, वही पद देंगे। महामंडलेश्वर बना देंगे। जगतगुरु भी बना सकते हैं। बस 20 लाख रुपए का व्यवहार करना होगा। आश्रम खोलना है, जमीन अखाड़े के नाम पर होगी। देखरेख और संचालन आप ही करना।’ ये ऑफर रिपोर्टर को देश के तीन बड़े अखाड़ों में ऊंचे पदों पर बैठे महंतों ने अलग-अलग मुलाकातों में दिया। रिपोर्टर ने खुद को अमेरिका से लौटा IT प्रोफेशनल बताया। कहा कि पिछले 15-20 साल से अमेरिका के क्यूपर्टिनो में नौकरी की। वाइस प्रेसिडेंट बना। खूब पैसा कमाया। उज्जैन और मेरठ में जमीन भी है। अब कॉर्पोरेट लाइफ से मन भर गया। सब छोड़कर धर्म की राह पर चलना है। सामान्य साधु नहीं, सीधे महामंडलेश्वर बनना है। इसके लिए पैसा या जमीन कुछ भी दे सकते हैं। पड़ताल जूना, निर्वाणी और निर्मोही अखाड़े में हुई। तीनों अखाड़ों के महंत-श्रीमहंत से फोन पर बात की। मिलने का वक्त तय हुआ। नासिक और हरिद्वार में मुलाकात हुई। हर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाने की अपनी-अपनी शर्तें और प्रक्रिया है, लेकिन भास्कर इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि ये अखाड़े पैसों और जमीन के बदले महामंडलेश्वर का पद दे रहे हैं।
Shivani Sahu165,777 次观看 • 2 个月前
1:13
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

अलीगढ़ में क्षत्रिय युवा करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव पर भीड़ ने हमला कर दिया। उन्हें सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर थप्पड़ और बेल्टें मारीं। इस दौरान सचिन हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखे। सचिन को बचाने आए उनके छोटे भाई और उसके दोस्त को भी लोगों ने मारकर घायल कर दिया। हमलावर सचिन को खींचकर अंबेडकर पार्क के अंदर ले गए। यहां उनसे वाल्मीकि समाज और डॉ. अंबेडकर के सम्मान में नारे लगवाए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सचिन को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है। घटना सिविल लाइंस इलाके के घंटाघर चौराहे की है।
Shivani Sahu84,352 次观看 • 1 个月前
