
Avinash Das
@avinashonly • 53,658 subscribers
Writer | Director
Shorts
Videos

दिबांग एनडीटीवी में मेरे बॉस थे। हम जैसे हमेशा उतावले रहने वाले युवाओं को तिरछी निगाहों से तौलते रहते थे, जो काम से ज़्यादा महत्वाकांक्षी नज़र आते थे। साथ में काम करते हुए हमारी उतनी बात नहीं हुई, जितनी बाद में हुई। मैं उन्हें पसंद करता हूं, प्यार करता हूं। उन्हें पिछले कई बरसों से आप एबीपी न्यूज़ पर देख रहे होंगे। अब वह अपना नया यूट्यूब चैनल लेकर आ रहे हैं, दिबांग ऑफ़िशियल। उनके चैनल को सब्सक्राइब कीजिएगा। इस समय उन जैसी तमाम आवाज़ें देश की ज़रूरत है।
Avinash Das165,305 次观看 • 24 天前

रायबरेली की बछरावां विधानसभा। कोई एक चौराहा। रात थी और दूर दूर तक अंधेरा। भीड़ ने अपने हाथों में रोशनी की ज़िम्मेदारी ली और जुगनू की तरह टिमटिमाती हुई प्रियंका गांधी बिना माइक के चमक उठीं, गरज उठीं। जब मैं इस दृश्य को देख रहा था, तब मेरे लिए ये महज़ एक दृश्य नहीं, पूरी की पूरी कविता थी।
Avinash Das574,665 次观看 • 2 年前

बस्तर से ये वीडियो आया है। सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु कुमार ने इस नोट के साथ इसे शेयर किया है। “छोटी-छोटी आदिवासी लड़कियों को पुलिस वालों ने कई दिन तक दिन-रात अपने साथ रखा और अपने बीच में ही सुलाया। उन्हें नक्सली वर्दी पहनाकर मार कर देश में फर्जी वाहवाही लूटने की कोशिश की। छत्तीसगढ़ के बस्तर में भाजपा सरकार के आने के बाद अचानक आदिवासियों को मारने का सिलसिला शुरू हो गया है। भाजपा देश के सामने ऐसा बताने की कोशिश कर रही है कि नक्सलवादियों को मिटाने के लिए बहुत जोर शोर से काम किया जा रहा है। लेकिन हकीकत यह है कि निर्दोष आदिवासियों को तेंदू पत्ता तोड़ते समय या घर में औरतों को धान कूटते समय पकड़ कर जंगल की तरफ ले जाकर बलात्कार करके गोली मार दी जा रही है। आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी का कहना है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा ने आदिवासी मुख्यमंत्री सिर्फ दिखावे के लिए रखा है असलियत में तो इसका मक़सद आदिवासियों को ख़त्म करके उनकी ज़मीनों पर पूंजीपतियों को क़ब्ज़ा करवाना है।”
Avinash Das126,927 次观看 • 2 年前
没有更多内容可加载