
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram
@AzadSamajParty • 251,176 subscribers
Official Twitter Account Of Aazad Samaj Party - Kanshi Ram.
Shorts
Videos

एक फार्म हाउस में मेरी हत्या करने का षड्यंत्र रचा गया है। मैं यह बात बहुत जिम्मेदारी से कह रहा हूं। मेरे पास जो सूचनाएं और स्रोत हैं, वे गलत नहीं हैं। मैं सरकार से मांग करता हूं कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए और हत्या की साजिश से लेकर बाराबंकी हिंसा में शामिल लोगों की भूमिका सामने लाई जाए। मैं अपने विरोधियों से भी कहना चाहता हूं—मौत तो एक दिन आनी है, मौत से डरकर जिया नहीं जा सकता। अगर मेरी मौत आपके हाथों लिखी होगी तो वह भी हो जाएगी, लेकिन अगर आप अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुए और मेरे लोगों ने मुझे ताकत, हिम्मत और मेरा साथ दे दिया, तो याद रखिए, आप जैसे गुंडों को उत्तर प्रदेश से पलायन करना पड़ेगा। आज सवाल सिर्फ मेरी सुरक्षा का नहीं है। जब सुरक्षा प्राप्त एक चुने हुए जनप्रतिनिधि और सांसद के साथ दिनदहाड़े पत्थरबाजी की जाए, पेट्रोल-डीजल जैसी ज्वलनशील चीजों से भरी बोतलों के जरिए गाड़ी में आग लगाने का प्रयास किया जाए और आरोपी इतने बेखौफ हों, तो सोचिए इस प्रदेश में दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों की सुरक्षा और न्याय की स्थिति क्या होगी? मैं अपने साथियों से भी कहना चाहता हूं—डरने की जरूरत नहीं है। संघर्ष जारी रहेगा। मौत से डरकर जिया नहीं जा सकता। जय भीम!
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram580,092 просмотров • 11 дней назад

क्या सरकारी पैसे पर एक ही धर्म का अधिकार है? कुंभ पर 7500 करोड़ रुपए खर्च करने वाली सरकार संत रविदास जी की जयंती पर ,फुले जी की जयंती और आंबेडकर जी की जयंती पर कितना खर्च करेगी? #LokSabha में महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Chandra Shekhar Aazad नगीना सासंद भाई चन्द्रशेखर आजाद जी #BudgetSession2025
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram552,942 просмотров • 1 год назад

लखनऊ के ईको गार्डन में पंचायत सहायकों की जायज़ माँगों के समर्थन में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Chandra Shekhar Aazad एवं नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्रशेखर आजाद जी ने ईको गार्डन से अंबेडकर पार्क तक कैंडल मार्च निकाला और परम पूज्य बाबा साहेब को नमन किया। #पंचायत_सहायक_संघर्ष
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram17,459 просмотров • 14 дней назад

कल 16 सितंबर 2026, सुबह 10 बजे — पूरे उत्तर प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन होगा। उत्तर प्रदेश की पार्टी लीडरशिप ने तय किया है कि प्रदेश के चार प्रमुख मांगो को लेकर कल 16 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण, संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस आंदोलन में संगठन/पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी, मंडल और जोन के साथी, प्रदेश एवं राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य, भाईचारा कमेटी तथा लीगल सेल के साथी पूरी ताकत और संख्या बल के साथ जिला मुख्यालय पहुंचेंगे और संबंधित अधिकारियों को अपना ज्ञापन सौंपेंगे। हमारी प्रमुख मांगें एवं मुद्दे— 01. उत्तर प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग। 02. लखनऊ के ईको गार्डन में आंदोलनरत पंचायत सहायकों की मांगों को तत्काल पूरा किया जाए और उनके साथ न्याय किया जाए। 03. 68,500 शिक्षक भर्ती में OBC वर्ग के अभ्यर्थियों की मेरिट एवं आरक्षण से जुड़े मुद्दों का न्यायपूर्ण समाधान किया जाए और प्रभावित अभ्यर्थियों को उनका अधिकार दिया जाए। 04. सहारनपुर और मुरादाबाद सहित प्रदेश में मुस्लिम समाज के धार्मिक स्थलों को अवैध बताकर गिराने की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए और संविधान एवं कानून के अनुरूप निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इन चारों प्रमुख मुद्दों को लेकर भीम आर्मी/आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेंगे। जय भीम | जय भारत | जय संविधान | जय भाईचारा
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram14,044 просмотров • 12 дней назад

उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा में भाजपा के कासना मंडल मंत्री ने मजदूर महिला सकीना और उसके बेटे सफीकुर्रहमान को चप्पल और डंडे से बुरी तरह पीटा। वही भाजपा, जो मंच से “बेटी बचाओ” का नारा देती है, उसके नेता सड़क पर बेटियों और उनके परिवार पर कहर बरपा रहे हैं! यह घटना सिर्फ एक महिला पर हमला नहीं, बल्कि भाजपा की दिखावटी नैतिकता और सत्ता के अहंकार का पर्दाफाश है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि भाजपा नेता किस तरह कानून को अपनी जागीर समझते हैं। Government of UP से हमारी मांगें हैं: * आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की जाए। * पीड़ित महिला और उसके बेटे को सुरक्षा और न्याय दिलाया जाए।
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram293,608 просмотров • 1 год назад

पेपर लीक और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर कल जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के दौरान हुई सरकारी बर्बरतापूर्ण कार्रवाई तथा जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलाने के आदेश के विरोध में भीम आर्मी–आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) 25 जुलाई को पूरे देश के जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन देगी।
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram42,592 просмотров • 2 месяцев назад

“मुझे सिर्फ 6 महीने के कार्यकाल का मौका दीजिए…” फिर तुलना कर लीजिए किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री से अगर 6 महीने में हक-वंचित, किसान, महिला, युवा और गरीबों की ज़िंदगी सुनहरी न हुई – तो मैं उसी दिन पद छोड़ दूँगा। ✅ हम 2000 रूपए किसान सम्मान निधि या 5 किलो राशन नहीं देंगे, लेकिन हम बच्चों को ऐसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देंगे जिसकी डिमांड पूरी दुनिया में होगी। ✅ प्राइमरी स्कूल से ही शानदार इंग्लिश और 6 भाषाओं की पढ़ाई, एवं संविधान की शिक्षा ताकि बचपन से ही समझ हो कि अपराध न करें, सम्मानजनक भाषा का प्रयोग करें और भेदभाव से दूर रहें। ✅ गाँव की महिलाओं और युवाओं के लिए रोज़गार। ✅ हर गरीब को बेहतर इलाज — ताकि किसी पिता, बेटे, बेटी की जान पैसों की कमी से न जाए। हमारा विज़न: सशक्त समाज, बराबरी वाला समाज।
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram163,148 просмотров • 1 год назад

भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं शोषितों वंचितों व महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक, विश्व रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती से शुरू हो रहे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सदस्यता अभियान से जुड़ें। 7292060060 पर मिस्ड कॉल करें, सदस्य बनें। #AmbedkarJayanti #राष्ट्रीय_पर्व #राष्ट्रीय_समानता_दिवस #संविधान_निर्माता_दिवस #AmbedkarJayanti2025 #BabasahebAmbedkar #जयभीम
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram171,709 просмотров • 1 год назад

हम परिवार से मिले बिना नहीं जायेगे। जो बातें स्पष्ट हैं, वो स्पष्ट हैं। हम परिवार से मिलेंगे, उनकी दुख-तकलीफें जानेंगे और उन्हें दूर करने के लिए अपने लोगों से बात करेंगे। इन तीन बातों पर हम कोई समझौता नहीं करेंगे। ठीक है, अगर आप इस पर सहमत हैं और वहाँ जाकर आप अपने वादे से नहीं बदले तो हम आपके साथ चलने को तैयार हैं। लेकिन अगर वहाँ जाकर आप कहेंगे कि हमें किसी से नहीं मिलने देंगे, तो यह समझ लीजिए कि प्रयागराज बहुत दूर नहीं है। #ReleaseChandraShekharAazad #ReleaseChandraShekharAazad
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram121,003 просмотров • 1 год назад

अनिरुद्ध राम तिवारी उर्फ़ अनिरुद्धाचार्य ने देश के सम्मानित पद पर आसीन CJI न्यायमूर्ति बी.आर. गवई साहब के लिए अपमानजनक शब्द कहते हुए कहा— 'तुम्हें अगर अपनी छाती फड़वानी है...'। ज़रा सोचिए, अगर यही बात कोई मुस्लिम, सिख, जैन या बौद्ध धर्म से जुड़ा व्यक्ति कहता, तो शायद अब तक उसके घर पर उत्तर प्रदेश में बुलडोज़र चल चुका होता। 📍मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram92,089 просмотров • 1 год назад

"अगर संसद संभल हिंसा पर नहीं सुनेगी, तो सड़क सुनेगी,और हम सड़कें सूनी नहीं रखने देंगे।"
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram141,603 просмотров • 1 год назад

मैं आपसे आग्रह करता हूं—कमर कस लो। इस साल हम इतनी मेहनत करेंगे कि जब अगली बार परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी जयंती आएगी, तो उसे पूरे सम्मान और धूमधाम से मनाया जाएगा। इतनी ताकत इस बार बना लो कि अगली बार किसी को भी परमिशन के लिए दफ्तरों के बाहर खड़ा न होना पड़े। मैं आपको गारंटी देता हूं; उत्तर प्रदेश में जहां-जहां से जयंती के लिए आवेदन होगा, वहीं परमिशन मिलेगी। कार्यक्रम भी होगा और सम्मानपूर्वक पर्व के रूप में मनाया जाएगा। परम पूज्य बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने के लिए 10 महीने संघर्ष कर लो। मैं वादा करता हूं कि आने वाले समय में आपके साथ होने वाले जुल्म, अन्याय और अत्याचार की खबरें अखबारों में नहीं दिखेंगी। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं—मैं आपका भाई, एडवोकेट शेखर आजाद, आपके साथ खड़ा हूं।
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram43,587 просмотров • 5 месяцев назад

"हाँ, मैंने कहा—अगर मैं आपसे नहीं माँगूँगा तो किससे माँगूँगा? मैं तो कहूँगा कि आप हर महीने QR कोड पर सहयोग करें। मैं अपने सभी साथियों, कर्मचारियों और अधिकारियों से भी कहूँगा कि आंदोलन को आर्थिक रूप से कभी कमजोर मत पड़ने देना। क्योंकि हमारी शक्ति आप हैं—हम तो बस आपकी ओर देख रहे है, कि आपकी नज़रें कब हमारी तरफ होंगी। याद रखिए— जब आंदोलन आगे बढ़ेगा, तो कोई आपके अधिकार नहीं छीन सकता। और जब आंदोलन राजनीतिक रूप से शक्तिशाली हो जाएगा, तो कोई आपकी ओर आँख उठाकर भी नहीं देख पाएगा।"
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram61,715 просмотров • 9 месяцев назад

जो लोग कहते हैं — भीम आर्मी तक तो ठीक था, लेकिन आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) नहीं बनानी चाहिए थी! उनसे सिर्फ एक सवाल है — जब तक सिर्फ भीम आर्मी थी, कौन सा राजनीतिक दल हमारा समर्थन करता था? जब पार्टी बनाई, तब कुछ लोगों ने चैलेंज किया — "पार्षद नहीं बन पाएंगे, सभासद नहीं जीतेंगे, सांसद तो बहुत दूर की बात है!" लेकिन जनता ने कहा — "इंकार अच्छा नहीं होता।" जनता ने वोट की चोट दी — और आज आपका कार्यकर्ता सांसद बन गया।
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram81,369 просмотров • 1 год назад

मुझे तो डर है कि Gen-Z कहीं BJP-RSS के लोगो के घरों का घेराव न कर दे और ये घर से बाहर भी न निकल पाएँ। जिस तरह इन्होंने Gen-Z का अपमान किया, जिस तरह लाठियाँ चलाईं, बेटियों को लाठियाँ मारीं, डंडे मारे, आँसू गैस और पैलेट गन का इस्तेमाल किया—देश सब देख रहा है। नौजवान इसे भूलेगा नहीं। इन NDA के नेताओं को माफ़ नहीं करेगा, मंत्री को माफ़ नहीं करेगा। नौजवान इन्हें सबक सिखाएगा।
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram10,868 просмотров • 1 месяц назад

RSS प्रमुख मोहन भागवत जी द्वारा एक इंटरव्यू में आरक्षण को लेकर दिए गए बयान पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, Chandra Shekhar Aazad एवं नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्रशेखर आजाद जी का बयान। 📅 7 अगस्त 2026 | मंडल दिवस 📍 मान्यवर कांशीराम इको गार्डन, लखनऊ 🎙️ ‘मंडल चेतना जन आंदोलन’ कार्यक्रम
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram10,311 просмотров • 1 месяц назад

अगर सरकार सच में मान्यवर कांशीराम साहब का सम्मान करती है, तो मैं केंद्र सरकार से माँग करता हूँ कि मान्यवर कांशीराम साहब को “भारत रत्न” देने की घोषणा करें। यह मेरी नहीं, बल्कि देश के करोड़ों शोषितों, वंचितों और पिछड़ों की सामूहिक माँग है — क्योंकि मान्यवर कांशीराम साहब ही वो नायक थे, जिन्होंने हमें लड़ना और बोलना सिखाया। मेरे जैसे गरीब परिवार के व्यक्ति का सांसद (Member of Parliament) बनना — इसके पीछे सबसे बड़ा योगदान मान्यवर कांशीराम साहब की सोच और उनके संघर्ष का है। उन्होंने हम जैसे नौजवानों में हिम्मत पैदा की कि हम उनके रास्ते पर चलकर गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बनें — लोकसभा और विधानसभा में जाकर उनके हक की लड़ाई लड़ें। इसलिए, मैं पुनः केंद्र सरकार से मांग करता हूँ कि आज ही यह घोषणा करे — मान्यवर कांशीराम साहब को “भारत रत्न” से सम्मानित किया जाए। 📍नगीना, बिजनौर
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram44,192 просмотров • 11 месяцев назад