
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram
@AzadSamajParty • 248,916 subscribers
Official Twitter Account Of Aazad Samaj Party - Kanshi Ram.
Shorts
Videos

पेपर लीक और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर कल जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के दौरान हुई सरकारी बर्बरतापूर्ण कार्रवाई तथा जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलाने के आदेश के विरोध में भीम आर्मी–आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) 25 जुलाई को पूरे देश के जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन देगी।
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram42,518 次观看 • 20 天前

क्या सरकारी पैसे पर एक ही धर्म का अधिकार है? कुंभ पर 7500 करोड़ रुपए खर्च करने वाली सरकार संत रविदास जी की जयंती पर ,फुले जी की जयंती और आंबेडकर जी की जयंती पर कितना खर्च करेगी? #LokSabha में महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Chandra Shekhar Aazad नगीना सासंद भाई चन्द्रशेखर आजाद जी #BudgetSession2025
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram552,864 次观看 • 1 年前

उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा में भाजपा के कासना मंडल मंत्री ने मजदूर महिला सकीना और उसके बेटे सफीकुर्रहमान को चप्पल और डंडे से बुरी तरह पीटा। वही भाजपा, जो मंच से “बेटी बचाओ” का नारा देती है, उसके नेता सड़क पर बेटियों और उनके परिवार पर कहर बरपा रहे हैं! यह घटना सिर्फ एक महिला पर हमला नहीं, बल्कि भाजपा की दिखावटी नैतिकता और सत्ता के अहंकार का पर्दाफाश है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि भाजपा नेता किस तरह कानून को अपनी जागीर समझते हैं। Government of UP से हमारी मांगें हैं: * आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की जाए। * पीड़ित महिला और उसके बेटे को सुरक्षा और न्याय दिलाया जाए।
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram293,597 次观看 • 1 年前

“मुझे सिर्फ 6 महीने के कार्यकाल का मौका दीजिए…” फिर तुलना कर लीजिए किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री से अगर 6 महीने में हक-वंचित, किसान, महिला, युवा और गरीबों की ज़िंदगी सुनहरी न हुई – तो मैं उसी दिन पद छोड़ दूँगा। ✅ हम 2000 रूपए किसान सम्मान निधि या 5 किलो राशन नहीं देंगे, लेकिन हम बच्चों को ऐसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देंगे जिसकी डिमांड पूरी दुनिया में होगी। ✅ प्राइमरी स्कूल से ही शानदार इंग्लिश और 6 भाषाओं की पढ़ाई, एवं संविधान की शिक्षा ताकि बचपन से ही समझ हो कि अपराध न करें, सम्मानजनक भाषा का प्रयोग करें और भेदभाव से दूर रहें। ✅ गाँव की महिलाओं और युवाओं के लिए रोज़गार। ✅ हर गरीब को बेहतर इलाज — ताकि किसी पिता, बेटे, बेटी की जान पैसों की कमी से न जाए। हमारा विज़न: सशक्त समाज, बराबरी वाला समाज।
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram163,128 次观看 • 11 个月前

भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं शोषितों वंचितों व महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक, विश्व रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती से शुरू हो रहे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सदस्यता अभियान से जुड़ें। 7292060060 पर मिस्ड कॉल करें, सदस्य बनें। #AmbedkarJayanti #राष्ट्रीय_पर्व #राष्ट्रीय_समानता_दिवस #संविधान_निर्माता_दिवस #AmbedkarJayanti2025 #BabasahebAmbedkar #जयभीम
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram171,709 次观看 • 1 年前

हम परिवार से मिले बिना नहीं जायेगे। जो बातें स्पष्ट हैं, वो स्पष्ट हैं। हम परिवार से मिलेंगे, उनकी दुख-तकलीफें जानेंगे और उन्हें दूर करने के लिए अपने लोगों से बात करेंगे। इन तीन बातों पर हम कोई समझौता नहीं करेंगे। ठीक है, अगर आप इस पर सहमत हैं और वहाँ जाकर आप अपने वादे से नहीं बदले तो हम आपके साथ चलने को तैयार हैं। लेकिन अगर वहाँ जाकर आप कहेंगे कि हमें किसी से नहीं मिलने देंगे, तो यह समझ लीजिए कि प्रयागराज बहुत दूर नहीं है। #ReleaseChandraShekharAazad #ReleaseChandraShekharAazad
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram120,965 次观看 • 1 年前

अनिरुद्ध राम तिवारी उर्फ़ अनिरुद्धाचार्य ने देश के सम्मानित पद पर आसीन CJI न्यायमूर्ति बी.आर. गवई साहब के लिए अपमानजनक शब्द कहते हुए कहा— 'तुम्हें अगर अपनी छाती फड़वानी है...'। ज़रा सोचिए, अगर यही बात कोई मुस्लिम, सिख, जैन या बौद्ध धर्म से जुड़ा व्यक्ति कहता, तो शायद अब तक उसके घर पर उत्तर प्रदेश में बुलडोज़र चल चुका होता। 📍मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram92,089 次观看 • 10 个月前

मैं आपसे आग्रह करता हूं—कमर कस लो। इस साल हम इतनी मेहनत करेंगे कि जब अगली बार परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी जयंती आएगी, तो उसे पूरे सम्मान और धूमधाम से मनाया जाएगा। इतनी ताकत इस बार बना लो कि अगली बार किसी को भी परमिशन के लिए दफ्तरों के बाहर खड़ा न होना पड़े। मैं आपको गारंटी देता हूं; उत्तर प्रदेश में जहां-जहां से जयंती के लिए आवेदन होगा, वहीं परमिशन मिलेगी। कार्यक्रम भी होगा और सम्मानपूर्वक पर्व के रूप में मनाया जाएगा। परम पूज्य बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने के लिए 10 महीने संघर्ष कर लो। मैं वादा करता हूं कि आने वाले समय में आपके साथ होने वाले जुल्म, अन्याय और अत्याचार की खबरें अखबारों में नहीं दिखेंगी। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं—मैं आपका भाई, एडवोकेट शेखर आजाद, आपके साथ खड़ा हूं।
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram43,567 次观看 • 4 个月前

"हाँ, मैंने कहा—अगर मैं आपसे नहीं माँगूँगा तो किससे माँगूँगा? मैं तो कहूँगा कि आप हर महीने QR कोड पर सहयोग करें। मैं अपने सभी साथियों, कर्मचारियों और अधिकारियों से भी कहूँगा कि आंदोलन को आर्थिक रूप से कभी कमजोर मत पड़ने देना। क्योंकि हमारी शक्ति आप हैं—हम तो बस आपकी ओर देख रहे है, कि आपकी नज़रें कब हमारी तरफ होंगी। याद रखिए— जब आंदोलन आगे बढ़ेगा, तो कोई आपके अधिकार नहीं छीन सकता। और जब आंदोलन राजनीतिक रूप से शक्तिशाली हो जाएगा, तो कोई आपकी ओर आँख उठाकर भी नहीं देख पाएगा।"
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram61,704 次观看 • 8 个月前

जो लोग कहते हैं — भीम आर्मी तक तो ठीक था, लेकिन आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) नहीं बनानी चाहिए थी! उनसे सिर्फ एक सवाल है — जब तक सिर्फ भीम आर्मी थी, कौन सा राजनीतिक दल हमारा समर्थन करता था? जब पार्टी बनाई, तब कुछ लोगों ने चैलेंज किया — "पार्षद नहीं बन पाएंगे, सभासद नहीं जीतेंगे, सांसद तो बहुत दूर की बात है!" लेकिन जनता ने कहा — "इंकार अच्छा नहीं होता।" जनता ने वोट की चोट दी — और आज आपका कार्यकर्ता सांसद बन गया।
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram81,363 次观看 • 1 年前

अगर सरकार सच में मान्यवर कांशीराम साहब का सम्मान करती है, तो मैं केंद्र सरकार से माँग करता हूँ कि मान्यवर कांशीराम साहब को “भारत रत्न” देने की घोषणा करें। यह मेरी नहीं, बल्कि देश के करोड़ों शोषितों, वंचितों और पिछड़ों की सामूहिक माँग है — क्योंकि मान्यवर कांशीराम साहब ही वो नायक थे, जिन्होंने हमें लड़ना और बोलना सिखाया। मेरे जैसे गरीब परिवार के व्यक्ति का सांसद (Member of Parliament) बनना — इसके पीछे सबसे बड़ा योगदान मान्यवर कांशीराम साहब की सोच और उनके संघर्ष का है। उन्होंने हम जैसे नौजवानों में हिम्मत पैदा की कि हम उनके रास्ते पर चलकर गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बनें — लोकसभा और विधानसभा में जाकर उनके हक की लड़ाई लड़ें। इसलिए, मैं पुनः केंद्र सरकार से मांग करता हूँ कि आज ही यह घोषणा करे — मान्यवर कांशीराम साहब को “भारत रत्न” से सम्मानित किया जाए। 📍नगीना, बिजनौर
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram44,192 次观看 • 10 个月前

हमारे देश के प्रधानमंत्री को इजराइल दिखा दिया उनको मणिपुर दिखाई नही देता,पूरे देश में कमज़ोर वर्गों पर हिंसा हो रही है वो दिखाई नही देती,सरकारी कर्मचारी बड़ा आंदोलन कर रहे थे दिल्ली में कि हमें पेंशन दो,बेरोज़गारी, मंहगाई दिखाई नहीं देती! मैं हिंसा का समर्थन नहीं करता,मैं हर इक कमज़ोर के साथ हूं मैं फिलिस्तीन के साथ हूं!
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram94,451 次观看 • 2 年前

उत्तर प्रदेश के जनपद कौशाम्बी के सैनी थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के मामले में आरोपी के पक्ष में की जा रही प्रशासनिक लीपापोती और पीड़ित परिवार पर ही मुकदमा दर्ज कराने की अन्यायपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाने जाते समय प्रयागराज एयरपोर्ट पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Chandra Shekhar Aazad, नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्रशेखर जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार होने के बाद सर्किट हाउस (प्रयागराज) से कुछ देर पहले का वीडियो। #ReleaseChandraShekharAazad #ReleaseChandraShekharAazad
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram35,330 次观看 • 1 年前

मैने पुलिसकर्मी के लिए भी संसद में आवाज उठाई, जो दिन-रात ड्यूटी करते है, की इनकी ड्यूटी 8 घंटे की होनी चाहिए, हर सप्ताह में 1 दिन छुट्टी मिलनी चाहिए, बॉर्डर स्कीम खत्म होनी चाहिए, वेतन में जो विसंगति दूर होनी चाहिए। 📍 बस्ती (उत्तर प्रदेश) में आयोजित "अस्तित्व बचाओ–भाईचारा बनाओ" प्रबुद्ध जनसम्मेलन में।
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram35,255 次观看 • 1 年前