Bansuri Swaraj's banner
Bansuri Swaraj's profile picture

Bansuri Swaraj

@BansuriSwaraj196,466 subscribers

Senior Advocate Supreme Court of India, Member of Parliament - New Delhi Lok Sabha Constituency, MSt (Oxford), Barrister at Law, Secretary @BJP4Delhi

Shorts

मैं जानती हूँ कि आपका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है, लेकिन कभी-कभी आपका मेरे सिर पर हाथ फेरना बहुत याद आता है। #sushmaswaraj

मैं जानती हूँ कि आपका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है, लेकिन कभी-कभी आपका मेरे सिर पर हाथ फेरना बहुत याद आता है। #sushmaswaraj

850,484 Aufrufe

Videos

BansuriSwaraj's profile picture

लोकसभा चुनाव 2024 में नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा का चयन करने के लिए सभी देवतुल्य मतदाताओं का मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। इस जीत का श्रेय हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की जनकल्याणकारी योजनाएं और उनकी लोकप्रियता को जाता है। माननीय श्री Amit Shah जी, माननीय श्री Jagat Prakash Nadda जी, माननीय श्री B L Santhosh जी, माननीय श्री Virendraa Sachdeva जी, माननीय श्री Pavan Rana जी, माननीय श्री Om Prakash Dhankar🇮🇳 जी तथा बड़ी बहन श्रीमती Dr. Alka Singh Gurjar जी को मैं धन्यवाद कहती हूँ जिनके मार्गदर्शन में यह चुनाव लड़ा गया। भाजपा के प्रत्येक कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ता का धन्यवाद करती हूँ। मैं नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। #loksabhaelectionsResults2024 #loksabhaelections2024 #phirekbaarmodisarkar

Bansuri Swaraj

205,040 Aufrufe • vor 2 Jahren

BansuriSwaraj's profile picture

माननीय केजरीवाल जी अब चुनावी जुमले नहीं, छलावे कर रहे हैं। ‘संजीवनी योजना’ के नाम पर दिल्लीवासियों को गुमराह किया जा रहा है। आज माननीय उपराज्यपाल जी ने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई योजना अस्तित्व में ही नहीं है। सच्चाई यह है कि देश में स्वास्थ्य के लिए अगर कोई ठोस योजना लागू है, तो वह माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की आयुष्मान भारत योजना, जो बुजुर्गों को 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देती है, जिसे #AAP सरकार ने दिल्ली में अपने राजनीतिक स्वार्थ के चलते लागू नहीं होने दिया। मैं सभी से अपील करती हूँ कि अपना निजी डेटा किसी भी राजनीतिक दल को न दें। यह न तो अधिकृत है, न विश्वसनीय। झूठे वादों और पंजीकरण के नाम पर सतर्क रहें। #अब_नहीं_सहेंगे_बदल_के_रहेंगे BJP Delhi BJP

Bansuri Swaraj

86,430 Aufrufe • vor 1 Jahr

BansuriSwaraj's profile picture

माननीय LG Delhi जी का हृदय से आभार और अभिनंदन, यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री Virendraa Sachdeva जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। 594 पार्ट टाइम वोकेशनल ट्रेनिंग टीचर्स को माननीय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी की दिल्ली सरकार ने 27 मई 2024 के ऑर्डर के तहत बहुत ही निर्ममता से नौकरी से निलम्बित कर दिया। यह वह टीचर्स हैं जो पिछले 30 से 40 सालों से दिल्ली के बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। कोविड में भी इन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बच्चों को शिक्षा देना जारी रखा। अजीब सी बात है कि केजरीवाल सरकार ने इन पर खर्च होने वाले पूरे साल का पैसा यानी 2024-25 का पूरा का पूरा पैसा तो जारी करवा लिया लेकिन बाद में इन्हें नौकरी से हटा दिया एक बहुत ही फिल्मसिकल् इश्यू देकर कि दिल्ली में हीट वेव हैं। इन टीचर्स का काम स्किल डेवलपमेंट है और स्किल डेवलपमेंट तो बच्चों की गर्मी की छुट्टियों में ही होता है। इस एक डिसीजन से सिर्फ टीचर्स का ही नहीं बल्कि बच्चों का भी अहित हुआ है। कई टीचर्स तो ऐसे हैं जो जून में ही रिटायर हो रहे थे, सर्विस में अगर गैप आता है तो उसे टीचर्स की ग्रेच्युटी पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है। हमारे यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा जी की अध्यक्षता में दिल्ली के सातों एमपी एक डेलिगेशन लेकर माननीय उप राज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना जी के समक्ष पहुंचे और इन टीचर्स की वेदना प्रकट की और ज्ञापन दिया। मुझे बहुत खुशी है कि माननीय उप राज्यपाल जी ने एक बहुत ही सहानुभूति पूर्वक और एक बहुत ही संवेदनशील रवैया अपनाते हुए कल निर्देश दिए जिससे दिल्ली सरकार को 27 मई 2024 का अपना आर्डर वापस लेना पड़ा और इन 594 टीचर्स की नौकरी दोबारा बहाल कराई। BJP Delhi BJP

Bansuri Swaraj

89,947 Aufrufe • vor 2 Jahren

BansuriSwaraj's profile picture

राजेंद्र नगर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना एक सामान्य दुर्घटना नहीं बल्कि #AAP सरकार और उनके मंत्रियों की #criminalnegligence का परिणाम है, जिसने यूपी, तेलंगाना और केरल से दिल्ली आए हुए 03 #UPSCAspirants की जान ले ली। दुर्भाग्यवश, दिल्ली वासियों को ऐसे असंवेदनशील मंत्रियों द्वारा शासित किया जा रहा है जिन्होंने इतनी गंभीर परिस्थिति में न तो घटना स्थल पर जाकर स्थिति का अवलोकन किया और न ही छात्रों की समस्याओं की परवाह की। माननीय मुख्यमंत्री केजरीवाल जी बार-बार यह दावा करते हैं कि उन्होंने राजधानी में नाले और डि-सिल्टिंग के मुद्दों को सुलझाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि कोई ठोस परिवर्तन नहीं हुआ और यह घटना उनके झूठे प्रयासों का सबूत है। कोई भी छात्र इस स्थिति का हकदार नहीं था। मेरी संवेदनाएँ और समर्थन उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने दिल्ली सरकार की लापरवाही के कारण अपने प्रियजनों को खोया है। वे जीवित नहीं लौट सकते, लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि दोषी अपनी जिम्मेदारी से भागे नहीं और छात्रों को इंसाफ़ मिले। BJP Delhi BJP

Bansuri Swaraj

67,075 Aufrufe • vor 1 Jahr