
Bansuri Swaraj
@BansuriSwaraj • 196,413 subscribers
Senior Advocate Supreme Court of India, Member of Parliament - New Delhi Lok Sabha Constituency, MSt (Oxford), Barrister at Law
Shorts
Videos

आज मुझे सूचना मिली कि बीआरटी कॉरिडोर चिराग दिल्ली-पंचशील एनक्लव, ग्रेटर कैलाश के पास पानी की पाइपलाइन पिछले 10 दिनों से लीक हो रही है, जिससे लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। यह जानकर निराशा होती है कि दिल्ली सरकार द्वारा पानी की इस बेतहाशा बर्बादी को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए मेरे कार्यालय ने डीजेबी अधिकारियों से बात की है और पानी की पाइपलाइन के तत्काल समाधान एवं मरम्मत के लिए निर्देश दिये है। मेरा कार्यालय डीजेबी के साथ संपर्क में है और यह सुनिश्चित करेगा कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान हो जाए। #DelhiWaterCrisis
Bansuri Swaraj691,914 görüntüleme • 2 yıl önce

राहुल गांधी जी, आज आपको खुली चुनौती है, पूरा वंदे मातरम् गाकर दिखाइए। जो कांग्रेस आज संविधान की बातें करती है वही वंदे मातरम् जैसे राष्ट्रभाव के प्रतीक पर तुष्टीकरण की राजनीति क्यों करती है? जिस गीत ने स्वतंत्रता संग्राम में देशवासियों को एकजुट किया, उसके सम्मान के साथ समझौता किसके दबाव में और क्यों? राहुल गांधी जी, राष्ट्र के प्रतीकों पर आपकी राजनीति और आपका दोहरा मापदंड अब नहीं चलेगा। #VandeMataram Watch full video:
Bansuri Swaraj39,050 görüntüleme • 1 ay önce

दीपों की दमक और पटाखों की चमक से सजी यह रात्रि, हर दिल में नई उम्मीदें और हर घर में खुशियों की दस्तक लेकर आई है। आइए इस दिवाली पर रोशनी फैलाएँ, एकता का दीप जलाएँ और साथ मिलकर आत्मनिर्भर भारत व विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत बनाएँ। आप सभी को दीपों के इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🪔🎆 #HappyDiwali #Diwali2025 #पटाखोंवालीदिवाली #दीपोत्सव #AtmanirbharBharat #ViksitBharat #BansuriSwaraj #NewDelhi BJP Delhi BJP
Bansuri Swaraj199,355 görüntüleme • 11 ay önce

हमारे तो राजा राम हैं धर्म हमारा काम है जपते हम माँ भारती का नाम हैं इसलिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के आगे फेल बाकी तमाम हैं। Reform, Perform and Transform के कार्य सिद्धांतों के साथ सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र को आत्मसात कर के विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक लेके जाएगी एनडीए की यह सरकार। इस सपने को साकार करने में इस सदन का पूरा सहयोग रहेगा, यह मैं आशा करती हूँ। BJP Delhi BJP
Bansuri Swaraj387,841 görüntüleme • 2 yıl önce

एक दीया, एक प्रार्थना, एक भाव… मोदी जी के नाम। 🪔🙏🏻 25 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में निरंतर सेवा के पथ पर अग्रसर प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के जन्मदिन पर, इस 17 सितम्बर शाम 6 से 7 बजे के बीच, आइए अपने घर में एक दीया जलाएँ और उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए ईश्वर से आशीर्वाद माँगें। हर घर का दीप, हर हृदय की प्रार्थना और हर शुभकामना जुड़कर बने मोदी जी के लिए आशीर्वाद का प्रकाश। 🪔🙏🏻 #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya
Bansuri Swaraj11,301 görüntüleme • 15 gün önce

आज लोकसभा में श्री अभिषेक बनर्जी जी द्वारा माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के खिलाफ असंसदीय भाषा के उपयोग पर मैंने पॉइंट ऑफ ऑर्डर उठाया। हमारे प्रतिष्ठित संस्थान में यह व्यवहार अस्वीकार्य है। श्री बनर्जी को माफी मांगनी चाहिए। Today, I raised a point of order in the Lok Sabha regarding Mr Abhishek Banerjee ji's unparliamentary language against the Honourable PM Narendra Modi ji. Such behaviour has no place in our esteemed institution. Mr Banerjee should apologise. BJP BJP Delhi
Bansuri Swaraj216,130 görüntüleme • 2 yıl önce

लोकसभा चुनाव 2024 में नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा का चयन करने के लिए सभी देवतुल्य मतदाताओं का मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। इस जीत का श्रेय हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की जनकल्याणकारी योजनाएं और उनकी लोकप्रियता को जाता है। माननीय श्री Amit Shah जी, माननीय श्री Jagat Prakash Nadda जी, माननीय श्री B L Santhosh जी, माननीय श्री Virendraa Sachdeva जी, माननीय श्री Pavan Rana जी, माननीय श्री Om Prakash Dhankar🇮🇳 जी तथा बड़ी बहन श्रीमती Dr. Alka Gurjar जी को मैं धन्यवाद कहती हूँ जिनके मार्गदर्शन में यह चुनाव लड़ा गया। भाजपा के प्रत्येक कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ता का धन्यवाद करती हूँ। मैं नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। #loksabhaelectionsResults2024 #loksabhaelections2024 #phirekbaarmodisarkar
Bansuri Swaraj205,080 görüntüleme • 2 yıl önce

राहुल गांधी द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आज जिस प्रकार की संस्कारहीन, अश्लील और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, वह नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद की गरिमा के बिल्कुल विपरीत है। देश को ऐसे नेता प्रतिपक्ष की आवश्यकता है जो सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाए, न कि सोशल मीडिया के मीम और रील्स के लिए सस्ती बयानबाज़ी करे। 56 वर्ष की उम्र में भी राहुल गांधी का यह बचकाना और निम्नस्तरीय आचरण दुर्भाग्यपूर्ण है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की कूटनीति और आर्थिक नेतृत्व का परिणाम है कि भारत ने 9 Free Trade Agreements के माध्यम से 38 देशों के साथ आर्थिक संबंधों को नई मजबूती दी है, जिससे भारत के आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम उठा है। एक तरफ मोदी जी का वैश्विक नेतृत्व,आर्थिक समझ और विकसित भारत का विज़न है; दूसरी तरफ राहुल गांधी की मीम, मिमिक्री और अभद्र बयानबाज़ी। BJP BJP Delhi
Bansuri Swaraj16,586 görüntüleme • 1 ay önce

दिल्ली के बजट में 31 सालों में पहली बार ₹7000 करोड़ का घाटा होना, #AAP सरकार की विफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है। माननीय मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री श्रीमती आतिशी जी ने बजट में इस राशि का प्रावधान तक नहीं किया, जिसका अर्थ है कि दिल्ली सरकार के पास न तो अस्पतालों की मरम्मत का पैसा है, न कर्मचारियों की सैलरी देने का। बजट पास करते वक्त श्री अरविंद केजरीवाल जी ने बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन सच्चाई यह है कि AAP सरकार ने फिर से दिल्लीवासियों के साथ धोखा किया है। #Delhi #budgetdeficit #delhipolitics BJP BJP Delhi
Bansuri Swaraj125,759 görüntüleme • 2 yıl önce

यह छठ पर्व तो हम अपनी पूर्वांचली माताओं और बहनों के साथ मनाकर रहेंगे। Saurabh Bharadwaj जी, आपके विरोध और अड़चनों के बावजूद भी हम इस भव्य पर्व को संपूर्ण श्रद्धा के साथ मनाएँगे। आज मैंने चिराग दिल्ली गाँव में निरीक्षण किया और छठ पूजा के लिए समर्पित घाट की सफाई एवं खुदाई शुरू करवाई है। माताओं और बहनों के सम्मान को ध्यान रखते हुए कृपया जनता में झूठ ना फैलायें और राजनीति से ऊपर उठकर धार्मिक काम के लिए छठी मइया का आशीर्वाद लें एवं इस पावन आयोजन का हिस्सा बनें।
Bansuri Swaraj115,970 görüntüleme • 1 yıl önce

“PM Modi clocked it” जैसा Gen-Z कहती है।यानी समस्या को समय रहते पहचाना, निर्णायक निर्णय लिया और व्यवस्था को जवाबदेह बनाया। फर्क साफ है। सोच का भी, शासन का भी और संकल्प का भी। UPA का मंत्र था: Delay • Deflect • Deny मोदी सरकार का मंत्र है: Detect • Decide • Deliver 30 साल का इंतज़ार हुआ ख़त्म, 2017 में मोदी सरकार ने NTA बनाकर बदलाव की नींव रखी। Anti-Paper Leak कानून इसी सोच का प्रमाण है। यह केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि करोड़ों मेहनती युवाओं के सपनों, उनकी प्रतिभा और उनके अधिकारों की रक्षा का संकल्प है। आज का भारत स्पष्ट संदेश देता है परीक्षाओं में ‘पेपर लीक’ नहीं, ‘मेरिट’ तय करेगी भविष्य।यही है Reform with Resolve. Governance with Accountability. Watch Full Speech at BJP BJP Delhi
Bansuri Swaraj16,834 görüntüleme • 2 ay önce

कुछ विदाइयाँ कहानी ख़त्म नहीं करतीं वे हमारे भीतर हमेशा के लिए बस जाती हैं। कल पापा की श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए, हर शब्द में उनका स्नेह महसूस हुआ। प्रेम, व्यक्ति के जाने से समाप्त नहीं होता वह स्मृतियों में बदलकर हमें सँभालता है, थामता है और आगे बढ़ने की शक्ति देता है।
Bansuri Swaraj52,094 görüntüleme • 9 ay önce

माननीय केजरीवाल जी अब चुनावी जुमले नहीं, छलावे कर रहे हैं। ‘संजीवनी योजना’ के नाम पर दिल्लीवासियों को गुमराह किया जा रहा है। आज माननीय उपराज्यपाल जी ने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई योजना अस्तित्व में ही नहीं है। सच्चाई यह है कि देश में स्वास्थ्य के लिए अगर कोई ठोस योजना लागू है, तो वह माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की आयुष्मान भारत योजना, जो बुजुर्गों को 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देती है, जिसे #AAP सरकार ने दिल्ली में अपने राजनीतिक स्वार्थ के चलते लागू नहीं होने दिया। मैं सभी से अपील करती हूँ कि अपना निजी डेटा किसी भी राजनीतिक दल को न दें। यह न तो अधिकृत है, न विश्वसनीय। झूठे वादों और पंजीकरण के नाम पर सतर्क रहें। #अब_नहीं_सहेंगे_बदल_के_रहेंगे BJP Delhi BJP
Bansuri Swaraj86,433 görüntüleme • 1 yıl önce

भ्रष्टाचार जाएगा, सुशासन आएगा। भाजपा आएगी, AAP-दा जाएगी। #DelhiElections2025 #आ_रही_है_भाजपा BJP BJP Delhi
Bansuri Swaraj81,708 görüntüleme • 1 yıl önce

माननीय LG Delhi जी का हृदय से आभार और अभिनंदन, यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री Virendraa Sachdeva जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। 594 पार्ट टाइम वोकेशनल ट्रेनिंग टीचर्स को माननीय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी की दिल्ली सरकार ने 27 मई 2024 के ऑर्डर के तहत बहुत ही निर्ममता से नौकरी से निलम्बित कर दिया। यह वह टीचर्स हैं जो पिछले 30 से 40 सालों से दिल्ली के बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। कोविड में भी इन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बच्चों को शिक्षा देना जारी रखा। अजीब सी बात है कि केजरीवाल सरकार ने इन पर खर्च होने वाले पूरे साल का पैसा यानी 2024-25 का पूरा का पूरा पैसा तो जारी करवा लिया लेकिन बाद में इन्हें नौकरी से हटा दिया एक बहुत ही फिल्मसिकल् इश्यू देकर कि दिल्ली में हीट वेव हैं। इन टीचर्स का काम स्किल डेवलपमेंट है और स्किल डेवलपमेंट तो बच्चों की गर्मी की छुट्टियों में ही होता है। इस एक डिसीजन से सिर्फ टीचर्स का ही नहीं बल्कि बच्चों का भी अहित हुआ है। कई टीचर्स तो ऐसे हैं जो जून में ही रिटायर हो रहे थे, सर्विस में अगर गैप आता है तो उसे टीचर्स की ग्रेच्युटी पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है। हमारे यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा जी की अध्यक्षता में दिल्ली के सातों एमपी एक डेलिगेशन लेकर माननीय उप राज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना जी के समक्ष पहुंचे और इन टीचर्स की वेदना प्रकट की और ज्ञापन दिया। मुझे बहुत खुशी है कि माननीय उप राज्यपाल जी ने एक बहुत ही सहानुभूति पूर्वक और एक बहुत ही संवेदनशील रवैया अपनाते हुए कल निर्देश दिए जिससे दिल्ली सरकार को 27 मई 2024 का अपना आर्डर वापस लेना पड़ा और इन 594 टीचर्स की नौकरी दोबारा बहाल कराई। BJP Delhi BJP
Bansuri Swaraj89,958 görüntüleme • 2 yıl önce