
Harish Chaudhary
@Barmer_Harish • 272,928 subscribers
Nehruvian, AICC In-Charge Madhyapradesh,MLA Baytu, Ex Minister, Former MP ,Former President Student Union JNVU,RT's are Not Endorsements.
Shorts
Videos

मैंने गाड़ी पर जो स्टिकर लगाया है,यह सिर्फ एक स्टिकर नहीं, बल्कि छात्रों की आवाज़ को बुलंद करने का संकल्प है। 19 सितंबर को इंदौर में होने वाली ‘छात्रों की गूंज’ देश के छात्रों और युवाओं के हक, अधिकार, शिक्षा, रोजगार और भविष्य की आवाज़ को मजबूती देने का मंच है। मैं MP Congress परिवार के प्रत्येक साथी से आग्रह करता हूँ कि अपनी गाड़ी पर ‘छात्रों की गूंज’ का स्टिकर लगाएं। हमारी हर गाड़ी जहाँ से गुजरे, वहाँ यह संदेश पहुंचे कि छात्र अकेले नहीं हैं उनकी आवाज़ के साथ हम मजबूती से खड़े हैं। आइए, इस आवाज़ को घर-घर, गांव-गांव और शहर-शहर पहुंचाएं। हर गाड़ी पर ‘छात्रों की गूंज’, हर युवा की आवाज़ बुलंद। 19 सितंबर, इंदौर आइए, छात्रों की आवाज़ बनें। #ChhatronKiGoonj #Indore Congress Mallikarjun Kharge Rahul Gandhi K C Venugopal MP Congress
Harish Chaudhary17,262 次观看 • 9 天前

मैं इन भाई को नहीं जानता, इनका क्या नाम है मुझे नहीं पता। लेकिन इन भाई के चंद मिनटों के विचारों ने स्पष्ट कर दिया कि लोकतंत्र क्या है, संविधान क्या है और भारत देश क्या है। मैं स्वयं तथा तमाम राजनीतिक दलों, राजनेताओं, नीति निर्माताओं, देश के जिम्मेदार पदों पर बैठे ओहदेदारों से लेकर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक को यदि किसी एक चीज के पालन की जरूरत है तो वो है देश के संविधान की मूल भावना की। हमारा सच्चा राष्ट्रवाद हमारे संविधान में निहित है।
Harish Chaudhary46,196 次观看 • 1 个月前

जो लोग मुद्दे भटकाकर विवाद करना चाहते है उनसे मेरा निवेदन है की इस कविता को ज़रूर पढ़े और इसके शब्दों पर गौर करे की आख़िर यह कविता कवि ओमप्रकाश जी ने लिखी क्यों थी? यह कविता कभी भी उन लोगो को अच्छी नही लगेगी जिन्हें इस कविता के शब्दों में अपनी ख़ुद की सोच नज़र आयेगी। #हक़_की_बात
Harish Chaudhary169,300 次观看 • 2 年前

विधानसभा क्षेत्र शिव के थुंबली में Congress के हमारे पोलिंग एजेंट के साथ मारपीट कर वहाँ मौजूद दलित समाज की महिलाओं के साथ अभद्रता करना,IG पुलिस की मौजूदगी में पुलिस निरीक्षक पर हमला कर उन्हें लहूलुहान करना और ग्रामीणों द्वारा फर्जी मतदान को रोकने की माँग करने के बाद भी नियमानुसार मतदान नही रोकना आख़िर Government of Rajasthan किसके इशारे पर लोकतंत्र की धज्जियाँ उड़ा रही है।मेरी Election Commission of India से माँग है कि इस प्रकरण की जाँच करके त्वरित उचित कार्यवाही की जाये।
Harish Chaudhary166,739 次观看 • 2 年前

राष्ट्र एक संस्था है तथा कोई भी संस्था तब बनी रहती है जब वहाँ के निवासी वैचारिक मजबूत होते हैं। आज देश के प्रत्येक कौने में भाई इरफान के विचारों को सराहा जा रहा है, कोई उनके हालातों पर चर्चा कर रहा है। इसी चर्चा में आज बायतू मुख्यालय पर परिवार के बड़े बुजुर्गों तथा युवा साथियों के साथ इरफान के विचारों पर चर्चा हुई तथा सभी की इच्छा थी कि उनसे फ़ोन लगाकर बात की जाए। उनसे बात करके मन को बहुत संतोष मिला। उनके विचारों, सादगी, दृढ़ संकल्प और शिक्षा के अधिकार के लिए किए जा रहे संघर्ष ने मुझे गहराई से प्रभावित किया। ऐसे युवा समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं, जो अपने लिए नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि इरफान जी का साहस, विश्वास और संकल्प सदैव अटूट रहे।
Harish Chaudhary16,874 次观看 • 1 个月前

आदरणीय Shivraj Singh Chouhan जी आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मनमोहन सिंह जी की सरकार ने 19 मई 2011 को जातिगत सर्वे करवाने का आदेश जारी किया, जिसे आपकी सरकार ने सार्वजनिक नहीं किया। इसके लिए आप ही की पार्टी के तत्कालीन कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली जी ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कांग्रेस सरकार के इस आदेश पर जातिगत आंकड़े सार्वजनिक करने के लिए नीति आयोग के उपाध्यक्ष पनघड़िया जी की अध्यक्षता में कमिटी बनाने की घोषणा की थी। बेहद दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि आंकड़े तो दूर की बात उस कमिटी का गठन भी नहीं हुआ। अगर आप भूल गए हैं तो आपकी जानकारी के लिए प्रेस कांग्रेस के कुछ अंश आपके साथ साझा कर रहा हूँ।
Harish Chaudhary96,963 次观看 • 1 年前

भारतमाला हाईवे पर आगोलाई के पास देवीगढ़ क्षेत्र में हुई यह दुर्घटना बेहद दुखद और कई गंभीर सवाल खड़े करती है। भारतमाला हाईवे पर बिना पर्याप्त चेतावनी संकेत, रिफ्लेक्टर, फ्लैशिंग लाइट और सुरक्षा व्यवस्था के बैरिकेड लगाना किस नियम के तहत किया गया? क्या यह NHAI और भारतीय सड़क कांग्रेस (IRC) के सुरक्षा मानकों के अनुरूप था? बताया जा रहा है कि यह बैरिकेडिंग प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी के लिए की गई थी। यदि ऐसा है, तो कार्यक्रम से कई दिन पहले बिना पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बैरिकेड लगाने की क्या आवश्यकता थी? और अगर यह बेरीकेटिंग नियमो के तहत थी तो इस हादसे के बाद हटाई क्यो ? यह हादसा बैरिकेड से कार टकराने से हुआ है जिसमें बायतु परिवार के मेगावास निवासी दलपत सिंह जी राजपुरोहित का दुखद निधन हो गया और मंडल कांग्रेस कमेटी के हमारे अध्यक्ष बाबूराम मेघवाल जी गंभीर रूप से घायल होकर आईसीयू में भर्ती हैं तथा दलपत सिंह जी की धर्मपत्नी का पैर फ्रैक्चर हो गया। यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और गंभीर लापरवाही का मामला है। मै Rajasthan Police ,NHAI और Government of Rajasthan से मांग करता हूँ कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हुआ है, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को न्याय मिले। किसी भी वीआईपी व्यवस्था के साथ आम नागरिक की जान और सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है।
Harish Chaudhary21,036 次观看 • 2 个月前

यह विवाद करने के लिए नही यह हमारे हक़ और अधिकार की बात है बिहार की तर्ज पर राजस्थान में भी ओबीसी आरक्षण 21 से 27 प्रतिशत करने की माँग हमारा हक़ है इसलिए हम अपने हक़ की बात यहाँ कर रहे है।ओबीसी आरक्षण विसंगतियों से युवाओं के हुए नुक़सान की भरपाई करना सरकार की प्राथमिकता होना चाहिए
Harish Chaudhary175,720 次观看 • 3 年前

“नाथी का बाड़ा” यह शब्द राजस्थान के इतिहास में समर्पण व परोपकार का प्रतीक है। नाथी का बाड़ा जोधपुर के त्रिपोलिया बाजार में नाथी बाई नामक महिला की ज़मीन थी जिसमें बाड़ा बनाया हुआ था जहाँ दूर दराज से आने वाले जरुरतमंद जिन्हें रुकने का कोई स्थान नहीं मिलता था वे बिना किसी शुल्क के रुक सकते थे। गाँवों व आसपास के क्षेत्रों से लकड़ी, घी इत्यादि सामान शहर में देने आने वाले लोग इस जगह रुकते थे। आम आदमी के लिए हमेशा सुलभ व बिना शुल्क के उपलब्ध होने की वजह से यह जगह धीरे-धीरे सब जगह प्रसिद्ध हो गई। आज परोपकार व बिना किसी लालच के समर्पण की भावना से बनाये गए स्थान को “नाथी का बाड़ा” की संज्ञा दी जाती है। इस शब्द का सही अर्थ समझते हुए इसका उपयोग राजनैतिक कटाक्षों में नकारात्मक पक्ष में ना करके इसे सकारात्मक रूप में लिया जाए। #नाथी_का_बाड़ा
Harish Chaudhary39,986 次观看 • 7 个月前

देश में इससे पहले कभी इस प्रकार के नोटिस के आधार पर कोई नामांकन रद्द नहीं किया। भाजपा ने अपनी हार के डर से सुनियोजित रणनीति के तहत यह नामांकन रद्द किया है हमारा शीर्ष नेतृत्व दिल्ली में और हम यहाँ भोपाल में चुनाव आयोग के सामने मज़बूती से डटे हुए। Congress Mallikarjun Kharge Rahul Gandhi K C Venugopal
Harish Chaudhary15,362 次观看 • 3 个月前

बायतु परिवार की सेवा का एक बार फिर से मौका देने के लिए कांग्रेस आलाकमान का आभार। हमारे बायतु विधानसभा परिवार के लगातार समर्थन और कांग्रेस पार्टी के विश्वास से एक बार फिर बायतु विधानसभा की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। आइए बायतु में कांग्रेस पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाते हुए बढ़ते बायतु को भारत के मानचित्र में विशेष स्थान दिलाने का संकल्प करें। #बढ़ता_बायतु #विश्वास_के_साथ_विकास
Harish Chaudhary82,499 次观看 • 2 年前

थार की अपणायत की लिए मोहब्बत का पैग़ाम लेकर कल दिनांक 19 जुलाई को थार की अपणायत और थार की संस्कृति और सभ्यता में विश्वास रखने वाले हम सभी लोग जैसलमेर जिले के बासनपीर चलेंगे मेरा सभी साथियों से अनुरोध है की मोहब्बत के इस पैग़ाम का हिस्सा जरूर बने। #थार_की_अपणायत #मोहब्बत_का_पैग़ाम
Harish Chaudhary40,214 次观看 • 1 年前