
BBC News Hindi
@BBCHindi • 6,400,634 subscribers
भारत, पाकिस्तान, चीन समेत दुनियाभर की राजनीति, समसामयिक, विज्ञान, खेल और मनोरंजन की ख़बरें. बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
Videos

देशभर में प्याज़ के दामों में बढ़ोतरी हो रही है. इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने प्याज़ का केंद्र कहे जाने वाले नासिक के लासलगांव से देश के प्रमुख स्थानों के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई है. इसे 'कांदा एक्सप्रेस' नाम दिया गया है. हालांकि किसानों ने इस पर आपत्ति जताई है. रिपोर्ट: आशय येडगे एडिट: निमित वत्स
BBC News Hindi40,357 görüntüleme • 10 saat önce

यह कहानी गुजरात के राजकोट में रहने वाले परवेज़ शेख और उनकी पत्नी रेहाना की है, जो पाकिस्तान की रहने वाली हैं. साल 2015 में परवेज़ ने पाकिस्तान के कराची की रहने वालीं रेहाना से शादी की थी. शादी के बाद रेहाना राजकोट आ गईं. परवेज़ और रेहाना के दो बच्चे हैं. लेकिन रेहाना पिछले चार सालों से पाकिस्तान में फंसी हुई हैं. देखिए ये ख़ास रिपोर्ट. रिपोर्ट: राजकोट से गोपाल कटेशिया और बिपिन टंकारिया, कराची से शुमाइला ख़ान और फ़कीर मुनीर प्रोड्यूसर: ऋषि बनर्जी और मेहुल बारोट एडिट: अवध जानी
BBC News Hindi195,613 görüntüleme • 5 gün önce

इसराइल ने 18 अगस्त को तुर्की की सीमा के पास स्थित एक सीरियाई मिलिट्री बेस पर हमला कर दिया. इसके बाद तुर्की के साथ उसका तनाव फिर से बढ़ गया है. एक अन्य मामले में तुर्की इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू की गिरफ़्तारी भी चाहता है. उसका कहना है कि वो इंटरपोल से रेड नोटिस जारी करने का अनुरोध करेगा. तुर्की के आरोपों पर इसराइल ने क्या जवाब दिया? और अमेरिकी राजदूत ने इस मामले में इसराइल पर उंगली क्यों उठाई? जानिए इस रिपोर्ट में. रिपोर्ट: टीम बीबीसी न्यूज़ हिन्दी प्रोड्यूसर: शिल्पा ठाकुर एडिट: अल्ताफ़ आवाज़: नवीन नेगी
BBC News Hindi68,892 görüntüleme • 3 gün önce

भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित जंतर-मंतर पर बीते कई दिनों से सीजेपी का विरोध प्रदर्शन चल रहा है. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जेन-ज़ी हिस्सा ले रहे हैं. इस प्रोटेस्ट के बारे में पाकिस्तान के जेन-ज़ी क्या सोच रहे हैं. रिपोर्टः शुमाइला ख़ान शूटः फ़ाख़िर मुनीर
BBC News Hindi597,583 görüntüleme • 1 ay önce

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक़ रहमान के क़रीबी सहयोगी और विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर का एक बयान इन दिनों चर्चा में है और भारत के मीडिया में भी इस पर खूब चर्चा हो रही है. हुमायूं कबीर की इस टिप्पणी को भारतीय मीडिया में इस रूप में देखा जा रहा है कि बांग्लादेश सऊदी, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए मक्का समझौते में शामिल होने की इच्छा रखता है. रिपोर्ट: बीबीसी न्यूज़ हिन्दी आवाज़: नवीन नेगी वीडियो एडिटर: जमशैद अली ख़ान
BBC News Hindi58,997 görüntüleme • 4 gün önce

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का ज़िक्र करते हुए अमेरिका में भी भारत की तर्ज पर चुनाव कराने की वकालत की है. उन्होंने कहा कि इसके लिए 'सेव अमेरिका एक्ट' को जल्द पास होना चाहिए. ये एक्ट क्या है? रिपोर्ट: टीम बीबीसी न्यूज़ हिन्दी आवाज़: प्रभात पांडे प्रोड्यूसर: शिल्पा ठाकुर एडिट: तारिक़ ख़ान
BBC News Hindi100,863 görüntüleme • 8 gün önce

दिल्ली के जंतर मंतर पर हुआ कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी का विरोध प्रदर्शन आखिरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के साथ समाप्त हुआ. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके इन दिनों महाराष्ट्र में अपने घर पर हैं. उन्होंने पीएम मोदी के वीडियो संदेश, कंगना रनौत के जेन जी पर दिए बयान, झारखंड और पंजाब में परीक्षाओं से जुड़ी अनियमितताओं और ई 20 फ्यूल जैसे मुद्दों पर बीबीसी हिन्दी के साथ ख़ास बातचीत की. वीडियोः श्रीकांत बंगाले और किरन साकले
BBC News Hindi232,533 görüntüleme • 23 gün önce

H1N1 वायरस संक्रमण यानी स्वाइन फ्लू के मामले फिर से दर्ज किए जा रहे हैं. सर्दी बुखार जुक़ाम के साथ शुरू होने वाला ये संक्रमण कुछ लोगों में गंभीर रूप भी ले सकता है. इसलिए इससे सतर्कता बरतनी ज़रूरी है. ये वायरस क्या है और कैसे फैलता है, इससे किन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा और संक्रमण से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? जैसे कुछ और ज़रूरी सवालों के जवाब हम जानेंगे इस वीडियो में फोर्टिस ग्रुरुग्राम में इंटरनल मेडिसिन के प्रिंसिपल डायरेक्टर और यूनिट हेड डॉक्टर सतीश कौल से. रिपोर्ट: उपासना प्रेजेंटर- मुकुंद झा एडिटर- अल्ताफ़
BBC News Hindi37,675 görüntüleme • 4 gün önce

मध्य प्रदेश के छतरपुर में हुआ प्रदर्शन सिर्फ़ अपनी मांगों की वजह से नहीं, बल्कि विरोध के अलग तरीकों की वजह से भी चर्चा में रहा. लोगों ने चिताओं पर लेटकर, सांकेतिक तौर पर फंदा डालकर, कीचड़ और पानी में उतरकर प्रदर्शन किया. इस आंदोलन का सबसे चर्चित चेहरा रहे अमित भटनागर कौन हैं? रिपोर्टः विष्णुकांत तिवारी और लोचन माली वीडियो एडिटिंग: सदफ़ ख़ान
BBC News Hindi146,705 görüntüleme • 15 gün önce

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ख़िलाफ़ 'आर्थिक युद्ध' की घोषणा की है. उन्होंने उन देशों को भी चेतावनी दी जो किसी भी तरह से ईरान को आर्थिक मदद देंगे. वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान प्रतिबंधों से बचने के नए तरीक़े खोज लेता है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि ट्रंप का 'आर्थिक युद्ध' ईरान को कितना नुक़सान पहुंचा सकता है? रिपोर्ट: बर्नड डेबसमैन जूनियर प्रोड्यूसर: शिल्पा ठाकुर आवाज़: भरत शर्मा एडिट: सदफ़ ख़ान
BBC News Hindi40,084 görüntüleme • 4 gün önce

सड़क पर पैदल चलना हो तो नज़रें सबसे पहले फ़ुटपाथ को ढूंढती हैं ताकि हम अपना सफ़र ट्रैफ़िक से सुरक्षित रहते हुए पूरा कर लें. लेकिन कई बार फ़ुटपाथ चलने के लायक ही नहीं होते या कहीं फ़ुटपाथ पर छोटी-छोटी दुकानें दिखती हैं. इसी साल सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा था कि पैदल चलने वालों को ऐसे फ़ुटपाथ मिले, जिन पर कोई कब्ज़ा न हो. लेकिन भारत में फ़ुटपाथों की स्थिति कैसे बेहतर हो सकती है? देखिए, बीबीसी संवाददाता जुगल पुरोहित (Jugal / जुगल 🎤 ) की ये रिपोर्ट. शूट और एडिट: दीपक जसरोटिया (Deepak Jasrotia )
BBC News Hindi106,547 görüntüleme • 12 gün önce

सऊदी अरब के मक्का शहर में बीते शुक्रवार को सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान ने एक रक्षा समझौते पर दस्तख़्त किए. इस समझौते के मुताबिक़ इनमें से किसी एक पर हमला तीनों देशों पर हमला माना जाएगा. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या तुर्की और सऊदी अरब भारत से संघर्ष की स्थिति में पाकिस्तान का साथ देंगे? रिपोर्ट: बीबीसी न्यूज़ हिन्दी आवाज़: मुकुंद झा वीडियो एडिटर: जमशैद अली ख़ान
BBC News Hindi152,971 görüntüleme • 17 gün önce

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुताबिक इस साल कांवड़ यात्रा के दौरान करीब 5 करोड़ लोग हरिद्वार पहुंचे थे. ये आंकड़ा बीते सालों से ज़्यादा है. लेकिन कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार में 7 हज़ार टन कूड़ा भी जमा हुआ जिससे स्थानीय लोग ख़फ़ा हैं और सफ़ाई करने के लिए प्रशासन को भी ज़्यादा मेहनत करनी पड़ रही है. रिपोर्ट: आसिफ़ अली आवाज़: मुकुंद झा वीडियो एडिटर: शाद मिद्हत
BBC News Hindi111,414 görüntüleme • 13 gün önce

बैंक ऑफ़ अमेरिका के फ़ंड मैनेजरों के एक सर्वे में भारत इंडोनेशिया से भी पिछड़ गया है. भारत का शेयर बाज़ार कभी तेज़ी से बढ़ रहा था. लेकिन पिछले कुछ वर्षों में निवेशकों का भरोसा कम होता दिख रहा है. जानकार इसकी क्या वजह बता रहे हैं, देखिए इस रिपोर्ट में. रिपोर्ट: बीबीसी न्यूज़ हिन्दी वीडियो एडिटर: सदफ़ ख़ान आवाज़: मुकुंद झा
BBC News Hindi45,166 görüntüleme • 5 gün önce

राजस्थान के अजमेर में मार्बल पॉलिशिंग और कटिंग के समय निकलने वाली स्लरी से यहां स्नो यार्ड बनाया गया है, जिसे देखने दूर-दूर से लोग यहां आ रहे हैं. कई लोगों ने तो इसे मिनी स्विट्ज़रलैंड का नाम तक दे दिया है. रिपोर्ट: मोहर सिंह मीणा कैमरा और ड्रोन क्रेडिटः राजू गोदारा
BBC News Hindi1,532,849 görüntüleme • 5 ay önce

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद से ही कई सवाल उठ रहे हैं. जैसे क्या अब वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग छोड़ दी है, क्या सीजेपी और वांगचुक के बीच मतभेद उभर आए हैं और अब अनशन ख़त्म होने के बाद आगे क्या होगा. बीबीसी संवाददाता जुगल पुरोहित (Jugal / जुगल 🎤) ने सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो से बातचीत की, देखिए पूरा इंटरव्यू. शूट-एडिट: सेराज अली (Seraj Ali)
BBC News Hindi260,798 görüntüleme • 1 ay önce